देश - दुनिया
5 हज़ार से भी कम हो गई है इस 5000mAh बैटरी वाले दमदार स्मार्टफोन की कीमत

फ्लिपकार्ट पर स्मार्टफोन कार्निवल सेल चल रही है. जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है कि ये सेल स्मार्टफोन के लिए रखी है, जहां से फोन को सस्ते में खरीदा जा सकता है. सेल का आखिरी दिन 20 अप्रैल को है, और यहां पर बजट फोन से लेकर प्रीमिय फोन तक सभी को बेस्ट डील पर उपलब्ध कराया जा रहा है. सेल में कुछ ऑफर में से एक की बात करें तो यहां 5000mAh बैटरी वाले जियोनी मैक्स को काफी कम कीमत में उपलब्ध कराया जा रहा है. इस फोन की सबसे खास बात इसकी दमदार बैटरी और इसका HD+ डिस्प्ले है.
सेल में फोन को सिर्फ 4,999 रुपये में घर लाया जा सकता है. जानकारी के लिए बता दें कि Gionee Max को कंपनी ने 5,999 रुपये में लॉन्च किया था, और अब इस फोन को सस्ता कर दिया गया है. आइए जानते हैं कैसे हैं इस बजट फोन के स्पेसिफिकेशंस…
Gionee Max के फीचर्स
जियोनी मैक्स में 6.1 इंच का एचडी+ (1560 × 720 पिक्सल) कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले दिया गया है. फोन में 1.6 गीगाहर्ट्ज़ Unisoc SC9863A प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए IMG8322 GPU मौजूद है. फोन में 2 जीबी रैम व 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है. गौर करने वाली बात ये है कि जियोनी का सस्ता स्मार्टफोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 10 पर चलता है.
कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर मिलेंगे. जानकारी के लिए बता दें कि जियोनी मैक्स में फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है.
दमदार है बजट फोन का कैमरा
जियोनी मैक्स में LED फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर के साथ एक डेप्थ सेंसर भी है. फोन में सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है. पावर के लिए जियोनी मैक्स में 5000mAh की बैटरी दी गई है. खास बात है कि ये एंट्री लेवल फोन रिवर्स चार्जिंग सपॉर्ट के साथ आता है. यानी कि आप दूसरे फोन को भी इससे चार्ज किया जा सकता सकते हैं.


देश - दुनिया
यात्रीगण ध्यान देवे: अब Metro में मास्क पहनना हुआ अनिवार्य, नियम में नही करने वालों भारी…

दिल्ली में कोरोना की बढ़ती रफ्तार ने सभी को चिंतित कर रखा है। ऐसे में कोविड नियमों का पालन ही सबसे बेहतर और कोरोना से जंग में सहायक है। फिर देखा जा रहा है कि लोग लापरवाही बरत रहे हैं। इसी को देखते हुए डीएमआरसी ने मेट्रो में यात्रा करने वालों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ 200 रुपये जुर्माना लगाया जाएगा।
देश
रूस-यूक्रेन के बीच जंग 58वें दिन : अब तक यूक्रेन हमले में 13414 रूसी सैनिकों मौत, सात हजार जवान लापता…

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन की मदद के लिए 80 करोड़ डॉलर सैन्य सहायता भेजी है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वो अमेरिकी कांग्रेस से यूक्रेन के लिए और मदद मागेंगे.
रूस-यूक्रेन के बीच जंग 58वें दिन में पहुंच चुकी है. दो महीने पहले शुरू हुई यह जंग अभी भी जारी है. यूक्रेन में जंग शुरू होने के बाद से ही अमेरिका और सहयोगी देश लगातार रूस पर प्रतिबंधों का ऐलान कर रहे हैं. अब रूस भी पश्चिमी देशों के अंदाज में पलटवार कर रहा है.
गुरुवार को रूसी सरकार ने अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और फेसबुक के फाउंडर मार्क जकरबर्ग समेत 29 अमेरिकी और 61 कनाडाई लोगों की रूस में एंट्री बैन कर दी. वहीं, रूसी रक्षा मंत्रालय ने ट्वीट करके कहा कि यूक्रेन हमले में 13414 रूसी सैनिकों की मौत हुई है जबकि, सात हजार जवान अभी तक लापता हैं.
दूसरी तरफ अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन की मदद के लिए 80 करोड़ डॉलर सैन्य सहायता भेजी है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वो अमेरिकी कांग्रेस से यूक्रेन के लिए और मदद मागेंगे. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने इस मदद के लिए अमेरिका का आभार जताया है.
इसके साथ ही आइए जानते हैं रूस और यूक्रेन जंग के अब तक के 10 अपडेट…
- अमेरिकी राष्ट्रपति का कहना है कि पुतिन कभी भी पूरे यूक्रेन पर कब्जा करने में कामयाब नहीं होंगे. वहीं, मारियुपोल फंसे यूक्रेनी नागरिकों को रूसी हमले की वजह से अब तक नहीं निकाला जा सका है.
- ब्रिटेन रूस से आने वाली चांदी, लकड़ी के उत्पाद और हाई क्वालिटी के सामानों पर बैन लगा दिया है. वहीं, यूरोपियन यूनियन का कहना है कि वो रूस का सामना करने के लिए यूक्रेन को हथियार भेजता रहेगा.
- इजराइल का कहना है कि वो यूक्रेनी सेना को प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट भेजता रहेगा. इजराइल के रक्षा मंत्री बेनी गैंट्ज ने 20 अप्रैल को यूक्रेनी सैनिकों के लिए बुलेटप्रूफ जैकेट और हेलमेट की डिलीवरी को मंजूरी दे दी है.
- अमेरिका के एक सीनियर अधिकारी के हवाले से CNN का कहना है कि रूस पूर्वी यूक्रेन में लगातार अपने सैनिकों की संख्या बढ़ा रहा है. यहां पर उसकी सेना की कुल 85 बटालियन तैनात है. इसमें से ज्यादातर की तैनाती डोनबास में की गई है.
- पेंटागन के प्रवक्ता जॉन किर्बी का कहना हौ कि उन्होंने यूक्रेन के लिए फीनिक्स घोस्ट ड्रोन सिस्टम डेवलप किया है. यूक्रेनी सैनिक बहुत थोड़ी ट्रैनिंग के बाद ही इस्तेमाल करना शुरू कर देंगे. अमेरिका ने यूक्रेन के लिए जो सहायता पैकेज तैयार किया है उसमें ऐसे 121 सिस्टम शामिल हैं.
- क्रेमलिन समर्थक मीडिया रेडोव्का की ओर से किए गए एक ट्वीट के मुताबिक, यूक्रेन हमले में 13414 रूसी सैनिकों की मौत हुई है जबकि, सात हजार जवान अभी तक लापता हैं. इसकी पुष्टि रूसी रक्षा मंत्रालय की एक गोपनीय ब्रीफिंग में की गई थी. हालांकि, रेडोव्का ने बाद में इस ट्वीट को डिलीट कर दिया.
- रूसी सेना ने यूक्रेन के जपोरिजिया पर मिसाइल से हमला किया है. क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन ने बताया कि इस हमले में आठ नागरिक घायल हो गए हैं. ये मिसाइलें खोरित्सिया द्वीप पर दागी गई हैं.
- विश्व बैंक के साथ हुए गोलमेज सम्मेलन में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बताया कि एक अनुमान के मुताबिक, आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए उन्हें प्रति माह सात अरब डॉलर की आवश्यकता होगी.
- डोनबास क्षेत्र में निर्णायक लड़ाई के लिए कीव अपनी प्रमुख मोबाइल इकाइयों को बचाकर रखे हुआ है, क्योंकि पूर्वी यूक्रेन में रूस के 40 हजार से ज्यादा सैनिक भारी तोपखाने के साथ मौजूद है और अभी तक पूर्वी यूक्रेन में तबाही मचाने वाली लड़ाई शुरू नहीं हुई है.
- लुहान्स्क के गवर्नर सेरही गदाई का कहना है कि 18 अप्रैल को क्रेमिना पर कब्जे के बाद रूसी सेना लगातार आगे बढ़ रही है. अब तक इस इलाके के 80% हिस्से पर रूसी सेना कब्जा कर चुकी है.
देश - दुनिया
आरबीआई ने Credit Card से जुड़े नियम में किए बड़े बदलाव, जल्द देखे ये नियम…

नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक ने क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड जारी करने और इनके संचालन से जुड़े मूल दिशानिर्देश जारी किए हैं. ये दिशानिर्देश 1 जुलाई, 2022 से लागू होंगे. इन नए नियमों को पेमेंट बैंक, राज्य सहकारी बैंकों और जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों को छोड़कर देश में चल रहे सभी बैंकों और गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्थानों (NBFCs) को मानना होगा.
रिजर्व बैंक द्वारा बनाए गए इन मूल दिशानिर्देशों की खास बात यह है कि इनसे क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड इश्यू करने वाले बैंक ग्राहक के साथ मनमानी नहीं कर पाएंगे. खासकर, क्रेडिट और डेबिट कार्ड अकाउंट बंद करने के मामले में. अगर कार्ड जारी करने वाला कोई संस्थान कार्डधारक के अनुरोध पर कार्ड अकाउंट बंद करने में देरी करता है तो उसे कार्डधारक को जुर्माना देना हो
7 दिन में बंद करना होगा अकाउंट
नए दिशानिर्देश लागू होने के बाद अगर कोई कार्डधारक सभी बकाये का भुगतान कर क्रेडिट या डेबिट कार्ड अकाउंट बंद करने का आवेदन करता है तो ऐसी स्थिति में कार्ड जारी करने वाली वित्तीय संस्था को सात दिन के अंदर कार्ड को बंद करना होगा. यही नहीं कार्डधारक को कार्ड बंद होने की सूचना भी तुरंत ई-मेल या एसएमएस के माध्यम से देनी होगी. क्रेडिट कार्ड बंद करने के लिए आवेदन करने हेतु कार्ड जारी करने वाली संस्था को कार्डधारक को हेल्पलाइन, ई-मेल आईडी, आईवीआर, वेबसाइट पर ठीक से दिखने वाला लिंक, इंटरनेट बैंकिंग या मोबाइल ऐप जैसी सुविधा उपलब्ध करानी होगी.
देना पड़ सकता है जुर्माना
अगर कार्डधारक की तरफ कोई बकाया नहीं और उसके कार्ड बंद करने के आवेदन करने के सात दिन के भीतर क्रेडिट या डेबिट कार्ड को बंद नहीं किया जाता है तो क्रेडिट कार्ड जारी करने वाली संस्था को जुर्माना देना होगा. यह अकाउंट क्लोज करने के दिन तक प्रतिदिन के 500 रुपये के हिसाब से होगा. बैंक या क्रेडिट या डेबिट जारी करनी वाली कोई गैर बैंकिंग वित्तीय संस्था कार्डधारक को कार्ड बंद करने के लिए आवेदन डाक या ऐसे ही किसी अन्य माध्यम से भेजने को बाध्य नहीं कर सकेंगी, जिससे की आवेदन पहुंचने में ज्यादा वक्त लगने की संभावना हो.
एक साल यूज न करने पर होगा बंद
अगर किसी क्रेडिट कार्ड का उपयोग उसके जारी होने के एक साल से ज्यादा वक्त तक नहीं किया जाता है तो कार्ड जारी करने वाला बैंक इसकी सूचना कार्डहोल्डर को देकर इसे बंद कर सकेगा. इसी तरह अगर बैंक के कार्डहोल्डर को कार्ड अकाउंट को बंद करने की सूचना देने के 30 दिन के अंदर कार्डधारक का कोई रिस्पांस नहीं आता है तो बैंक उस कार्ड अकाउंट को बंद कर सकेगा. कार्ड बंद करने की सूचना 30 दिन के अंदर क्रेडिट इन्फोर्मेशन कंपनी को भी बैंक को देनी होगी. अगर क्रेडिट कार्ड अकाउंट को बंद करने के बाद अगर कोई पैसा उस अकाउंट में बकाया है तो उसे क्रेडिट कार्ड होल्डर के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करना होगा.
-
देश - दुनिया7 days agoसुकन्या समृद्धि योजना में हुए 5 बड़े बदलाव, जानिए क्या है ये बदलाव…
-
छत्तीसगढ़7 days agoCGPSC में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 1.2 लाख सैलरी, जाने आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
Lifestyle7 days agoसस्ते होने वाले है jio के प्लान 119 रू से चालू
-
जॉब6 days agoदिल्ली परिवहन निगम में निकली बंपर पदो पर भर्ती, मिलेगी 46,000 रुपए तक सैलरी, जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब7 days agoलोक सेवा आयोग में 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
छत्तीसगढ़7 days agoCG News: छत्तीसगढ़ मे बदल सकता है मौसम का मिजाज, गरज-चमक के साथ हो सकती है बारिश…
-
Lifestyle7 days agoलॉन्च,होने वाली है यामाहा मोटर आइये जाने उनके दाम और फीचर्स
-
जॉब7 days agoकर्मचारियों ने दे दिया नौकरी से इस्तीफा जानिए क्या हो सकता है कारण
-
Lifestyle6 days agoVastu Tips: आईने को गलत दिशा में रखने से हो सकती है ये बड़ी परेशनी, जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
जॉब7 days agoindian Army में स्टेनोग्राफर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्द करे आवेदन…






























You must be logged in to post a comment Login