Connect with us

देश - दुनिया

आरबीआई ने Credit Card से जुड़े नियम में किए बड़े बदलाव, जल्द देखे ये नियम…

Published

on

 

नई दिल्‍ली: भारतीय रिजर्व बैंक ने क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड जारी करने और इनके संचालन से जुड़े मूल दिशानिर्देश जारी किए हैं. ये दिशानिर्देश 1 जुलाई, 2022 से लागू होंगे. इन नए नियमों को पेमेंट बैंक, राज्‍य सहकारी बैंकों और जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों को छोड़कर देश में चल रहे सभी बैंकों और गैर-बैंकिंग वित्‍तीय संस्‍थानों (NBFCs) को मानना होगा.

रिजर्व बैंक द्वारा बनाए गए इन मूल दिशानिर्देशों की खास बात यह है कि इनसे क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड इश्‍यू करने वाले बैंक ग्राहक के साथ मनमानी नहीं कर पाएंगे. खासकर, क्रेडिट और डेबिट कार्ड अकाउंट बंद करने के मामले में. अगर कार्ड जारी करने वाला कोई संस्‍थान कार्डधारक के अनुरोध पर कार्ड अकाउंट बंद करने में देरी करता है तो उसे कार्डधारक को जुर्माना देना हो

7 दिन में बंद करना होगा अकाउंट
नए दिशानिर्देश लागू होने के बाद अगर कोई कार्डधारक सभी बकाये का भुगतान कर क्रेडिट या डेबिट कार्ड अकाउंट बंद करने का आवेदन करता है तो ऐसी स्थिति में कार्ड जारी करने वाली वित्‍तीय संस्‍था को सात दिन के अंदर कार्ड को बंद करना होगा. यही नहीं कार्डधारक को कार्ड बंद होने की सूचना भी तुरंत ई-मेल या एसएमएस के माध्‍यम से देनी होगी. क्रेडिट कार्ड बंद करने के लिए आवेदन करने हेतु कार्ड जारी करने वाली संस्‍था को कार्डधारक को हेल्‍पलाइन, ई-मेल आईडी, आईवीआर, वेबसाइट पर ठीक से दिखने वाला लिंक, इंटरनेट बैंकिंग या मोबाइल ऐप जैसी सुविधा उपलब्‍ध करानी होगी.

देना पड़ सकता है जुर्माना
अगर कार्डधारक की तरफ कोई बकाया नहीं और उसके कार्ड बंद करने के आवेदन करने के सात दिन के भीतर क्रेडिट या डेबिट कार्ड को बंद नहीं किया जाता है तो क्रेडिट कार्ड जारी करने वाली संस्‍था को जुर्माना देना होगा. यह अकाउंट क्‍लोज करने के दिन तक प्रतिदिन के 500 रुपये के हिसाब से होगा. बैंक या क्रेडिट या डेबिट जारी करनी वाली कोई गैर बैंकिंग वित्‍तीय संस्‍था कार्डधारक को कार्ड बंद करने के लिए आवेदन डाक या ऐसे ही किसी अन्‍य माध्‍यम से भेजने को बाध्‍य नहीं कर सकेंगी, जिससे की आवेदन पहुंचने में ज्‍यादा वक्‍त लगने की संभावना हो.

एक साल यूज न करने पर होगा बंद
अगर किसी क्रेडिट कार्ड का उपयोग उसके जारी होने के एक साल से ज्‍यादा वक्‍त तक नहीं किया जाता है तो कार्ड जारी करने वाला बैंक इसकी सूचना कार्डहोल्‍डर को देकर इसे बंद कर सकेगा. इसी तरह अगर बैंक के कार्डहोल्‍डर को कार्ड अकाउंट को बंद करने की सूचना देने के 30 दिन के अंदर कार्डधारक का कोई रिस्‍पांस नहीं आता है तो बैंक उस कार्ड अकाउंट को बंद कर सकेगा. कार्ड बंद करने की सूचना 30 दिन के अंदर क्रेडिट इन्‍फोर्मेशन कंपनी को भी बैंक को देनी होगी. अगर क्रेडिट कार्ड अकाउंट को बंद करने के बाद अगर कोई पैसा उस अकाउंट में बकाया है तो उसे क्रेडिट कार्ड होल्‍डर के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करना होगा.

 

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

देश - दुनिया

काम की बात: इस दिन से बदलने जा रही है आधार-पैन कार्ड, SBI, RTO, TDS, से जुड़े नियम, जल्द करा ले अपने सारे जरूरी काम…

Published

on

 

July New Rules: आने वाले जुलाई महीने से कई नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं। बदले हुए इन नियमों का सीधा असर आपके ऊपर होगा। बदलने जा रहे इन रूल्स के बारे में आपको जरूर पता होना चाहिए। आधार पैन लिंकिंग से लेकर डीएल बनवाने के तरीकों के नियमों में ये बदलाव 1 जुलाई से लागू हो जाएंगे। इसके अलावा अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक हैं, तो 1 जुलाई के बाद से एटीएम और चेक से होने वाली लेन देन से जुड़े नियमों में भी बड़ा बदलाव हो रहा है। वहीं अगर आप 1 जुलाई या उसके बाद अपने आधार और पैन कार्ड को लिंक कराते हैं। इस स्थिति में आपको दोगुना चार्ज देना होगा। संभावना जताई जा रही है कि आने वाले महीने में एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में भी वृद्धि हो सकती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इन नियमों के बारे में विस्तार से –

आधार पैन लिंक चार्ज में बढ़ोत्तरी
अगर आप 1 जुलाई या उसके बाद अपने आधार और पैन कार्ड को लिंक कराते हैं। इस स्थिति में आपको 500 की जगह 1 हजार रुपये के जुर्माने का भुगतान करना होगा। सीबीडीटी ने इसको लेकर अधिसूचना जारी की है।

कटेगा दोगुना टीडीएस

आपको जल्द से जल्द इनकम टैक्स का रिटर्न दाखिल कर देना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते, तो आपको दोगुना टीडीएस भरना पड़ेगा। इनकम टैक्स रिटर्न भरने की अंतिम तारीख 15 जुलाई है। वहीं जिन लोगों की टीडीएस की राशि 50 हजार या उससे अधिक है। अगर उन्होंने पिछले दो सालों से आईटीआर नहीं भरा है। इस स्थिति में 1 जुलाई से टीडीएस की दरें 10 से 15 प्रतिशत तक कटेगी। हालांकि, इससे पहले ये हिस्सेदारी 5 से 10 प्रतिशत थी।

एसबीआई से जुड़े इन नियमों में बदलाव

अगर आपका एसबीआई में बेसिक सेविंग डिपॉजिट अकाउंट है, तो आप केवल एक महीने में चार बार ही एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं। चार बार से ज्यादा पैसे निकालने पर आपको 15 रुपये प्लस जीएसटी चार्ज देना होगा। वहीं एसबीआई ग्राहक 10 चेक लीव का ही इस्तेमाल कर सकेंगे। अगर आप 10 एक्स्ट्रा चेक लीव का उपयोग करते हैं। इस स्थिति में आपको 40 रुपये + जीएसटी देनी होगी।

RTO, TDS से जुड़े नियम, जानें डिटेल्स

Continue Reading

देश - दुनिया

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी: 1 जुलाई से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी की बढ़ोतरी, पढ़े पूरी खबर

Published

on

 

7th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 1 जुलाई से बढ़ने जा रहा है. एआईसीपीआई कर्मचारियों का महंगाई भत्ता अब सीधे 40% परसेंट हो जाएगा.आखिरकार केंद्रीय कर्मचारियों के लिए वो खुशखबरी आ ही गई, जिसका वो कबसे इंतजार कर रहे थे. केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 1 जुलाई से बढ़ोतरी होने जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार 1 जुलाई से महंगाई भत्ते में 6 फीसदी बढ़ोतरी कर सकती है. आइए जानते हैं लेटेस्ट अपडेट।

कितना बढ़ेगा महंगाई भत्ता?
दरअसल, डीए में बढ़ोतरी एआईसीपीआई के आंकड़ों पर निर्भर करती है. एआईसीपीआई सूचकांक में मार्च और अप्रैल 2022 में उछाल आया था जिससे 5% फीसदी महंगाई भत्ता बढने पर कोई संदेह नहीं है. यानी तब कर्मचारियों का डीए 34 फीसदी से बढ़कर 39 फीसदी हो जाएगा. लेकिन अब नए आंकड़े के मुताबिक कर्मचारियों के डीए में 6% बढ़ोतरी के चांसेज दिख रहे हैं।

क्या कहता है एआईसीपीआई सूचकांक
दरअसल, इस साल जनवरी और फरवरी महीने के लिए एआईसीपीआई सूचकांक में गिरावट जरूर देखी गई, लेकिन इसके बाद एआईसीपीआई के आंकड़ों में बढ़ोतरी हो रही है. जनवरी में 125.1, फरवरी में 125 और मार्च में एक अंक बढ़कर 126 पर आ गया. अब अप्रैल का भी आंकड़ा सामने आ गया है. अप्रैल के आए आंकड़ों के मुताबिक एआईसीपीआई सूचकांक 127.7 पर आ गया है. इसमें 1.35 फीसदी की बढ़त हुई है, अब मई का आंकड़ा आने वाला है. अगर मई में भी इस आंकड़े में इजाफा होता है तो डीए में 6% की बढ़ोतरी हो सकती है।

क‍ितनी हो बढ़ेगी सैलरी?
अगर सरकार 6% डीए बढ़ाती है तब केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 34% से 40% हो जाएगा. आइये देखते हैं देखते हैं कि अधिकतम और न्यूनतम बेसिक सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी।

अधिकतम बेसिक सैलरी पर कैलकुलेशन
1. कर्मचारी की बेसिक सैलरी 56,900 रुपये
2. नया महंगाई भत्ता (40%) 22,760 रुपये/माह
3. अब तक महंगाई भत्ता (34%) 19,346 रुपये/माह
4. कितना महंगाई भत्ता बढ़ा 22,760-19,346 = 3,414 रुपये/माह
5. सालाना सैलरी में इजाफा 3,414 X12= 40,968 रुपये

न्यूनतम बेसिक सैलरी पर कैलकुलेशन
1. कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपये
2. नया महंगाई भत्ता (40%) 7,200 रुपये/माह
3. अब तक महंगाई भत्ता (34%) 6120 रुपये/माह
4. कितना महंगाई भत्ता बढ़ा 7200-6120 = 1080 रुपये/माह
5. सालाना सैलरी में इजाफा 1080 X12= 12,960 रुपये

Continue Reading

देश - दुनिया

AADHAAR CARD: क्या आप भी आधार कार्ड में फोटो और मोबइल नंबर करवाना चाहते है अपडेट, तो न होये परेशन ये रहा पूरा प्रोसेस…

Published

on

 

आधार कार्ड लगभग हर एक भारतीय नगारिक के पास होता है। ये एक पहचान पत्र है, जिसे लगभग सभी कामों से जोड़ा गया है। भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा इसे जारी किया जाता है, और इसमें 12 अंकों का एक यूनिक आधार नंबर होता है। बैंक में खाता खुलवाना हो, पैन कार्ड बनवाना हो, राशन कार्ड बनवाना हो, सिम कार्ड खरीदना हो आदि कामों के लिए आधार कार्ड का पास में होना बेहद जरूरी है। क्योंकि अगर ये पास में न हो तो आपके कई काम तक अटक सकते हैं। ठीक ऐसे ही आपके आधार कार्ड के साथ मोबाइल नंबर लिंक होना भी जरूरी है, वरना आपके कई काम रूक सकते हैं। इसलिए अगर आपने अब तक अपने आधार कार्ड से कोई मोबाइल नंबर लिंक नहीं करवाया है और साथ ही आप अपने आधार की फोटो को बदलना चाहते हैं, तो चलिए हम आपको इसका सरल तरीका बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं…

पहले जानें क्यों हैं ये जरूरी?

सबसे पहले आपके लिए ये जानना जरूरी है कि आधार में मोबाइल नंबर को अपडेट करवाना क्यों जरूरी है। दरअसल, बैंक से जुड़े काम, सरकारी योजनाओं में आवेदन के समय, पीएफ से जुड़ा काम आदि के लिए आपको आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर की जरूरत होती है क्योंकि इस पर ओटीपी आता है।

ऐसे अपडेट करवा सकते हैं मोबाइल नंबर और फोटो:-

स्टेप 1
अगर आप अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करवाना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले अपने नजदीकी आधार केंद्र पर जाना है। साथ में आधार कार्ड लेकर जाएं या नंबर याद रखें।

स्टेप 2
आधार केंद्र पर जाकर आपको वहां के अधिकारी से मिलना है, और उनको बताना है कि आप अपना मोबाइल नंबर और फोटो अपडेट करवाना चाहते हैं।

स्टेप 3
अब केंद्र पर मिले फॉर्म को भरें, और इसमें अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर (वो जिसे आपको अपडेट करवाना है) आदि जानकारियां भरनी हैं।

स्टेप 4
फॉर्म देकर अधिकारी आपका नंबर अपडेट कर देंगे, और आप साथ ही अपना फोटो भी अपडेट करवा सकते हैं। इस दौरान आपका बायोमैट्रिक भी होगा।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़2 days ago

Health Tips: बदलते मौसम के साथ रखे, अपनी सेहत का इस प्रकार ध्यान….

जून के अंत तक प्राय: देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून आ जाता है। हालांकि मानसून के शुरुआती दिनों में...

छत्तीसगढ़7 days ago

CG NEWS: छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर जवानो और नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में 3 जवान शहीद…

  छत्तीसगढ़-ओडिशा की सीमा पर मंगलवार को सुरक्षाबलों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में CRPF के 3 जवान शहीद...

छत्तीसगढ़1 week ago

चपरासी के पदों पर बंपर भर्ती,उम्मीदवार 2 जुलाई तक करे आवेदन…

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने चपरासी पद के रिक्त पद को भने के लिए अनुभवी उम्मीदवारों के लिए आवेदन जारी...

छत्तीसगढ़1 week ago

बढ़ा कोरोना की खतरा, सीकर में 38 हजार 482 पॉजिटिव केस मिले, एवं 69 हजार 131 केस नगेटिव..

  सीकर में एक बार फिर कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है।सीकर में शनिवार को कोरोना से एक मरीज...

छत्तीसगढ़2 weeks ago

Indian Railway News Chhattisgarh : नागपुर से रायपुर की ओर आने वाली 22 ट्रेनें रद्द,जानें वजह

Chhattisgarh: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल के राजनांदगांव-कलमना रेल खंड के बीच में तीसरी रेल लाइन पर...

#Exclusive खबरे

Calendar

June 2022
M T W T F S S
  1 2 3 4 5
6 7 8 9 10 11 12
13 14 15 16 17 18 19
20 21 22 23 24 25 26
27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • Tech & Auto6 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • Tech & Auto7 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • ज्योतिष7 days ago

    PLANT VASTU TIPS: घर के मुख्य द्वार पर तुलसी के पौधे रखने से होते है ये गज़ब के फायदे, वजह जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • देश6 days ago

    केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी : 1 जुलाई से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी बढ़ोतरी,पढ़िये पूरी खबर

  • Tech & Auto7 days ago

    INVERTER AC TIPS: इन्वर्टर या नॉन इन्वर्टर एसी में जाने कौन सी AC होती है खास, इसकी खूबियां जान आप भी हो जायेगे हैरान…

  • देश7 days ago

    केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी : 1 जुलाई से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी बढ़ोतरी,पढ़िये पूरी खबर

  • Tech & Auto5 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • देश - दुनिया7 days ago

    मंडी भाव: सरसों तेल इतने रूपये हुआ सस्ता, सोयाबीन-मूंग में भी आई भारी गिरावट, देखे इनके नये रेट…

  • व्यापर4 days ago

    PM KISAN YOJANA : किसानो के लिए किस्त के बाद आया सबसे बड़ी खुशखबरी…जानिए

  • देश5 days ago

    केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी : 1 जुलाई से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी बढ़ोतरी,पढ़िये पूरी खबर