देश
सुकन्या समृद्धि योजना के नियमों में हुईं 5 बड़े बदलाव,बेटियों के लिए और फायदेमंद होगी स्कीम

सुकन्या समृद्धि योजना केंद्र सरकार के द्वारा शुरू की गयी एक सुरक्षित निवेश स्कीम है। यह योजना बेटियों के सुरक्षित भविष्य के लिए केंद्र सरकार के द्वारा शुरू की गयी है। इस स्कीम में निवेश करने को लेकर केंद्र सरकार के द्वारा 5 बड़े बदलाव किये गए है। यदि आप अपनी बेटी का खाता सुकन्या समृद्धि योजना में खुलवाना चाहते है तो आपको योजना में हुए 5 बड़े बदलावों के बारे में जानकारी होनी चाहिए ,आइये जानते है की बेटी के सुरक्षित भविष्य हेतु Sukanya Samridhi Yojana में क्या बदलाव किये गए है। आवेदन करने से पहले आपको योजना से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी होनी चाहिए।
सुकन्या समृद्धि योजना
केंद्र सरकार के द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना को लेकर कुछ बदलाव किये गए है कुछ नियम योजना से हटाए गए है तो कुछ नए नियम इसमें लागू किये गए है। यह नियम स्कीम में अधिसूचित किये गए है। वैसे तो इस स्कीम को लेकर कोई ख़ास बड़ा बदलाव नहीं किया गया है लेकिन आपको स्कीम से जुड़े सभी छोटे से लेकर बड़े बदलाव के बारे में जानकारी होनी चाहिए।
सुकन्या समृद्धि योजना में हुए 5 बड़े बदलाव
इस स्कीम के नियमों के आधार पर प्रत्येक वर्ष खाता धारक को अकाउंट में 250 रूपये की राशि जमा करनी आवश्यक है। अगर यह राशि खाते में जमा नहीं की जाती है तो अकाउंट डिफाल्ट माना जायेगा और नए नियमों के अनुसार यह अकाउंट फिर से एक्टिव भी नहीं किया जा सकता है।
नए नियमों के अनुसार यदि एक बेटी के नाम से व्यक्ति का अकाउंट खुलवा रखा है और दूसरी संतान के रूप में उसके घर में जुड़वां बेटियां पैदा होती है तो नियमो के आधार पर वह दोनों बेटियों के नाम से यह अकाउंट खुलवा सकते है।
पहले स्कीम में यह नियम लागू किया गया था की 10 वर्ष में ही बेटी खाते को ऑपरेट कर सकती है। लेकिन नए नियमों के आधार पर 18 वर्ष से पहले बेटी को खाता ऑपरेट करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह खाता बालिका के अभिभावक ही ऑपरेट करेंगे।
नए नियमों के अनुसार खाते में गलत ब्याज पड़ने पर उसे लौटाने के प्रावधान को हटाया गया है ,इसी के साथ अकाउंट का वार्षिक वित्त ब्याज दर वर्ष के अंत में खाते में क्रेडिट किया जायेगा।
नए नियम के आधार पर अभिभावक की मृत्यु होने पर समय से पहले खाते को बंद करवाया जा सकता है।
ऐसी ही और भी सरकारी योजनाओं की जानकारी पाने के लिए हमारी वेबसाइट pmmodiyojanaye.in को बुकमार्क जरूर करें ।

Home
पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश,कई जिले बारिश की चपेट में…भूस्खलन से 44 लोगों की मौत

पूरे पूर्वोत्तर में भारी बारिश जारी है, असम सबसे बुरी तरह प्रभावित राज्यों में से एक है, जहां कई जिले बारिश की चपेट में है।
पूरे पूर्वोत्तर में भारी बारिश जारी है, असम सबसे बुरी तरह प्रभावित राज्यों में से एक है, जहां कई जिले भारी बारिश और बाढ़ और भूस्खलन सहित बारिश की चपेट में हैं। ताजा अपडेट के अनुसार, 25 जिलों में लगभग 11.09 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।
बारिश के कारण राज्य के कई हिस्सों में भूस्खलन हुआ है, वहीं मानस, पगलाड़िया, पुथिमारी, कोपिली, गौरांग और ब्रह्मपुत्र नदियों सहित कई क्षेत्रों में जल स्तर कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है।इसके अलावा, पिछले 24 घंटों में बारिश से संबंधित घटनाओं में दो बच्चों सहित चार लोगों की मौत हो गई है, जिससे कुल मरने वालों की संख्या 44 हो गई है। दोनों बच्चों की पहचान हुसैन अली (11) और अस्मा खातून (8) के रूप में हुई है।
उनके अलावा, गुरुवार को दीमा हसाओ और उदलगुरी जिलों में बाढ़ में दो अन्य लोगों की भी जान चली गई।इस बीच, गुवाहाटी क्षेत्र में शहरी बाढ़ और सड़क अवरुद्ध होने की घटनाएं सामने आई हैं। गुवाहाटी में लगातार तीसरे दिन भारी बारिश जारी रहने से लगातार जलभराव और भूस्खलन से जनजीवन ठप हो गया है।पूरी बारिश की स्थिति पर नजर रख रहे जिला प्रशासन ने स्थिति को ध्यान में रखते हुए लोगों से कहा है कि जब तक जरूरत न हो अपने घरों से बाहर न निकलें। साथ ही प्रशासन की ओर से राहत कार्य भी किया जा रहा है।
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, जहां 25 जिलों में 11 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं, वहीं 61,000 लोग अब राज्य के प्रभावित क्षेत्रों में खोले गए 170 राहत शिविरों में हैं।राज्य में भारी बारिश के कहर को देखते हुए, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भी 17 जून तक पूरे पूर्वोत्तर में तीव्र वर्षा की भविष्यवाणी की है। साथ ही, 16-18 जून के बीच असम में अलग-अलग क्षेत्रों में अत्यधिक भारी वर्षा की भविष्यवाणी की गई है।
जबकि असम के कुछ हिस्सों, साथ ही मेघालय में पहले से ही भारी बारिश हो रही है, मंगलवार से गुरुवार तक दोनों क्षेत्रों के लिए एक ‘रेड अलर्ट’ और शुक्रवार और शनिवार को ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है।राज्य में राहत शिविर और राहत वितरण केंद्र भी संचालित किए जा रहे हैं जबकि प्रशासन ने निर्देश जारी कर शिक्षण संस्थानों को शनिवार तक बंद रखने को कहा है।
देश
जानें कब मिलेगा भीषण गर्मी से राहत,जाने और कितना करना पड़ेगा इंतजार..ये रही पूरा अपडेट

पश्विमी, दक्षिणी-पश्चिमी, उत्तरी पूर्वी दिल्ली और एनसीआर , फर्रुखानगर, कोसली (हरियाणा), गुलौटी, सियाना, सिकंदराबाद (यूपी) में अगले दो घंटे में हल्की बरसात या बूूंदाबांदी का अनुमान जाहिर किया गया है।पूरा देश इन दिनों भीषण गर्मी से जूझ रहा है। इसके साथ ही सभी लोग बस एक ही दुआ कर रहे हैं जल्द ही जल्द से जल्द बारिश। वहीं मौसम विभाग ने भी बारिश को लेकर पूर्वानुमान जाहिर किया है। इसके मुताबिक आज देर शाम दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में देर शाम हल्की से तेज बारिश या बूंदाबांदी होने के आसार हैं।
हल्की बारिश या बूंदाबांदी का अनुमान
पश्विमी, दक्षिणी-पश्चिमी, उत्तरी पूर्वी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर, बल्लभगढ़), फर्रुखानगर, कोसली (हरियाणा), गुलौटी, सियाना, सिकंदराबाद (यूपी) में अगले दो घंटों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी का अनुमान बताया गया है। गौरतलब है कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों में इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। दिल्ली में सोमवार को पारा 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, वहीं मंगलवार को भी इससे बहुत ज्यादा राहत नहीं मिली और अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक रहा। इस बीच मौसम विज्ञान का अनुमान दिल्लीवासियों के लिए राहत लेकर आया है।
17 जून से बरसात
इससे पूर्व मौसम विभाग ने अनुमान जाहिर किया था कि दिल्ली में 16 तो यूपी में 17 जून को बरसात हो सकती है। आईएमडी के मुताबिक दावा है कि इस बार उत्तर प्रदेश में मॉनसून डायरेक्ट एंट्री मार सकता है। इसके मुताबिक दिल्ली में 16 जून से प्री-मॉनसून एक्टिविटी शुरू हो सकती है। इसके बाद अधिकतम तापमान में भी 5 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान जाहिर किया गया है। लगातार हो रही है तपन
वहीं यूपी में भी पिछले दो दिनों में पारा लगातार 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है। यहां पर 17 जून को बारिश होने का अनुमान जाहिर किया गया है। इससे पहले पूर्वोत्तर भारत, कर्नाटक, केरल, राजस्थान, पूर्वी गुजरात, गोवा, पंजाब, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में एक या दो जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान भी जाहिर किया गया है। इसके अलावा पूरे देश में अगले 24 घंटे के भीतर लू का प्रकोप बंद होने का भी अनुमान है।
देश
PM Kisan Tractor Yojana : किसानों को सरकार दे रही है ट्रैक्टर खरीदने पर 50% तक की सब्सिडी,फटाफट ऐसे उठाये लाभ…

Pm Kisan Tractor Scheme 2022 Online Apply: देश में किसानों की स्थिति को सुधारने और उनको आर्थिक सुरक्षा देने के लिए भारत सरकार कई योजनाओं को चला रही है। इसी कड़ी में आज हम आपको भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम PM Kisan Tractor Yojana है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को ट्रैक्टर खरीदने पर सरकार द्वारा 20 से 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जा रही है।
आज के इस दौर में महंगाई काफी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में कृषि उपकरणों की कीमतों में भी काफी इजाफा हुआ है। कृषि उपकरणों की कीमतों में वृद्धि होने से किसानों के लिए उन्हें खरीदना काफी मुश्किल हो गया है। ऐसे में इसका सीधा असर कृषि पैदावार पर पड़ रहा है। खेती करने के लिए ट्रैक्टर काफी जरूरी उपकरण है।
जुताई से लेकर दूसरे कई कामों में इसका इस्तेमाल होता है। ऐसे में सरकार द्वारा दी जा रही ये सब्सिडी किसानों के लिए किसी उपहार से कम नहीं है।
इसी कड़ी में आज हम आपको पीएम किसान ट्रैक्टर योजना से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अलावा हम ये भी जानेंगे कि कैसे किसान ट्रैक्टर खरीदने पर मिल रही इस सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं? इस योजना के अंतर्गत ट्रैक्टर खरीदते समय आधा पैसा किसानों को देना होगा। वहीं आधा पैसा सरकार देगी। केंद्र सरकार के अलावा कई राज्य सरकारें भी किसानों को ट्रैक्टर खरीदते समय 20 से 50 प्रतिशत तक सब्सिडी मुहैया करा रही हैं।
अगर आप खेती करने के लिए ट्रैक्टर खरीदने की योजना बना रहे हैं और सरकार की इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं। ऐसे में पीएम किसान ट्रैक्टर योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आपको नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर में जाना होगा। इसके अलावा ऑनलाइन आवेदन करने के लिए हर एक राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों ने इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल बनाए हैं।
अगर आप पीएम किसान ट्रैक्टर योजना के अंतर्गत सब्सिडी का लाभ उठाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है। पीएम किसान ट्रैक्टर योजना में आवेदन करते समय आपको आधार कार्ड, जमीन के कागजात, बैंक डिटेल्स, पासपोर्ट साइज फोटो आदी चीजों की जरूरत होगी।
-
जॉब4 days agoपरिवहन निगम में निकली ग्रेजुएट पास के लिए नौकरी,आवेदन का अंतिम मौक़ा 15 जून
-
जॉब4 days agoस्टेनोग्राफर की निकली भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता..
-
जॉब4 days agoपीएम नरेंद्र मोदी का ट्वीट, 1.5 वर्षों में सभी विभागों और मंत्रालयों में मिलेगी 10लाख नौकरिया..
-
Tech & Auto3 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
Tech & Auto3 days agoSILAI MACHINE YOJANA: सरकार इन महिलाओं को दे रहे है फ्री सिलाई मशीन, इस तरह से उठाये इसका लाभ…
-
Knowledge4 days agoनियम: ट्रैफिक पुलिस अगर आपकी बाइक की चाबी निकाले तो फ़ौरन करे, ये काम…
-
देश - दुनिया4 days agoअसम में फिर भारी वर्षा, चार श्रमिकों की हुई दर्दनाक मौत….
-
जॉब6 days agoसड़क परिवहन निगम में निकली ग्रेजुएट पास के लिए भर्ती,आवेदन का अंतिम मौक़ा 15 जून
-
देश - दुनिया3 days agoनियम: ट्रैफिक पुलिस अगर आपकी बाइक की चाबी निकाले तो फ़ौरन करे, ये काम…
-
जॉब2 days agoयहां अध्यापक के पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 1,42,400 रुपए सैलरी, ये रही शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…



























You must be logged in to post a comment Login