देश - दुनिया
कहानी भारत के एक राजा की, जिसने दुश्मनों से रक्षा के लिए खुद काट दिया था अपनी रानी का सिर
भारत में राजाओं के ऐसे कई किले हैं, जो अपने आप में एक अनूठी कहानी समेटे हुए हैं। ये किले भारत की शान तो कहे ही जाते हैं, साथ ही साथ यहां की कुछ ऐसी रहस्यमय बातें भी हैं, जो लोगों को सोचने पर मजबूर कर देती हैं। एक ऐसा ही किला मध्य प्रदेश के भोपाल में है, जिसके बारे में कहा जाता है कि यहां शासन कर रहे राजा ने खुद अपनी रानी का सिर काट दिया था। इसके पीछे एक बेहद ही हैरान करने वाली ऐतिहासिक कहानी है।
दरअसल, हम बात कर रहे हैं रायसेन फोर्ट (रायसेन का किला) की। सन् 1200 ईस्वी में निर्मित यह किला पहाड़ी की चोटी पर स्थित है। यह प्राचीन वास्तुकला और गुणवत्ता का एक अद्भुत प्रमाण है, जो कई शताब्दियां बीत जाने के बाद भी शान से उसी तरह खड़ा है, जैसा पहले था। बलुआ पत्थर से बने इस किले के चारों ओर बड़ी-बड़ी चट्टानों की दीवारें हैं। इन दीवारों के नौ द्वार और 13 बुर्ज हैं।
रायसेन फोर्ट का शानदार इतिहास रहा है। यहां कई राजाओं ने शासन किया है, जिनमें से एक शेरशाह सूरी भी था। हालांकि यह किला जीतने में उसके पसीने छूट गए थे। तारीखे शेरशाही के मुताबिक, चार महीने की घेराबंदी के बाद भी वो यह किला नहीं जीत पाया था।
कहते हैं कि शेरशाह सूरी ने इस किले को जीतने के लिए तांबे के सिक्कों को गलवाकर तोपें बनवाईं थी, जिसकी बदौलत ही उसे जीत नसीब हुई थी। हालांकि कहा जाता है कि 1543 ईस्वी में इसे जीतने के लिए शेरशाह ने धोखे का सहारा लिया था। उस समय इस किले पर राजा पूरनमल का शासन था। उन्हें जैसे ही ये पता चला कि उनके साथ धोखा हुआ है तो उन्होंने दुश्मनों से अपनी पत्नी रानी रत्नावली को बचाने के लिए उनका सिर खुद ही काट दिया था।
इस किले से जुड़ी एक बेहद ही रहस्यमय कहानी है। कहते हैं कि यहां के राजा राजसेन के पास पारस पत्थर था, जो लोहे को भी सोना बना सकता था। इस रहस्यमय पत्थर के लिए कई युद्ध भी हुए थे, लेकिन जब राजा राजसेन हार गए, तो उन्होंने पारस पत्थर को किले में ही स्थित एक तालाब में फेंक दिया।
कहा जाता है कि कई राजाओं ने इस किले को खुदवाकर पारस पत्थर को खोजने की कोशिश की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। आज भी लोग यहां रात के समय पारस पत्थर की तलाश में तांत्रिकों को अपने साथ लेकर जाते हैं, लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लगती है। इसको लेकर ये कहानी भी प्रचलित है कि यहां पत्थर को ढूंढ़ने आने वाले कई लोग अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं, क्योंकि पारस पत्थर की रक्षा एक जिन्न करता है।
हालांकि, पुरातत्व विभाग को अब तक ऐसा कोई भी सबूत नहीं मिला है, जिससे पता चले कि पारस पत्थर इसी किले में मौजूद है, लेकिन कही-सुनी कहानियों की वजह से लोग चोरी-छिपे पारस पत्थर की तलाश में इस किले में पहुंचते हैं।

देश - दुनिया
weather update:अजमेर में लगातार तेज बारिश, सीकर में रेल पटरियां डूबी…
गर्मी की मार झेल रहे लोगों का बारिश का इंतजार खत्म हो गया है। प्रदेश के लगभग पूरे हिस्से में मानसून एक्टिव होने से बीते 24 घंटे से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। पूर्वी राजस्थान से एंट्री करने वाले मानसून से बीते 24 घंटे में चार इंच से ज्यादा बारिश हुई है। राजधानी सहित पांच जिलों में सबसे अधिक बरसात हुई है।
वहीं, सीकर में रेलवे ट्रैक डूबने से प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। हालांकि, अब तक रेल यातायात सामान्य है। जयपुर में लगातार हो रही बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में पानी जमा हो गया है। मौसम केन्द्र जयपुर का कहना है कि लगातार बारिश का यह सिलसिला अगले तीन दिन तक जारी रह सकता है।
राजधानी जयपुर की बात करें तो यहां बीती शाम से शुक्रवार दोपहर तक कई हिस्सों में रूक-रूक कर बारिश हुई। जयपुर कलेक्ट्रेट पर पिछले 12 घंटे के दौरान 52MM बारिश के बाद शहर सीकर रोड, एमआई रोड समेत कई जगह शहर में पानी भर गया। जयपुर जिले में सबसे ज्यादा 89MM बरसात दिल्ली रोड पर पावटा में हुई। जयपुर शहर में तेज बारिश के बाद माधोराजपुरा, चौंमू, शाहपुरा, बस्सी, नरैना में भी 2 इंच बारिश हुई।
इधर, चूरू, हनुमानगढ़ एरिया में बीती रात हुई तेज हुई। चूरू के राजगढ़ में सबसे ज्यादा 117MM से ज्यादा बारिश हुई। वहीं हनुमानगढ़ के संगरिया में 82MM बारिश हुई। बारिश के संगरिया एरिया में खेत पानी से भरे नजर आए। आज सुबह भी हनुमानगढ़, चूरू, गंगानगर, बीकानेर में अच्छी बारिश हुई। मौसम केन्द्र जयपुर से मिली रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान सीकर, झुंझुनूं, खेतड़ी, जयपुर के माधोराजपुरा, पावटा, हनुमानगढ़ के संगरिया, दौसा के रामगढ़ पचवाड़ा, चूरू के राजगढ़, बीकानेर के डूंगरगढ़, बारां और अलवर के कोटकासिम में 75MM (3 इंच) या उससे ज्यादा बरसात हुई।
सीकर में रेल पटरियां डूबी, नवलगढ़ रोड पर भरा पानी
सीकर जिले में भी आज जबरदस्त बारिश हुई। सीकर शहर में पिछले 24 घंटे के दौरान 85MM बारिश होने से सीकर जंक्शन पर रेल पटरियां पानी में डूब गई। नवलगढ़ रोड पर घुटनों तक पानी भरने के कारण पैदल, टू व्हीलर व छोटे फोर व्हीलर चालकों को आने-आने में परेशानी हुई। सीकर शहर के अलावा फतेहपुर में 46, श्रीमाधोपुर में 43, नीमकाथाना में 41 और दांतारामगढ़ में 34MM बारिश हुई।
अब आगे क्या?
जयपुर मौसम केन्द्र ने आज टोंक, कोटा, बूंदी, अजमेर, भीलवाड़ा, राजसमंद, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, धौलपुर, चित्तौड़गढ़, दौसा, सवाई माधोपुर, उदयपुर, सिरोही, प्रतापगढ़ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 2 और 3 जुलाई को अजमेर, भरतपुर, सीकर, धौलपुर, करौली, कोटा, बूंदी, बारां, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, सवाई माधोपुर समेत कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। 4 जुलाई से राज्य में बारिश का दौर धीमा पड़ सकता है।
इन एरिया में हुई 2 इंच से ज्यादा बरसात
जगह बारिश (MM)
कोटकासिम (अलवर) 83
दानपुर (बांसवाड़ा) 56
बारां 70
डूंगरगढ़ (बीकानेर) 74
लूनकरणसर 52
रावतभाटा (चित्तौड़गढ़) 69
भैसोड़गढ़ (चित्तौड़गढ़) 54
राजगढ़ (चूरू) 117
चूरू शहर 53
रामगढ़ पचवाड़ा (दौसा) 72
लवाना (दौसा) 70
सूरतगढ़ (गंगानगर) 62
संगरिया (हनुमानगढ़) 82
टिब्बी 65
पावटा (जयपुर) 89
माधोराजपुरा (जयपुर) 77
चौंमू 69
शाहपुरा 68
बस्सी 57
नरैना 50
जयपुर शहर 52
मनोहरथाना (झालावाड़) 59
डग 47
खेतड़ी (झुंझुनूं) 96
झुंझुनूं शहर 85
मंडावा 62
मलसीसर 59
सूरजगढ़ (झुंझुनूं) 55
डींगोद (कोटा) 67
कानावास 64
संगोद 59
दलोट (प्रतापगढ़) 54
सीकर
85
.
देश - दुनिया
JANNI SURAKSHA YOJANA: सरकार इन महिलाओ को दे रही है प्रसव के दौरान आर्थिक सहायता, ऐसे उठाये इसका लाभ…

Janani Suraksha Yojana: देश में गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की स्थिति में सुधार करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं को चला रही हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम जननी सुरक्षा योजना है। देश में प्रसव के दौरान कई महिलाओं की जान चली जाती है। ऐसे में इस योजना के तहत प्रसव के दौरान महिलाओं की होने वाली मृत्यु के आंकड़ों को कम करना है। योजना के तहत सरकार द्वारा प्रसव के दौरान महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को दिया जा रहा है, जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रही हैं। जननी सुरक्षा योजना के तहत सरकार ने महिलाओं को दो श्रेणियों में बांटा है। इन दोनों श्रेणियों के आधार पर ही महिलाओं को वित्तीय सहायता दी जाती है।
आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से –
जननी सुरक्षा योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को सरकार 1400 रुपये की वित्तीय सहायता देती है। वहीं आशा सहयोगी को प्रसव के प्रोत्साहन के लिए सरकार 300 रुपये देती है। इसके अलावा उन्हें प्रसव के बाद सेवा देने के लिए भी 300 रुपये दिए जाते हैं।
वहीं शहरी क्षेत्र में रहने वाली गरीब महिलाओं को सरकार प्रसव के दौरान 1 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करती है। इसके अलावा प्रसव के प्रोत्साहन के लिए आशा सहयोगी को 200 रुपये और प्रसव के बाद सेवा देने के लिए 200 रुपये अलग से सरकार दे रही है।
भारत सरकार की इस योजना का लाभ पाकर प्रसव के बाद महिलाएं अपने नवजात शिशुओं की अच्छे से देखभाल कर सकती हैं। अगर महिलाएं अपना प्रसव किसी सरकारी या मान्यता प्राप्त निजी अस्पताल में कराती हैं, तो वो इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।
योजना के तहत सरकार पात्र लाभार्थी के खाते में सीधे पैसों को ट्रांसफर करती है। ऐसे में योजना का लाभ लेने के लिए गर्भवती महिलाओं के पास बैंक अकाउंट का होना जरूरी है। सरकार की इस योजना का उद्देश्य प्रसव के दौरान महिलाओं को चिकित्सा और आर्थिक सहायता प्रदान करना है।
देश - दुनिया
SUKANYA SAMRIDDHI YOJANA: सुकन्या समृद्धि योजना में पैसो को निवेश कर अपनी बेटी की सपने को साकार करे देखे इसमें निवेश के प्रोसेस…

Sukanya Samriddhi Yojana: बेटी की शादी और उसकी पढ़ाई लिखाई की चिंता हम सब को होती है। ऐसे में कई अभिभावक काफी पहले से बचत करने लगते हैं। अगर आप भी अपनी बेटी की शादी या उसकी पढ़ाई लिखाई के लिए पैसे जुटाने चाहते हैं और इसके लिए किसी सुरक्षित स्कीम की तलाश कर रहे हैं। ऐसे में ये खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको सरकार की एक बेहद महत्वाकांक्षी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस योजना का नाम सुकन्या समृद्धि स्कीम है। सरकार की इस स्कीम में निवेश करने पर आपको 7.6 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। सुकन्या समृद्धि स्कीम एक बचत योजना है। इसे खास तौर पर बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए बनाया गया है। भारत सरकार की इस स्कीम में निवेश करने पर आपको टैक्स में छूट भी मिलती है। इसी कड़ी में
आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में –
सुकन्या समृद्धि योजना में आपको अपनी बेटी का खाता उसकी आयु 10 वर्ष होने से पहले खुलवाना होगा। सरकार की इस स्कीम में आप न्यूनतम 210 रुपये का निवेश कर सकते हैं। वहीं अधिकतम राशि की सीमा 1.5 लाख रुपये तय की गई है।
सुकन्या समृद्धि स्कीम एक छोटी बचत योजना है। इसकी शुरुआत केंद्र सरकार द्वारा की गई है। इस योजना में आप अपनी बेटी के खाते को उसकी उम्र 21 वर्ष होने तक संचालन कर सकते हैं। इसके अलावा खाते का संचालन 18 वर्ष की आयु के बाद शादी होने तक भी किया जा सकता है। इसके अलावा सुकन्या समृद्धि स्कीम से आप अपनी बेटी की उच्च शिक्षा के लिए 50 प्रतिशत तक राशि उसकी आयु 18 वर्ष होने के बाद निकाल सकते हैं।
सुकन्या समृद्धि योजना का संचालन भारतीय डाक द्वारा किया जा रहा है। योजना के तहत पैसों का भुगतान करने के लिए आपको पोस्ट ऑफिस जाना पड़ेगा। इसके अलावा भारतीय डाक घर द्वारा लॉन्च किए गए डिजिटल अकाउंट से भी पैसों का भुगतान ऑनलाइन किया जा सकता है।
इस स्कीम के तहत एक परिवार में केवल दो बेटियों को ही योजना का लाभ मिल सकता है। इस योजना में बेटी के माता पिता या उसके कानूनी अभिभावक खाता खुलवा सकते हैं। सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खुलवाने के लिए आपके पास बेटी का जन्म प्रमाण पत्र, जमाकर्ता की आईडी प्रूफ और उसका निवास प्रमाण पत्र, चिकित्सा प्रमाण पत्र आदि दस्तावेजों की जरूरत होगी।
-
व्यापर7 days agoPM KISAN YOJANA : किसानो के लिए किस्त के बाद आया सबसे बड़ी खुशखबरी…जानिए
-
देश7 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी : 1 जुलाई से बढ़ने वाला है DA में 6 फीसदी बढ़ोतरी,पढ़िये पूरी खबर
-
Tech & Auto7 days agoOnePlus Nord 2T का स्मार्टफ़ोन लांच,मिल रहा 12GB रैम के साथ दमदार फीचर्स
-
Tech & Auto7 days agoINVERTER AC TIPS : इन्वर्टर या नॉन इन्वर्टर एसी में जाने कौन सी AC होती है खास, इसकी खूबियां जान आप भी हो जायेगे हैरान…
-
देश6 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी : 1 जुलाई से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी बढ़ोतरी,पढ़िये पूरी खबर
-
Tech & Auto6 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
Tech & Auto5 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
जॉब7 days agoHPSSSB में निकली 1500 पदों पर भर्ती,30 जून तक करें अप्लाई…
-
व्यापर6 days agoPM KISAN YOJANA: किसानो के लिए बड़ी खुशखबरी…मिलेगा बड़ा तोहफा,जानिए कैसे
-
Tech & Auto7 days agoलॉन्च किया गया, Portronics Dash 12 स्पीकर, जाने कीमत व अन्य फीचर्स…






























You must be logged in to post a comment Login