वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 3000 रन और 150 विकेट का रिकार्ड तोडा महिला क्रिकेटर ने, कौन है वो ?

एलिस पैरी दुनिया की पहली ऐसी ऑलराउंडर बन गई हैं जिन्होंने वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 3000 रन और 150 विकेट लिए हैं। एलिस ने अपने करियर के 110वें वनडे मैच में ये कमाल किया। उन्होंने इस मामले में दुनिया के कई दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया। हालांकि उनके सबसे करीब बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन थे जिन्होंने 119 मैचों में ये कमाल किया था। पैरी ने अब शाकिब को भी पीछे छोड़ दिया है और ये विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर डाला है। वहीं वो ये कमाल करने वाली पहली महिला ऑलराउंडर हैं।
ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर एलिस पैरी (Ellyse Perry) ने वनडे किकेट के इतिहास में एक कमाल का रिकॉर्ड अपने नाम पर करने में कामयाब रहीं। हालांकि उनसे पहले किसी भी महिला क्रिकेटर ने ये कमाल नहीं किया था। वैसे कई पुरुष क्रिकेटर ये कमाल कर चुके थे पर एलिस ने सबको पीछे छोड़कर एक नया इतिहास रच दिया।
एलिस पैरी का अंतरराष्ट्रीय वनडे करियर
एलिस पैरी का अंतरराष्ट्रीय वनडे करियर अब तक काफी शानदार रहा है। वनडे क्रिकेट में वो ऑलराउंडर के तौर पर खूब सफल रही हैं। वो कितनी शानदार क्रिकेटर हैं आंकड़े इस बात की गवाही देते हैं। उन्होंने अपने करियर में अब तक खेले 110 वनडे मैचों में 52.92 की बेहद शानदार औसत से कुल 3017 रन बनाए हैं। वनडे में उनके नाम पर दो शतक और 27 अर्दशतक दर्ज हैं।
एलिस ने वनडे में गेंदबाजी भी काफी शानदार की है। उन्होंने 110 मैचों में कुल 151 विकेट लिए हैं। अब तक उनका इकानॉमी रेट 4.35 का रहा है। वनडे में उनकी बेस्ट गेंदबाजी 22 रन देकर 7 विकेट रहा है। वो तीन बार पांच विकेट लेने का भी कमाल कर चुकी हैं।
एलिस पैरी ने ब्रिस्बेन में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मैच में 19 रन बनाते ही इस मुकाम को हासिल कर लिया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने पहले खेलते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 281 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम 124 रन पर ऑल आउट हो गई और उसे 157 रन के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा।


देश - दुनिया
पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के एक पायलट ने विमान रियाद से इस्लामाबाद लाने के लिए इनकार किया,कहा ड्यूटी का टाइम खत्म हो चुका है

पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) के एक पायलट ने रविवार विमान रियाद से इस्लामाबाद लाने के लिए इनकार कर दिया. उसने कहा कि उसकी ड्यूटी का टाइम खत्म हो चुका है इसलिए वो विमान को पाकिस्तान की राजधानी नहीं ले जाएगा. पीआईए अधिकारियों के मुताबिक PK-9754 ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद से उड़ान भरी लेकिन खराब मौसम के चलते विमान को दम्माम में उतारा गया।
विमान को इस्लामाबाद ले जाने से इनकार कर
इसके बाद विमान के पायलट ने इसे उड़ाने से इनकार करते हुए कहा कि उसकी ड्यूटी का समय खत्म हो चुका है.पाकिस्तान के अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक, PIA प्रशासन ने बताया कि पीके-9754 (PK-9754) ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद से उड़ान भरी, लेकिन खराब मौसम के कारण दम्मम में उतर गया. फ्लाइट के कप्तान ने तब विमान को इस्लामाबाद ले जाने से इनकार कर दिया और कहा कि उसकी ड्यूटी का समय समाप्त हो गया है।
सऊदी अरब के लिए डायरेक्ट विमान की सेवा नहीं थी
गौरतलब है कि इससे पहले PIA की तरफ से सऊदी अरब के लिए डायरेक्ट विमान की सेवा नहीं थी। नवंबर में ही, PIA ने घोषणा की थी कि वो सऊदी अरब के लिए अपनी फ्लाइट का विस्तार कर रहा है। प्रवक्ता के अनुसार, PIA की उड़ानें इस्लामाबाद, कराची, लाहौर, मुल्तान और पेशावर समेत पाकिस्तान के विभिन्न शहरों से रवाना होंगी। शायद यह वाकया लम्बी दूरी के लिए उड़ान न भरने की वजह से भी हो। खैर कारण जो भी हो लेकिन एक बार फिर पाकिस्तान के पायलट की इस हरकत के कारण उसकी चौतरफा किरकिरी हो रही है।
क्राइम न्यूज़
बिहार के छपरा में प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या,लोहे की धारदार हथियार से हमला ; हत्या के बाद शव को गायब

बिहार के छपरा में प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या कर दी गई. घटना मसरख थाना क्षेत्र के अरना गांव की है. यहां के बरवाघाट बलुआ टोला गांव में रविवार को प्रेम प्रसंग में युवक को घर में बंद कर उस पर लोहे की खनती (धारदार हथियार) से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई. हत्यारों ने बाद में शव को गायब कर दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक बाइस वर्षीय मुन्ना साह अरना के बड़वाघाट बाजार में जनरल सह श्रृंगार स्टोर की दुकान चलाता था. उसके परिजनों ने बताया कि वो रात को बलुआ टोला गांव में मंदिर पर आर्केस्ट्रा देखने गया था. लेकिन जब देर रात वो घर नहीं लौटा तो उन्होंने उसकी खोजबीन की.
लोहे की धारदार हथियार से हमला
लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया.घटना मसरख थाना क्षेत्र के अरना गांव की है. यहां बरवाघाट बलुआ टोला गांव में प्रेम प्रसंग में युवक को घर में बंद कर उस पर लोहे की धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई. मृतक की उम्र 22 वर्ष बतायी जा रही है और उसके पिता मेघन साह हैं. मृतक अरना के बड़वाघाट बाजार पर जेनरल और श्रृंगार स्टोर की दुकान चलाता है. परिजनों ने बताया कि युवक बलुआ टोला गांव में मंदिर पर रात्रि में आर्केस्ट्रा देखने गया था.
हत्या कर शव को गायब
देर रात घर नहीं लौटने पर उसकी खोजबीन की गई. लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली.सुबह में युवक के घर से सामने खून के छींटे देख खोजबीन शुरू की गई तो बगल के बंद मकान में चौकी पर खून गिरा पाया गया. साथ ही आंगन में लोहे की खंती भी खून में सनी मिली. घटना के बारे में गांव में चर्चा है कि युवक का पड़ोस की एक लड़की से प्रेम प्रसंग था. इसी मामले में उसकी हत्या कर शव को गायब कर दिया गया है. पुलिस ने इस मामले में आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया है. साथ ही शव की खोजबीन शुरू कर दी गई है.
maharashtra
मुंबई में बढते कोरोना संक्रमण से ,शादी के रजिस्ट्रेशन सर्विस पर अस्थाई तौर पर रोक

मुंबई में बढते कोरोना संक्रमण और ओमीक्रोन के मामलों से सरकार की टेंशन बढ़ गई है। शहर में बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने शादी के रजिस्ट्रेशन सर्विस पर अस्थाई तौर पर रोक लगा दी है।BMC ने ट्वीट कर कहा है कि नियुक्ति की तारीख और टाइम की सुविधाओं के साथ इस सर्विस को बहुत जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा।
सिविक बॉडी ने कहा है कि वीडियो KYC का विकल्प की भी तलाश की जा रही है। महाराष्ट्र सरकार की गाइडलाइंस के मुताबिक, शादी समारोह में 50 से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सकते हैं। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पिछले 24 घंटे में 57,534 कोरोना टेस्ट किए गए हैं।
जिसमें से 7,895 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। मुंबई में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 9,99,862 हो गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 11 लोगों की मौत हो गई है। जबकि इसी अवधि में 21,025 संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। शहर में एक्टिव मामलों की संख्या 60,371 है।
-
जॉब7 days agoयुवाओं के लिए सुनहरा मौका :12वीं पास के लिए यहाँ निकली बंम्फर वैकेंसी,जल्द करें अप्लाई, मिलेगी अच्छी सैलरी
-
जॉब7 days agoखाद्य नागरिक आपूर्ति निरीक्षक पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन, 30 जनवरी तक कर सकेंगे आवेदन
-
जॉब5 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, जल्द करे अप्लाई ,जाने योग्यता क्या हैं
-
जॉब7 days agoबंपर भर्ती: बिना इंटरव्यू होगा सेलेक्शन, जानिए लेखपाल बनने के लिए परीक्षा पैटर्न
-
जॉब6 days agoछत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग विभिन्न पदों पर भर्ती,आवेदव की प्रक्रिया जारी,जल्द करे आवेदन
-
जॉब6 days ago78 पदों पर भर्ती : असिस्टेंट एडिटर एवं अन्य पदों की निकली भर्ती ,जल्द करे अप्लाई
-
Lifestyle7 days agoओमीक्रोन का हल्का इंफेक्शन भी कर रहा इन अंगों को डैमेज, विशेषज्ञों ने जताई चिंता
-
जॉब5 days agoहिन्दुस्तान पेट्रोलियम में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, आवेदन करने की अंतिम तिथि आज
-
खेल7 days agoIND vs SA 3rd Test : भारत को लगा 33 पर दूसरा झटका, मयंक 15 रन बनाकर आउट, रबाडा को मिली बड़ी सफलता
-
देश - दुनिया6 days ago11 साल की बच्ची खाली चिप्स पैकेट्स इकट्ठा करके बनाती हैं गरीबों के लिए, कंबल






























You must be logged in to post a comment Login