देश - दुनिया
अब नहीं होगी पैसों की टेंशन, अपनाएं ये 4 तरीके और हो जाएं मालामाल!
कोरोना वायरस महामारी ने काफी लोगों को परेशान और चिंतित रखा है. इसकी वजह से सभी क्षेत्रों में नुकसान हुआ है. निवेशक भी मुनाफे को लेकर परेशान हैं. आय के साधन गिर रहे हैं और खर्च बढ़ते ही जा रहे हैं. कोविड-19 के वित्तीय दुष्परिणाम काफी समय तक प्रभावित हो सकते हैं. ऐसे में अगर आप भी पैसे की तंगी से गुजर रहे हैं तो आपको हम आपको कुछ ऐसे आइडियाज के बारे में बता रहे हैं जो कि आपके पैसे की तंगी को दूर करने में मदद करेगी, साथ ही आपकी इनकम भी बढ़ेगी.
1. अपने घर पर जगह किराए पर देकर कमाएं पैसे
ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए अपने घर पर जगह किराए पर देकर पैसे कमा सकते हैं. इन दिनों कई ई-कॉमर्स कंपनियां स्थानीय उद्यमियों के लिए ऐसी योजनाएं लाती रहती हैं, जिसमें आप अपने घर को रेंट पर लगाकर लाखों रुपये कमा सकते हैं. एक विशिष्ट स्टोर का आकार 250 वर्ग फुट या कम भी हो सकता है. अगर आपके घर में वह जगह है, तो आप भी पैसे कमा सकते हैं. स्थानीय मालिकों को ग्राहकों को 2 से 4 किलोमीटर के दायरे में उत्पाद पहुंचाने और प्रतिदिन 20 से 30 पैकेज देने की आवश्यकता होती है. यह आपको डिलीवरी आधारित शुल्क के कारण प्रति माह 18,000-20,000 रुपये कमाने में मदद कर सकता है.
2. स्टॉक, बॉन्ड और म्यूचुअल फंड में निवेश
स्टॉक, बॉन्ड और म्यूचुअल फंड आपके लंबे समय तक वित्तीय समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं. लेकिन क्या आप उन्हें बिना बेचे कुछ नकदी हासिल कर सकते हैं? हां, यह मुमकिन है. अधिकांश बैंक रिेटेल ग्राहकों को म्युचुअल फंड, स्टॉक और बॉन्ड की लोन और इक्विटी योजनाओं में अपनी हिस्सेदारी गिरवी रखकर तुरंत 1 करोड़ रुपये तक का ऋण प्राप्त करने की अनुमति देते हैं. एनबीएफसी 20 करोड़ रुपये तक दे सकते हैं.न्यूनतम ऋण राशि 50,000 रुपये से शुरू होती है. गिरवी सुरक्षा के लिए ऋण राशि 50-80% के बीच हो सकती है.
3. अपने कार का उपयोग करें
अगर आप वित्तीय संकट से जुझ रहे हैं तो आप अपने कार को बेचे बिना आप उनके पैसे कमा सकते हैं. कई लोगों के लिए कार उनके सपने का हिस्सा है. लेकिन एक मुश्किल स्थिति में कार जैसी संपत्ति पैसे जुटाने में काम आ सकती है. आप कार के बदले लोन लेकर अपनी वित्तीय आवश्यकता को पूरा कर सकते हैं. यह आमतौर पर 1 लाख रुपये से शुरू होता है. शीर्ष बैंक कार के मूल मूल्य का 50% तक ऋण के रूप में देते हैं. इसमें आमतौर पर न्यूनतम दस्तावेज शामिल होते हैं और आसानी से मिल जाती है.
4. जीवन बीमा का फायदा उठाएं
सस्ते लोन प्राप्त करने के लिए अपनी PPF, जीवन बीमा पॉलिसियों का उपयोग करें. PPF खाता खोलने के बाद आप तीसरे वर्ष से और छठे वर्ष तक ऋण प्राप्त कर सकते हैं. जीवन बीमा पॉलिसी लोन के मामले में, एक बीमा कंपनी द्वारा उस व्यक्ति की जीवन बीमा पॉलिसी के नकद मूल्य का उपयोग संपार्श्विक द्वारा पॉलिसी लोन जारी किया जाता है. अगर आपकी पॉलिसी का नकद मूल्य पर्याप्त है, तो फंडिंग 1 से 5 करोड़ रुपये तक हो सकती है. आमतौर पर, पॉलिसीधारक पॉलिसी के आत्मसमर्पण मूल्य के 80-90% के बराबर ऋण प्राप्त कर सकते हैं. इस ऋण को न्यूनतम विलंब के साथ 3-5 दिनों के लिए प्राप्त किया जा सकता है.

देश - दुनिया
महंगाई और बेरोजगारी के ख़िलाप कांग्रेस करेगा 28 अगस्त को रैली का आयोजन…

कांग्रेस महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरने के मकसद से आगामी 28 अगस्त को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘महंगाई पर हल्ला बोल’ रैली का आयोजन करेगी. इस रैली से पहले 17 अगस्त से 23 अगस्त के बीच देश के सभी विधानसभा क्षेत्रों की मंडियों, खुदरा बाजारों और अन्य कई स्थानों पर ‘महंगाई चौपाल’ आयोजित की जाएगी.कांग्रेस महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरने के मकसद से आगामी 28 अगस्त को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘महंगाई पर हल्ला बोल’ रैली का आयोजन करेगी. कांग्रेस पार्टी के महासचिव जयराम रमेश के अनुसार इस रैली से पहले 17 अगस्त से 23 अगस्त के बीच देश के सभी विधानसभा क्षेत्रों की मंडियों, खुदरा बाजारों और अन्य कई स्थानों पर ‘महंगाई चौपाल’ आयोजित की जाएगी.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बीते 5 अगस्त को मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन किया, जिसके साथ लोगों ने खुद को जोड़ा. प्रधानमंत्री ने हताशा में आकर इसे ‘काला जादू’ बताने का प्रयास किया जो इस बात को दर्शाता है कि भाजपा सरकार आसमान छूती महंगाई और बेरोजगारी पर अंकुश लगाने में नाकाम रही है.
जयराम रमेश के अनुसार, कांग्रेस महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ अपनी लड़ाई को आने वाले हफ्तों में और तेज करेगी. उन्होंने कहा कि पार्टी 17 अगस्त से 23 अगस्त के बीच देश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में मंडियों, खुदरा बाजारों और अन्य कई स्थानों पर ‘महंगाई चौपाल’ आयोजित करेगी. इसका समापन 28 अगस्त को रामलीला मैदान में ‘महंगाई पर हल्ला बोल’ रैली के साथ होगा. इस रैली को कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे.कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि रामलीला मैदान की रैली को पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी संबोधित करेंगे. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बताया कि इस रैली से इतर प्रदेश कांग्रेस कमेटियां राज्य, जिला और ब्लॉक स्तर पर ‘महंगाई पर हल्ला बोल- चलो दिल्ली’ कार्यक्रम का आयोजन करेगी. उन्होंने दावा किया है कि ‘भारत के लोग मोदी सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन का खामियाजा भुगत रहे हैं. दही, छाछ, पैक की गई खाद्य वस्तुएं जैसे आवश्यक सामानों पर अत्यधिक करों के कारण महंगाई बढ़ रही है.’उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन जनविरोधी नीतियों पर लोगों में जागरूकता फैलाती रहेगी और भाजपा सरकार पर उसकी गलत नीतियों को बदलने के लिए दबाव बढ़ाएगी।
जरा इसे भी पढ़े :-
रक्षाबंधन के मौके पर बहनों के लिए सोने-चांदी लेने से पहले जानें आज ताज़ा दाम
देश - दुनिया
चीन में मिला कोरोना के 828 नए मामलें,वहीं तिब्बत 22 मरीज मिले से हड़कंप

चीन ने मंगलवार को कोरोना के 828 नए मामलों की घोषणा की, जिनमें से 22 तिब्बत में हैं. इनमें से अधिकांश मामलों में कोई लक्षण नहीं दिखा. चीन असिम्पटोमैटिक मरीजों के कारण ही जीरो टॉलरेंस नीति को आगे लेकर बढ़ रहा है.कोरोना पर नो टॉलरेंस नीति को लेकर चल रहे चीन ने तिब्बत में संक्रमण का मामला आने के बाद प्रसिद्ध पोटाला पैलेस को बंद कर दिया है. चीन की नो टॉलरेंस नीति के तहत लॉकडाउन, नियमित परीक्षण, और कड़े यात्रा प्रतिबंधों को अनिवार्य किया जाता है. पैलेस के अनुसार, परिसर जो तिब्बत के बौद्ध नेताओं का पारंपरिक घर है उसे मंगलवार से बंद कर दिया जाएगा।
कोरोना के मामले ख़त्म होने के बाद ही अब पैलेस के फिर से खुलने की संभावना है.इन प्रतिबंधों से तिब्बत के पर्यटन को भी भारी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है. तिब्बत क्षेत्र की अर्थव्यवस्था काफी हद तक पोटाला पैलेस के कारण मिलने वाले पर्यटन पर निर्भर करती है. ऐसे में कड़े प्रतिबंध लोगों के लिए काफी कष्टकारी होने वाले हैं.चीन का कहना है कि उसकी कठोर नीति बड़े पैमाने पर अस्पताल में भर्ती होने और मौतों को रोकने में सफल रही है. ऐसे में चीन फिलहाल इस नीति को वापस लेने के मूड में तो नहीं दिख रहा है. हालांकि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस नीति की आलोचना करते हुए इसे लोगों की मूलभूत जरूरतों के विरुद्ध बताया है।
WHO के अनुसार वायरस के रोज बदलते स्वरूप के आगे ऐसी नीतियां बौनी साबित होती हैं.चीन ने मंगलवार को कोरोना के 828 नए मामलों की घोषणा की, जिनमें से 22 तिब्बत में हैं. इनमें से अधिकांश मामलों में कोई लक्षण नहीं दिखा. चीन असिम्पटोमैटिक मरीजों के कारण ही जीरो टॉलरेंस नीति को आगे लेकर बढ़ रहा है. ऐसा करके चीन अपनी अर्थव्यवस्था को तो नुकसान भले ही पहुंचा रहा हो लेकिन इससे कोरोना के संक्रमण को रोकने में सहायता मिलती है.कोरोना पर नो टॉलरेंस नीति को लेकर चल रहे चीन ने तिब्बत में संक्रमण का मामला आने के बाद प्रसिद्ध पोटाला पैलेस को बंद कर दिया है. चीन की नो टॉलरेंस नीति के तहत लॉकडाउन, नियमित परीक्षण,और कड़े यात्रा प्रतिबंधों को अनिवार्य किया जाता है. पैलेस के अनुसार, परिसर जो तिब्बत के बौद्ध नेताओं का पारंपरिक घर है उसे मंगलवार से बंद कर दिया जाएगा. कोरोना के मामले ख़त्म होने के बाद ही अब पैलेस के फिर से खुलने की संभावना है.इन प्रतिबंधों से तिब्बत के पर्यटन को भी भारी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है. तिब्बत क्षेत्र की अर्थव्यवस्था काफी हद तक पोटाला पैलेस के कारण मिलने वाले पर्यटन पर निर्भर करती है. ऐसे में कड़े प्रतिबंध लोगों के लिए काफी कष्टकारी होने वाले हैं।
नो टॉलरेंस नीति को बताया जरूरी
चीन का कहना है कि उसकी कठोर नीति बड़े पैमाने पर अस्पताल में भर्ती होने और मौतों को रोकने में सफल रही है. ऐसे में चीन फिलहाल इस नीति को वापस लेने के मूड में तो नहीं दिख रहा है. हालांकि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस नीति की आलोचना करते हुए इसे लोगों की मूलभूत जरूरतों के विरुद्ध बताया है. WHO के अनुसार वायरस के रोज बदलते स्वरूप के आगे ऐसी नीतियां बौनी साबित होती हैं।
तिब्बत में 22 नए मामले
चीन ने मंगलवार को कोरोना के 828 नए मामलों की घोषणा की, जिनमें से 22 तिब्बत में हैं. इनमें से अधिकांश मामलों में कोई लक्षण नहीं दिखा. चीन असिम्पटोमैटिक मरीजों के कारण ही जीरो टॉलरेंस नीति को आगे लेकर बढ़ रहा है. ऐसा करके चीन अपनी अर्थव्यवस्था को तो नुकसान भले ही पहुंचा रहा हो लेकिन इससे कोरोना के संक्रमण को रोकने में सहायता मिलती है।
इसे भी पढ़िये
साइंटिस्ट बी पदों पर नौकरी,26 अगस्त तक करें आवेदन
देश
राजधानी दिल्ली में मंकीपॉक्स का दूसरा केस आया सामने,लगातार बढ़ रहा है ख़तरा

देश की राजधानी दिल्ली में मंकीपॉक्स का दूसरा मरीज मिला है. दिल्ली में रहने वाला 35 साल का नाइजीरियाई शख्स मंकीपॉक्स वायरस से संक्रमित पाया गया है.दिल्ली में सोमवार को मंकीपॉक्स का दूसरा मामला सामने आया है. दिल्ली में रहने वाला 35 साल का नाइजीरियाई शख्स मंकीपॉक्स से संक्रमित पाया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक मरीज का हाल में यात्रा का कोई इतिहास भी नहीं रहा है. इसके साथ ही देश में Monkeypox संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर छह पहुंच गया है.रविवार और सोमवार को भी अफ्रीकी मूल के संदिग्ध अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हुए हैं, जिनकी रिपोर्ट आना बाकी अभी है. संदिग्धों को बुखार और त्वचा संबंधी दिक्कत है. यह मरीज पिछले एक साल से दिल्ली में रह रहे हैं. नाइजीरियाई नागरिक को इलाज के लिए दिल्ली सरकार द्वारा संचालित नोडल अस्पताल एलएनजेपी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. संक्रमित व्यक्ति को पिछले पांच दिनों से छाले और बुखार है. यह दिल्ली में मंकीपॉक्स से संक्रमित पाया गया दूसरा व्यक्ति है.अभी तक कुल चार संक्रमित केसभारत में केरल से 13 जुलाई को मंकीपॉक्स का पहला मामला सामने आया था. इसके बाद अभी तक कुल 6 संक्रमित सामने आ चुके हैं. दुनिया भर में मंकीपॉक्स का कहर बढ़ता जा रहा है. अफ्रीका से निकलकर मंकीपॉक्स का संक्रमण बीते कुछ दिनों में ही 75 से अधिक देशों में पहुंच गया है. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बीते दिनों 20 हजार से अधिक लोगों के मंकीपॉक्स से संक्रमित होने की पुष्टि की थी।
केरल में 22 साल के व्यक्ति की मौत
केरल में त्रिशूर के एक निजी अस्पताल में 22 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर मंकीपॉक्स के कारण मौत हो गई थी. केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने रविवार को कहा कि 22 वर्षीय युवक की मौत के कारणों की जांच करेंगे, जो हाल में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से लौटा था और एक दिन पहले कथित रूप से मंकीपॉक्स के कारण उसकी मौत हो गई थी।
इसे भी पढ़िये :-
पेट्रोल और डीजल के साथ सीएनजी के बढ़े दाम,महंगाई का बड़ा झटका
-
जॉब6 days agoहाई कोर्ट में निकली भर्ती,जल्द करें अप्लाई
-
Tech & Auto6 days agoलॉन्च हुए 34 घंटे की बैटरी लाइफ वाले Skullcandy Mod TWS earbuds, जाने क्या है इसकी कीमत
-
Tech & Auto5 days agoलॉन्च हुआ 50MP कैमरे वाला यह दमदार vivo का स्मार्टफोन, इसमें मिलेगी, 6.58 इंच की LCD डिस्प्ले, जाने कीमत
-
जॉब5 days agoछत्तीसगढ़ जिला पंचायत मे निकली इतने पदों पर भर्ती,नोटिफिकेशन जारी…
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips : बेडरूम में न रखें ये चीजें,नई तो आ सकती है पति-पत्नी के जीवन में दरार…
-
Tech & Auto5 days agoलेना चाहते है Bed AC तो हुआ लांच,बस मिल रहा है इतने रुपये में…
-
जॉब5 days agoअसिस्टेंट इंजीनियर की निकली भर्ती,आवेदन की अंतिम तिथि 2 सितंबर
-
जॉब5 days agoनौकरी पाने का सुनहरा मौका,ITBP में निकली भर्ती, फटाफट यहाँ से करें आवेदन
-
6 days agoबेवजह खर्च हो रहा है पैसा ? तो अपनाए ये अचूक तरीका
-
जॉब5 days agoस्टेनोग्राफर की यहाँ निकली भर्ती,जल्द करें आवेदन

































You must be logged in to post a comment Login