देश
पिछले 24 घंटों में कोरोना के 58 हजार 77 नए केस;687 लोगों की कोरोना से मौत

देश में कोरोना वायरस के मामले अब घटने लगे हैं। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 58 हजार 77 केस सामने आए हैं। जबकि 687 लोगों की मौत हो गई। गुरुवार की तुलना में आज (शुक्रवार) 13.4% कम केस दर्ज किए गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब सक्रिय मामलों की संख्या 6 लाख 97 हजार 802 हो गई है। वहीं इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़ाकर 5 लाख 7 हजार 177 हो गई है।
वैक्सीन की करीब 172 करोड़ डोज दी जा चुकी है
टीकाकरण मुहिम के तहत अब तक कोरोना वायरस वैक्सीन की करीब 172 करोड़ डोज दी जा चुकी है। गुरुवार को 48 लाख 18 हजार 867 खुराक दी गई। जिसके बाद वैक्सीन की 172 करोड़ 79 लाख 51 हजार 432 डोज दी जा चुकी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार फ्रंटलाइन वर्कर्स और वरिष्ठ नागरिको 1.64 करोड़ से अधिक लोगों को बूस्टर डोज लगाए गए हैं।
केंद्र सरकार ने विदेश से आने वाले छात्रों के लिए कोविड गाइडलाइन में संशोधन किया। अब विदेश से आने वाले लोगों को 14 दिन तक खुद अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। विदेश से आने वालों के लिए 7 दिन का अनिवार्य क्वारेंटाइन खत्म कर दिया गया है। कोविड-19 प्रभावित देशों के लिए एट-रिस्क टैग भी हटा दिया गया है। नए निर्देशों के अनुसार विदेश से आने वालों को बीते 14 दिन के यात्रा इतिहास सहित एक घोषणा पत्र ऑनलाइन भरना होगा।
पीएम केयर्स फंड का इस्तेमाल कोरोना वायरस से बचाव और इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए किया जा रहा है। कोविड से राहत संबंधित उपायों के लिए 7690 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। सरकारी सूत्रों के अनुसार इसका बड़ा हिस्सा खर्च किया जा चुका है। देश के सभी जिलों में 1200 ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित किए गए। 50 हजार वेंटीलेटर खरीदे गए हैं। वहीं प्रवासी कल्याण के लिए 1 हजार करोड़ और वैक्सीन की खरीद के लिए 1392 करोड़ से अधिक धनराशि खर्च की गई।

देश
पोस्ट ऑफिस में खुलवाए बच्चों के नाम से MIS खाता,2500 रूपए मिलेंगे हर महीना
पोस्ट ऑफिस की स्कीम्स काफी फायदेमंद है। इसमें कम जोखिम के साथ मुनाफा मिलता है। डाक घर की MIS एक ऐसी बचत योजना है। जिसमें एक बार पैसा निवेश कर हर महीने ब्याज का फायदा उठा सकते हैं। इस खाते के कई फायदे हैं। यह अकाउंट 10 साल से अधिक आयु के बच्चों के नाम पर भी खुलवाया जा सकता है। अगर आप अपने बच्चों के नाम से ये अकाउंट खुलवाते हैं। तो हर महीने जो इंटरेस्ट मिलेगा। उससे स्कूल या ट्यूशन फीस भर सकते हैं।
जानें कैसे खोलें खाते
पोस्ट ऑफिस के इस खाते को आप किसी भी डाकघर में जाकर खुलवा सकते हैं। इसके तहत एक हजार रुपए से लेकर 4.5 लाख रुपए जमा किया जा सकता है। फिलहाल स्कीम में ब्याज दर 6.6% है। अगर आपके बच्चे की उम्र 10 साल से अधिक है, तो आप उसके नाम से MIS अकाउंट खुलवा सकते हैं। इस स्कीम की मैच्योरिटी 5 वर्ष की होती है। उसके बाद बंद किया जा सकता है।
जानें कैसे होगा कैलकुलेशन
अगर आपके बच्चे की उम्र 10 साल है। आप उसके नाम पर दो लाख रुपए जमा करते हैं। तब हर महीने 6.6% ब्याज दर से 1100 रुपए मिलेंगे। पांच साल में ये इंट्रेस्ट 66 हजार रुपए बनेंगे। वह आखिरी में 2 लाख रुपए वापस भी मिल जाएंगे। माता-पिता के लिए ये रकम काफी मदद करेगी। बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
हर महीने मिलेंगे इतने रूपए
MIS अकाउंट को सिंगल या तीन लोग मिलकर ज्वाइंट खाता भी खुलवा सकते है। इस खाते में अगर आप 3.50 लाख रुपए जमा करते हैं। तब हर महीने 1925 रुपए मिलेंगे। वहीं स्कीम की अधिकतम लिमिट 4.5 लाख जमा करने पर हर माह 2475 रुपए का लाभ मिलेगा।
पीपीएफ स्कीम की फायदा
वहीं पोस्ट ऑफिस की पीपीएफ भी एक स्कीम है। जिसमें लॉन्ग टर्म के हिसाब से निवेश किया जा सकता है। इसके आपके पैसे सुरक्षित रहेंगे। वह टैक्स में भी छूट मिलेगी। अगर आप हर महीने 5 हजार रुपए पब्लिक प्रोविडेंट फंड में जमा करते हैं। तब 15 साल में मैच्योरिटी पर 16 लाख से अधिक रुपए होंगे।
देश
सुकन्या समृद्धि योजना में हुए इन 5 बदलाव;जाने क्या है
Breaking
अब घर तक पहुंचाएगी रेलवे होम डिलीवरी सर्विस,जानें कब तक होगी शुरू

इंडियन रेलवे जनता को कई सर्विस उपलब्ध कराता है। अब जल्द ही रेलवे एक और सुविधा की शुरुआत करने वाला है। अब आप आसानी से बिहार के चावल, वाराणसी की साड़ी, यहां तक कि बंगाल की मिठाई प्राप्त कर सकते हैं। गैर-पारंपरिक माल यातायात को टैप करने के प्रयास में रेलवे डोर-टू-डोर डिलीवरी सेवा का परीक्षण कर रहा है। कोरियर कंपनियों और ई-कॉमर्स के समान पैटर्न में भारतीय रेलवे व्यक्तिगत और थोक ग्राहकों के लिए डोर-टू-डोर डिलीवरी सेवा प्रदान करने की योजना बना रहा है।
एक अंग्रेजी वेबसाइट के अनुसार राष्ट्रीय ट्रांसपोर्टर ने कहा कि मूल योजना एक एप है।ग्राहकों को एक क्यूआर कोड के साथ रसीदें प्रदान करता है। इससे वे अपने ऑर्डर को ट्रैक कर सकेंगे। इसके अलावा एप या वेबसाइट अनुमानित शुल्क और डिलीवरी का समय दिखाएगा। रिपोर्ट में कहा गया, रेलवे एक ट्रांसपोर्टर के रूप में काम करेगा। यह डिलीवरी में सुधार के लिए इंडिया पोस्ट और अन्य प्लेटफॉर्म को मनाने की कोशिश कर रहा है। इस संबंध में कुछ रेलवे जोन को मॉड्यूल विकसित करने को कहा गया है।
इंडियन रेलवे जनता को कई सर्विस उपलब्ध कराता है। अब जल्द ही रेलवे एक और सुविधा की शुरुआत करने वाला है। अब आप आसानी से बिहार के चावल, वाराणसी की साड़ी, यहां तक कि बंगाल की मिठाई प्राप्त कर सकते हैं। गैर-पारंपरिक माल यातायात को टैप करने के प्रयास में रेलवे डोर-टू-डोर डिलीवरी सेवा का परीक्षण कर रहा है। कोरियर कंपनियों और ई-कॉमर्स के समान पैटर्न में भारतीय रेलवे व्यक्तिगत और थोक ग्राहकों के लिए डोर-टू-डोर डिलीवरी सेवा प्रदान करने की योजना बना रहा है। एक अंग्रेजी वेबसाइट के अनुसार राष्ट्रीय ट्रांसपोर्टर ने कहा कि मूल योजना एक एप है।
ग्राहकों को एक क्यूआर कोड के साथ रसीदें प्रदान करता है। इससे वे अपने ऑर्डर को ट्रैक कर सकेंगे। इसके अलावा एप या वेबसाइट अनुमानित शुल्क और डिलीवरी का समय दिखाएगा। रिपोर्ट में कहा गया, रेलवे एक ट्रांसपोर्टर के रूप में काम करेगा। यह डिलीवरी में सुधार के लिए इंडिया पोस्ट और अन्य प्लेटफॉर्म को मनाने की कोशिश कर रहा है। इस संबंध में कुछ रेलवे जोन को मॉड्यूल विकसित करने को कहा गया है।
गुजरात के बाद मुंबई में पायलट प्रोजेक्ट की योजना बनाई जाएगी
भारतीय रेलवे ने डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन को भी शामिल किया है। जो दिल्ली-एनसीआर और गुजरात के साणंद में जून-जुलाई तक पहली सेवा शुरू करेगा। इसके अलावा डीएफसीसी द्वारा सेवा का इन-हाउट ट्रायल भी शुरू किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली-एनसीआर और गुजरात के बाद मुंबई में पायलट प्रोजेक्ट की योजना बनाई जाएगी।
सड़क से समान को ट्रांसफर करने के लिए लागत से कम
डीएफसीसी के एक अधिकारी ने बताया कि विचार प्रतिस्पर्धी दरों पर डिलीवरी सर्विस प्रदान करता है। यह सड़क से समान को ट्रांसफर करने के लिए लागत से कम हो सकता है। उन्होंने कहा कि हम व्हाइट गुड्स, छोटी वस्तुओं के साथ एग्रीगेटर्स को भी लक्षित कर रहे हैं। रेलवे की नई सर्विस का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को यह विकल्प दिया जाएगा कि वे पैकेज को समर्पित स्थानों पर छोड़ दें। या इसे अपने दिए गए पते से उठाएं। अधिकारी ने आगे कहा, ‘यह सेवा एक पारगमन आश्वासन योजना पर आधारित होगी।’ हाल ही में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि मंत्रालय 2022-23 में माल ढुलाई कार्गो को पार करने के लिए आश्वस्त है। जिसका अनुमान 1475 मिलियन टन है।
-
देश7 days agoसुकन्या समृद्धि योजना में हुए 5 बदलावों,जाने क्या है बदलाव
-
Breaking6 days agoशिक्षकों को बड़ा झटका: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने 46 हजार शिक्षकों की पदोन्नति पर लगाई रोक
-
खेल7 days agoपिछले दो सालो से सेना में भर्ती नही होने से आक्रोश युवा, उतरे सड़कों पर…
-
Breaking6 days agoभारतीय डाक विभाग ने मेल मोटर सर्विस के इतने पदों पर निकाली बंपर भर्ती, जल्द करे आवेदन…
-
छत्तीसगढ़7 days agoबैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली इतने पदों पर भर्ती, जल्द करे आवेदन…
-
Lifestyle6 days agoHealth Tips: अगर सफेद बालों से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खा…
-
जॉब6 days agoसेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, मिलेंगी 78 हजार तक सैलरी
-
Trending3 days agoखुशखबरी: सुकन्या समृद्धि योजना में हुए ये 5 बदलाव जानिए क्या है ये योजना…
-
जॉब7 days agoयहाँ निकली शिक्षा विभाग में बंम्फर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब3 days agoखुशखबरी: अब केंद्रीय कर्मचारियों के सैलरी में होगी बढ़ोत्तरी…




























You must be logged in to post a comment Login