गोवा
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी का दावा,कहा गोवा में इस बार हमें ठोस बहुमत मिलेगा,हम ही यहां सरकार बनाएंगे

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को गोवा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के तुरंत बाद हम गोवा में स्थायी और कानूनी तरीके से खनन बहाल करने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि इस बार हमें ठोस बहुमत मिलेगा और हम यह सुनिश्चित करने के लिए तुरंत कार्रवाई करेंगे कि हमारी गोवा में सरकार बने।
मडगांव में उन्होंने कहा कि पांच साल पहले भाजपा को गोवा में जो जनादेश मिला था, वह जनादेश उन्होंने चोरी किया था। वह गोवा का जनादेश नहीं था। 5 साल पहले गोवा ने कहा था कि वे कांग्रेस की सरकार चाहते हैं। लेकिन भाजपा ने भ्रष्टाचार करके गोवा का जो जनादेश था उसे चोरी किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोवा इसलिए आएं क्योंकि वे गोवा को असल मुद्दों से भटकाना चाहते हैं। जो असल मुद्दा गोवा के सामने हैं वह है रोज़गार। रोज़गार कैसे पैदा होगा?

गोवा
गोवा में होंगे एक चरण में चुनाव, 14 फरवरी को वोटिंग,28 जनवरी तक कर पाएंगे प्रत्याशी नामांकन

भारत निर्वाचन आयोग ने गोवा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसी के साथ राज्य में आचार संहिता भी लागू हो गई है। गोवा की 40 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 14 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। आपको बता दें कि 4 फरवरी 2022 को वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है।
चुनाव आयोग ने बताया कि 21 जनवरी को नोटिफिकेशन जारी होगा। 28 जनवरी तक प्रत्याशी नामांकन कर पाएंगे और 29 जनवरी तक नामांकनों की स्क्रूटनी हो जाएगी। इसके साथ ही 31 जनवरी तक प्रत्याशी अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। राज्य में 14 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। वहीं 10 मार्च को वोटों की गिनती की जाएगी।
पिछले चुनाव में कांग्रेस थी सबसे बड़ी पार्टी : आपको बता दें कि बीते विधानसभा चुनाव यानी 2017 में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। हालांकि राज्य में सरकार भाजपा ने बनाई थी। पिछली बार गोवा में 4 फरवरी 2017 को चुनाव हुए थे और 11 मार्च 2017 को चुनावी नतीजे सामने आए थे। 2017 विधानसभा चुनाव में राज्य में 83% वोटिंग हुई थी।
आप’ का नहीं खुला था खाता : 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में गोवा की 40 सीटों में से कांग्रेस और भाजपा ने 36-36 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इनमें से कांग्रेस को 17 तो बीजेपी को 13 सीटों पर जीत मिली थीं। वहीं गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) ने चार सीटों पर चुनाव लड़कर तीन सीटों पर जीत का परचम फहराया था।
इसके अलावा महाराष्ट्रवादी गोमान्तक पार्टी (एमजीपी) ने 34 सीटों पर चुनाव लड़ा था, हालांकि उसे सिर्फ तीन सीटों पर ही जीत मिली थी। इसके अलावा 3 सीटें निर्दलीय प्रत्याशियों के खाते में और एक सीट राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के खाते में गई थी। अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को उस चुनाव में एक भी सीट नहीं मिली थी।
गोवा
50 लोगों से भरी नाव पलटन से 7 लोगों की मौत

बिहार के कटिहार के महानंदा नदी में गुरुवार रात बड़ा नाव हादसा हो गया। 50 लोगों से भरी नाव पलटन से 7 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 28 लोगों को बचाया गया है । हादसा गुरुवार रात उस वक्त हुआ, जब महानंदा नदी में एक नौका प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।
जानकारी के मुताबिक हादसे का शिकार हुए लोग नौका दौड़ देखने के बाद एक नाव से वापस लौट रहे थे। एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है और बचाव अभियान शुरू कर दिया है। नाव में सवार लोग पश्चिम बंगाल के मालदा से बिहार के कटिहार जा रहे थे। इसी दौरान नाव पलटने से इस पर सवार सभी लोग नदी में गिर गए।
हादसे की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय गोताखोरों और पुलिस ने लोगों की तलाश के लिए बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू किया। हालांकि हादसे के कारण और इसमें हताहत लोगों की संख्या के विषय में अब तक प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। बता दें इससे पहले मध्य प्रदेश के भोपाल में गणेश विसर्जन के दौरान नाव पलटने से 11 लोगों की मौत हो गई थी।
-
देश7 days agoसुकन्या समृद्धि योजना में हुए 5 बदलावों,जाने क्या है बदलाव
-
Breaking6 days agoशिक्षकों को बड़ा झटका: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने 46 हजार शिक्षकों की पदोन्नति पर लगाई रोक
-
खेल7 days agoपिछले दो सालो से सेना में भर्ती नही होने से आक्रोश युवा, उतरे सड़कों पर…
-
Breaking6 days agoभारतीय डाक विभाग ने मेल मोटर सर्विस के इतने पदों पर निकाली बंपर भर्ती, जल्द करे आवेदन…
-
छत्तीसगढ़7 days agoबैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली इतने पदों पर भर्ती, जल्द करे आवेदन…
-
Lifestyle6 days agoHealth Tips: अगर सफेद बालों से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खा…
-
जॉब6 days agoसेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, मिलेंगी 78 हजार तक सैलरी
-
Trending3 days agoखुशखबरी: सुकन्या समृद्धि योजना में हुए ये 5 बदलाव जानिए क्या है ये योजना…
-
जॉब7 days agoयहाँ निकली शिक्षा विभाग में बंम्फर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब3 days agoखुशखबरी: अब केंद्रीय कर्मचारियों के सैलरी में होगी बढ़ोत्तरी…




























You must be logged in to post a comment Login