त्वचा की देखभाल में पुरुष करते हैं ये पांच गलतियां, जान ले

महिलाओं को तो अपनी त्वचा और सुंदरता का बहुत अधिक ख्याल रहता है. इसके लिए वह हर तरह का प्रयास करती हैं. फिर वह चाहे महंगे से महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल हो या फिर घर की रसोई में रखी प्राकृतिक चीजें, वो हर किसी से अपने बालों से लेकर पैरों तक की देखभाल करती हैं. लेकिन अगर बात करें लड़कों कि तो वह अपने शरीर की सुंदरता पर कम ही ध्यान देते हैं.
बहुत ही कम पुरुष ऐसे हैं जो त्वचा का ख्याल रखना और बने संवरे रहना पसंद करते हैं. साथ ही जो पुरुष थोड़ी बहुत देखभाल करते भी है त्वचा की तो वो अक्सर इन गलतियों को दोहराते हैं. आइए आपको बताते हैं ऐसी पांच गलतियां के बारे में जो पुरुष अपनी त्वचा की देखभाल के समय बार-बार दोहराते हैं.
मॉइश्चराइजर न लगाना
पैरों की अनदेखी करना
पुरुष सबसे ज्यादा पैर को अनदेखा करते हैं. पैरों की उंगलियों की साफ-सफाई और देखभाल करना बहुत जरूरी है क्योंकि पुरुषों को दिनभर मोजे पहनने होते हैं जिसकी वजह से उंगलियों में फंगस और बदबू के साथ ही इंफेक्शन का खतरा रहता है. जरूरी है कि अपने पैरों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए.
साबुन का इस्तेमाल
जिस तरह से महिलाएं चेहरे पर साबुन का इस्तेमाल नहीं करती हैं, उसी तरह से पुरुषों को भी चेहरे पर साबुन नहीं इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. चेहरे को धोने के लिए फेस वॉश या शावर जेल का इस्तेमाल करना सही होगा.
कम या ज्यादा डियो का इस्तेमाल
हर चीज की एक सीमा अच्छी लगती है. अगर आप बहुत ज्यादा डियो लगाते हैं तो वो ठीक नहीं है. साथ ही अगर आप डियो का स्प्रे नहीं करते हैं तो भी सही नहीं है.

क्राइम न्यूज़
12 साल की नाबालिग से पिस्तौल दिखाकर किया दुष्कर्म, आरोपी को 10 वर्ष की सजा, एवं 1 लाख 5 हजार रु का जुर्माना…

12 साल की नाबालिग को पिस्तौल के दम पर खेत में ले जाकर रेप करने के आरोपी को पोक्सो स्पेशल कोर्ट ने 10 वर्ष की सजा सुनाई है। इसके साथ ही 1 लाख 5 हजार रुपए का जुर्माना से भी लगाया है।
विशिष्ट लोक अभियोजक विनोद डूडी ने बताया कि पॉक्सो स्पेशल कोर्ट के विशिष्ट न्यायाधीश मदन गोपाल आर्य ने मंगलवार को नाबालिग से रेप के आरोप में आरोपी युवक वेदप्रकाश उर्फ वेदु पुत्र पुरषोत्तम निवासी छानी बड़ी को 10 साल की सजा सुनाई है और 1 लाख 5 हजार रुपए के जुर्मान से भी दंडित किया है। गौरतलब है कि 5 अगस्त 2018 को एक भिरानी थाने में नाबालिगा से रेप का मुकदमा दर्ज हुआ था। पीड़िता के पिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया था कि मेरी बेटी घर पर अकेली थी। उनकी ताई का निधन होने की वजह से वो सब वहीं गए हुए थे तो आरोपी उसके घर आए और बोले कि उसको दादी के घर बुलाया है। उसे बाइक पर बैठाकर नहर पर ले गए और पिस्तौल दिखाकर खेत में बने कमरे में उसके साथ वेदप्रकाश ने जबरन रेप किया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक वेदप्रकाश उर्फ वेदु को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ चालान पेश किया था।
पॉक्सो स्पेशल कोर्ट ने 17 गवाहों की गवाही और 27 दस्तावेजों के आधार पर आरोपी युवक को 10 साल की सजा सुनाई और 1 लाख 5 हजार जुर्माने से दण्डित भी किया। पीड़ित पक्ष की ओर से नूर आलम अधिवक्ता थे।
देश - दुनिया
काम की बात: इस दिन से बदलने जा रही है आधार-पैन कार्ड, SBI, RTO, TDS, से जुड़े नियम, जल्द करा ले अपने सारे जरूरी काम…

July New Rules: आने वाले जुलाई महीने से कई नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं। बदले हुए इन नियमों का सीधा असर आपके ऊपर होगा। बदलने जा रहे इन रूल्स के बारे में आपको जरूर पता होना चाहिए। आधार पैन लिंकिंग से लेकर डीएल बनवाने के तरीकों के नियमों में ये बदलाव 1 जुलाई से लागू हो जाएंगे। इसके अलावा अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक हैं, तो 1 जुलाई के बाद से एटीएम और चेक से होने वाली लेन देन से जुड़े नियमों में भी बड़ा बदलाव हो रहा है। वहीं अगर आप 1 जुलाई या उसके बाद अपने आधार और पैन कार्ड को लिंक कराते हैं। इस स्थिति में आपको दोगुना चार्ज देना होगा। संभावना जताई जा रही है कि आने वाले महीने में एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में भी वृद्धि हो सकती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इन नियमों के बारे में विस्तार से –
आधार पैन लिंक चार्ज में बढ़ोत्तरी
अगर आप 1 जुलाई या उसके बाद अपने आधार और पैन कार्ड को लिंक कराते हैं। इस स्थिति में आपको 500 की जगह 1 हजार रुपये के जुर्माने का भुगतान करना होगा। सीबीडीटी ने इसको लेकर अधिसूचना जारी की है।
कटेगा दोगुना टीडीएस
आपको जल्द से जल्द इनकम टैक्स का रिटर्न दाखिल कर देना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते, तो आपको दोगुना टीडीएस भरना पड़ेगा। इनकम टैक्स रिटर्न भरने की अंतिम तारीख 15 जुलाई है। वहीं जिन लोगों की टीडीएस की राशि 50 हजार या उससे अधिक है। अगर उन्होंने पिछले दो सालों से आईटीआर नहीं भरा है। इस स्थिति में 1 जुलाई से टीडीएस की दरें 10 से 15 प्रतिशत तक कटेगी। हालांकि, इससे पहले ये हिस्सेदारी 5 से 10 प्रतिशत थी।
एसबीआई से जुड़े इन नियमों में बदलाव
अगर आपका एसबीआई में बेसिक सेविंग डिपॉजिट अकाउंट है, तो आप केवल एक महीने में चार बार ही एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं। चार बार से ज्यादा पैसे निकालने पर आपको 15 रुपये प्लस जीएसटी चार्ज देना होगा। वहीं एसबीआई ग्राहक 10 चेक लीव का ही इस्तेमाल कर सकेंगे। अगर आप 10 एक्स्ट्रा चेक लीव का उपयोग करते हैं। इस स्थिति में आपको 40 रुपये + जीएसटी देनी होगी।
RTO, TDS से जुड़े नियम, जानें डिटेल्स
Tech & Auto
आते ही खलबली मचा रही POCO F4 5G का यह स्मार्टफ़ोन, 64 मेगापिक्सल का जबरदस्त कैमरा, देखे क्या है इसकी कीमत…

पोको कंपनी ने F सीरीज के तहत भारत में पोको F4 5G स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। स्मार्टफोन में शार्प इमेज और वीडियो कैप्चर करने के लिए ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा शामिल किया गया है। फोन में 6.67 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले और क्वालकॉम का स्नेपड्रैगन 870 SoC प्रोसेसर दिया गया है।
पोको F4 5G स्मार्टफोन की कीमत 27,999 रुपए से शुरू
पोको F4 5G को भारत में तीन स्टोरेज वैरिएंट में पेश किया गया है। फोन के बेस वैरिएंट 6GB +128GB की कीमत 27,999 रुपए तय की गई है।
वहीं 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 29,999 रुपए है, जबकि टॉप मॉडल 12GB रैम और 256GB स्टोरेज की कीमत 33,999 रुपए है। यह स्मार्टफोन ग्रीन और ब्लैक कलर फिनिश में पेश किया गया है। लॉचिंग ऑफर के तहत फोन को 2,000 रुपए सस्ते में खरीदा जा सकेगा।
डिस्प्ले और डिजाइन
पोको F4 5G में है 6.67 इंच की फुल HD+ एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले में 1300 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है और जो कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आता है।
फोन के बैक में बिना किसी कॉर्निंग ग्लास प्रोटेक्शन के ग्लास फिनिश है। फ्रंट कैमरा के लिए पैनल पर एक छोटा सा होल-पंच दिया गया है।
पोको F4 5G में स्नैपड्रैगन 870 चिपसेट मिलेगा
पोको F4 5G में क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 870 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है, जिसे 12GB तक LPDDR5 रैम और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यह फोन एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड MIUI 13 पर काम करता है। फोन में 4500mAh की बैटरी दी गई है, जो 65W चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
पोको F4 5G फोन में है 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
पोको F4 5G स्मार्टफोन में पीछे की तरफ तीन कैमरों का सेटअप दिया गया है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा शामिल है। इसके अलावा कैमरा सेटअप में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और दो मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल किया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में पोट्रेट, HDR, ब्यूटी, वीलॉग और मूवी इफेक्ट जैसे कई सारे मोड्स मिलेंगे।
कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, एक डुअल सिम कार्ड ट्रे और हैडफोन के लिए एक जैक शामिल है।
-
Tech & Auto6 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
Tech & Auto7 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
ज्योतिष7 days agoPLANT VASTU TIPS: घर के मुख्य द्वार पर तुलसी के पौधे रखने से होते है ये गज़ब के फायदे, वजह जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
देश6 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी : 1 जुलाई से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी बढ़ोतरी,पढ़िये पूरी खबर
-
Tech & Auto7 days agoINVERTER AC TIPS: इन्वर्टर या नॉन इन्वर्टर एसी में जाने कौन सी AC होती है खास, इसकी खूबियां जान आप भी हो जायेगे हैरान…
-
देश7 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी : 1 जुलाई से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी बढ़ोतरी,पढ़िये पूरी खबर
-
Tech & Auto5 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
देश - दुनिया7 days agoमंडी भाव: सरसों तेल इतने रूपये हुआ सस्ता, सोयाबीन-मूंग में भी आई भारी गिरावट, देखे इनके नये रेट…
-
व्यापर4 days agoPM KISAN YOJANA : किसानो के लिए किस्त के बाद आया सबसे बड़ी खुशखबरी…जानिए
-
देश5 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी : 1 जुलाई से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी बढ़ोतरी,पढ़िये पूरी खबर
































You must be logged in to post a comment Login