देश - दुनिया
इंसान से बोर हो चुकी इस एक्ट्रेस ने एलियन को बताया अपना हमसफर, जानिए क्या है पूरा माजरा
दुनिया में इश्क से मजेदार कुछ भी नहीं है, यही वजह है कि कई लोग अपनी प्रेमभरी कहानियों को लोगों के साथ साझा करते रहते हैं. इनमें से कुछ कहानियों तो इतनी रोचक होती है, जिन्हें आदमी चाहकर भी नहीं भूला पाता है. जबकि कुछ लोग ऐसे किस्से बता देते हैं, जिनके बारे में सुनकर किसी का भी माथा चकरा जाएगा. जब प्रेम कहानी इतनी अनोखी हो तो उस पर चर्चा होनी लाजिमी है. इन दिनों एक महिला ने अपनी प्रेम कहानी के बारे में ऐसा खुलासा किया. जिसके बारे में सुनकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे.
एक रिपोर्ट के मुताबिक ईस्ट लंदन में रहने वाली एबी ने हाल ही में एलियन को डेट करने का दावा किया है. एबी का कहना है कि एलियन उसे अपनी उड़नतश्तरी पर बिठाकर ले अपने साथ ले गया था. एबी के घर के बेडरूम से उसे एलियंस भगाकर ले गए थे. उन्होंने कहा कि उसके साथ पांच एलियन थे. अब उन्हीं में से एक एलियन एबी का हमसफर बन चुका है.
एबी का दावा है कि उसका एलियन प्रेमी उसे बाकी इंसानों से ज्यादा बेहतर समझता है. इसलिए वो उस एलियन से खुद को ज्यादा जुड़ा हुआ महसूस करती है. उसका प्रेमी एंड्रोमेडा गैलेक्सी का रहने वाला है और अब उसे अपने प्रेमी से मिलने का इंतजार है. एबी का कहना है कि वो धरती के मर्दों से बोर हो गई थी. लेकिन अब इस नए प्रेमी ने उसकी बेरंग जिंदगी को रंगों से सराबोर कर दिया.
सोशल मीडिया पर एबी ने पोस्ट किया कि उसे अब एलियंस का बड़ी बेसब्री से इंतजार है, वो उसे आकर ले जाए. इसके बाद से वो हर रात में इसी बारे में सपने देखने लगी. इसके बाद एक रात उसे सपना आया कि उसी जगह पर मेरा इंतजार करना. फिर एक शाम उसने अपनी घर की खिड़की पर एलियन का इंतजार किया. इसी बीच उसकी आंख लग गई. इसके कुछ देर बाद एक उड़नतश्तरी वहां आई और उसे लेकर चली गई.
हालांकि कई लोग एबी की इस कहानी को कोरी बकवास बता रहे हैं और इसलिए उसका जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है. लेकिन इसके बावजूद भी एबी को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है. वो अभी भी अपने प्रेमी के साथ काफी खुश है. एबी ने जो अनोखा दावा किया है, उसकी वजह से वो काफी चर्चा में आ गई है. आपको बता दें कि एबी पेशे से एक एक्ट्रेस है.

देश - दुनिया
पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के एक पायलट ने विमान रियाद से इस्लामाबाद लाने के लिए इनकार किया,कहा ड्यूटी का टाइम खत्म हो चुका है

पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) के एक पायलट ने रविवार विमान रियाद से इस्लामाबाद लाने के लिए इनकार कर दिया. उसने कहा कि उसकी ड्यूटी का टाइम खत्म हो चुका है इसलिए वो विमान को पाकिस्तान की राजधानी नहीं ले जाएगा. पीआईए अधिकारियों के मुताबिक PK-9754 ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद से उड़ान भरी लेकिन खराब मौसम के चलते विमान को दम्माम में उतारा गया।
विमान को इस्लामाबाद ले जाने से इनकार कर
इसके बाद विमान के पायलट ने इसे उड़ाने से इनकार करते हुए कहा कि उसकी ड्यूटी का समय खत्म हो चुका है.पाकिस्तान के अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक, PIA प्रशासन ने बताया कि पीके-9754 (PK-9754) ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद से उड़ान भरी, लेकिन खराब मौसम के कारण दम्मम में उतर गया. फ्लाइट के कप्तान ने तब विमान को इस्लामाबाद ले जाने से इनकार कर दिया और कहा कि उसकी ड्यूटी का समय समाप्त हो गया है।
सऊदी अरब के लिए डायरेक्ट विमान की सेवा नहीं थी
गौरतलब है कि इससे पहले PIA की तरफ से सऊदी अरब के लिए डायरेक्ट विमान की सेवा नहीं थी। नवंबर में ही, PIA ने घोषणा की थी कि वो सऊदी अरब के लिए अपनी फ्लाइट का विस्तार कर रहा है। प्रवक्ता के अनुसार, PIA की उड़ानें इस्लामाबाद, कराची, लाहौर, मुल्तान और पेशावर समेत पाकिस्तान के विभिन्न शहरों से रवाना होंगी। शायद यह वाकया लम्बी दूरी के लिए उड़ान न भरने की वजह से भी हो। खैर कारण जो भी हो लेकिन एक बार फिर पाकिस्तान के पायलट की इस हरकत के कारण उसकी चौतरफा किरकिरी हो रही है।
देश - दुनिया
भारत ने श्रीलंका को 515 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक सहयोग के लिए आगे आया भारत
देश - दुनिया
गर्भ निरोधक पर लगाया इमरान खान सरकार टैक्स
-
जॉब7 days agoयुवाओं के लिए सुनहरा मौका :12वीं पास के लिए यहाँ निकली बंम्फर वैकेंसी,जल्द करें अप्लाई, मिलेगी अच्छी सैलरी
-
जॉब7 days agoखाद्य नागरिक आपूर्ति निरीक्षक पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन, 30 जनवरी तक कर सकेंगे आवेदन
-
जॉब5 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, जल्द करे अप्लाई ,जाने योग्यता क्या हैं
-
जॉब7 days agoबंपर भर्ती: बिना इंटरव्यू होगा सेलेक्शन, जानिए लेखपाल बनने के लिए परीक्षा पैटर्न
-
जॉब6 days agoछत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग विभिन्न पदों पर भर्ती,आवेदव की प्रक्रिया जारी,जल्द करे आवेदन
-
जॉब6 days ago78 पदों पर भर्ती : असिस्टेंट एडिटर एवं अन्य पदों की निकली भर्ती ,जल्द करे अप्लाई
-
Lifestyle7 days agoओमीक्रोन का हल्का इंफेक्शन भी कर रहा इन अंगों को डैमेज, विशेषज्ञों ने जताई चिंता
-
जॉब5 days agoहिन्दुस्तान पेट्रोलियम में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, आवेदन करने की अंतिम तिथि आज
-
खेल7 days agoIND vs SA 3rd Test : भारत को लगा 33 पर दूसरा झटका, मयंक 15 रन बनाकर आउट, रबाडा को मिली बड़ी सफलता
-
देश - दुनिया6 days ago11 साल की बच्ची खाली चिप्स पैकेट्स इकट्ठा करके बनाती हैं गरीबों के लिए, कंबल


















You must be logged in to post a comment Login