Connect with us

अयोध्या में इस साल बनेगा साढ़े 5 लाख दीए जलाने का रिकार्ड

Published

on

अयोध्या – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार की ओर से 26 अक्टूबर को अयोध्या में दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। अयोध्या में राम की पैड़ी में लाखों दीये सजाए गए हैं। स्कूल, कॉलेज और शिक्षण संस्थानों के हजारों बच्चे साढ़े पांच लाख दीयों को जलाएंगे। इस बार साढ़े पांच लाख दीये जलाने की तैयारी है, जो एक बार फिर विश्व कीर्तिमान बनने जा रहा है।

रामचरितमानस का लेजर शो, 13 देशों की रामलीला, साढ़े 5 लाख दीपों का कीर्तिमान और सतरंगी लाइट्स इस बार अयोध्या का मुख्य आकर्षण बनने जा रहे हैं। इस बार राम की पैड़ी को भी नए तरीके से सजाया गया है। सरयू के साफ पानी को राम की पैड़ी में लाने की तैयारी की गई है। किनारों को चौड़ा कर दिया गया है, जहां दीयों की तादाद बहुत ज्यादा होगी। सिर्फ राम की पैड़ी ही नहीं, बल्कि सरयू किनारे भी दीपोत्सव की भव्य तैयारी की गई है। दूर-दूर से लोग अयोध्या पहुंचने लगे हैं।ख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार की ओर से 26 अक्टूबर को अयोध्या में दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। अयोध्या में राम की पैड़ी में लाखों दीये सजाए गए हैं। स्कूल, कॉलेज और शिक्षण संस्थानों के हजारों बच्चे साढ़े पांच लाख दीयों को जलाएंगे। इस बार साढ़े पांच लाख दीये जलाने की तैयारी है, जो एक बार फिर विश्व कीर्तिमान बनने जा रहा है।


Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

जॉब

रेलवे में निकली 10 वीं पास के लिए 5636 पदों पर भर्ती,आवेदन 30 जून तक करें

Published

on

Sarkari Jobs in India : इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 5636 पद भरे जाएंगे. यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि आवेदन की कोई फिजिकल कॉपी आरआरसी/यूनिट को भेजने की आवश्यकता नहीं है.पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर), रेलवे भर्ती सेल 30 जून, 2022 को अलग अलग अपरेंटिस पदों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया खत्म कर देगा.आवेदक समय सीमा समाप्त होने से पहले एनएफआर की आधिकारिक वेबसाइट nfr.indianrailways.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने से पहले, उम्मीदवार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वह पात्रता और अन्य मानदंडों को पूरा करता है. इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 5636 पद भरे जाएंगे. यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि आवेदन की कोई फिजिकल कॉपी आरआरसी/यूनिट को भेजने की आवश्यकता नहीं है.

जरूरी तारीखें

इन पदों के लिए नोटिफिकेशन 30 मई को जारी किया गया था.
इन पर ऑनलाइन आवेदन 1 जून से शुरू हुए थे.
वहीं इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 जून को रात 10 बजे खत्म हो जाएगी.

उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड से कुल मिलाकर कम से कम 50 फीसदी नंबरों के साथ 10 वीं कक्षा की परीक्षा या इसके समकक्ष (10 + 2 परीक्षा सिस्टम के तहत) पास होना चाहिए.
कैंडिडेट संबंधित ट्रेड में आईटीआई पास होना चाहिए.
उम्मीदवार, जो अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के रिजर्वेशन का फायदा उठाना चाहते हैं, उन्हें ऑनलाइन आवेदन के समय एनेक्सचर- I के मुताबिक उपयुक्त प्राधिकारी द्वारा जारी केंद्र सरकार के प्रारूप पर अपना जाति प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा.

सिलेक्शन तैयार की गई मेरिट लिस्ट (ट्रेड वाइज, यूनिट वाइज और कैटेगरी वाइज) के आधार पर किया जाएगा. अधिक जानकारी के लिए, कैंडिडेट्स नीचे शेयर की गई आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से जा सकते हैं.

Age Limit

उम्मीदवारों की आयु 1 अप्रैल, 2022 को कम से कम 15 साल होनी चाहिए और 24 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.

एप्लीकेशन फीस

उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा. फाइनल रूप सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को स्टाइपेंड दिया जाएग.

Continue Reading

Tech & Auto

लॉन्च हुआ REALME का सबसे बेहतरीन स्मार्टफ़ोन, मिल रहा 5000mAh बैटरी बेकअप और शानदार स्क्रीन… देखे क्या है इसकी कीमत…

Published

on

 

रियलमी इंडिया ने अपने नए एंट्री लेवल फोन  को भारत में लॉन्च कर दिया है। रियलमी C30 के साथ अल्ट्रा स्लिम वर्टिकल स्ट्रिप डिजाइन है। इसके अलावा रियलमी C30 को लेकर दावा है कि अपनी सेगमेंट में यह सबसे पतला और हल्का स्मार्टफोन है। रियलमी C30 का वजन 182 ग्राम है। रियलमी C30 में यूनीसोक T612 प्रोसेसर के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है जिसे लेकर 45 दिनों के स्टैंडबाय का दावा किया गया है।

रियलमी C30 की कीमत
रियलमी C30 के 2GB रैम के साथ 32GB स्टोरेज की कीमत 7,499 रुपए है, वहीं 3GB रैम के साथ 32GB स्टोरेज की कीमत 8,299 रुपए है। फोन को लेक ब्लू, बंबू ग्रीन और डेनिम ब्लैक कलर में खरीदा जा सकेगा। फोन की पहली सेल 27 जून को दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट के अलावा ऑफलाइन स्टोर से होगी।

रियलमी C30 की स्पेसिफिकेशंस

रियलमी C30 में 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इस फोन में 3GB तक रैम और 32GB तक की स्टोरेज मिलता है। फोन में यूनिसोक T612 प्रोसेसर है जिसकी क्लॉक स्पीड 1.82GHz है।
कैमरे में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कैमरे के साथ AI का सपोर्ट है। कनेक्टिविटी ऑप्शन में 3.5mm हेडसेट जैक, माइक्रोUSB, ब्लूटूथ 5.0 और साइड माउंटेड फिंगर प्रिंट सेंसर दिया है।

Continue Reading

Tech & Auto

लॉन्च की गई ये Evtric Rise, बाईक, जाने कीमत व अन्य फीचर्स…

Published

on

By

 

पुणे की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी Evtric Motors (ईवीट्रिक मोटर्स) ने बुधवार को अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Evtric Rise (ईवीट्रिक राइज) लॉन्च की है।

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार लगातार बड़ा हो रहा है। खास कर दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में खरीदारों की खासी दिलचस्पी बढ़ी है। बढ़ती मांग को देखते हुए कई वाहन निर्माता कंपनियां अपने नए-नए मॉडल लॉन्च कर रहीं हैं। भारतीय इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में एक नई इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च की गई है। पुणे की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी Evtric Motors (ईवीट्रिक मोटर्स) ने बुधवार को अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Evtric Rise (ईवीट्रिक राइज) लॉन्च की है।

कितनी है कीमत
Evtric Rise एक हाई-स्पीड मोटरसाइकिल है, जो एक खूबसूरत स्टाइल और हाई-एंड टेक्नोलॉजी के साथ आती है। EVTRIC Motors की टीम ने इस उत्पाद को सीकर, राजस्थान में अपने डीलर्स मीट के दौरान 1,59,990 रुपये की (एक्स-शोरूम इंडिया) की कीमत पर लॉन्च किया। पूरे राजस्थान के डीलर भागीदारों ने बैठक में भाग लिया और ब्रांड द्वारा नए उत्पाद के लॉन्च को देखा। ईवीट्रिक ब्रांड, इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में ‘मेक इन इंडिया’ के दृष्टिकोण को बढ़ावा देता रहा है।

बैटरी, स्पीड और रेंज
Evtric Rise इलेक्ट्रिक बाइक में 3.0 KWH लिथियम-आयन डिटेचेबल बैटरी मिलती है। इसकी बैटरी 4 घंटे के भीतर फुल चार्ज हो जाती है। बाइक यूजर्स के लिए 10amp माइक्रो चार्जर से बैटरी चार्ज करना सुविधाजनक और सुरक्षित है जिसमें ऑटो कट की सुविधा है। इसकी बैटरी को एक बार फुल चार्ज करने पर यह 110 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज देती है। Evtric Rise बाइक की टॉप स्पीड 70 किमी प्रति घंटा है।

Evtric Rise में शार्प कट्स के साथ, स्पोर्टी लुक मिलता है। इसमें डे रनिंग लाइट फंक्शन के साथ एलईडी लगा हुआ है। इसके खास रियर विंकर्स यूजर्स को लेटेस्ट फीचर्स मुहैया कराते हैं। राइज में 2000 वाट का बीएलडीसी मोटर है जो 70v/40ah लिथियम-आयन बैटरी के साथ पेयर्ड है। यह नई बाइक आकर्षक लाल और काले रंगों में उपलब्ध है जो रोजाना इस्तेमाल के लिए शानदार है।

ब्रांड की पहली मोटरसाइकिल के लॉन्च पर ईवीट्रिक मोटर्स के संस्थापक और प्रबंध निदेशक, मनोज पाटिल ने कहा, “हम अपने लेटेस्ट क्रिएशन और अपनी पहली ‘मेक इन इंडिया’ इलेक्ट्रिक बाइक ‘राइज’ को लाकर बेहद उत्साहित हैं। यह बाइक ICE से ईवी पर स्विच करने में हिचक रहे ग्राहकों के लिए वास्तविक गुणवत्ता अनुभव को परिभाषित करेगी। हमारा मानना है कि भारतीय वाहन निर्माताओं की यह जिम्मेदारी है कि वे शानदार ई-मोबिलिटी मिशन में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें और बाजार को आगे बढ़ाने एवं प्रदूषण-मुक्त भविष्य के निर्माण में हाथ बंटाएं। ऑटोमेशन में अपने वर्षों के अनुभव के साथ, हम अपना काम करने के लिए अच्छी तरह से सुसज्जित हैं। और नया ईवीट्रिक राइज उसी दिशा में एक और उपलब्धि है।”

यह ब्रांड भारतीय उपयोगकर्ताओं को अच्छी गुणवत्ता वाले इलेक्ट्रिक वाहनों की पेशकश करने के लिए एक के बाद एक मेक-इन-इंडिया उत्पादों को लॉन्च कर रहा है क्योंकि वे अब पेट्रोल की जगह इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल की जरूरत का अनुभव करने लगे हैं। इस समय, ब्रांड की 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर – EVRIC AXIS (ईवीट्रिक एक्सिस), EVTRIC RIDE (ईवीट्रिक राइड) और EVTRIC MIGHTY (ईवीट्रिक माइटी) सड़कों पर चल रही हैं। साथ कंपनी की भारत के 22 राज्यों में 125 टचप्वाइंट हैं।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़1 day ago

चपरासी के पदों पर बंपर भर्ती,उम्मीदवार 2 जुलाई तक करे आवेदन…

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने चपरासी पद के रिक्त पद को भने के लिए अनुभवी उम्मीदवारों के लिए आवेदन जारी...

छत्तीसगढ़3 days ago

बढ़ा कोरोना की खतरा, सीकर में 38 हजार 482 पॉजिटिव केस मिले, एवं 69 हजार 131 केस नगेटिव..

  सीकर में एक बार फिर कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है।सीकर में शनिवार को कोरोना से एक मरीज...

छत्तीसगढ़4 days ago

Indian Railway News Chhattisgarh : नागपुर से रायपुर की ओर आने वाली 22 ट्रेनें रद्द,जानें वजह

Chhattisgarh: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल के राजनांदगांव-कलमना रेल खंड के बीच में तीसरी रेल लाइन पर...

छत्तीसगढ़6 days ago

CG News: आकाशीय बिजली गिरने से कोरिया में 2 बच्चों और 3 की हुई मौत…

    छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून बारिश के साथ ही आपदाएं भी आने लगी हैं। प्रदेश में कोरिया और बालोद में...

छत्तीसगढ़1 week ago

तत्काल ट्रेन टिकट बुक करनी हो तो करे ऐसे, जाने पूरा प्रोसेस…

      RCTC Tatkal Ticket Booking: अगर आपको कहीं दूर-दराज या पास की भी यात्रा करनी है, तो आपके पास...

#Exclusive खबरे

Calendar

June 2022
M T W T F S S
  1 2 3 4 5
6 7 8 9 10 11 12
13 14 15 16 17 18 19
20 21 22 23 24 25 26
27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • ज्योतिष3 days ago

    VASTU TIPS: घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…

  • ज्योतिष4 days ago

    VASTU TIPS: घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…

  • ज्योतिष1 day ago

    VASTU TIPS : घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…

  • देश - दुनिया3 days ago

    PM KISAN YOJANA: किसानो के लिए किस्त के बाद आया ये सबसे बड़ी खुशखबरी…

  • Tech & Auto1 day ago

    SILAI MACHINE YOJANA: सरकार दे रही है महिलाओं को फ्री सिलाई मशीन,ऐसे उठाये फटाफट लाभ…

  • देश - दुनिया2 days ago

    महंगाई से मिली बड़ी राहत: इतने रूपये सस्ता हुआ सरसों का तेल, मदर डेयरी ने किया ऐलान.. यहां चेक करे नये दाम…

  • देश - दुनिया4 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • देश1 day ago

    PM KISAN YOJANA: किसानो के लिए किस्त के बाद आया ये सबसे बड़ी खुशखबरी…

  • Tech & Auto2 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • देश - दुनिया3 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…