छत्तीसगढ़
उपार्जित धान का समय पर कस्टम मिलिंग हो : मुख्यमंत्री श्री बघेल
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में खरीफ वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर उपार्जित किए जा रहे धान का समय पर कस्टम मिलिंग कराने के संबंध में केन्द्रीय खाद्य मंत्री श्री पीयूष गोयल को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में राज्य की कस्टम मिलिंग की क्षमता का उल्लेख करते हुए केन्द्रीय पूल के अंतर्गत भारतीय खाद्य निगम में 26 लाख मेट्रिक टन उसना चावल एवं 14 लाख मेट्रिक टन अरवा चावल उपार्जन की अनुमति देने का अनुरोध किया है।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने केन्द्रीय खाद्य मंत्री श्री पीयूष गोयल को लिखे पत्र में कहा है कि भारतीय खाद्य निगम के द्वारा पूर्व खरीफ वर्षो 2016-17 एवं उसके पहले उसना के साथ-साथ अरवा चावल भी उपार्जित किया जाता रहा है। अतः एफ.सी.आई. द्वारा राज्य की आवश्यकता से अतिशेष चावल उसना के साथ-साथ अरवा चावल के रूप में भी लिया जाना होगा ताकि डी.सी.पी. योजना अंतर्गत उपार्जित समस्त धान का समय पर निराकरण किया जा सके और धान के रख-रखाव में कोई क्षति न हो। मुख्यमंत्री ने पत्र में यह भी लिखा है राज्य में स्थापित 400 उसना राईस मिलों की उसना मिलिंग क्षमता 5.68 लाख मेट्रिक टन प्रतिमाह और 1504 अरवा मिलों की अरवा मिलिंग क्षमता 18.83 लाख मेट्रिक टन प्रतिमाह है। इसे ध्यान में रखते हुए खरीफ वर्ष 2020-21 में भारतीय खाद्य निगम में 26 लाख मेट्रिक टन उसना चावल एवं 14 लाख मेट्रिक टन अरवा चावल उपार्जन की अनुमति दी जाए।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर उपार्जित किए जाने वाले धान के कस्टम मिलिंग उपरांत 60 लाख मेट्रिक टन चावल लेने की कार्ययोजना का अनुमोदन भारत सरकार द्वारा किया गया है। इसमें से भारतीय खाद्य निगम में केन्द्रीय पूल अंतर्गत अनुमानित सरप्लस 40 लाख मेट्रिक टन चावल उपार्जित किया जाएगा तथा शेष 20 लाख मेट्रिक टन (एन.एफ.एस.ए. अंतर्गत 15 लाख मेट्रिक टन अरवा व स्टेट पूल अंतर्गत 4.80 लाख मेट्रिक टन अरवा एवं 0.20 लाख मेट्रिक टन उसना) चावल राज्य में पीडीएस की आवश्यकता हेतु छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन लिमिटेड में उपार्जित किया जाएगा।


छत्तीसगढ़
CG News: पशु क्रूरता, युवक ने धारदार हथियार से गाय के बछड़े के कान और पुंछ काट करने वाला था हत्या, मौके पर पहुँचकर महिला ने बचाई जान…

दुर्ग जिले में पशु क्रूरता का मामला सामने आया है। भिलाई तीन थाना के बाम्बे आवास में एक युवक गाय के बछड़े को पकड़ कर अपने घर ले गया। इसके बाद उसका मांस खाने की नीयत से धारदार हथियार से काटने लगा। इससे पहले की युवक बछड़े की हत्या करता पड़ोस में रहने वाली महिला वहां पहुंच गई। उसने न सिर्फ बछड़े की जान बचाई बल्कि थाने में भी शिकायत दर्ज कारई। घटना के बाद से मोहल्ले के लोगों में आक्रोश है। भिलाई 3 थाना पुलिस के मुताबिक बाम्बे आवास दादर रोड चरोदा मकान नंबर 138 में रहने वाली शकुंतला बनोदे मामले की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि पड़ोस मे रहने वाला नेहाल बरया रात में घूम रहे पालतू बछड़े को पकड़कर ले गया। वह अपने घर में उसका मांस खाने की नीयत से बछड़े को काटने वाला था। नेहाल ने जैसे ही कान और पूंछ का काटा बछड़ा जोर-जोर से रंभाने लगा। बछड़े के रंभाने की आवाज सुनकर शकुंतला को शक हुआ। वह अपने बेटे को लेकर नेहाल के घर गई तो देखा कि वह बछड़े का कान और पूंछ काट चुका है। नेहाल ने धारदार चाकू से बछड़े के शरीर में भी कई कट मारे थे, जिससे उसका काफी खून बह रहा था। शकुंतला और उसके बेटे ने तुरंत नेहाल के कब्जे से बछड़े को छुड़ाया और अपने घर ले गई।
जान बचाकर भागा आरोपी
जैसे ही शकुंतला और उसका बेटा बछड़े को लहूलुहान हालत में लेकर अपने घर पहुंचे तो लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने जैसे ही पूरा माजरा जाना वह आक्रोशित हो गए। इससे पहले की मोहल्ले के लोग नेहाल को पकड़कर मारते वह वहां से भाग गया। इसके बाद मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी और आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
आक्रोशित लोगों को शांत कराते हुए भिलाई तीन पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के छापेमारी शुरू की और मंगलवार को उसे गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 429, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 और छत्तीसगढ़ कृषि पशु परीक्षण आरक्षण अधिनियम की धारा 10 के तहत मामला दर्ज किया है।
छत्तीसगढ़
बढ़ा महगाई का कहर, बिजली एवं इधन के दामो मे हुई बढ़ोतरी, 8 साल के पीक पर रिटेल महंगाई..
बढ़ती महंगाई ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। खाने-पीने के सामान, ईंधन और बिजली के दाम में इजाफा होने से थोक महंगाई लगातार 13वें महीने डबल डिजिट में बनी हुई है। थोक मूल्य सूचकांक आधारित (WPI) महंगाई दर अप्रैल में 15.08% पर पहुंच गई। दिसंबर 1998 के बाद पहली बार थोक महंगाई दर 15% के पार पहुंची है। दिसंबर 1998 में ये 15.32% पर थी।
इससे पहले ये मार्च 2022 में ये 14.55% पर, जबकि फरवरी में 13.11% पर थी। अप्रैल 2021 से थोक महंगाई डबल डिजिट में बनी हुई है। एक्सपर्ट्स के अनुसार खाने-पीने की चीजों और ईंधन के दाम बढ़ने से महंगाई बढ़ रही है।
रिकॉर्ड तोड़ती महंगाई
महीना महंगाई दर
अप्रैल 10.74%
मई 13.11%
जून 12.07%
जुलाई 11.16%
अगस्त 11.64%
सितंबर 10.66%
अक्टूबर 13.83%
नवंबर 14.87%
दिसंबर 14.27%
जनवरी 13.68%
फरवरी 13.11%
मार्च 14.55%
अप्रैल 15.08%
ईधन और ऊर्जा ने बढ़ाई महंगाई
अप्रैल महीने में खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर 8.35% रही है, जो मार्च 2022 में ये 8.06% पर थी। फ्यूल और पावर की महंगाई दर बढ़कर 38.66% पर जा पहुंची है, जो मार्च 2022 में 34.52% रही थी। मैन्युफैक्चरिंग प्रोडक्ट्स की महंगाई दर अप्रैल में 10.85% रही है, जो मार्च 2022 में 10.71% रही थी।
8 साल के पीक पर रिटेल महंगाई
इससे पहले खाने-पीने के सामान से लेकर तेल के दाम बढ़ने से रिटेल महंगाई 8 साल के पीक पर पहुंच गई है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) आधारित रिटेल महंगाई दर अप्रैल में बढ़कर 7.79% हो गई। मई 2014 में महंगाई 8.32% थी।
महंगाई कैसे मापी जाती है?
भारत में दो तरह की महंगाई होती है। एक रिटेल, यानी खुदरा और दूसरी थोक महंगाई होती है। रिटेल महंगाई दर आम ग्राहकों की तरफ से दी जाने वाली कीमतों पर आधारित होती है। इसको कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) भी कहते हैं। वहीं, होलसेल प्राइस इंडेक्स (WPI) का अर्थ उन कीमतों से होता है, जो थोक बाजार में एक कारोबारी दूसरे कारोबारी से वसूलता है। ये कीमतें थोक में किए गए सौदों से जुड़ी होती हैं।
दोनों तरह की महंगाई को मापने के लिए अलग-अलग आइटम को शामिल किया जाता है। जैसे थोक महंगाई में मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स की हिस्सेदारी 63.75%, प्राइमरी आर्टिकल जैसे फूड 20.02% और फ्यूल एंड पावर 14.23% होती है। वहीं, रिटेल महंगाई में फूड और प्रोडक्ट की भागीदारी 45.86%, हाउसिंग की 10.07%, कपड़े की 6.53% और फ्यूल सहित अन्य आइटम की भी भागीदारी होती है।
छत्तीसगढ़
today corona update: देश मे कोरोना के 15,057 केस, दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 3.37% तक पहुंचा..

पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 1,221 नए मामले सामने आए हैं, जबकि एक मरीज की मौत हो गई। इस तरह से देश में सोमवार के मुकाबले कोरोना से थोड़ी सी राहत देखने को मिली। मंगलवार को कोरोना के एक्टिव केस भी करीब 2 हजार कम हुए हैं। बीते दिन देश में कोरोना के 15,057 केस सामने आए, वहीं एक दिन पहले इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 17,692 दर्ज की गई थी। शनिवार को 1,913 नए केस मिले थे।
भारत में रिकवरी रेट 98.74% पहुंच गया है। अगर कोरोना टीकाकरण की बात करें तो पिछले 24 घंटे में कोरोना वैक्सीन की 3,10,218 डोज लगाई गई। पिछले 24 घंटे में 2,156 लोग कोरोना से रिकवर हुए हैं, जिसके बाद कोरोना से जंग जीतने वाले लोगों की संख्या 42,572,697 हो गई है। वहीं मरने वालों की संख्या 5 लाख 24 हजार 242 हो गई है।
दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 3.37% पहुंचा
राजधानी दिल्ली में कोरोना का कहर कम नहीं हो रहा है। यहां सबसे अधिक मामले सामने आ रहे हैं। बीते दिन 377 नए मामले सामने आए। अच्छी बात यह है कि 910 लोग रिकवर हो गए। दिल्ली में अभी 3,228 लोग कोरोना का इलाज करा रहे हैं। बीते दिन यहां सिर्फ एक मरीज की मौत हुई। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों की माने तो दिल्ली में कोरोना संक्रमण की पॉजिटिविटी रेट 3.37% हो गई है और कंटोनमेंट जोन की संख्या 1,486 है।
इसके अलावा महाराष्ट्र में कोरोना के 129 नए केस सामने आए और 121 मरीज स्वस्थ्य हुए। उत्तर प्रदेश में 138 नए मरीज मिले जबकि 186 मरीज रिकवर हो गए। वहीं हरियाणा में 218 नए केस दर्ज किए गए, जबकि 428 मरीज रिकवर हो गए।
भारत ने विकसित की mRNA वैक्सीन तकनीक, देश में कम होंगे कोरोना केस
mRNA वैक्सीन तकनीक को लेकर सेंटर फार सेल्युलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलाजी (CCMB) के CEO डाक्टर एन मधुसूदन राव ने दावा किया है कि उन्होंने भारत में इस तकनीक को विकसित कर लिया है। मधुसूदन राव ने कहा mRNA वैक्सीन तकनीक से देश में कोरोना केस कम होंगे। साथ ही इससे वैक्सीन का संक्रमण पर अधिक असर पड़ेगा।
-
जॉब6 days agoबिजली विभाग में निकली भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता… जल्द करें अप्लाई
-
जॉब6 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली भर्ती,ग्रेजुएट पास के लिए बेहतरीन मौका…
-
जॉब6 days agoयहां NTPC में निकली बंपर भर्ती,जाने..आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoSBI में निकली बंपर भर्ती,जल्द करे आवेदन,जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoडाक विभाग मे निकली विभिन्न भर्तीया, जल्द ही करे आवेदन, 10 वी पास उमीदवार करे अप्लाई..
-
जॉब5 days agoबिजली विभाग में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoलेक्चरर की निकली भर्ती,16 मई तक करे आवेदन…ये रही शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब6 days agoयहाँ निकली शिक्षक पदों पर भर्ती,20 मई तक करे आवेदन…
-
जॉब6 days agoशिक्षक पदों पर निकली भर्ती,आवेदन 20 मई तक…
-
जॉब6 days agoडाटा एंट्री ऑपरेटर की निकली भर्ती, 22 मई तक करे आवेदन…






























You must be logged in to post a comment Login