पति के गंदी आदतों से तंग आकर पत्नी ने दाखिल की तलाक की अर्जी

बिहार की राजधानी पटना में तलाक की अर्जी का एक अजीबोगरीब केस सामने आया है. यहां एक पत्नी ने अपने पति की गंदी आदतों से तंग आकर उससे तलाक की अर्जी लगाई है. पत्नी का आरोप है कि उसका पति न तो नहाता है और न ही रोजाना ब्रश करता है. गुरुवार को पटना स्थित महिला आयोग कार्यालय में ये अजीबोगरीब मामला सामने आया. पीड़ित पत्नी के मुताबिक ब्रश नहीं करने के कारण उसके पति से मुंह से बदबू आती है. साथ ही वो रोजाना नहाने की बजाय 10-10 दिन के बाद नहाता है.
पति की गंदी आदतों से आजिज आकर उसकी पत्नी ने महिला आयोग में तलाक की अर्जी डाली है और अब वो उससे छुटकारा चाहती है. पीड़िता पत्नी का नाम सोनी देवी है, वो वैशाली जिले के देसरी स्थित नया गांव की रहने वाली है. सोनी देवी की शादी वर्ष 2017 में वैशाली जिले के ही रहने वाले मनीष राम के साथ हुई थी.
पति को समझाकर थक चुकी थी पत्नी
सोनी देवी के मुताबिक शादी के पहले वो लड़के (मनीष राम) से न तो मिली थी और न ही किसी प्रकार बात हुई थी. पहली दफा उसने अपने पति को शादी की मंडप में ही देखा था. शादी के बाद विदा होकर ससुराल आने पर सोनी देवी उसकी इन गंदी आदतों से परेशान हो गई. सोनी देवी के अनुसार उसके पति मनीष राम को अच्छे से बोलना तक नहीं आता है और वो गांव की ही भाषा (बोली) में बात करता है. सोनी का कहना है कि अभी तक उनके बीच पति-पत्नी वाला रिश्ता नहीं है, जिसकी वजह से वो अब वो इस रिश्ते से छुटकारा पाना चाहती है.
महिला आयोग ने दिया रिश्ता संभालने का एक और मौका
वहीं महिला आयोग ने समझदारी दिखाते हुए रिश्ते को बचाने के लिए पति-पत्नी को एक और मौका दिया है. आयोग ने इस मामले में दो महीने आगे की तारीख दी है. महिला आयोग की सदस्य प्रतिमा सिन्हा ने कहा कि दोनों को एक मौका और दिया गया है, साथ ही पति मनीष राम को समझाया गया है कि वो नियमित रूप से नहाये और ब्रश किया करे.

छत्तीसगढ़
CG News: अब ऑनलाइन पद्धति से होगी कॉलेजो की परीक्षांए, CM ने दिये निर्देश…

रायपुर। प्रदेश में लम्बे समय से ऑनलाइन परीक्षा की मांग कर रहे छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। उच्च शिक्षा विभाग ने आदेश जारी करते हुए 2021-22 की शेष परीक्षाएं ऑनलाइन मोड़ (2021-22 exams online mode in chhattisgrah ) पर करने के निर्देश दे दिए हैं। आपको बता दें कुछ दिन पहले ही एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे अपने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ मिलकर सीएम हाउस जाकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल(Chief Minister Bhupesh Baghel) से मुलाकात की थी और कॉलेजों की परीक्षाओं को ऑनलाइन(online college exams) कराने की मनाग की थी जिस पर अब मुहर लग गई है।
आदेश में कही गई ये बता :
इसी अनुक्रम में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के पत्र दिनांक 11 फरवरी 2022 के द्वारा सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को क्षेत्रीय परिस्थिति के आधार पर शिक्षण संस्थान खोलने क्लास रूम का संचालन करने एवं परीक्षाओं का ऑफलाईन / ऑनलाईन / ब्लैण्डेंड मोड में आयोजन संबंधी
बिन्दुओं पर निर्णय लिये जाने हेतु अधिकृत किया गया है। कोविड 19 संक्रमण की द्वितीय एवं तृतीय लहर के परिणाम स्वरूप राज्य में शिक्षा सत्र 2021-22 का अध्यापन कार्य विलम्ब से प्रारंभ हुआ था, जिसके परिणाम स्वरूप पाठ्यक्रम
विलम्ब से पूर्ण होकर परीक्षाएं भी विलम्ब से ही आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन सामान्यतः 50 से 60 दिन में पूर्ण होता है इतनी लम्बी अवधि तक Covid appropriate व्यवस्था करना परीक्षा केन्द्रों के लिए बड़ी चुनौती है एवं इस दिशा में
छोटी सी चूक के गंभीर परिणाम हो सकते है। इसे देखते हुए परीक्षाओं के आयोजन के संबंध में विभिन्न विश्वविद्यालयों से प्राप्त सुझावों में ऑनलाईन / ब्लैण्डेड मोड के संबंध में की गई अनुशंसा के आधार पर वर्ष 2021-22 की शेष
परीक्षा ऑनलाईन / ब्लैण्डेड मोड में आयोजित करने का निर्देश दिया जाता है।
उपरोक्तानुसार कार्यवाही के पूर्व कार्य परिषद् से अनुमोदन प्राप्त कर संबंधित
विश्वविद्यालयों द्वारा आगामी कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
Lifestyle
सावधान: अंडे के साथ इन चीजों का न करे सेवन… नही तो हो सकती है बड़ी परेशानी…

अंडे के साथ करते हैं इन चीजों का सेवन तो हो जाएं सावधान, आ सकती है परेशानियां अंडे के साथ चीनी नहीं खानी चाहिए सोया मिल्क से साथ अंडे का सेवन नहीं करना चाहिए
प्रोटीन के तौर पर हमेशा एक अच्छा ऑप्शन अंडा रहा है, न सिर्फ प्रोटीन बल्कि अंडे के अंदर कई तरह के विटामिन पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। अंडे का सेवन लोग दिन में कई बार करते हैं। किसी को सुबह में नाश्ते के साथ अंडा खाना पसंद है किसी को दिन के खाने या लंच में एग करी खाना पसंद है। अंडों के साथ कुछ चीजों का खास तौर पर सेवन करना गलत माना जाता है।
गलत फूड का कॉम्बिनेशन आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति में अहम माना गया है। अंडे के साथ भी इसी तरह की चीजें लागू होती हैं। गलत फूड कॉम्बिनेशन हमारे पाचन तंत्र पर बुरा प्रभाव डालता है। आइए जानते हैं अंडो के साथ किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
पैर में दिख रहे ये संकेत तो न करें नजरअंदाज, बढ़ा हो सकता है ब्लड शुगर लेवल
ख़ुरमा फल
हालांकि सेहत से भरपूर खुरमा फल का सेवन काफी अच्छा माना जाता है लेकिन इसका सेवन अंडे के साथ नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से गैस्ट्रिक की समस्याएं होने लगती है।
चीनी और अंडा
चीनी को कभी अंडे के साथ सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से हमारे शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता है। चीनी और दोनों में अमीनो एसिड हमारे शरीर पर बुरा प्रभाव डालते हैं। इससे शरीर में रक्त के थक्के बनने के आसार हैं।
डायबिटीज के मरीज करें इन चीजों का सेवन, बैलेंस में रहेगा ब्लड शुगर
अंडा और बेकन
बेकन को लोग बेहद चाव से खाना पसंद करते हैं लेकिन अंडा और बेकन खाना हमारे शरीर के लिए काफी गलत है। दोनों में प्रोटीन और फैट की मात्रा ज्यादा होती है। जिसका असर सीधे सीधे आपकी एनर्जी लेवल पर पड़ता है।
सोया मिल्क और अंडा
सोया मिल्के साथ अंडे का सेवन नहीं करने की हमेशा सलाह दी जाती है। दोनों चीजों में अधिक मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, जिसके कारण सुस्ती और थकान आ सकती है।
ज्योतिष
अप्रैल महीने मे इन राशियो का खुलेगा किस्मत का द्वार… होगा सुख समृद्धि और धन लाभ…

अप्रैल में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होना है। मेष से लेकर मीन राशि तक वालों के लिए अप्रैल का महीना महत्वपूर्ण साबित होगा। अप्रैल में ग्रहों के राशि परिवर्तन का कुछ राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा और कुछ राशि वालों को कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। जानें अप्रैल में किन राशि वालों का खुल सकता है किस्मत का ताला-
वृषभ- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृषभ राशि के जातकों के लिए अप्रैल का महीना शुभ साबित होगा। अप्रैल में राहु का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। अभी राहु आपकी राशि में ही विराजमान हैं। राहु के आपकी राशि से जाते ही जीवन में आने वाली बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। इस समय आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को प्रमोशन की संभावना है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। छात्रों को भी अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं।
सिंह- सिंह राशि वालों को अप्रैल माह में कई कार्यों में सफलता हासिल होगी। इस दौरान आपके काम की तारीफ भी हो सकती है। नौकरी में तरक्की की स्थिति बनेगी। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में धन लाभ हो सकता है। पढ़ाई में अनुकूल परिणाम मिलेंगे। शांति का माहौल बना रहेगा। मां लक्ष्मी की इस दौरान आप पर विशेष कृपा रहेगी।
वृश्चिक- अप्रैल का महीना वृश्चिक राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा। इस दौरान आपको मनचाहे परिणाम प्राप्त होंगे। अप्रैल में केतु आपकी राशि से निकल जाएंगे। जिसके बाद आपको परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ेगा। प्रेम-प्रसंग में सफलता हासिल होगी। धन लाभ के योग बनेंगे। निवेश के लिए यह समय उत्तम है।
धनु- धनु राशि वालों की इस दौरान आर्थिक स्थिति सुधरेगी। शनिदेव की ओर से मिल रहे कष्ट कम होंगे। मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। इस समय आपको धन लाभ के योग बनेंगे। नौकरी में परिवर्तन के लिए समय अनुकूल है।
-
देश6 days agoमिली बड़ी तोहफ़ा,बढ़ी DA और डीआर में 3% का इजाफा
-
देश4 days agoमिली बड़ी तोहफ़ा,बढ़ी DA और डीआर में 3% का इजाफा
-
देश - दुनिया5 days agoखुशखबरी: कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, DA और DRD में 3% का हुआ इजाफा…
-
क्राइम न्यूज़6 days ago70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या
-
देश6 days agokitchen gas : इन पांच राज्यों में गैस सिलेंडर के दाम 1 हजार पार, ऐसे जानें अपने राज्य की क़ीमत
-
जॉब5 days agoकर्मचारी राज्य बीमा निगम में ऑफिसर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश3 days agoमिली बड़ी तोहफ़ा,बढ़ी DA और डीआर में 3% का इजाफा
-
देश - दुनिया5 days agoखुशखबरी: किसान सम्मान निधि योजना, PM किसान की 11वी क़िस्त का इंतजार कर रहे है तो ऐसे चेक करे स्टेटस…
-
छत्तीसगढ़4 days agoCG News : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी, कोरबा में मिल रहा सस्ता पेट्रोल-डीजल
-
जॉब4 days agoNMDC में बंपर पदो पर निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि कल… जल्द करे आवेदन…





























You must be logged in to post a comment Login