Connect with us

भारत में कोरोना टेस्टिंग पर ट्रंप बोले -“ज्यादा जांच करेंगे तो ज्यादा मामले होंगे”

Published

on

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में हो रही कोरोना टेस्टिंग की तुलना भारत, चीन समेत दूसरे देशों से की है. ट्रंप ने कहा है कि भारत और चीन जैसे देश अगर ज्यादा संख्या में जांच करें तो उनके यहां कोरोना वायरस के मामले अमेरिका से ज्यादा होंगे. ट्रंप ने बताया, अमेरिका ने दो करोड़ जांच की हैं. अमेरिका की तुलना में जर्मनी ने 40 लाख और दक्षिण कोरिया ने करीब 30 लाख जांच की हैं.

अमेरिका में अबतक कोरोना वायरस के 19 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं और 1 लाख 11 हजार लोगों की मौत हुई है. जबकि भारत में इस जानलेवा संक्रमण के 2 लाख 36 हजार और चीन में 84,177 मामले सामने आए हैं. अमेरिका दुनिया भर में कोरोना वायरस से सबसे बुरी तरह से प्रभावित है.

“ज्यादा जांच करेंगे तो ज्यादा मामले होंगे”

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत ने अबतक कोरोना वायरस की 40 लाख जांच की हैं. अमेरिका में कोरोना जांच पर टिप्पणी करते हुए ट्रंप ने कहा कि इसे याद रखिए, जब आप ज्यादा जांच करेंगे तो आप के यहां ज्यादा मामले होंगे.

उन्होंने कहा, “ मैं अपने लोगों से कहना चाहता हूं कि आप के यहां ज्यादा मामले इसलिए हैं क्योंकि ज्यादा लोगों की जांच की जा रही है… हम चीन या भारत या अन्य स्थानों पर जांच करना चाहें तो मैं आपको यकीन दिलाता हूं कि वहां ज्यादा मामले होंगे. आपकी बदौलत जांच करने की क्षमता बढ़ने की वजह से हमारे देश में चीजें फिर से खुल रही हैं और हमारी अर्थव्यवस्था उबर रही है, कोई ऐसा सोच भी नहीं सकता था.’’

मासिक रोजगार के आंकड़ों का हवाला देते हुए ट्रंप ने कहा कि अर्थव्यवस्था अब वापस पटरी पर है. उन्होंने कहा, “हमने आशंकाओं को वास्तविकता नहीं बनने दिया और यह अमेरिकी इतिहास में मासिक नौकरियों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी है. मुझे लगता है कि पहले जो सबसे ज्यादा संख्या थी, यह उससे करीब दोगुनी या उससे भी ज्यादा है. इसलिए यह अमेरिकी इतिहास में मासिक नौकरियों में सबसे बड़ी बढ़ोतरी है… तीन नवंबर को होने वाले चुनाव से पहले के कुछ महीने जबर्दस्त होने वाले हैं.”

अमेरिका में चुनाव नजदीक

देश में तीन नवंबर को राष्ट्रपति पद के चुनाव हैं और ट्रंप दूसरा कार्यकाल हासिल करने के लिए मशक्कत कर रहे हैं. इस बार उनका सामना डोमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन से है. अधिकतर चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों के अनुसार बाइडेन, ट्रंप से खासे आगे हैं.

ट्रंप ने कहा कि यह बहुत अहम चुनाव है क्योंकि गलत राष्ट्रपति चुनने पर वह कर बढ़ा सकते हैं और सीमा को खोल सकते हैं जिससे सब लोग देश में घुस आएंगे. कोरोना वायरस के अदृश्य दुश्मन को हराने के लिए अमेरिकी सरकार ने अपनी और अमेरिकी उद्योग की सारी ताकत झोंक दी है. यह सच में एक दुश्मन है. यह चीन से आया है जिसे चीन में ही रोका जा सकता था. मगर उन्होंने ऐसा नहीं किया.

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

क्राइम न्यूज़

चार मंजिला इमारत गिरने से हुई 1 की हुई मौत, एवं 3 लोगों की हालत नाजुक…

Published

on

By

मुंबई के कुर्ला पूर्व के नाइक नगर में सोमवार देर रात एक चार मंजिला इमारत ढह गई। हादसे में एक की मौत हो गई है, जबकि 3 लोगों की हालत नाजुक है। मलबे में 25 लोग दब गए थे। 15 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। 10 लोग अभी भी फंसे हुए हैं।NDRF, BMC और मुबंई पुलिस की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है। बीएमसी की अतिरिक्त आयुक्त अश्विनी भिड़े ने बताया कि इमारत जर्जर हो चुकी थी। 2013 से पहले मरम्मत और फिर इमारत को गिराने के लिए नोटिस दिए गए थे।उधर, एकनाथ शिंदे ने मृतक के परिजनों को 5 लाख और घायलों को एक-एक लाख की आर्थिक मदद का ऐलान किया है।

चार मंजिला इमारत सोमवार रात को ढह गई। इमारत जर्जर थी, इसके लिए बीएमसी ने नोटिस भी जारी किया था।आदित्य ठाकरे बोले, सभी को बचाना हमारी प्राथमिकता
महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। 4 इमारतों को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन लोग फिर भी रह रहे थे। सभी को बचाना हमारी प्राथमिकता है। आसपास की दूसरी इमारतों को खाली कराने और गिराने का काम किया जाएगा।उन्होंने यह भी कहा कि जब भी बीएमसी नोटिस जारी करे, इमारतें खुद खाली कर दी जानी चाहिए। अन्यथा, ऐसी घटनाएं होती हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। अब इस पर कार्रवाई करना महत्वपूर्ण है।

Continue Reading

ज्योतिष

CHANAKYA NITI: चाणक्य के अनुसार व्यक्ति के ये ऐसे 5 गुण जो उन्हें जीवन में ले जाते है सफलता की ओर…

Published

on

 

Chanakya Niti Quotes In Hindi: महान अर्थशास्त्री, विद्वान, कूटनीतिज्ञ और राजनीतिज्ञ आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में मनुष्य के जीवन से जुड़ी कई बातों का जिक्र किया है। चाणक्य द्वारा बताई गई नीतियां आज भी कारगर और सत्य के करीब हैं। खास बात ये है कि आचार्य चाणक्य द्वारा बताई गई बातें मनुष्य को जीवन में लक्ष्य पाने के लिए प्रेरित करती हैं। यही वजह है कि आज भी लोग चाणक्य नीति का अध्ययन करते हैं। चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में व्यक्ति गुण और अवगुणों के बारे में विस्तार से जिक्र किया है। चाणक्य नीति के अनुसार व्यक्ति के अंदर मौजूद गुण उसे सफलता की ऊंचाई पर ले जाते हैं, जबकि व्यक्ति के अवगुण उसे जीवन में असफल भी बनाते हैं। इसके अलावा आचार्य चाणक्य ने व्यक्ति के कुछ ऐसे गुणों के बारे में बताया है जो यदि व्यक्ति के अंदर मौजूद हों तो उसे सफल इंसान बनने से कोई नहीं रोक सकता। आइए जानते मनुष्य के उन गुणों के बारे में…

आत्मविश्वास
चाणक्य नीति के अनुसार, जीवन में सफल इंसान बनने के लिए आत्मविश्वास का होना बेहद जरूरी है। यदि आप सफलता पाना चाहते हैं, तो अपने आत्मविश्वास को कभी डगमगाने न दें, क्योंकि आत्मविश्वासी व्यक्ति को सफल होने से कोई नहीं रोक सकता।

धन संचय
पैसा कमाने से ज्यादा मुश्किल काम होता है उसे जोड़कर रखना। आचार्य चाणक्य के अनुसार, जो व्यक्ति अपने बुरे समय के लिए पैसा जोड़कर रखता है वो हमेशा सुखी रहता है। ऐसे व्यक्ति का कोई भी काम पैसों की वजह से नहीं रूकता है।

मेहनती लोग
कहा जाता है कि मेहनत से व्यक्ति कुछ भी हासिल कर सकता है। चाणक्य नीति भी यही कहती है। सफल होने के लिए मेहनती होना सबसे ज्यादा जरूरी होता है। आचार्य चाणक्य के अनुसार, जो लोग मेहनती होते हैं, उन्हें सफलता मिलकर ही रहती है।

ज्ञान
आचार्य चाणक्य के अनुसार, सफलता पाने के लिए ज्ञान का होना जरूरी है। आप जो काम कर रहे हैं यदि उसकी आपको पूरी जानकारी होगी तो आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। इसके अलावा सिर्फ अपने काम ही नहीं बल्कि सभी विषयों का ज्ञान रखने वाला व्यक्ति जीवन में जरूर सफल बनता है।

ठोस रणनीति बना कर चलने वाले लोग 
आचार्य चाणक्य के अनुसार, जो व्यक्ति पूरी रणनीति के साथ काम करता है और आगे बढ़ता है, वो बड़ी आसानी से हर मुश्किल को पार कर लेता है। ऐसे में किसी भी कार्य की शुरुआत से पहले ठोस रणनीति जरूर बनानी चाहिए।

Continue Reading

जॉब

IBPS RRB में 8000 पदों पर निकली वेकेंसिया, जल्द ही करे आवेदन, आवेदन की लास्ट डेट आज…

Published

on

By

IBPS RRB 2022: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान की ओर से जारी की गई इस भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 8285 निर्धारित की गई है। यह भर्ती ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क) और ऑफिसर स्केल 1,2 और 3 के लिए है।

IBPS RRB 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए बेहतरीन अवसर सामने है। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने 8000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। जरूरी बात यह है कि इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख सोमवार 27 जून, 2022 को है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए अब तक आवेदन नहीं किया है, वे इस मौके को बिल्कुल भी हाथ से न जाने दें। उम्मीदवार अपना आवेदन बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान यानी आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर जल्द से जल्द जाकर जमा कर दें। आइए हम आपको बताते हैं इस भर्ती का पूरा विवरण..

 

IBPS RRB 2022: इतने पदों पर है भर्तियां
बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान की ओर से जारी की गई इस भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 8285 निर्धारित की गई है। यह भर्ती ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क) और ऑफिसर स्केल 1,2 और 3 के लिए है। बता दें कि इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 7 जून, 2022 को शुरू की गई थी। वहीं, आज आवेदन समाप्त हो जाएंगे।

IBPS RRB Recruitment: भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां
  • नोटिफिकेशन जारी हुए- 6 जून, 2022
  • आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख- 7 जून, 2022
  • आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख- 27 जून, 2022
  • प्री ट्रेनिंग टेस्ट- 18 जुलाई से 23 जुलाई 2022
  • प्रारंभिक परीक्षा- अगस्त, 2022
  • प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम- सितंबर में संभावित।
  • पीओ के लिए मुख्य परीक्षा- सितंबर में संभावित।
  • क्लर्क के लिए मुख्य परीक्षा- अक्तूबर में संभावित
  • ऑफिसर ग्रेड 2 और 3 के लिए परीक्षा- सितंबर में संभावित

शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, आयु-सीमा की बात करें तो क्लर्क के लिए यह 28 साल, पीओ के लिए 30 साल, ऑफिसर स्केल -3 के लिए 40 साल और ऑफिसर स्केल -2 के लिए 32 साल निर्धारित है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक किया जा सकता है।
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़18 hours ago

Health Tips: बदलते मौसम के साथ रखे, अपनी सेहत का इस प्रकार ध्यान….

जून के अंत तक प्राय: देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून आ जाता है। हालांकि मानसून के शुरुआती दिनों में...

छत्तीसगढ़6 days ago

CG NEWS: छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर जवानो और नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में 3 जवान शहीद…

  छत्तीसगढ़-ओडिशा की सीमा पर मंगलवार को सुरक्षाबलों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में CRPF के 3 जवान शहीद...

छत्तीसगढ़7 days ago

चपरासी के पदों पर बंपर भर्ती,उम्मीदवार 2 जुलाई तक करे आवेदन…

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने चपरासी पद के रिक्त पद को भने के लिए अनुभवी उम्मीदवारों के लिए आवेदन जारी...

छत्तीसगढ़1 week ago

बढ़ा कोरोना की खतरा, सीकर में 38 हजार 482 पॉजिटिव केस मिले, एवं 69 हजार 131 केस नगेटिव..

  सीकर में एक बार फिर कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है।सीकर में शनिवार को कोरोना से एक मरीज...

छत्तीसगढ़1 week ago

Indian Railway News Chhattisgarh : नागपुर से रायपुर की ओर आने वाली 22 ट्रेनें रद्द,जानें वजह

Chhattisgarh: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल के राजनांदगांव-कलमना रेल खंड के बीच में तीसरी रेल लाइन पर...

#Exclusive खबरे

Calendar

June 2022
M T W T F S S
  1 2 3 4 5
6 7 8 9 10 11 12
13 14 15 16 17 18 19
20 21 22 23 24 25 26
27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • Tech & Auto7 days ago

    SILAI MACHINE YOJANA: सरकार दे रही है महिलाओं को फ्री सिलाई मशीन,ऐसे उठाये फटाफट लाभ…

  • ज्योतिष6 days ago

    PLANT VASTU TIPS: घर के मुख्य द्वार पर तुलसी के पौधे रखने से होते है ये गज़ब के फायदे, वजह जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • Tech & Auto6 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • Tech & Auto5 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • जॉब7 days ago

    बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली बंफर भर्ती,7 जुलाई तक करें अप्लाई

  • व्यापर7 days ago

    Kisan Vikas Patra योजना में करें निवेश जल्द हो जायेगा पैसा डबल,ये रही स्कीम की प्रोसेस

  • छत्तीसगढ़7 days ago

    चपरासी के पदों पर बंपर भर्ती,उम्मीदवार 2 जुलाई तक करे आवेदन…

  • देश5 days ago

    केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी : 1 जुलाई से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी बढ़ोतरी,पढ़िये पूरी खबर

  • Tech & Auto6 days ago

    INVERTER AC TIPS: इन्वर्टर या नॉन इन्वर्टर एसी में जाने कौन सी AC होती है खास, इसकी खूबियां जान आप भी हो जायेगे हैरान…

  • देश6 days ago

    केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी : 1 जुलाई से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी बढ़ोतरी,पढ़िये पूरी खबर