Tech & Auto
TVS ने लॉन्च किया यह जबरदस्त बाइक, जिसे देखे आप रह जायेंगे हैरान, देखे क्या है इसकी कीमत और बेहतरीन फीचर्स…

TVS Ronin Launch: चेन्नई स्थित दोपहिया निर्माता कंपनी टीवीएस ने देश में एक नई मोटरसाइकिल- टीवीएस रोनिन लॉन्च कर दी है. बाइक को 3 वेरिएंट्स (ट्रिपल टोन डुअल चैनल- टीडी, डुअल-टोन सिंगल चैनल-डीएस और सिंगल-टोन सिंगल चैनल-एसएस) में पेश किया गया है, जिसकी कीमत 1.49 लाख रुपये से 1.71 लाख रुपये के बीच है. यह कीमत एक्स-शोरूम हैं. TVS Ronin 6 कलर ऑप्शन गेलेक्टिक ग्रे, डॉन ऑरेंज, डेल्टा ब्लू, स्टैंगन्ज़ ब्लैक, मैग्मा रेड और लाइटिंग ब्लैक में उपलब्ध होगी. बाजार में इसका मुकाबला Yamaha FZ X और Honda CB350 RS जैसी बाइक्स से होने वाली है.
TVS Ronin की कीमतें
-TVS Ronin SS (Magma Red)- 1.49 लाख रुपये
-TVS Ronin SS (Lighting Black)- 1.49 लाख रुपये
-TVS Ronin DS (Delta Blue)- 1.56 लाख रुपये
-TVS Ronin DS (Stargaze Black)- 1.56 लाख रुपये
-TVS Ronin TD (Galactic Gery)- 1.68 लाख रुपये
-TVS Ronin TD (Dawn Orange)- 1.70 लाख रुपये
TVS Ronin में गोल LED हेडलैंप और टियरड्रॉप आकार का फ्यूल टैंक है, जो इसे रेट्रो लुक देता है. इसका साइड पैनल फ्लैट है और इसमें पीछे की तरफ ट्यूबलर ग्रैरेल के साथ सिंगल पीस सीट है. सीट के ठीक नीचे एलईडी टेललैंप और एलईडी इंडिकेटर दिए गए हैं. इसके कुछ अन्य डिज़ाइन हाइलाइट्स में ब्लैक-आउट इंजन, सिल्वर-कलर्ड टिप के साथ बड़ा साइड स्लंग एग्जॉस्ट, कर्व्ड फेंडर और एक्सपोज़्ड रियर सबफ़्रेम शामिल हैं. फीचर्स की बात करें तो इसमें गोल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और TVS का स्मार्ट Xonnect ब्लूटूथ कनेक्टिविटी सिस्टम मिलता है, जो टूर मोड, राइड मोड, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और वॉयस एंड राइड असिस्ट की पेशकश करता है.
नई TVS बाइक में मल्टी-स्पोक अलॉय व्हील हैं, जो डुअल-पर्पस टायर्स के साथ आते हैं. ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो रोनिन में फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक हैं. बाइक में सिंगल और डुअल-चैनल ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) भी मिलता है. रोनिन में एबीएस दो मोड- अर्बन और रेन प्रदान करता है. TVS Ronin में बिल्कुल नया 225.9cc एयर/ऑयल-कूल्ड इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 7,750rpm पर 20.2bhp (15.1kw) की पावर और 3750rpm पर 19.93Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है.

Tech & Auto
लॉन्च की गई ये 483 किलोमीटर चलने वाली Optibike R22 Everest ई-बाइक, जाने क्या है इस ई-बाइक की कीमत
बाइक सिंगल चार्ज में 483 किलोमीटर तक की रेंज तक जा सकती है। उसके लिए कंपनी ने मानदंड रखा है कि राइडर का वजन 73 किलोग्राम से ज्यादा न हो और स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटा हो।
Optibike ने R22 Everest ई-बाइक लॉन्च की है। जैसा कि इसके नाम से पता चलता है, बाइक माउंट एवरेस्ट पर भी चढ़ सकती है। कंपनी ने दावा किया है कि यह 300 मील की रेंज तक जा सकती है, यानि कि लगभग 483 किलोमीटर चल सकती है। मोटे-मोटे शब्दों में कहें तो कंपनी ने इसे करीबन 500 किलोमीटर तक की रेंज के लिए बनाया है, जो कि अपने आप में एक मिसाल है। हालांकि रेंज को लेकर कंपनी ने इसके लिए कुछ मापदंड रखे हैं, जो कि चालक के वजन और स्पीड पर निर्भर करते हैं। बाइक में डुअल बैटरी सिस्टम दिया गया है। इसके और भी कई फीचर्स दिए गए हैं।
Optibike R22 Everest ई-बाइक की कीमत 18,900 अमेरिकी डॉलर (लगभग 14.96 लाख रुपये) है। कंपनी के अनुसार, इसे Optibike के सीमित स्टोर्स से खरीदा जा सकता है, जिसकी जानकारी कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
Optibike R22 Everest इलेक्ट्रिक बाइक एक पावर बाइक के रूप में पेश की गई है जिसमें कई फीचर्स मिलते हैं। जैसा कि पहले बताया गया है, यह बाइक सिंगल चार्ज में 483 किलोमीटर तक की रेंज तक जा सकती है। उसके लिए कंपनी ने मानदंड रखा है कि राइडर का वजन 73 किलोग्राम से ज्यादा न हो और स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटा हो। अगर इस स्थिति में बाइक चलाई जा जाती है तो यह 483 किलोमीटर तक चलाई जा सकती है। जिसका दूसरे शब्दों में ये अर्थ निकलता है कि बाइक माउंट एवरेस्ट तक भी जा सकती है, जैसा कि कंपनी ने बाइक के बारे में कहा है। इसमें 3,260 Wh का डुअल बैटरी पैक दिया गया है जिसका वजन 16 किलोग्राम है।
बाइक की पावर की बात करें तो इसमें 1,700 W की मोटर लगी है जो 2500W की पीक पावर जेनरेट करती है और 58 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पर बाइक को दौड़ा सकती है। बाइक बनाने वाली कंपनी ने कहा है कि इसमें Optibike PowerStorm MBB सिस्टम है जिसकी मदद से यह इलेक्ट्रिक बाइक 40% खड़ी चढ़ाई पर चढ सकती है। इसमें पैडल भी दिए गए हैं जिनका इस्तेमाल भी साथ में किया जा सकता है। स्टेबिलिटी के लिए R22 Everest ई-बाइक में डाउनहिल डुअल क्राउन फॉर्क दिया गया है और एक्सटेंडेड ट्रेवल सस्पेंशन भी है। पावर के लिए इसमें 5 लेवल दिए गए हैं, जिनमें से आप चुन सकते हैं। इलेक्ट्रिक बाइक में एलसीडी डिस्प्ले भी है जो स्पीड और बैटरी लाइफ के बारे में जानकारी दिखाता है। Optibike R22 Everest E-Bike में स्विंग आर्म और फ्रेम कार्बन फाइबर का लगा है जिसका वजन 42 किलोग्राम है।
Tech & Auto
शानदार ऑफर्स, 12,500 रुपये तक की छूट पर मिल रहा रेडमी का ये स्मार्टटीवी, इसमें मिलेगा HD डिस्प्ले एवं 20W स्पीकर
Mi.कॉम से मिली जानकारी के मुताबिक सेल में रेडमी स्मार्ट टीवी 32 HD रेडी को 12,500 रुपये तक की छूट पर उपलब्ध कराया जा रहा है. ऑफिशियल साइट से मालूम हुआ है कि टीवी को 24,999 रुपये के बजाए सिर्फ 12,499 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है. इसके अलावा अगर ग्राहक ICICI बैंक का कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें 2,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जाएगा.
शियोमी अपने ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर की भरमार लाया है. कंपनी अपनी 8वीं एनीवर्सरी पर ग्राहकों को कई तरह के डील, डिस्काउंट और लॉन्च का फायदा उपलब्ध करा रही है. Mi.कॉम से मिली जानकारी के मुताबिक सेल में रेडमी स्मार्ट टीवी 32 HD रेडी को 12,500 रुपये तक की छूट पर उपलब्ध कराया जा रहा है. ऑफिशियल साइट से मालूम हुआ है कि टीवी को 24,999 रुपये के बजाए सिर्फ 12,499 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है. इसके अलावा अगर ग्राहक ICICI बैंक का कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें 2,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जाएगा.
इसके अलावा ZestMoney के तहत 10% का कैशबैक (2,000 रुपये तक) मिलेगा. Reward Mi Coupon के ज़रिए भी अडिशनल डिस्काउंट पाया जा सकता है.
नई Redmi Smart TV दो स्क्रीन साइज़ 32-inch और 43-inch में आती है. इसका 32-इंट वेरिएंट HD डिस्प्ले के साथ आता है. शियोमी ने अपने टीवी नें कस्टमाइज़ पिक्चर कंट्रोल दिया है. इसका डिस्प्ले वीविड पिक्चर इंजन का इस्तेमाल करता है. इसमें कनेक्टिविटी के तौर पर HDMI, 3.5mm जैक, USB, AV, Ethernet और Antenna पोर्ट दिए गए हैं.
शियोनी की ये नई स्मार्ट TV एंड्रॉयड 11 के साथ पैचवॉल UI 4 पर काम करेगी. शियोमी की कस्टम स्किन को हाल ही में Mi TV 5X के साथ पेश किया है. इसमें IMDb इंटीग्रेशन मौजूद हैस जिससे व्यूअर्स डायरेक्ट कंटेंट पेज से शोज़ और मूवी की रेटिंग देख सकेंगे.
मिलेगा 20W का Dolby साउंड
साउंड की बात करें तो रेडमी स्मार्ट टीवी में 20W स्पीकर्स के साथ आती हैं, जो डॉल्बी ऑडियो को सपोर्ट करता है. ऑडियो सिस्टम DTS वर्चुअस के साथ आता है. बाकी फीचर्स के तौर पर इसमें डुअल बैंड, Wifi, ब्लूटूथ 5.0, ऑटो लो लेटेंसी मोड और कई खासियत मौजूद हैं.
इसे भी पढ़िए
रेलवे में निकली अपरेंटिस के पदों पर भर्ती,योग्य उम्मीद्वार जल्द करें आवेदन
Tech & Auto
Amazon पर शानदार सेल, 5g स्मार्टफोन के साथ मिल रहा है ये बेहतरीन Earbuds, जाने क्या है इस फ़ोन की कीमत
अमेज़न पर दी गई है जानकारी के मुताबिक Lava Agni 5G को 17,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध कराया जा रहा है. खास बात ये है कि इस फोन के साथ ग्राहकों को Lava Probuds मुफ्त में दिया जा रहा है, जिसकी कीमत 1,799 रुपये बताई जा रही है. इस फोन की सबसे खास बात इसका 64 मेगापिक्सल AI क्वाड कैमरा, 5000mAh बैटरी है. आइए जानते हैं कैसे हैं इसके फुल स्पेसिफिकेशंस…
ई-कॉमर्स वेबसाइट पर आए दिन नई नई डील और डिस्काउंट का फायदा दिया जा रहा है. ऐसे में अगर आप भी कोई नया फोन और ईयरबड की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. ऐसा इसलिए क्योंकि यहां फोन के साथ आप ईयरबड्स फ्री में पा सकते हैं. जी हां, अमेज़न पर दी गई है जानकारी के मुताबिक Lava Agni 5G को 17,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध कराया जा रहा है. खास बात ये है कि इस फोन के साथ ग्राहकों को Lava Probuds मुफ्त में दिया जा रहा है, जिसकी कीमत 1,799 रुपये बताई जा रही है.
इस फोन की सबसे खास बात इसका 64 मेगापिक्सल AI क्वाड कैमरा, 5000mAh बैटरी है. आइए जानते हैं कैसे हैं इसके फुल स्पेसिफिकेशंस…
इसमें 6.78 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्पले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz का है. डिस्प्ले में एक पंच होल दिया गया है. फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 810 SoC प्रोसेसर दिया गया है और ये 8GB रैम के साथ आता है. इस स्मार्टफोन में 128GB इंटरनल स्टोरेज है. लावा अग्नि 5 एंड्राइड 11 पर चलता है.
मिलेगा 64 मेगापिक्सल कैमरा
कैमरे के तौर पर इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है, जिसके साथ f/1.79 सिक्स-पीस लेन्स है. इसके अलावा कैमरा में 15 मेगापिक्सल वाइड एंगल शूटर दिया गया है तो एक 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर दिया गया है. यही नहीं एक 2 मेगापिक्सल मैक्रो शूटर सेटअप को कंप्लीट कर देता है.
ग्राहकों को इसमें प्री-लोडेड कैमरा मोड्स मिलेंगे जैसे कि AI मोड, सुपर नाइट मोड और प्रो मोड. सेल्फी और वीडियो चैट के लिए लावा अग्नि 5जी में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर दिया गया है.
पावर के लिए इस फोन में लावा ने 5000mAh की बैटरी दी है, जो कि 30 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी 90 मिनट से कम समय में फुल चार्ज हो सकती है. कनेक्टिविटी ऑप्शंस की बात करें तो यह 5G, 4G VoLTE, वाई फाई, ब्लूटूथ, GPS/A-GPS और एक USB टाइप-सी पोर्ट के साथ है. स्मार्टफोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है.
-
5 days agoGold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम
-
Tech & Auto6 days ago19 हजार रुपए की छुट के साथ मिल रहा बंफर ऑफर में ये दमदार Daikin 1.5 Ton स्प्लिट AC,जानें इसकी बेहतरीन फीचर्स
-
Tech & Auto6 days agoElectric Sewing Machine मिल रहा मात्रा 461 रुपये में,जानें कैसे खरीदें
-
व्यापर7 days agoGold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम
-
व्यापर6 days agoGold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम
-
जॉब6 days agoतहसीलदार, बीडीओ और ट्रेजरी ऑफिसर के पदों पर भर्ती,अंतिम मौक़ा आज
-
Tech & Auto7 days ago19 हजार रुपए की छुट के साथ मिल रहा बंफर ऑफर में ये दमदार Daikin 1.5 Ton स्प्लिट AC,जानें इसकी बेहतरीन फीचर्स
-
देश4 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : केंद्र सरकार का बड़ा फैसला,अब मिलेगा ये भी,जानिए
-
5 days agoLPG Safety Tips: किचन में गैस सिलेंडर के पास भूलकर भी न करे ये गलतियां, नही तो हो सकता है बड़ा हादसा…
-
जॉब6 days agoकेंद्रीय विश्वविद्यालयों में 6,549 पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता

























You must be logged in to post a comment Login