Tech & Auto
Amazon पर शानदार सेल, 5g स्मार्टफोन के साथ मिल रहा है ये बेहतरीन Earbuds, जाने क्या है इसकी कीमत
अमेज़न पर दी गई है जानकारी के मुताबिक Lava Agni 5G को 17,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध कराया जा रहा है. खास बात ये है कि इस फोन के साथ ग्राहकों को Lava Probuds मुफ्त में दिया जा रहा है, जिसकी कीमत 1,799 रुपये बताई जा रही है. इस फोन की सबसे खास बात इसका 64 मेगापिक्सल AI क्वाड कैमरा, 5000mAh बैटरी है. आइए जानते हैं कैसे हैं इसके फुल स्पेसिफिकेशंस…
ई-कॉमर्स वेबसाइट पर आए दिन नई नई डील और डिस्काउंट का फायदा दिया जा रहा है. ऐसे में अगर आप भी कोई नया फोन और ईयरबड की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. ऐसा इसलिए क्योंकि यहां फोन के साथ आप ईयरबड्स फ्री में पा सकते हैं. जी हां, अमेज़न पर दी गई है जानकारी के मुताबिक Lava Agni 5G को 17,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध कराया जा रहा है. खास बात ये है कि इस फोन के साथ ग्राहकों को Lava Probuds मुफ्त में दिया जा रहा है, जिसकी कीमत 1,799 रुपये बताई जा रही है.
इस फोन की सबसे खास बात इसका 64 मेगापिक्सल AI क्वाड कैमरा, 5000mAh बैटरी है. आइए जानते हैं कैसे हैं इसके फुल स्पेसिफिकेशंस…
इसमें 6.78 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्पले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz का है. डिस्प्ले में एक पंच होल दिया गया है. फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 810 SoC प्रोसेसर दिया गया है और ये 8GB रैम के साथ आता है. इस स्मार्टफोन में 128GB इंटरनल स्टोरेज है. लावा अग्नि 5 एंड्राइड 11 पर चलता है.
मिलेगा 64 मेगापिक्सल कैमरा
कैमरे के तौर पर इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है, जिसके साथ f/1.79 सिक्स-पीस लेन्स है. इसके अलावा कैमरा में 15 मेगापिक्सल वाइड एंगल शूटर दिया गया है तो एक 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर दिया गया है. यही नहीं एक 2 मेगापिक्सल मैक्रो शूटर सेटअप को कंप्लीट कर देता है.
ग्राहकों को इसमें प्री-लोडेड कैमरा मोड्स मिलेंगे जैसे कि AI मोड, सुपर नाइट मोड और प्रो मोड. सेल्फी और वीडियो चैट के लिए लावा अग्नि 5जी में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर दिया गया है.
पावर के लिए इस फोन में लावा ने 5000mAh की बैटरी दी है, जो कि 30 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी 90 मिनट से कम समय में फुल चार्ज हो सकती है. कनेक्टिविटी ऑप्शंस की बात करें तो यह 5G, 4G VoLTE, वाई फाई, ब्लूटूथ, GPS/A-GPS और एक USB टाइप-सी पोर्ट के साथ है. स्मार्टफोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है.

Tech & Auto
भारत में जल्द ही लॉन्च होने वाली है V25 स्मार्टफोन, मिलेंगे दमदार फीचर्स, जाने लॉन्चिंग डेट
MySmartPrice की रिपोर्ट के मुताबिक वीवो V25 को गीकबेंच पर स्पॉट किया गया है, जहां इसका मॉडल नंबर V2202 देखा गया है. गीकबेंच लिस्टिंग से पता चलता है कि वीवो वी25 मॉडल नंबर MT6877V वाले चिपसेट से पावर लेता है, जिसके बारे में कहा जाता है कि यह मीडियाटेक डाइमेंशन 900 एसओसी है जिसे माली-जी68 जीपीयू के साथ जोड़ा गया है.
वीवो भारत में अपनी नई सीरीज़ वीवो V25 लॉन्च करने के लिए तैयार है. इस सीरीज़ में वनीला V25 औप V25 प्रो होने की उम्मीद है. इस फोन को हाल ही इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली के हाथ में देखा गया था, और अब वीवो V25 को बेंचमार्किंग प्लैटफॉर्म गीकबेंच पर स्पॉट किया गया है. MySmartPrice की रिपोर्ट के मुताबिक वीवो V25 को गीकबेंच पर स्पॉट किया गया है, जहां इसका मॉडल नंबर V2202 देखा गया है.
गीकबेंच लिस्टिंग से पता चलता है कि वीवो वी25 मॉडल नंबर MT6877V वाले चिपसेट से पावर लेता है, जिसके बारे में कहा जाता है कि यह मीडियाटेक डाइमेंशन 900 एसओसी है जिसे माली-जी68 जीपीयू के साथ जोड़ा गया है. लिस्टिंग से ये भी पता चलता है कि चिप को 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है.
वीवो V25 एंड्रॉयड 12 पर काम करेगा जिसके ऊपर फनटच ओएस की एक लेयर होगी. लिस्टेड फोन ने गीकबेंच पर 700 अंकों के सिंगल-कोर स्कोर और 1997 के मल्टी-कोर स्कोर पाया है.
इस दिन लॉन्च हो सकता है फोन
हालांकि वीवो ने भारत में वी25 सीरीज के लॉन्च की तारीख को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट से पता चलता है कि V25 और V25 प्रो 17 अगस्त या 18 अगस्त को भारत में लॉन्च किया जा सकता है.
कीमत की बात करें तो भारत में वीवो वी25 की कीमत 30 हजार के आस-पास होने की उम्मीद की जा रही है, वहीं V25 प्रो की कीमत 40,000 रुपये से शुरू हो सकती है.
इसे भी पढ़िए
मात्रा 461 रुपये में मिल रहा है Electric Sewing Machine,जानें कहाँ से खरीदें
जल्द ही लॉन्च होने वाला है रेडमी का ये नया बेहतरीन सस्ता स्मार्टफोन, जाने फीचर्स
Tech & Auto
मात्रा 461 रुपये में मिल रहा है Electric Sewing Machine,जानें कहाँ से खरीदें
Electric Sewing Machine : देश में अधिकतर घरों में सिलाई मशीन अक्सर मिल ही जाती है लेकिन उसमें भी अगर बात हो कि किस ब्रांड की मशीन घरों में सबसे ज्यादा मिलती है.उषा की सिलाई मशीन का नाम सबसे पहले आता है.लेकिन अब समय के साथ साथ अब पारंपरिक सिलाई मशीन की जगह धीरे-धीरे इलेक्ट्रिक सिलाई मशीन का उपयोग ज्यादा होने लगा है.ये मशीनें काफी सस्ती भी हैं.Usha Janome Dream Stitch Automatic Zig-Zag Electric Sewing Machine 10,000 रुपये से कम में आप अब अपने घर ला सकते हैं. इसका उपयोग घरेलू कार्यों के साथ छोटे कारोबार के लिए भी कर सकते हैं. आइए जान लेते हैं मशीन के बारे में विस्तार से।
सिलाई मशीन की कीमत
इस सिलाई मशीन की कीमत अमेजन पर 12,150 रुपये है. इस पर कंपनी अभी 19 प्रतिशत की छूट दे रही है. इसे अभी आप 9,799 रुपये में खरीद सकते हैं. अगर ईएमआई पर लेना चाहते हैं, तो 461 रुपये प्रतिमाह भुगतान करना होगा. आप चाहें, तो No Cost EMI की सुविधा का भी लाभ उठा सकते हैं. कंपनी इस प्रोडक्ट पर 2 साल की वारंटी भी दे रही है।
शानदार फीचर्स
यह मशीन 14 स्टिच फंक्शन के साथ आती है. यह कॉम्पैक्ट फ्री आर्म के साथ ऑटोमैटिक जिग-जैग सिलाई मशीन है. मशीन इन-बिल्ट मोटर, फुट प्रेसर के लिए एक अतिरिक्त लिफ्ट, 7 सजावटी इन-बिल्ट stitches और 7 stitch applications के साथ आता है। इस सिलाई मशीन में आपको लाइट की सुविधा भी मिलती है. ये खबर आपको पसंद आए तो इसे शेयर करें।
इसे भी पढ़िये :-
उत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,मिलेगा एरियर
Tech & Auto
जल्द ही लॉन्च होने वाला है रेडमी का ये नया बेहतरीन सस्ता स्मार्टफोन, जाने फीचर्स

एक टिपस्टर ने Xiaomi इंडिया साइट पर Redmi 10 2022 हैंडसेट देखा है. इस कारण फोन को भारत में लॉन्च करने के कयास लगाए जा रहे हैं. चीनी टेक दिग्गज ने इस हैंडसेट को इस साल फरवरी में वैश्विक स्तर पर लॉन्च किया था.
नई दिल्ली. भारत में Xiaomi एक और रेडमी ब्रांडेड स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है. एक टिपस्टर ने Xiaomi इंडिया साइट पर Redmi 10 2022 हैंडसेट को देखा है. हालांकि, लिस्टिंग में इस मॉडल की किसी भी स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं दी गई है. बता दें कि कंपनी ने हाल ही में देश में Redmi 10A Sport फोन लॉन्च किया था.
बता दें कि चीनी टेक दिग्गज ने इस हैंडसेट को इस साल फरवरी में वैश्विक स्तर पर लॉन्च किया था. Redmi 10 2022 एक किफायती स्मार्टफोन है, जो MediaTek Helio G88 चिप से लैस है. अब यह फोन जल्द ही भारतीय बाजार में आ सकता है. फिलहाल लिस्टिंग में भारत में इस स्मार्टफोन के किसी भी स्पेसिफिकेशंस या लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया गया है.
Redmi 10 के स्पेसिफिकेशंस
वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए Redmi 10 2022 में 6.5-इंच का फुल-एचडी+ डॉट डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hzहै. फोन की डिस्प्ले को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड किया गया है. हुड के तहत, स्मार्टफोन एक मीडियाटेक हेलियो G88 पैक करता है जिसे माली-जी52 जीपीयू के साथ जोड़ा गया है. स्मार्टफोन एंड्रॉइड 11 पर बेस्ड MIUI 12.5 पर चलता है.
50-मेगापिक्सल का कैमरा
यह फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है. स्मार्टफोन में 50-मेगापिक्सल मिलता है. Redmi 10 2022 में 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है. हैंडसेट 5000mAh की बैटरी से लैस है, जो 18W फास्ट चार्जिंग के साथ-साथ 9W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इसमें 2.4GHz + 5GHz डुअल-बैंड वाई-फाई और ब्लूटूथ v5.1 वायरलेस जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं. Redmi 10 2022 में डुअल स्पीकर और 3.5mm का हेडफोन जैक भी दिया गया है.
तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है फोन
फरवरी में लॉन्च हुआ यह स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन कार्बन ग्रे, पेबल व्हाइट और सी ब्लू कलर में उपलब्ध है. यह एक बजट-ओरिएंटेड स्मार्टफोन है. यह फोन 4GB रैम + 64GB स्टोरेज और 4GB रैम + 128GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में आता है.
इसे भी पढ़िए
Diesel Subsidy Scheme : यहाँ की सरकार दे रहा है डीजल अनुदान,किसानों के लिए खुशखबरी,ऐसे उठाए फ़ायदा
-
4 days agoGold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम
-
Tech & Auto5 days ago19 हजार रुपए की छुट के साथ मिल रहा बंफर ऑफर में ये दमदार Daikin 1.5 Ton स्प्लिट AC,जानें इसकी बेहतरीन फीचर्स
-
Tech & Auto5 days agoElectric Sewing Machine मिल रहा मात्रा 461 रुपये में,जानें कैसे खरीदें
-
व्यापर6 days agoGold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम
-
व्यापर5 days agoGold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम
-
जॉब5 days agoतहसीलदार, बीडीओ और ट्रेजरी ऑफिसर के पदों पर भर्ती,अंतिम मौक़ा आज
-
Tech & Auto6 days ago19 हजार रुपए की छुट के साथ मिल रहा बंफर ऑफर में ये दमदार Daikin 1.5 Ton स्प्लिट AC,जानें इसकी बेहतरीन फीचर्स
-
देश3 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : केंद्र सरकार का बड़ा फैसला,अब मिलेगा ये भी,जानिए
-
4 days agoLPG Safety Tips: किचन में गैस सिलेंडर के पास भूलकर भी न करे ये गलतियां, नही तो हो सकता है बड़ा हादसा…
-
जॉब5 days agoकेंद्रीय विश्वविद्यालयों में 6,549 पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता

































You must be logged in to post a comment Login