Connect with us

Tech & Auto

जल्द ही लॉन्च होने वाला है रेडमी का ये नया बेहतरीन सस्ता स्मार्टफोन, जाने फीचर्स

Published

on

 

एक टिपस्टर ने Xiaomi इंडिया साइट पर Redmi 10 2022 हैंडसेट देखा है. इस कारण फोन को भारत में लॉन्च करने के कयास लगाए जा रहे हैं. चीनी टेक दिग्गज ने इस हैंडसेट को इस साल फरवरी में वैश्विक स्तर पर लॉन्च किया था.

नई दिल्ली. भारत में Xiaomi एक और रेडमी ब्रांडेड स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है. एक टिपस्टर ने Xiaomi इंडिया साइट पर Redmi 10 2022 हैंडसेट को देखा है. हालांकि, लिस्टिंग में इस मॉडल की किसी भी स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं दी गई है. बता दें कि कंपनी ने हाल ही में देश में Redmi 10A Sport फोन लॉन्च किया था.

बता दें कि चीनी टेक दिग्गज ने इस हैंडसेट को इस साल फरवरी में वैश्विक स्तर पर लॉन्च किया था. Redmi 10 2022 एक किफायती स्मार्टफोन है, जो MediaTek Helio G88 चिप से लैस है. अब यह फोन जल्द ही भारतीय बाजार में आ सकता है. फिलहाल लिस्टिंग में भारत में इस स्मार्टफोन के किसी भी स्पेसिफिकेशंस या लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया गया है.

Redmi 10 के स्पेसिफिकेशंस
वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए Redmi 10 2022 में 6.5-इंच का फुल-एचडी+ डॉट डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hzहै. फोन की डिस्प्ले को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड किया गया है. हुड के तहत, स्मार्टफोन एक मीडियाटेक हेलियो G88 पैक करता है जिसे माली-जी52 जीपीयू के साथ जोड़ा गया है. स्मार्टफोन एंड्रॉइड 11 पर बेस्ड MIUI 12.5 पर चलता है.

50-मेगापिक्सल का कैमरा
यह फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है. स्मार्टफोन में 50-मेगापिक्सल मिलता है. Redmi 10 2022 में 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है. हैंडसेट 5000mAh की बैटरी से लैस है, जो 18W फास्ट चार्जिंग के साथ-साथ 9W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इसमें 2.4GHz + 5GHz डुअल-बैंड वाई-फाई और ब्लूटूथ v5.1 वायरलेस जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं. Redmi 10 2022 में डुअल स्पीकर और 3.5mm का हेडफोन जैक भी दिया गया है.

तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है फोन
फरवरी में लॉन्च हुआ यह स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन कार्बन ग्रे, पेबल व्हाइट और सी ब्लू कलर में उपलब्ध है. यह एक बजट-ओरिएंटेड स्मार्टफोन है. यह फोन 4GB रैम + 64GB स्टोरेज और 4GB रैम + 128GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में आता है.

 

 

इसे भी पढ़िए

Astrology : अगस्त में चमकेगा इन राशि जातकों की किस्मत,जानें बुध देव अपनी कृपा किन राशि के जातकों पर बरसाएंगे

Diesel Subsidy Scheme : यहाँ की सरकार दे रहा है डीजल अनुदान,किसानों के लिए खुशखबरी,ऐसे उठाए फ़ायदा

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Tech & Auto

शियोमी इंडिपेन्डेंस डे सेल: सबसे बड़ी छूट पर मिल रहा ये 43 इंच का स्मार्टटीवी, इसमें मिलेगा 4K HDR डिस्प्ले, एवं 40W स्पीकर

Published

on

 

शियोमी इंडिपेन्डेंस डे सेल में स्मार्टफोन डील्स, स्मार्ट टीवी डील्स, लैपटॉप टॉप पिक डील दी जा रही है. सेल के लिए कंपनी ने सिटी बैंक, कोटक, SBI, और BOB बैंक के साथ पार्टनरशिप की है, जिसके तहत इनके कार्ड पर डिस्काउंट पाया जा सकता है. आइए जानतें हैं TV पर मिलने वाली बेस्ट डील के बारे में…

शियोमी की इंडिपेन्डेंस डे सेल शुरू हो गई है. सेल में ग्राहकों को स्मार्टफोन डील्स, स्मार्ट टीवी डील्स, लैपटॉप टॉप पिक डील दी जा रही है. सेल के लिए कंपनी ने सिटी बैंक, कोटक, SBI, और BOB बैंक के साथ पार्टनरशिप की है, जिसके तहत इनके कार्ड पर डिस्काउंट पाया जा सकता है. सेल में बात करें बेस्ट टीवी डील की तो ग्राहकों को यहां से Mi TV 5X 4K 43 इंच का काफी कम दाम में खरीदने का मौका दिया जा रहा है.

ऑफर के साथ लिखा है, ‘Lowest Price of the Year’, जिसका मतलब इसपर साल की सबसे बड़ी डील दी जा रही है. सेल में इस टीवी को 69,999 रुपये के बजाए सिर्फ 26,999 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है. इस टीवी में कई खासियत दी गई हैं, और आइए जानते हैं कैसे हैं

इसके फुल स्पेसिफिकेशंस…

Xiaomi के स्मार्ट टीवी में 3840×2160 पिक्सल के रेज़ोलूशन के साथ 4K HDR डिस्प्ले दिया गया है. इसमें डॉल्बी विजन सपोर्ट, साथ ही डॉल्बी एटमॉस स्पीकर और Xiaomi की नई विविड पिक्चर इंजन 2 टेक्नोलॉजी भी शामिल है.

मिलेगा 40W का स्पीकर
इन सभी फीचर्स के साथ साथ Mi TV 5X की पिक्चर क्वालिटी भी शानदार है. इस कीमत पर इसमें दिया गया डॉल्बी विज़न इसे और खास बनाता है.  दमदार साउंड के लिए Mi TV 5X में डॉल्बी Atmos सपोर्ट के साथ 40 वॉट के स्पीकर दिए गए हैं.

टीवी की खासियत है कि इनमें आपको इन-बिल्ट गूगल असिस्टेंट सपोर्ट मिलेगा. ओएस की बात करें ये पैचवॉच 4 के साथ एंड्रॉयड टीवी 10 पर काम करते हैं.

टीवी में मिलने वाला पैचवॉल इंटरफेस काफी बेहतरीन लगता है. ये पैचवॉल 4 के साथ आता है. पैचवॉल में कंपनी IMDb इंटीग्रेशन भी दे रही है, जिससे यूजर शो और मूवी को रेटिंग दे सकेंगे. टीवी में कंपनी यूनिवर्सल सर्च भी ऑफर कर रही है, जो 30 OTT प्लैटफॉर्म का ऐक्सेस देता है.

Continue Reading

Tech & Auto

क्या आपको भी आते है फालतू के ईमेल मेसेज, तो on कर ले gmail की ये सेटिंग

Published

on

अगर आप भी Gmail के फालतू ईमेल से परेशान है तो अब आपको और ज़्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है. अब ये ईमेल आपके इनबॉक्स में आते हैं खुद-ब-खुद डिलीट हो जाएंगे. इसके बारे में आपको पता भी नहीं चलेगा. आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक बताएंगे जिससे आपके सारे फालतू Email ऑटोमैटिक डिलीट हो जाएंगे और आपका स्टोरेज भी खाली रहेगा.

जीमेल (Gmail) हमारी लाइफ का एक अहम हिस्सा है, और एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए एक ज़रूरत की ऐप है. एंड्रॉयड फोन को चलाने के लिए यूज़र्स को जीमेल की ही ज़रूरत पड़ती है. जीमेल का ज़्यादा इस्तेमाल किए जाने पर इसमें स्टोरेज की दिक्कत भी आने लगती है. ऐसे में जीमेल अकाउंट से फालतू ईमेल को डिलीट करना पड़ता है. अगर आप भी इन फालतू ईमेल से परेशान है तो अब आपको और भी ज़्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है. अब ये ईमेल आपके इनबॉक्स में आते ही खुद-ब-खुद डिलीट हो जाएंगे. इसके बारे में आपको पता भी नहीं चलेगा.

हम में से कई लोगों को ये बात नहीं पता होगी लेकिन जीमेल में ये सुविधा मिलती है. आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक बताएंगे जिससे आपके सारे फालतू Email ऑटोमैटिक डिलीट हो जाएंगे और आपका स्टोरेज भी खाली रहेगा.

सबसे अच्छी बात आपको अलग से इन्हें डिलीट करने में समय खराब नहीं करना पड़ेगा. जीमेल के इस यूनिक के फीचर का नाम ‘Filters for Auto-Deletion’ है. ये न सिर्फ आसानी से उपलब्ध है, बल्कि इसे इस्तेमाल करना भी बेहद आसान है. इस फीचर के ज़रिए अनचाहे मेल्स को ऑटोमैटिकली Delete किया जा सकता है.

इन स्टेप्स को करें फॉलो
1-इसके लिए सबसे पहले अपना Gmail अकाउंट खोल लें.
2-अब सर्च बार में ‘फिल्टर’ (Filter) का ऑप्शन दिखाई देगा. ऐसा भी हो सकता है कि सर्च बार में ‘फिल्टर’ का ऑप्शन दिखाई न दे. अगर ऐसा होता है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है.
3-ये ऑप्शन सेटिंग्स में, ‘फिल्टर्स और ब्लॉक्ड अड्रेसेज’ (Filters and Blocked Addresses) के टैब में मिल जाएगा, जिसमें जाकर बस ‘क्रिऐट फिल्टर’ (Create Filter) पर क्लिक करना होगा.
4-‘फिल्टर’ ऑप्शन को क्लिक करने के बाद सबसे ऊपर ‘फ्रॉम’ (From) लिखा हुआ दिखेगा.

5-बस उन ईमेल्स का नाम या फिर ईमेल एड्रेस वहां टाइप करें। जिन्हें आप डिलीट करना चाहते हैं. उदाहरण के तौर पर अगर आप Paytm, Voot, Quora, Facebook, LinkedIn जैसी सर्विसेस से ईमेल नहीं चाहते हैं, तो आप बस उनकी ईमेल आईडी दर्ज कर सकते हैं, जिसके बाद आपको फालतू मैसेज नहीं मिलेंगे.

Continue Reading

Tech & Auto

आपके बजट में मिल रहा यह realme का सस्ता स्मार्टफोन, इसमें मिलेगा 5 मेगापिक्सल कैमरा, एवं 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज, जाने अन्य फीचर्स

Published

on

अगर आप कोई बजट फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके पास 10 अगस्त तक शानदार मौका है. दरअसल अमेज़न की सेल में रियलमी नार्ज़ो 50i को सिर्फ 7,499 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है, लेकिन खास बात ये है कि इस फोन को बेस्ट ऑफर के तहत सिर्फ 5,999 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है.

अमेज़न ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल सेल में बजट फोन से लेकर प्रीमयम रेंज तक के सभी फोन पर ऑफर और डिस्काउंट दिया जा रहा है. ऐसे में अगर आप कोई बजट फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके पास 10 अगस्त तक शानदार मौका है. दरअसल अमेज़न की सेल में रियलमी नार्ज़ो 50i को सिर्फ 7,499 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है, लेकिन खास बात ये है कि इस फोन को बेस्ट ऑफर के तहत सिर्फ 5,999 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है. इसका मतलब ये हुआ कि फोन 6 हज़ार से कम कीमत में घर ला सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे हैं इसके फीचर्स..

Realme Narzo 50i में 6.5 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जो कि 1600×720 पिक्सल रेजोलूशन के साथ आता है. इस डिस्प्ले का स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 88.7% है, और ये 400 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. रियलमी का ये फोन दो वेरिएंट 2 जीबी+32 जीबी और 4 जीबी+64 जीबी के साथ आता है. प्रोसेसर की बात करें तो ये फोन 1.6GHz के ऑक्टा-कोर चिपसेट पर काम करता है.

मिलेगा दमदार कैमरा

कैमरे के तौर पर रियलमी के इस बजट फोन में एलईडी फ्लैश के साथ सिंगल कैमरा दिया गया है. इसका कैमरा 8 मेगापिक्सल का है और 4x डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है. वहीं फोन के फ्रंट में सेल्फी के लिए इस फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है.

ओएस की बात करें तो कंपनी इस फोन में एंड्रॉयड 11 पर बेस्ड Realme UI Go Edition ऑफर कर रही है. फोन को 2 जीबी  रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है, जो कि 256 जीबी तक माइक्रो एसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाया जा सकता है.

पावर के लिए इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि अल्ट्रा सेविंग्स मोड और रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है.  कनेक्टिविटी के लिए फोन में Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ 4.2, 3.5mm हेडफोन जैक और माइक्रो यूएसबी पोर्ट जैसे ऑप्शन दिए गए हैं.

 

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़3 days ago

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री दाई-दीदी क्लीनिक योजना चलाई जा रही,महिलाओं और बच्चियों को मिल रहा है आसानी से इलाज

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री दाई-दीदी क्लीनिक योजना का लाभ प्रदेश की गरीब महिलाओं और बच्चियों को मिल रहा है. अब तक...

छत्तीसगढ़1 week ago

District Hospital : शाॅर्ट सर्किट के कारण बिजली चली गई जिससे नवजात बच्चे की मौत,लापरवाही से यह घटना सामने आई

कोरबा। जिला अस्पताल में एक बड़ी घटना घटी गई है.जहां शाॅर्ट सर्किट के कारण अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड की बिजली...

छत्तीसगढ़2 weeks ago

यात्रियों को बड़ा झटका : 20 ट्रेनों को किया रद्द,देखें लिस्ट

बिलासपुर : ट्रेनों के कैंसिल होने से रेल यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच SECR...

क्राइम न्यूज़2 weeks ago

CG Crime News : नाबालिग का अपहरण कर किया सामूहिक , दुष्कर्म

Manendragarh : कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ में एक नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने की सनसनीखेज घटना सामने आयी...

छत्तीसगढ़3 weeks ago

CG News: खेलते-खेलते 6 साल का मासूम हुआ गायब, परिजन ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

  भिलाई में 6 साल का बच्चा तीन दिनों से लापता है। अब तक पुलिस को उसका कोई सुराग नहीं...

#Exclusive खबरे

Advertisement

Calendar

August 2022
M T W T F S S
1 2 3 4 5 6 7
8 9 10 11 12 13 14
15 16 17 18 19 20 21
22 23 24 25 26 27 28
29 30 31  
Advertisement
Advertisement

Trending

  • देश6 days ago

    उत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,मिलेगा एरियर,पढ़िये पूरी ख़बर

  • जरा हटके6 days ago

    अजब-गज़ब परंपरा : यहाँ की महिलाए अपनी शादी में नहाती सिर्फ एक बार,जानिए वजह

  • जॉब5 days ago

    प्राइमरी टीचर की निकली बड़ी भर्ती,जानें आवेदन की तिथि

  • Tech & Auto5 days ago

    लेटेस्ट फीचर्स के साथ आया वॉशिंग मशीन,कपड़े धोने के बाद सिकुड़ेंगे नहीं,जानें इसकी क़ीमत

  • देश5 days ago

    उत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,मिलेगा एरियर,पढ़िये पूरी ख़बर

  • व्यापर5 days ago

    किसानों के लिए खुशखबरी : तारबंदी योजना सरकार दे रही है सब्सिडी के साथ,पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर ,ऐसे उठाए लाभ

  • ज्योतिष6 days ago

    नाग पंचमी के दिन करे ये उपाय, राहु केतु के दोषो से पाए मुक्ति

  • Tech & Auto6 days ago

    लॉन्च की गई ये 483 किलोमीटर चलने वाली Optibike R22 Everest ई-बाइक, जाने क्या है इस ई-बाइक की कीमत

  • Tech & Auto6 days ago

    Mahindra Scorpio लांच होते है तेजी से हो रही इसकी बुकिंग, जाने क्या है इसकी कीमत और डिजाइन…

  • देश6 days ago

    मंकीपॉक्स से 23 साल के युवक की मौत,बढ़ रहा है वायरस का खतरा