Tech & Auto
मात्रा 461 रुपये में मिल रहा है Electric Sewing Machine,जानें कहाँ से खरीदें
Electric Sewing Machine : देश में अधिकतर घरों में सिलाई मशीन अक्सर मिल ही जाती है लेकिन उसमें भी अगर बात हो कि किस ब्रांड की मशीन घरों में सबसे ज्यादा मिलती है.उषा की सिलाई मशीन का नाम सबसे पहले आता है.लेकिन अब समय के साथ साथ अब पारंपरिक सिलाई मशीन की जगह धीरे-धीरे इलेक्ट्रिक सिलाई मशीन का उपयोग ज्यादा होने लगा है.ये मशीनें काफी सस्ती भी हैं.Usha Janome Dream Stitch Automatic Zig-Zag Electric Sewing Machine 10,000 रुपये से कम में आप अब अपने घर ला सकते हैं. इसका उपयोग घरेलू कार्यों के साथ छोटे कारोबार के लिए भी कर सकते हैं. आइए जान लेते हैं मशीन के बारे में विस्तार से।
सिलाई मशीन की कीमत
इस सिलाई मशीन की कीमत अमेजन पर 12,150 रुपये है. इस पर कंपनी अभी 19 प्रतिशत की छूट दे रही है. इसे अभी आप 9,799 रुपये में खरीद सकते हैं. अगर ईएमआई पर लेना चाहते हैं, तो 461 रुपये प्रतिमाह भुगतान करना होगा. आप चाहें, तो No Cost EMI की सुविधा का भी लाभ उठा सकते हैं. कंपनी इस प्रोडक्ट पर 2 साल की वारंटी भी दे रही है।
शानदार फीचर्स
यह मशीन 14 स्टिच फंक्शन के साथ आती है. यह कॉम्पैक्ट फ्री आर्म के साथ ऑटोमैटिक जिग-जैग सिलाई मशीन है. मशीन इन-बिल्ट मोटर, फुट प्रेसर के लिए एक अतिरिक्त लिफ्ट, 7 सजावटी इन-बिल्ट stitches और 7 stitch applications के साथ आता है। इस सिलाई मशीन में आपको लाइट की सुविधा भी मिलती है. ये खबर आपको पसंद आए तो इसे शेयर करें।
इसे भी पढ़िये :-
उत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,मिलेगा एरियर

Tech & Auto
शियोमी इंडिपेन्डेंस डे सेल: सबसे बड़ी छूट पर मिल रहा ये 43 इंच का स्मार्टटीवी, इसमें मिलेगा 4K HDR डिस्प्ले, एवं 40W स्पीकर
शियोमी इंडिपेन्डेंस डे सेल में स्मार्टफोन डील्स, स्मार्ट टीवी डील्स, लैपटॉप टॉप पिक डील दी जा रही है. सेल के लिए कंपनी ने सिटी बैंक, कोटक, SBI, और BOB बैंक के साथ पार्टनरशिप की है, जिसके तहत इनके कार्ड पर डिस्काउंट पाया जा सकता है. आइए जानतें हैं TV पर मिलने वाली बेस्ट डील के बारे में…
शियोमी की इंडिपेन्डेंस डे सेल शुरू हो गई है. सेल में ग्राहकों को स्मार्टफोन डील्स, स्मार्ट टीवी डील्स, लैपटॉप टॉप पिक डील दी जा रही है. सेल के लिए कंपनी ने सिटी बैंक, कोटक, SBI, और BOB बैंक के साथ पार्टनरशिप की है, जिसके तहत इनके कार्ड पर डिस्काउंट पाया जा सकता है. सेल में बात करें बेस्ट टीवी डील की तो ग्राहकों को यहां से Mi TV 5X 4K 43 इंच का काफी कम दाम में खरीदने का मौका दिया जा रहा है.
ऑफर के साथ लिखा है, ‘Lowest Price of the Year’, जिसका मतलब इसपर साल की सबसे बड़ी डील दी जा रही है. सेल में इस टीवी को 69,999 रुपये के बजाए सिर्फ 26,999 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है. इस टीवी में कई खासियत दी गई हैं, और आइए जानते हैं कैसे हैं
इसके फुल स्पेसिफिकेशंस…
Xiaomi के स्मार्ट टीवी में 3840×2160 पिक्सल के रेज़ोलूशन के साथ 4K HDR डिस्प्ले दिया गया है. इसमें डॉल्बी विजन सपोर्ट, साथ ही डॉल्बी एटमॉस स्पीकर और Xiaomi की नई विविड पिक्चर इंजन 2 टेक्नोलॉजी भी शामिल है.
मिलेगा 40W का स्पीकर
इन सभी फीचर्स के साथ साथ Mi TV 5X की पिक्चर क्वालिटी भी शानदार है. इस कीमत पर इसमें दिया गया डॉल्बी विज़न इसे और खास बनाता है. दमदार साउंड के लिए Mi TV 5X में डॉल्बी Atmos सपोर्ट के साथ 40 वॉट के स्पीकर दिए गए हैं.
टीवी की खासियत है कि इनमें आपको इन-बिल्ट गूगल असिस्टेंट सपोर्ट मिलेगा. ओएस की बात करें ये पैचवॉच 4 के साथ एंड्रॉयड टीवी 10 पर काम करते हैं.
टीवी में मिलने वाला पैचवॉल इंटरफेस काफी बेहतरीन लगता है. ये पैचवॉल 4 के साथ आता है. पैचवॉल में कंपनी IMDb इंटीग्रेशन भी दे रही है, जिससे यूजर शो और मूवी को रेटिंग दे सकेंगे. टीवी में कंपनी यूनिवर्सल सर्च भी ऑफर कर रही है, जो 30 OTT प्लैटफॉर्म का ऐक्सेस देता है.
Tech & Auto
क्या आपको भी आते है फालतू के ईमेल मेसेज, तो on कर ले gmail की ये सेटिंग
अगर आप भी Gmail के फालतू ईमेल से परेशान है तो अब आपको और ज़्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है. अब ये ईमेल आपके इनबॉक्स में आते हैं खुद-ब-खुद डिलीट हो जाएंगे. इसके बारे में आपको पता भी नहीं चलेगा. आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक बताएंगे जिससे आपके सारे फालतू Email ऑटोमैटिक डिलीट हो जाएंगे और आपका स्टोरेज भी खाली रहेगा.
जीमेल (Gmail) हमारी लाइफ का एक अहम हिस्सा है, और एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए एक ज़रूरत की ऐप है. एंड्रॉयड फोन को चलाने के लिए यूज़र्स को जीमेल की ही ज़रूरत पड़ती है. जीमेल का ज़्यादा इस्तेमाल किए जाने पर इसमें स्टोरेज की दिक्कत भी आने लगती है. ऐसे में जीमेल अकाउंट से फालतू ईमेल को डिलीट करना पड़ता है. अगर आप भी इन फालतू ईमेल से परेशान है तो अब आपको और भी ज़्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है. अब ये ईमेल आपके इनबॉक्स में आते ही खुद-ब-खुद डिलीट हो जाएंगे. इसके बारे में आपको पता भी नहीं चलेगा.
हम में से कई लोगों को ये बात नहीं पता होगी लेकिन जीमेल में ये सुविधा मिलती है. आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक बताएंगे जिससे आपके सारे फालतू Email ऑटोमैटिक डिलीट हो जाएंगे और आपका स्टोरेज भी खाली रहेगा.
सबसे अच्छी बात आपको अलग से इन्हें डिलीट करने में समय खराब नहीं करना पड़ेगा. जीमेल के इस यूनिक के फीचर का नाम ‘Filters for Auto-Deletion’ है. ये न सिर्फ आसानी से उपलब्ध है, बल्कि इसे इस्तेमाल करना भी बेहद आसान है. इस फीचर के ज़रिए अनचाहे मेल्स को ऑटोमैटिकली Delete किया जा सकता है.
इन स्टेप्स को करें फॉलो
1-इसके लिए सबसे पहले अपना Gmail अकाउंट खोल लें.
2-अब सर्च बार में ‘फिल्टर’ (Filter) का ऑप्शन दिखाई देगा. ऐसा भी हो सकता है कि सर्च बार में ‘फिल्टर’ का ऑप्शन दिखाई न दे. अगर ऐसा होता है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है.
3-ये ऑप्शन सेटिंग्स में, ‘फिल्टर्स और ब्लॉक्ड अड्रेसेज’ (Filters and Blocked Addresses) के टैब में मिल जाएगा, जिसमें जाकर बस ‘क्रिऐट फिल्टर’ (Create Filter) पर क्लिक करना होगा.
4-‘फिल्टर’ ऑप्शन को क्लिक करने के बाद सबसे ऊपर ‘फ्रॉम’ (From) लिखा हुआ दिखेगा.
5-बस उन ईमेल्स का नाम या फिर ईमेल एड्रेस वहां टाइप करें। जिन्हें आप डिलीट करना चाहते हैं. उदाहरण के तौर पर अगर आप Paytm, Voot, Quora, Facebook, LinkedIn जैसी सर्विसेस से ईमेल नहीं चाहते हैं, तो आप बस उनकी ईमेल आईडी दर्ज कर सकते हैं, जिसके बाद आपको फालतू मैसेज नहीं मिलेंगे.
Tech & Auto
आपके बजट में मिल रहा यह realme का सस्ता स्मार्टफोन, इसमें मिलेगा 5 मेगापिक्सल कैमरा, एवं 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज, जाने अन्य फीचर्स
अगर आप कोई बजट फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके पास 10 अगस्त तक शानदार मौका है. दरअसल अमेज़न की सेल में रियलमी नार्ज़ो 50i को सिर्फ 7,499 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है, लेकिन खास बात ये है कि इस फोन को बेस्ट ऑफर के तहत सिर्फ 5,999 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है.
अमेज़न ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल सेल में बजट फोन से लेकर प्रीमयम रेंज तक के सभी फोन पर ऑफर और डिस्काउंट दिया जा रहा है. ऐसे में अगर आप कोई बजट फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके पास 10 अगस्त तक शानदार मौका है. दरअसल अमेज़न की सेल में रियलमी नार्ज़ो 50i को सिर्फ 7,499 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है, लेकिन खास बात ये है कि इस फोन को बेस्ट ऑफर के तहत सिर्फ 5,999 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है. इसका मतलब ये हुआ कि फोन 6 हज़ार से कम कीमत में घर ला सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे हैं इसके फीचर्स..
Realme Narzo 50i में 6.5 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जो कि 1600×720 पिक्सल रेजोलूशन के साथ आता है. इस डिस्प्ले का स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 88.7% है, और ये 400 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. रियलमी का ये फोन दो वेरिएंट 2 जीबी+32 जीबी और 4 जीबी+64 जीबी के साथ आता है. प्रोसेसर की बात करें तो ये फोन 1.6GHz के ऑक्टा-कोर चिपसेट पर काम करता है.
मिलेगा दमदार कैमरा
कैमरे के तौर पर रियलमी के इस बजट फोन में एलईडी फ्लैश के साथ सिंगल कैमरा दिया गया है. इसका कैमरा 8 मेगापिक्सल का है और 4x डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है. वहीं फोन के फ्रंट में सेल्फी के लिए इस फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है.
ओएस की बात करें तो कंपनी इस फोन में एंड्रॉयड 11 पर बेस्ड Realme UI Go Edition ऑफर कर रही है. फोन को 2 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है, जो कि 256 जीबी तक माइक्रो एसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाया जा सकता है.
पावर के लिए इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि अल्ट्रा सेविंग्स मोड और रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ 4.2, 3.5mm हेडफोन जैक और माइक्रो यूएसबी पोर्ट जैसे ऑप्शन दिए गए हैं.
-
देश6 days agoउत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,मिलेगा एरियर,पढ़िये पूरी ख़बर
-
जरा हटके6 days agoअजब-गज़ब परंपरा : यहाँ की महिलाए अपनी शादी में नहाती सिर्फ एक बार,जानिए वजह
-
जॉब5 days agoप्राइमरी टीचर की निकली बड़ी भर्ती,जानें आवेदन की तिथि
-
Tech & Auto5 days agoलेटेस्ट फीचर्स के साथ आया वॉशिंग मशीन,कपड़े धोने के बाद सिकुड़ेंगे नहीं,जानें इसकी क़ीमत
-
देश5 days agoउत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,मिलेगा एरियर,पढ़िये पूरी ख़बर
-
व्यापर5 days agoकिसानों के लिए खुशखबरी : तारबंदी योजना सरकार दे रही है सब्सिडी के साथ,पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर ,ऐसे उठाए लाभ
-
Tech & Auto6 days agoलॉन्च की गई ये 483 किलोमीटर चलने वाली Optibike R22 Everest ई-बाइक, जाने क्या है इस ई-बाइक की कीमत
-
ज्योतिष6 days agoनाग पंचमी के दिन करे ये उपाय, राहु केतु के दोषो से पाए मुक्ति
-
Tech & Auto6 days agoMahindra Scorpio लांच होते है तेजी से हो रही इसकी बुकिंग, जाने क्या है इसकी कीमत और डिजाइन…
-
देश6 days agoमंकीपॉक्स से 23 साल के युवक की मौत,बढ़ रहा है वायरस का खतरा































You must be logged in to post a comment Login