ज्योतिष
Astrology : अगस्त में चमकेगा इन राशि जातकों की किस्मत,जानें बुध देव अपनी कृपा किन राशि के जातकों पर बरसाएंगे

Budh Rashi Parivartan August 2022 : सभी ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि परिवर्तन करते हैं। बुध और वाणी प्रदाता ग्रह बुध अब कर्क राशि में सिर्फ 31 जुलाई तक रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर होगा है। ज्योतिषीय मान्यता है कि जब कोई ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है तो उसका सीधा असर सभी राशियों पर पड़ता है।
ज्योतिषीय गणना की मानें तो बुध देव अगस्त में राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब भी बुध ग्रह का राशि परिवर्तन होता है तब इस सीधा प्रभाव व्यापार, वाणी, शेयर मार्केट पर होता है।वैसे भी बुध देव, बुद्धि, तर्क, संवाद, चतुराई, वाणिज्य और मित्रता आदि के ग्रह माने गए हैं । बुध के राशि परिवर्तन से वैसे तो सभी राशि के जातकों पर प्रभाव पड़ेगा लेकिन कुछ खास राशियों के जातकों पर यह राशि परिवर्तन शुभ साबित हो सकता है और कुछ पर अशुभ। आइए जानते हैं बुध देव अपनी कृपा किन राशि के जातकों पर बरसाएंगे।
सिंह – चूंकि बुध राशि परिवर्तन करके सिंह राशि में ही प्रवेश करेंगे इसीलिए सिंह राशि के जातकों वे विशेष लाभ प्रदान करेंगे। बुध ग्रह के शुभ प्रभाव से माता-पिता से आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। वैवाहिक जीवन में खुशियां आने की संभावना है। नौकरी और व्यापार के नए अवसर भी मिल सकते हैं। यदि आप किसी व्यवसाय विशेष में हैं तो आमदनी भी बढ़ेगी। सिंह राशि के जो जातक नौकरीपेशा हैं उन्हें अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा।
कन्या- कन्या राशि के जातकों के लिए बुध का यह गोचर अत्यंत शुभ साबित होगा। इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में भी रुचि बढ़ेगी। बिजनेस को लेकर विदेश यात्रा के भी योग हैं। बुध का राशि परिवर्तन संतान का सुख प्राप्त करा सकता है। साथ ही जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक लाभ भी मिलने की संभावना है।
वृश्चिक – अगस्त में होने वाले बुध के गोचर से वृश्चिक राशि वालों के मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। नौकरी करने वालों को अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। दोस्तों से आर्थिक लाभ मिल सकता है। परिवार में खुशी का माहौल भी रहेगा। पिता से आपको आर्थिक लाभ होने की भी संभावना है। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। नया व्यापार अचानक रफ्तार पकड़ सकता है।
मीन- मीन राशि के जातकों को बुध के गोचर के विशेष प्रभाव से आर्थिक लाभ की संभावना है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त हो सकती है। वाहन सुख का आनंद मिलने की संभावना है। आमदनी में वृद्धि हो सकती है। जो लोग नौकरी में हैं, उन्हें अफसरों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय में भी अतिरिक्त आय के योग हैं।
इसे भी पढ़िये :-
Diesel Subsidy Scheme : यहाँ की सरकार दे रहा है डीजल अनुदान,किसानों के लिए खुशखबरी,ऐसे उठाए फ़ायदा
उत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,मिलेगा एरियर

ज्योतिष
Vastu Tips : घर में रखें काले घोड़े के नाल,मिलेगी जीवन में कामयाबी

Black Ghode ki Naal : घर की अच्छी आर्थिक स्थिति और घर में रहने वाले लोगों के अच्छे स्वास्थ्य के पीछे वास्तु शास्त्र का बहुत बड़ा हाथ होता है.मनुष्य बड़े शौक से अपने लिए सपनों का घर बनाता है. जिसमें वह अपने पूरे परिवार के साथ सुख पूर्वक जीवन व्यतीत करना चाहता है. इसके लिए वह तमाम तरह के उपाय अपनाता है. जिससे लोगों की बुरी नजर से बचा रह सके और लोगों के द्वारा दी जाने वाली बद्दुआएं परिवार को न लगे. घर परिवार में रहने वाले लोगों का स्वास्थ्य अच्छा रहे और घर की आर्थिक स्थिति मजबूत हो. वास्तु शास्त्र (Vastu Tips) में बताए गए टोटकों को अपनाकर वह अपने परिवार को लोगों की बुरी नियत से बचा कर रखता है. वास्तु के अनुसार काले घोड़े की नाल से घर की सुख शांति और समृद्धि बढ़ती है.
काले घोड़े की नाल का उपाय
जिस घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहती है. पैसों की कंगाली बनी रहती है. उस घर के मेन गेट पर काले घोड़े के दाहिने पैर की नाल को यू के आकार में बांध देने से आर्थिक संकट दूर हो जाता है.
अगर आपके व्यापार में आपको घाटा हो रहा हो तो आप अपनी दुकान के मुख्य द्वार चौखट पर घोड़े की नाल को लगा दे. इससे आपकी दिन दूनी रात चौगुनी उन्नति प्रारंभ हो जाएगी.
अगर किसी व्यक्ति के ऊपर शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या का प्रकोप चल रहा हो तो उसे काले घोड़े की नाल से बनी अंगूठी को दाहिने हाथ की उंगली में पहनने से शनि का प्रकोप कम हो जाएगा.
अपने घर में सुख संपत्ति और समृद्धि को बढ़ाने के लिए आप तिजोरी में काले घोड़े की नाल रख दें. इससे आपके घर में कभी पैसों की कमी नहीं होगी. अगर आप घोड़े की नाल को अनाज के भंडारण कक्ष में रखते हैं तो आपके घर में अनाज की भी कमी नहीं होगी.
शनि की महादशा के प्रकोप से बचने के लिए आप एक कटोरी में सरसों का तेल लेकर उसमें काले घोड़े की नाल डालकर शमी के वृक्ष के नीचे गाड दें. ऐसा करने से शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है।
इसे भी पढ़िये :-
हाईकोर्ट में निकली क्लर्क समेत कई पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और योग्यता
ज्योतिष
बिगड़े काम को बनाता है ये जामुनिया रत्न, जाने इसे धारण करने का सही तरीका
लहसुनिया रत्न धारण करने के फायदे
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में केतु ग्रह अशुभ प्रभाव में हो तो उसे लहसुनिया रत्न धारण करने की सलाह दी जाती है। मान्यता है कि लहसुनिया रत्न केतु के दुष्प्रभाव को दूर करके कठिन परिस्थितियों में व्यक्ति के जीवन में सुखों में वृद्धि करता है।
लहसुनिया रत्न धारण करने से व्यक्ति को आध्यात्मिक और मानसिक शांति प्राप्त होती है। साथ ही यह स्मरण शक्ति को बढ़ाने में भी प्रभावकारी माना गया है। वहीं इस रत्न को पहनने से व्यापार में आने वाली बाधाओं और आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है।
लहसुनिया रत्न किस राशि वालों को पहनना चाहिए
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक वृष, मिथुन, तुला, मकर और कुंभ राशि के लोगों के लिए लहसुनिया रत्न धारण करना शुभ माना गया है।
कैसे धारण करें लहसुनिया रत्न
रत्न शास्त्र के मुताबिक लहसुनिया रत्न को कुंडली में केतु के अशुभ स्थिति में होने पर धारण किया जाता है। माना जाता है कि इस रत्न के शुभ परिणाम प्राप्त करने के लिए इसके सही वजन के अनुसार ही धारण करना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सवा चार रत्ती से कम वजन वाला लहसुनिया रत्न पहनना शुभ नहीं होता। इस रत्न को धारण करने से पहले ‘ॐ कें केतवे नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए।
ज्योतिष
Astro Tips: रसोई के इन चीजों में छिपे है कुंडली के नवग्रह को शांत करने के उपाए
Astro Tips: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक कुंडली में नवग्रहों के कमजोर होने से व्यक्ति कई शारीरिक, मानसिक और पैसों से जुड़ी समस्याओं से घिर जाता है। ऐसे में आपकी रसोई में मौजूद इन चीजों द्वारा नवग्रहों को मजबूत किया जा सकता है…
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली के नवग्रहों का व्यक्ति के जीवन पर बहुत प्रभाव पड़ता है। हर ग्रह का अपना फल होता है। ऐसे में जीवन सुख-शांति बनाए रखने के लिए कुंडली के सभी नौ ग्रहों का मजबूत होना बहुत जरूरी है अन्यथा व्यक्ति जीवन में सब तरफ से परेशानियों से घिर सकता है। तो आइए जानते हैं ज्योतिष अनुसार रसोई में मौजूद किन चीजों द्वारा कुंडली के नवग्रहों को शांत किया जा सकता है…
सूर्य ग्रह
ज्योतिष अनुसार कुंडली में सूर्य को ग्रहों का राजा माना गया है। कुंडली में सूर्य के प्रबल होने से जातक के आत्मविश्वास, मान-सम्मान, यश, सत्ता सुख और सेहत में वृद्धि होती है। ऐसे में सूर्य को मजबूत करने के लिए रविवार को सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और फिर सूर्यदेव को अर्घ्य देने के बाद केसर, गेंहू और शुद्ध घी का अपने सामर्थ्य अनुसार दान करें।
चंद्र ग्रह
कुंडली में चंद्र ग्रह को मजबूत करने के लिए रसोई घर में कभी चावल की कमी ना होने दें। इसके अलावा दूध और उससे बनी चीजें, गन्ना तथा शक्कर जैसे पदार्थों को आहार में शामिल करने से भी चंद्र ग्रह को मजबूती मिलती है।
मंगल ग्रह
ज्योतिष शास्त्र में मंगल को व्यक्ति के जीवन में साहस पराक्रम का कारक माना गया है। ऐसे में कुंडली के मंगल को प्रबल बनाए रखने के लिए आहार में गुड़, मसूर की दाल और जौ को शामिल करें। साथ ही मसूर की दाल और चीनी का दान करने से भी मंगल के शुभ प्रभाव में वृद्धि की मान्यता है।
बुध ग्रह
व्यक्ति की बुद्धि और वाणी का कारक ग्रह बुध को माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुधवार के दिन पक्षियों को हरी मूंग खिलाने से बुध ग्रह को मजबूती मिलती है।
मंगल ग्रह
ज्योतिष शास्त्र में मंगल को व्यक्ति के जीवन में साहस पराक्रम का कारक माना गया है। ऐसे में कुंडली के मंगल को प्रबल बनाए रखने के लिए आहार में गुड़, मसूर की दाल और जौ को शामिल करें। साथ ही मसूर की दाल और चीनी का दान करने से भी मंगल के शुभ प्रभाव में वृद्धि की मान्यता है।
बुध ग्रह
व्यक्ति की बुद्धि और वाणी का कारक ग्रह बुध को माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुधवार के दिन पक्षियों को हरी मूंग खिलाने से बुध ग्रह को मजबूती मिलती है।
बृहस्पति ग्रह
कुंडली में बृहस्पति ग्रह के कमजोर होने पर पीली चीजें जैसे हल्दी, चना, बेसन, फल और मक्का आदि को अपने भोजन में शामिल करें।
शुक्र ग्रह
शुक्र ग्रह को मजबूत बनाने के लिए मिश्री, सफेद शलजम और त्रिफला का सेवन शुभ होता है।
शनि देव
ज्योतिष शास्त्र में शनि को कर्म और न्याय देवता की संज्ञा दी गई है। यदि कुंडली में शनि ग्रह अशुभ प्रभाव में हो तो अपने घर की पश्चिम दिशा में सरसों के तेल को स्टोर करके रखें। इसके अलावा हर शनिवार को शनि देव मंदिर में सरसों के तेल का दान शुभदायी माना गया है।
राहु-केतु ग्रह
जातक की कुंडली में राहु तथा केतु ग्रह को छाया ग्रह कहा जाता है। इन ग्रहों की पीड़ा से बचने के लिए सरसों, उड़द की दाल और तिल का सेवन शुभ माना जाता।
-
देश6 days agoउत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,मिलेगा एरियर,पढ़िये पूरी ख़बर
-
जरा हटके6 days agoअजब-गज़ब परंपरा : यहाँ की महिलाए अपनी शादी में नहाती सिर्फ एक बार,जानिए वजह
-
जॉब5 days agoप्राइमरी टीचर की निकली बड़ी भर्ती,जानें आवेदन की तिथि
-
Tech & Auto5 days agoलेटेस्ट फीचर्स के साथ आया वॉशिंग मशीन,कपड़े धोने के बाद सिकुड़ेंगे नहीं,जानें इसकी क़ीमत
-
देश5 days agoउत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,मिलेगा एरियर,पढ़िये पूरी ख़बर
-
व्यापर5 days agoकिसानों के लिए खुशखबरी : तारबंदी योजना सरकार दे रही है सब्सिडी के साथ,पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर ,ऐसे उठाए लाभ
-
Tech & Auto6 days agoलॉन्च की गई ये 483 किलोमीटर चलने वाली Optibike R22 Everest ई-बाइक, जाने क्या है इस ई-बाइक की कीमत
-
ज्योतिष6 days agoनाग पंचमी के दिन करे ये उपाय, राहु केतु के दोषो से पाए मुक्ति
-
Tech & Auto6 days agoMahindra Scorpio लांच होते है तेजी से हो रही इसकी बुकिंग, जाने क्या है इसकी कीमत और डिजाइन…
-
देश6 days agoमंकीपॉक्स से 23 साल के युवक की मौत,बढ़ रहा है वायरस का खतरा






























You must be logged in to post a comment Login