व्यापर
Diesel Subsidy Scheme : यहाँ की सरकार दे रहा है डीजल अनुदान,किसानों के लिए खुशखबरी,ऐसे उठाए फ़ायदा

नीतीश कुमार सरकार डीजल अनुदान योजना के तहत किसानों को सिंचाई के लिए 600 रुपये प्रति एकड़ तक की राशि दे रही है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है।बिहार की नीतीश सरकार सूखे के हालात को देखते हुए किसानों को डीजल अनुदान देने जा रही है। इसके किसानों को डीजल से चलने वाले पंपसेट के जरिए अपनी फसलों की सिंचाई करने में सहूलियत होगी। डीजल अनुदान लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गई है। किसानों को 60 रुपये प्रति लीटर की दर से हर एकड़ 600 रुपये तक डीजल अनुदान देने का प्रवधान है।कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक किसानों को धान का बिचड़ा और जूट की दो बार सिंचाई के लिए अधिकतम 1200 रुपये प्रति एकड़ का अनुदान मिलेगा। खड़ी फसल में धान, मक्का, दलहनी, तेलहनी, मौसमी सब्जी, औषधीय और सुगंधित पौधों की 3 बार सिंचाई के लिए अधिकतम 1800 रुपये प्रति एकड़ अनुदान दिया जाएगा।
8 एकड़ तक की जमीन पर ले सकेंगे अनुदान
हर किसान अधिकतम 8 एकड़ की जमीन पर सिंचाई के लिए डीजल अनुदान ले सकेगा। पहले यह सीमा पांच एकड़ थी, मगर हाल ही में इसे बढ़ाकर 8 एकड़ किया गया है। कृषि मंत्री ने कहा कि इस मॉनसून सीजन सामान्य से कम बारिश होने के चलते कई जिलों में सूखे के हालात बने हुए हैं। खरीफ फसोलं को डीजल चलित पंपसेट से पटवन करने के लिए सरकार किसानों को सिंचाई के लिए डीजल अनुदान योजना के तहत सहायता दे रही है।
डीजल अनुदान
जो किसान डीजल अनुदान योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, वे बिहार कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://dbtagriculture.bihar.gov.in/ पर जाएं। होम पेज पर डीजल अनुदान के विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद डीजल की रसीद, सिंचाई सत्यापन फॉर्म, नाम, बटाईदार, आधार नंबर, बैंक अकाउंट की जानकारी समेत अन्य जानकारी भरें और फिर सबमिट कर दें। आवेदन प्रक्रिया सुबह 9 से शाम 6 बजे तक चलेगी।
ऐसे करें आवेदन
जो किसान डीजल अनुदान योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, वे बिहार कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://dbtagriculture.bihar.gov.in/ पर जाएं। होम पेज पर डीजल अनुदान के विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद डीजल की रसीद, सिंचाई सत्यापन फॉर्म, नाम, बटाईदार, आधार नंबर, बैंक अकाउंट की जानकारी समेत अन्य जानकारी भरें और फिर सबमिट कर दें। आवेदन प्रक्रिया सुबह 9 से शाम 6 बजे तक चलेगी।
इसे भी पढ़िये :-
उत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,मिलेगा एरियर

व्यापर
पेट्रोल डीजल के लेटेस्ट प्राइज जारी,जानें अपने शहर का रेट

Petrol Diesel Today Prices: यदि आप जानना चाहते हैं प्रमुख शहरों के पेट्रोल डीजल के लेटेस्ट प्राइज तो हम आपको बताएंगे.Petrol Diesel Today फ्यूल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दाम अपडेट कर दिए और आपके लिए आज भीअच्छी खबर है क्योंकि पिछले कई दिनों की तरह आज भी पेट्रोल और डीजल के दामों में ₹1 की बढ़ोतरी नहीं हुई है. यानी अगर आप पेट्रोल और डीजल भरवाने जाते हैं तो आपको कल की तरह ही पैसे देने पड़ेंगे. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की बात करें तो यहां 1 लीटर पेट्रोल गाड़ी या बाइक में डलवाने के लिए आपको ₹₹108.63 खर्च करने पड़ेंगे. वहीं कल की तरह ही डीजल के दामों में ₹1 की बढ़ोतरी नहीं हुई है और 1 लीटर डीजल की कीमत ₹93.60 रुपये है।
इंदौर
पेट्रोल: 108.67 रुपये प्रति लीटर
डीजल: 93.5 रुपये प्रति लीटर
दिल्ली
पेट्रोल: 96.72 रुपये प्रति लीटर
डीजल: 89.62 रुपये प्रति लीटर
मुंबई
पेट्रोल: 106.31 रुपये प्रति लीटर
डीजल: 94.27 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता
पेट्रोल: 106.03 रुपये प्रति लीटर
डीजल: 92.76 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई
पेट्रोल: 102.63 रुपये प्रति लीटर
डीजल: 94.24 रुपये प्रति लीटर
लखनऊ
पेट्रोल: 108 रुपये प्रति लीटर
डीजल: 89.76 रुपये प्रति लीटर
गांधीनगर
पेट्रोल: 96.63 रुपये प्रति लीटर
डीजल: 92.38 रुपये प्रति लीटर
हैदराबाद
पेट्रोल: 109.66 रुपये प्रति लीटर
डीजल: 97.82 रुपये प्रति लीटर
बेंगलुरु
पेट्रोल: 101.94 रुपये प्रति लीटर
डीजल: 87.89 रुपये प्रति लीटर
गुवाहाटी
पेट्रोल: 96.01 रुपये प्रति लीटर
डीजल: 83.94 रुपये प्रति लीटर
तिरुवनंतपुरम
पेट्रोल: 107.71 रुपये प्रति लीटर
डीजल: 96.52 रुपये प्रति लीटर
अगर आप घर बैठे ही अपने मोबाइल से ही पेट्रोल और डीजल के दाम जानना चाहते हैं तो इसके लिए पेट्रोल और डीजल की कंपनियां ग्राहकों को सुविधा देती हैं. इसके लिए आपको इस 9224992249 नंबर पर SMS करना होगा. रेट चेक करने के लिए आपको इंडियन ऑयल (IOC) को RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 पर भेजना होगा. एचपीसीएल (HPCL) के कस्टमर HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर और बीपीसीएल (BPCL) कस्टमर RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 पर SMS करें।
इसे भी पढ़े
पशुपालन विभाग में ऑफिसर पदों पर निकली नौकरी,जानें आवेदन की तिथि
व्यापर
बैंकों की एफडी दरों में बढ़ोतरी,पढ़िये पूरी खबर

रेपो रेट में हालिया बढ़ोतरी के बाद एक तरफ लोन महंगे हो रहे, तो दूसरी ओर फिक्स्ड डिपॉजिट और सेविंग अकाउंट की ब्याज दरों में बढ़ोतरी देखी जा रही है. रिजर्व बैंक रेपो रेट 140 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी कर चुका है. इसके बाद बैंकों की एफडी दरों में बढ़ोतरी जारी है. इसी क्रम में उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 2 करोड़ से कम की एफडी पर ब्याज बढ़ा दिया है ।
नई दरें 9 अगस्त से लागू हैं. नई दरों के मुताबिक 7 दिन से लेकर 120 दिन की एफडी के लिए 3.75 परसेंट से 6 परसेंट ब्याज मिल रहा है. सीनियर सिटीजन को 4.50 से 6.75 फीसद ब्याज मिल रहा है. यह बैंक जनरल पब्लिक को अधिकतम 7.50 और सीनियर सिटीजन को 8.25 परसेंट ब्याज दे रहा है.7 दिन से 29 दिन की जमा पर पहले 2.90 परसेंट ब्याज मिलता था, लेकिन इसे बढ़ाकर 3.75 परसेंट किया गया है. 30 दिन से 89 दिन में मैच्योर होने वाली एफडी पर 4,25 परसेंट ब्याज मिल रहा है जो पहले 3.50 परसेंट था. 6 महीने की एफडी पर 5.25 फीसद ब्याज मिल रहा है जो पहले 5 परसेंट था।
90 से 179 दिन में मैच्योर होने वाली एफडी पर 4.25 के बदले 4.75 फीसद ब्याज मिल रहा है. 6 से 9 महीने की एफडी पर 4.75 परसेंट से बढ़ाकर 5.50 परसेंट ब्याज दिया जा रहा है. 9 महीने की एफडी अब 5.75 फीसद रिटर्न देगी जो दर पहले 5.05 परसेंट था.9 महीने से अधिक लेकिन 12 महीने से कम की एफडी पर पहले की तरह 6.50 परसेंट ब्याज मिलेगा. लेकिन 12 महीने में मैच्योर होने वाली एफडी 6.70 फीसद से बढ़ाकर 7 परसेंट ब्याज देगी. 75 हफ्ते में मैच्योर होने वाली एफडी पर अधिकतम 7.50 फीसद ब्याज मिलेगा।
12 महीने 1 दिन से 524 दिन में मैच्योर होने वाली एफडी पर 7.20 फीसद ब्याज मिलेगा. 526 दिन से 18 महीने तक चलने वाली एफडी की ब्याज दर 7.20 फीसद निर्धारित है जबकि 18 महीने 1 दिन से 24 महीने से कम की एफडी पर 7 परसेंट ब्याज मिलेगा. पहले यह दर 6.60 परसेंट थी.24 महीने की मैच्योरिटी वाली एफडी पर 7.10 प्रतिशत ब्याज दर देना जारी रहेगा, जबकि 24 महीने, 1 दिन से 989 दिनों की एफडी पर 6.50 प्रतिशत ब्याज दर देना जारी रहेगा. 990 दिनों में मैच्योर होने वाली जमाओं पर, उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक अब 7.50 प्रतिशत की ब्याज दर देगा, जो पहले 7.20 प्रतिशत थी।
36 महीने 1 दिन से 42 महीने में मैच्योर होने वाली एफडी पर 6.25 प्रतिशत की ब्याज दर मिलती रहेगी, जबकि 991 दिनों से 36 महीनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर 6.50 प्रतिशत की ब्याज दर मिलती रहेगी.उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक वर्तमान में 60 महीने 1 दिन से 75 महीने से कम समय में मैच्योर होने वाली एफडी पर 6.00 प्रतिशत की ब्याज दर देता है, जबकि यह 42 महीने, 1 दिन से 60 महीने में मैच्योर होने वाली एफडी पर 7.20 प्रतिशत की ब्याज दर देता रहेगा।
बैंक वर्तमान में 75 महीनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर 7.50 प्रतिशत ब्याज दर देता है, और 75 महीने, 1 दिन से 120 महीने में मैच्योर होने वाली एफडी पर 6.00 प्रतिशत ब्याज दर प्रभावी होगी. इस आधार पर अधिकतम 7.50 फीसद की ब्याज दर जनरल पब्लिक के लिए है, लेकिन सीनियर सिटीजन को इसमें 0.75 परसेंट अतिरिक्त मिलेगा. उनके लिए अधिकतम ब्याज की दर 8.25 परसेंट होगी।
इसे भी पढ़िये :-
AIIMS में निकली इन पदों पर भर्ती,आवेदन की आखिरी तारीख 18 अगस्त
व्यापर
Gold-silver Price Todey : सोने-चाँदी के कीमत में आई बढ़ोतरी,जानें 10 ग्राम सोने के दाम

सोना 97 रुपये की तेजी के साथ 52,490 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में उछाल और रुपये के मूल्य में गिरावट से सोना मजबूत हुआ है.दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 97 रुपये की तेजी के साथ 52,490 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. HDFC सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में उछाल और रुपये के मूल्य में गिरावट से सोना मजबूत हुआ है. इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 52,393 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. इसके अलावा चांदी भी 527 रुपये की तेजी के साथ 58,465 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है. पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 57,938 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को सुबह के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपये का मूल्य 22 पैसे घटकर 79.46 रुपये प्रति डॉलर रह गया है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,777 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था. जबकि, चांदी 20.07 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर थी.HDFC सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि न्यूयॉक स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने का हाजिर भाव 1,777 डॉलर प्रति औंस था, जिससे यहां भी पीली धातु में मजबूती रही है।
फ्यूचर्स ट्रेड में कीमतें
फ्यूचर्स ट्रेड में सोने की कीमतें सोमवार को 120 रुपये बढ़कर 51,994 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गईं हैं. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर, अक्टूबर डिलीवरी के लिए कॉन्ट्रैक्ट्स 120 रुपये या 0.23 फीसदी की तेजी के साथ 51,994 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहे थे. यह 15,629 लोट्स के बिजनेस टर्नओवर के लिए है.दूसरी तरफ, फ्यूचर्स ट्रेड में चांदी की कीमतें सोमवार को 503 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 57,867 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई हैं. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर, सितंबर डिलीवरी के लिए सिल्वर कॉन्ट्रैक्ट्स 503 रुपये या 0.88 फीसदी की तेजी के साथ 57,867 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. ये कीमतें 17,420 लोट्स के बिजनेस टर्नओवर में है।
सोने-चांदी के दाम
वहीं, देश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले मुंबई महानगर में सोने की कीमत 51,975 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही है. महाराष्ट्र की राजधानी में चांदी का दाम 58,106 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है.आपको बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच तनाव के साथ वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुस्ती और ज्यादा मुद्रास्फीति की वजह से सोने की कीमतों में भारी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. रिपोर्ट में बताया गया है कि जानकारों के मुताबिक, सोने की कीमतें इस साल 55,000 रुपये के आंकड़े को छू सकती हैं. इसके साथ सोना अगले साल 62,000 रुपये पर पहुंच सकता है।
इसे भी पढ़िये :-
हाईकोर्ट में क्लर्क की निकली भर्ती,नोटिफिकेशन जारी,जानें आवेदन की तिथि
-
Lifestyle7 days agoकपड़ो के लगे जिद्दी दाग को निकालने का सबसे आसान तरीका
-
Lifestyle7 days agoबारिश के मौसम में इन तरीको से धोये कपड़े, बरसात वाली बदबू से रहेंगे टेंशन फ्री
-
जॉब5 days agoLIC में निकली इन पदों पर ताबड़तोड़ भर्ती,मिलेगा सैलरी 80000 तक
-
Tech & Auto5 days agoलॉन्च हुआ one plus की ये सबसे सस्ती स्मार्टफोन, इसमें मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स, जाने डिटेल्स
-
Lifestyle5 days agoदिनभर की इम्युनिटी बढ़ाने के लिए सुबह के नाश्ते में सेवन करे इन चीजों का
-
Tech & Auto5 days agoस्मार्टफोनों पर मिल रहे बम्फर डिस्काउंट, देखे लिस्ट
-
जॉब5 days agoचिकित्सा अधिकारी के 611 पदों निकली भर्ती,आवेदन सुरू
-
व्यापर4 days agoपेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी,जानें अपने शहर का ताजा रेट
-
Tech & Auto4 days agoबेहद सस्ता मिल रहा ये vivo का यह फ़ोन, इसमें मिलेगा 44 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 4,000mAh की बड़ी बैटरी एवं फ़ास्ट चार्ज़िंग
-
Tech & Auto7 days agoiQOO 9T ,12GB रैम और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ मिल रहा है 11000 की छूट





























You must be logged in to post a comment Login