व्यापर
बैंकों की एफडी दरों में बढ़ोतरी,पढ़िये पूरी खबर

रेपो रेट में हालिया बढ़ोतरी के बाद एक तरफ लोन महंगे हो रहे, तो दूसरी ओर फिक्स्ड डिपॉजिट और सेविंग अकाउंट की ब्याज दरों में बढ़ोतरी देखी जा रही है. रिजर्व बैंक रेपो रेट 140 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी कर चुका है. इसके बाद बैंकों की एफडी दरों में बढ़ोतरी जारी है. इसी क्रम में उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 2 करोड़ से कम की एफडी पर ब्याज बढ़ा दिया है ।
नई दरें 9 अगस्त से लागू हैं. नई दरों के मुताबिक 7 दिन से लेकर 120 दिन की एफडी के लिए 3.75 परसेंट से 6 परसेंट ब्याज मिल रहा है. सीनियर सिटीजन को 4.50 से 6.75 फीसद ब्याज मिल रहा है. यह बैंक जनरल पब्लिक को अधिकतम 7.50 और सीनियर सिटीजन को 8.25 परसेंट ब्याज दे रहा है.7 दिन से 29 दिन की जमा पर पहले 2.90 परसेंट ब्याज मिलता था, लेकिन इसे बढ़ाकर 3.75 परसेंट किया गया है. 30 दिन से 89 दिन में मैच्योर होने वाली एफडी पर 4,25 परसेंट ब्याज मिल रहा है जो पहले 3.50 परसेंट था. 6 महीने की एफडी पर 5.25 फीसद ब्याज मिल रहा है जो पहले 5 परसेंट था।
90 से 179 दिन में मैच्योर होने वाली एफडी पर 4.25 के बदले 4.75 फीसद ब्याज मिल रहा है. 6 से 9 महीने की एफडी पर 4.75 परसेंट से बढ़ाकर 5.50 परसेंट ब्याज दिया जा रहा है. 9 महीने की एफडी अब 5.75 फीसद रिटर्न देगी जो दर पहले 5.05 परसेंट था.9 महीने से अधिक लेकिन 12 महीने से कम की एफडी पर पहले की तरह 6.50 परसेंट ब्याज मिलेगा. लेकिन 12 महीने में मैच्योर होने वाली एफडी 6.70 फीसद से बढ़ाकर 7 परसेंट ब्याज देगी. 75 हफ्ते में मैच्योर होने वाली एफडी पर अधिकतम 7.50 फीसद ब्याज मिलेगा।
12 महीने 1 दिन से 524 दिन में मैच्योर होने वाली एफडी पर 7.20 फीसद ब्याज मिलेगा. 526 दिन से 18 महीने तक चलने वाली एफडी की ब्याज दर 7.20 फीसद निर्धारित है जबकि 18 महीने 1 दिन से 24 महीने से कम की एफडी पर 7 परसेंट ब्याज मिलेगा. पहले यह दर 6.60 परसेंट थी.24 महीने की मैच्योरिटी वाली एफडी पर 7.10 प्रतिशत ब्याज दर देना जारी रहेगा, जबकि 24 महीने, 1 दिन से 989 दिनों की एफडी पर 6.50 प्रतिशत ब्याज दर देना जारी रहेगा. 990 दिनों में मैच्योर होने वाली जमाओं पर, उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक अब 7.50 प्रतिशत की ब्याज दर देगा, जो पहले 7.20 प्रतिशत थी।
36 महीने 1 दिन से 42 महीने में मैच्योर होने वाली एफडी पर 6.25 प्रतिशत की ब्याज दर मिलती रहेगी, जबकि 991 दिनों से 36 महीनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर 6.50 प्रतिशत की ब्याज दर मिलती रहेगी.उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक वर्तमान में 60 महीने 1 दिन से 75 महीने से कम समय में मैच्योर होने वाली एफडी पर 6.00 प्रतिशत की ब्याज दर देता है, जबकि यह 42 महीने, 1 दिन से 60 महीने में मैच्योर होने वाली एफडी पर 7.20 प्रतिशत की ब्याज दर देता रहेगा।
बैंक वर्तमान में 75 महीनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर 7.50 प्रतिशत ब्याज दर देता है, और 75 महीने, 1 दिन से 120 महीने में मैच्योर होने वाली एफडी पर 6.00 प्रतिशत ब्याज दर प्रभावी होगी. इस आधार पर अधिकतम 7.50 फीसद की ब्याज दर जनरल पब्लिक के लिए है, लेकिन सीनियर सिटीजन को इसमें 0.75 परसेंट अतिरिक्त मिलेगा. उनके लिए अधिकतम ब्याज की दर 8.25 परसेंट होगी।
इसे भी पढ़िये :-
AIIMS में निकली इन पदों पर भर्ती,आवेदन की आखिरी तारीख 18 अगस्त

व्यापर
Gold-silver Price Todey : सोने-चाँदी के कीमत में आई बढ़ोतरी,जानें 10 ग्राम सोने के दाम

सोना 97 रुपये की तेजी के साथ 52,490 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में उछाल और रुपये के मूल्य में गिरावट से सोना मजबूत हुआ है.दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 97 रुपये की तेजी के साथ 52,490 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. HDFC सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में उछाल और रुपये के मूल्य में गिरावट से सोना मजबूत हुआ है. इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 52,393 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. इसके अलावा चांदी भी 527 रुपये की तेजी के साथ 58,465 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है. पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 57,938 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को सुबह के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपये का मूल्य 22 पैसे घटकर 79.46 रुपये प्रति डॉलर रह गया है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,777 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था. जबकि, चांदी 20.07 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर थी.HDFC सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि न्यूयॉक स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने का हाजिर भाव 1,777 डॉलर प्रति औंस था, जिससे यहां भी पीली धातु में मजबूती रही है।
फ्यूचर्स ट्रेड में कीमतें
फ्यूचर्स ट्रेड में सोने की कीमतें सोमवार को 120 रुपये बढ़कर 51,994 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गईं हैं. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर, अक्टूबर डिलीवरी के लिए कॉन्ट्रैक्ट्स 120 रुपये या 0.23 फीसदी की तेजी के साथ 51,994 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहे थे. यह 15,629 लोट्स के बिजनेस टर्नओवर के लिए है.दूसरी तरफ, फ्यूचर्स ट्रेड में चांदी की कीमतें सोमवार को 503 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 57,867 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई हैं. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर, सितंबर डिलीवरी के लिए सिल्वर कॉन्ट्रैक्ट्स 503 रुपये या 0.88 फीसदी की तेजी के साथ 57,867 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. ये कीमतें 17,420 लोट्स के बिजनेस टर्नओवर में है।
सोने-चांदी के दाम
वहीं, देश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले मुंबई महानगर में सोने की कीमत 51,975 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही है. महाराष्ट्र की राजधानी में चांदी का दाम 58,106 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है.आपको बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच तनाव के साथ वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुस्ती और ज्यादा मुद्रास्फीति की वजह से सोने की कीमतों में भारी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. रिपोर्ट में बताया गया है कि जानकारों के मुताबिक, सोने की कीमतें इस साल 55,000 रुपये के आंकड़े को छू सकती हैं. इसके साथ सोना अगले साल 62,000 रुपये पर पहुंच सकता है।
इसे भी पढ़िये :-
हाईकोर्ट में क्लर्क की निकली भर्ती,नोटिफिकेशन जारी,जानें आवेदन की तिथि
व्यापर
एचडीएफसी लिमिटेड ने बढ़ाया ब्याज दर,ग्राहकों पर पड़ेगा जोरदार असर

हालिया बढ़ोतरी के बाद रिजर्व बैंक का रेपो रेट 5.40 परसेंट पर पहुंच गया है. महंगाई पर काबू पाने के लिए रिजर्व बैंक समय-समय पर रेपो रेट में बढ़ोतरी कर रहा है. रेपो रेट में बढ़ोतरी के बाद बैंकों को रिजर्व बैंक से महंगी दर पर कर्ज मिलेगा.एचडीएफसी लिमिटेड ने अपना कर्ज महंगा कर दिया है. इस कंपनी ने अपने बेंचमार्क लेंडिंग रेट में 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी की है. इस बढ़ोतरी से लोन महंगा हो जाएगा. मौजूदा ग्राहकों को ऊंची दर पर लोन मिलेगा, जबकि पुराने ग्राहकों को पहले से अधिक ईएमआई देनी होगी. रेपो रेट में रिजर्व बैंक की हालिया बढ़ोतरी के बाद एचडीएफसी ने लेंडिंग रेट बढ़ाने का फैसला लिया है. लेंडिंग रेट वह दर है जिस पर ग्राहकों को लोन दिया जाता है. रिजर्व बैंक ने अभी हाल में रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट का इजाफा किया था. इस तरह अब तक 140 बेसिस पॉइंट तक रेपो रेट बढ़ाया गया है.हालिया बढ़ोतरी के बाद रिजर्व बैंक का रेपो रेट 5.40 परसेंट पर पहुंच गया है. महंगाई पर काबू पाने के लिए रिजर्व बैंक समय-समय पर रेपो रेट में बढ़ोतरी कर रहा है. रेपो रेट में बढ़ोतरी के बाद बैंकों को रिजर्व बैंक से महंगी दर पर कर्ज मिलेगा. इसके बाद बैंक और फाइनेंस कंपनियां भी अपने ग्राहकों को महंगे रेट पर कर्ज देंगे. लेंडिंग रेट बढ़ने से कर्ज की दर बढ़ जाती है. रेपो रेट बढ़ने से बैंकों के लेंडिंग रेट बढ़ने का सिलसिला जारी है. लगभग सभी बैंकों ने अपनी कर्ज दरें महंगी की हैं।
कितना महंगा हुआ कर्ज
एचडीएफसी ने कहा है, एचडीएफसी ने अपना हाउसिंग लोन पर रिटेल प्राइम लेंडिंग रेट (RPLR) बढ़ा दिया है. इसी आधार पर एडजस्टेबल रेट होम लोन (ARHL) को बेंचमार्क किया जाता है. आरपीएलआर को 25 बेसिस पॉइंट तक बढ़ाया गया है. इसकी नई दरें 9 अगस्त से लागू हो रही हैं. हाउसिंग कंपनी एचडीएफसी ने एक बयान में यह बात कही है।इस महीने एचडीएफसी की यह दूसरी बढ़ोतरी है. इससे पहले भी इसी महीने 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी की गई थी जो कि 1 अगस्त से लागू की गई. इस तरह एचडीएफसी ने अगस्त महीने में ही लेंडिंग रेट में कुल 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर दी. पिछले तीन महीने का रिकॉर्ड देखें तो एचडीएफसी ने 6 बार लेंडिंग रेट में इजाफा किया है. हर महीने औसतन 2 बार लेंडिंग रेट बढ़ाए गए हैं. ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि रिजर्व बैंक रेपो रेट बढ़ा रहा है।
वृद्धि की संभावना
इस साल मई महीने से अब तक एचडीएफसी ने लेंडिंग रेट में 140 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी की है. मौजूदा ग्राहकों के लिए दरों में 25 बेसिस पॉइंट या (0.25 प्रतिशत) की वृद्धि होगी. एचडीएफसी मौजूदा ग्राहकों के लिए हर तीन महीने पर अपने लोन का री-प्राइसिंग करता है. इसलिए प्रत्येक ग्राहक के पहले लोन डिसबर्सल की तारीख के आधार पर बढ़ी हुई उधार दर के अनुरूप कर्जों को संशोधित किया जाएगा. मई महीने से ही बैंकों के लेंडिंग रेट में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है. उसी महीने में रिजर्व बैंक ने रेपो रेट बढ़ाना शुरू किया था. अभी आगे और भी बढ़ोतरी की संभावना है।
इसे भी पढ़िये :-
एएसआई और हेड कॉन्स्टेबल की निकली भर्ती,मिलेगा सैलरी 92,300 तक
व्यापर
ICICI Bank और PNB ने उठाया बड़ा कदम,अब ग्राहकों को लगेगा जोरदार झटका

RBI ने हाल ही में रेपो रेट में इजाफा किया है. आरबीआई की ओर से REPO Rate में 0.50 फीसदी यानी 50 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की गई है. जिसका असर अब आम लोगों की जेब पर पड़ने वाला है. इसके साथ ही अब ICICI Bank और PNB ने बड़ा कदम उठाया है.ICICI Bank Net Banking: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मौद्रिक समीक्षा निति की बैठक में कई बड़े फैसले लिए हैं. इसके साथ ही रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में 0.50 फीसदी यानी 50 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी कर दी. माना जा रहा था कि इस ऐलान के बाद लोगों पर EMI का बोझ बढ़ेगा. इसके साथ ही आईसीआईसीआई बैंक और पीएनबी (PNB) ने लोन देने की रेट बढ़ा दी है. इसके साथ ही लोगों पर कर्ज का बोझ बढ़ेगा. आरबीआई ने रेपो रेट को 0.50 प्रतिशत बढ़ाकर 5.40 प्रतिशत कर दिया. यह मई के बाद से तीसरी वृद्धि है. ताजा वृद्धि के साथ रेपो दर या अल्पकालिक उधारी दर महामारी से पहले के स्तर 5.15 प्रतिशत को पार कर गई है।
PNB और ICICI Bank का ऐलान
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की तरफ से मानक ब्याज दर में 0.50 फीसदी बढ़ोतरी के बाद आईसीआईसीआई बैंक और पंजाब नेशनल बैंक ने भी कर्ज देने की दर बढ़ा दी है. आरबीआई ने शुक्रवार को ब्याज दर 0.5 फीसदी बढ़ा दी जिससे रेपो दर तीन वर्ष के उच्चतम स्तर 5.40 फीसदी पर पहुंच गई. आईसीआईसीआई बैंक ने एक सूचना में कहा कि आईसीआईसीआई बैंक आई-ईबीएलआर को आरबीआई की नीतिगत दर से संदर्भित किया जाता है. बैंक ने कहा, ‘‘आई-ईबीएलआर 9.10 फीसदी वार्षिक और प्रतिमाह देय है. यह पांच अगस्त, 2022 से प्रभावी होगी.’’
इतनी की बढ़ोतरी
सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक ने भी दर में वृद्धि की है. इसकी जानकारी देते हुए बैंक ने कहा, ‘‘आरबीआई द्वारा रेपो दर बढ़ाने के बाद रेपो से संबंधित कर्ज दर (आरएलएलआर) को भी 7.40 फीसदी से बढ़ाकर 7.90 फीसदी किया गया है जो आठ अगस्त, 2022 से प्रभावी होगी. इसके साथ ही लोगों को बढ़ी हुई ईएमआई के कारण एक्स्ट्रा पैसे देने होंगे. बता दें कि रेपो दर पर ही वाणिज्यिक बैंक केंद्रीय बैंक से उधार लेते हैं.
बाजारों में वित्तीय स्थिरता
रेपो रेट को लेकर भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के चेयरमैन दिनेश खारा ने कहा कि इस कदम से मुद्रास्फीति को नीचे लाने और बाजारों में वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी. एचडीएफसी बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री अभीक बरुआ ने नीतिगत फैसले को नए वैश्विक रुझानों के अनुरूप बताया. उन्होंने कहा कि आरबीआई ने मुद्रास्फीति के प्रति आक्रामक रुख अपनाया, जो अभी भी ऊंची बनी हुई है. हालांकि, वृद्धि की गति काफी सकारात्मक है।
इसे भी पढ़िये :-
DDA में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर,आवेदन की अंतिम तिथि कल जल्द करें आवेदन
-
क्राइम न्यूज़7 days agoOYO होटल में हुआ हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा,पढ़िये पूरी खबर
-
Lifestyle6 days agoकपड़ो के लगे जिद्दी दाग को निकालने का सबसे आसान तरीका
-
Lifestyle7 days agoHealth tips: उल्टा सोने वाले जान ले इनसे होने वाले नुकसान के बारे में
-
ज्योतिष7 days agoVastu Tips : दूर नहीं होती पैसों की कमी तो,करें ये छोटे से टिप्स बदल देंगे आपकी पूरी जिंदगी
-
Lifestyle7 days agoशरीर में ये दिखे ये लक्षण, तो तुरंत करा ले जांच, हो सकती है डायबिटीज
-
देश7 days agoसरकार कर्मचारियों को मिली खुशखबरी : महंगाई भत्ते में 5% की बढ़ोतरी,पढ़े पूरी ख़बर
-
Tech & Auto4 days agoस्मार्टफोनों पर मिल रहे बम्फर डिस्काउंट, देखे लिस्ट
-
Lifestyle6 days agoबारिश के मौसम में इन तरीको से धोये कपड़े, बरसात वाली बदबू से रहेंगे टेंशन फ्री
-
जॉब4 days agoLIC में निकली इन पदों पर ताबड़तोड़ भर्ती,मिलेगा सैलरी 80000 तक
-
Tech & Auto4 days agoलॉन्च हुआ one plus की ये सबसे सस्ती स्मार्टफोन, इसमें मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स, जाने डिटेल्स





















You must be logged in to post a comment Login