Tech & Auto
Nothing Phone 1 की धमाकेदार सेल आज, खरीदी पर मिल रहा 2000 का बम्फर डिस्काउंट
नथिंग फोन 1 को दूसरी बार सेल के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है. जो ग्राहक पहली सेल में नहीं खरीद पाएं हैं, वह आज इसे खरीद सकते हैं. इस फोन की सबसे खास बात इसका ट्रांसपेरेंट डिज़ाइन और दमदार प्रोसेसर है. आइए जानते हैं कैसे हैं इसके फुल स्पेसिफिकेशंस…
नथिंग फोन 1 (Nothing Phone 1) अपने डिज़ाइन को लेकर काफी चर्चा में है, और आज (30 जुलाई) इस फोन को दूसरी बार सेल के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है. सेल दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर शुरू हो गई है, और सेल में ग्राहकों को ऑफर भी दिया जा रहा है. ग्राहक इसकी खरीद पर 2,000 रुपये का इंस्टेंट ऑफर भी पा सकेंगे, जिसके लिए आपको सिर्फ HDFC कार्ड का ही इस्तेमाल करना होगा.
बता दें कि इस फोन की पहली सेल 21 जुलाई को रखी गई है, और उस दिन कुछ ही देर में ये आउट ऑफ स्टॉक हो गया था, तो जो ग्राहक पहली सेल में नहीं खरीद पाएं हैं, वह आज इसे खरीद सकते हैं. इस फोन की सबसे खास बात इसका ट्रांसपेरेंट डिज़ाइन और दमदार प्रोसेसर है. आइए जानते हैं कैसे हैं इसके फुल स्पेसिफिकेशंस…
इस स्मार्टफोन में 6.55 का फुल HD+ और फ्लैक्सिबल OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 1200 nits की पीक ब्राइटनेस है. नथिंग फोन (1) में स्नैपड्रैगन 778G+ SoC प्रोसेसर दिया गया है, और ये 12GB के LPDDR5 रैम और 256GB के UFS 3.1 स्टोरेज से लैस होगा. ये फोन ब्लैक और व्हाइट दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध है.
Nothing Phone (1) स्नैपड्रैगन चिपसेट, वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट, ड्यूल हाई-रेस कैमरा, वाइब्रेंट डिस्प्ले और एक क्लीन इंटरफेस जैसे फीचर्स के साथ आता है.
Nothing Phone (1) में 33W फास्ट चार्जिंग
नथिंग फोन (1) स्मार्टफोन 4,500 mAh की बैटरी के साथ आता है, जो 33W की फास्ट चार्जिंग और 15W की वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है. बता दें कि फोन खरीदने पर उसके साथ चार्जर नहीं मिलेगा. इसे आपको अलग से खरीदना होगा.
इसके अलावा ये बैक साइड से दुनिया का पहला ट्रांसपैरेंट फोन है. कैमरे के तौर पर फोन में डुअल 50-मेगापिक्सेल कैमरा लेंस के साथ एक कैमरा लेंस है. इसका प्राइमरी लेंस Sony IMX766 सेंसर है. सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है.
इसे भी पढ़िए
हेड कॉन्स्टेबल ,एएसआई स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती,नोटिफिकेशन जारी,जानें आवेदन की तिथि
असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती,जल्द करें अप्लाई अंतिम तिथि 7 अगस्त

Tech & Auto
Samsung Galaxy Unpacked इवेंट को लेकर टीजर हुआ जारी, 10 अगस्त को होगा इवेंट , इस इवेंट में लॉन्च होंगे सैमसंग ये दमदार गैजेट्स
सैमसंग गैलेक्सी Unpacked इंवेट का टीज़र फ्लिपकार्ट पर लाइव हो गया है. इसका मतलब साफ है कि इस इवेंट में लॉन्च होने वाले प्रोडक्ट को फ्लिपकार्ट के ज़रिए सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. सैमसंग अपने गैलेक्सी Unpacked इवेंट को ऑफिशियल यूट्यूब चैनल, सैमसंग.कॉम और बाकी के ज़रिए लाइवस्ट्रीम कर सकती है. इवेंट की शुरुआत 6:30 बजे शाम को होगी.
सैमसंग (Samsung) अपने बड़े इवेंट गैलेक्सी Unpacked को लेकर पूरी तरह से तैयार है. कंपनी इस इवेंट को 10 अगस्त को आयोजित कर रही है, और इससे पहले इसका टीज़र फ्लिपकार्ट पर लाइव हो गया है. इसका मतलब साफ है कि इस इवेंट में लॉन्च होने वाले प्रोडक्ट को फ्लिपकार्ट के ज़रिए सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. सैमसंग अपने गैलेक्सी Unpacked इवेंट को ऑफिशियल यूट्यूब चैनल, सैमसंग.कॉम और बाकी के ज़रिए लाइवस्ट्रीम कर सकती है. इवेंट की शुरुआत 6:30 बजे शाम को होगी.
टीज़र से कंफर्म हुआ है कि इवेंट में कंपनी सैमसंग गैलेक्सी Z Fold 4 और गैलेक्सी Z Flip 4 को लॉन्च करेगी. उम्मीद है कि कंपनी इवेंट में तीन प्रोड्क्ट की घोषणा करेगी, जिसमें गैलेक्सी बड्स 2 प्रो TWS और दो अन्य फोल्डेबल फोन शामिल हैं.
लॉन्च से पहले, डिवाइस के बारे में बहुत सारी जानकारी पहले ही सामने आ चुकी है. सबसे पहले बात करें सैमसंग गैलेक्सी Z Flip 4 की तो ग्राहकों को इस फोन में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जाता है, और फोन खोलने पर इसका 2.1 का सेकेंडरी डिस्प्ले भी मिलता है. सेल्फी के लिए फोन में 10 मेगापिक्सल का कैमरा होगा. पावर के लिए फोन में 3,700mAh की बैटरी मिलेगी, जो कि 25W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगी.
सैमसंग के 8GB रैम और 256GB तक के इंटरनल स्टोरेज की पेशकश करने की उम्मीद है. ये फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 चिप से पावर ले सकता है. कैमरे के तौर पर स्मार्टफोन के पिछले हिस्से में डुअल-कैमरा सेटअप हो सकता है और इसमें 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा शामिल हो सकता है. इसे 12-मेगापिक्सल के अल्ट्रावाइड कैमरे के साथ जोड़ा जा सकता है.
Galaxy Fold 4 के संभावित फीचर्स
सैमसंग के इवेंट में उम्मीद की जा रही है कि इसमें गैलेक्सी फोल्ड 4 लॉन्च किया जाएगा. इसमें 2K 7.6-इंच AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है. स्क्रीन में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया जाता है. इसमें 16-मेगापिक्सल का अंडर-स्क्रीन सेंसर देखने को मिल सकता है.
इसके अलाव बाहरी स्क्रीन 6.2 इंच की हो सकती है. कैमरे के तौर पर इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2x ऑप्टिकल जूम वाला 12-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा शामिल है. इसके फ्रंट में 10-मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है.
इसे भी पढ़िए
असिस्टेंट कमांडेंट ट्रांसपोर्ट में निकली भर्ती,जानें क्या है आवेदन की तिथि…
मिल रहा सबसे सस्ता सैमसंग का यह टेबलेट Samsung Galaxy Tab S6 Lite, 2000 की भारी छूट, जाने डिटेल्स
यात्रीगण कृपया ध्यान दे: इन ट्रेनों का फिर से शुरू हुआ संचालन, यहां देखे पूरी लिस्ट…
Tech & Auto
मिल रहा सबसे सस्ता सैमसंग का यह टेबलेट Samsung Galaxy Tab S6 Lite, 2000 की भारी छूट, जाने डिटेल्स
Samsung Galaxy Tab S6 Lite: अगर आप सैमसंग का एक नया एंड्रॉयड टैबलेट लेने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए ये एक सही समय हो सकता है। क्योंकि, सैमसंग ने अपने Galaxy Tab S6 Lite की कीमत भारत में घटा दी है। ये एंड्रॉयड टैबलेट WiFi और LTE वाले दो मॉडल्स में आता है। कंपनी ने दोनों ही मॉडल्स की कीमत 2,000 रुपये तक कम कर दी है।
Samsung Galaxy Tab S6 Lite को साल 2020 में लॉन्च किया गया था। इसे WiFi और LTE वाले दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया था। WiFi वेरिएंट को 27,999 रुपये और LTE वेरिएंट को 31,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। अब इन दोनों की कीमत में 2,000 रुपये की कटौती की गई है। अब ग्राहक WiFi वेरिएंट को 25,999 रुपये और LTE वेरिएंट को 29,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
इतना ही नहीं कंपनी अपनी वेबसाइट पर ग्राहकों को 2,999.88 रुपये प्रति महीने की दर से नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन्स भी दे रही है। साथ ही Samsung Galaxy Tab S6 Lite पर HDFC बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड होल्डर्स को 3,000 रुपये का इंस्टैंट कैशबैक भी मिलेगा।
Samsung Galaxy Tab S6 Lite के स्पेसिफिकेशन्स
ये टैबलेट एंड्रॉयड 10 बेस्ड One UI 2.0 पर चलता है और इसमें 2000×1200 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 10.4-इंच LCD डिस्प्ले दिया गया है। इस डिवाइस में 4GB रैम के साथ Samsung का अपना Exynos 9611 प्रोसेसर मिलता है। यूजर्स कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ा भी सकते हैं।
फोटोग्राफी के लिए इस टैबलेट के रियर में 8MP कैमरा और फ्रंट में 5MP कैमरा दिया गया है। साथ ही ये S पेन और बुक कवर के साथ आता है, जिसमें S पेन को स्टोर किया जाता है। इस टैबलेट में AKG से ट्यून्ड स्टीरियो स्पीकर्स भी मिलते हैं। इसकी बैटरी 7040mAh की है और यहां 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।
इसे भी पढ़िए
Vastu Shastra : परिवार में रहना है ख़ुश तो,करें ये काम
फाइनेंस डिपार्टमेंट में निकली नौकरी,आवेदन 28 से सुरू
Tech & Auto
मिल रहा है रेडमी का यह धांसू फ़ोन 2,000 रु की छुट पर, इसमें मिलेगा 108 मेगापिक्सल कैमरा एवं 6.7 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले

रेडमी नोट 11 Pro+ 5जी: शियोमी के रेडमी नोट 11 प्रो + 5जी को कम कीमत पर उपलब्ध कराया जा रहा है. mi.कॉम से मिली जानकारी के मुताबिक फोन को सिर्फ 18,999 रुपये के शुरुआती कीमत में घर लाया जा सकता है. खास बात ये है कि इसपरे एक्सचेंज ऑफर के तहत 2,000 रुपये की छूट दी जा रही है. साथ ही अगर ग्राहक ICICI बैंक कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा.
रेडमी नोट 11 Pro+ 5जी: शियोमी अपने सस्ती कीमत के फोन को लेकर भारतीय बाज़ार में काफी पॉपुलर है, और इसकी वजह ये है कि कंपनी बजट रेंज के कई सारे फोन ऑफर करती है. ऐसे में सोचिए कि आपको बजट और दमदार फोन को ऑफर पर खरीदने का मौका मिल जाए तो. जी हां ऐसा ही है, दरअसल शियोमी के रेडमी नोट 11 प्रो + 5जी को कम कीमत पर उपलब्ध कराया जा रहा है.
mi.कॉम से मिली जानकारी के मुताबिक फोन को सिर्फ 18,999 रुपये के शुरुआती कीमत में घर लाया जा सकता है. खास बात ये है कि इसपरे एक्सचेंज ऑफर के तहत 2,000 रुपये की छूट दी जा रही है. साथ ही अगर ग्राहक ICICI बैंक कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा.
रेडमी Note 11 Pro प्लस की सबसे खास बात इसका 108 मेगापिक्सल कैमरा और इसकी डिस्प्ले है. आइए जानते हैं कैसे हैं इसके फुल स्पेसिफिकेशंस….
रेडमी के इस फोन में 6.7 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है. इसके डिस्प्ले के प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 दिया गया है. प्रोसेसर के तौर पर Redmi Note 11 Pro+ 5G में Qualcomm Snapdragon 695 5G प्रोसेसर दिया गया है.
खास है 108 मेगापिक्सल कैमरा
कैमरे के तौर पर Redmi Note 11 Pro+ 5G के रियर में तीन कैमरे दिए गए हैं. इसका प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का है. वहीं इसके अलावा इस फोन में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ग्राहकों को इसमें 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है.
Redmi Note 11 Pro+ 5G तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 6GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आता है.फोन में 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलता है. पावर के लिए फोन में 5000mAh की बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग दी गई है.
इसे भी पढ़िए
रेल मंत्रालय के तहत RITES में निकली भर्ती,युवाओं के लिए सुनहरा मौका,जल्द करें आवेदन
व्हाट्सप पर आया तगड़ा फीचर्स, यूज़र्स को अब चैट के ज़रिए खुद बताएगी
-
Tech & Auto4 days ago19 हजार रुपए की छुट के साथ मिल रहा बंफर ऑफर में ये दमदार Daikin 1.5 Ton स्प्लिट AC,जानें इसकी बेहतरीन फीचर्स
-
3 days agoGold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम
-
Tech & Auto4 days agoElectric Sewing Machine मिल रहा मात्रा 461 रुपये में,जानें कैसे खरीदें
-
व्यापर5 days agoGold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम
-
जॉब4 days agoतहसीलदार, बीडीओ और ट्रेजरी ऑफिसर के पदों पर भर्ती,अंतिम मौक़ा आज
-
व्यापर4 days agoGold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम
-
Tech & Auto5 days ago19 हजार रुपए की छुट के साथ मिल रहा बंफर ऑफर में ये दमदार Daikin 1.5 Ton स्प्लिट AC,जानें इसकी बेहतरीन फीचर्स
-
देश2 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : केंद्र सरकार का बड़ा फैसला,अब मिलेगा ये भी,जानिए
-
3 days agoLPG Safety Tips: किचन में गैस सिलेंडर के पास भूलकर भी न करे ये गलतियां, नही तो हो सकता है बड़ा हादसा…
-
जॉब4 days agoकेंद्रीय विश्वविद्यालयों में 6,549 पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता


































You must be logged in to post a comment Login