एक्सीडेंट
अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत…

भोजपुर में आरा-बक्सर नेशनल हाईवे पर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की देर शाम अज्ञात वाहन ने बाइक सवार अरवल निवासी अधेड़ को ठोकर मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गए। जिसके बाद उन्हें स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए बिहिया पीएचसी आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी हालत चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है।जानकारी के अनुसार जख्मी अधेड़ अरवल जिला के बैदराबाद गांव निवासी स्व.श्रवण साह के 56 वर्षीय पुत्र महेश प्रसाद गुप्ता है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह आज शाम बिहिया से आरा की ओर आ रहे थे। उसी दौरान बिहिया पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात महान ने उनके बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।इससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गया। इसके बाद उन्हें स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए बिहिया पीएचसी से आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी हालत चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया।

एक्सीडेंट
12 घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 37 लोगों को बचाया
Accident
सड़क हादसा: अनियंत्रित टैक्टर ने बाइक सवार दो लोगो को रौंदा मौत…

बिहार के कटिहार में एक सड़क हादसे में एक पुलिस कर्मी और उनके रिश्तेदार की मौत हो गई. मरने वाले दोनों रिश्ते में साले बहनोई थे. इनमें से एक बिहार के औरंगाबाद जिले में सार्जेंट मेजर के पद पर तैनात थे. घटना रविवार देर रात की है, जहां सड़क हादसे में जीजा-साला दोनों की की मौत हो गई. हादसा जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर कबीर मठ के पास हुआ. घटना के बार में बताया जा रहा है कि एक तेजरफ्तार बेलगाम टैक्टर ने बाइक को सामने से भीषण टक्कर मार दी. टक्कर में ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो लोगों को रौंद दिया. मृतकों में मुंगेर निवासी औरंगाबाद में पदस्थापित सार्जेंट मेजर एवं उनके साले शामिल हैं.घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें आनन-फानन में स्थानीय लोगों की सहायता से कुर्सेला अस्पताल ले गई. जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.
किशनगंज से भागलपुर जा रहे थे दोनों
पुलिस ने मृतक के पास से बरामद मोबाइल से दोनों मृतक की पहचान की. दुर्घटना में जान गंवाने वाले दोनों की पहचान मुंगेर जिले के रहने वाले सार्जेंट मेजर संजय कुमार शर्मा के रूप में हुई. संजय कुमार शर्मा औरंगाबाद में पदस्थापित थे. तो वहीं दूसरी तरफ मृतक सार्जेंट मेजर संजय कुमार शर्मा का साला मनीष शर्मा बताया जा रहा है.
बेलगाम टैक्टर ने मारी टक्कर
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल से किशनगंज से कटिहार होते हुए वापस भागलपुर की ओर जा रहे थे.इस दौरान कुर्सेला कबीर मठ के पास तेज रफ्तार टैक्टर ने दोनों बाइक सवार को बिल्कुल सामने से जोरदार टक्कर मार दी जिसके बाद दोनों की मौत हो गई. घटना के बाद कुर्सेला थाना पुलिस मृतकों के मोबाइल फोन से पीड़ित के परिजनों से संपर्क करने में जुटी है. इस घटना के बाद आसपास कोहराम मच गया है. इधर घटना के बाद टैक्टर सवार टैक्ट्रर समेत मौके से फरार हो गया. पुलिस अब उसके बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है
Accident
सड़क हादसा: तेज रफ़्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार युवकों को रौंदा, एक की मौके पर हुई मौत, एक घायल…

रायपुर। राजधानी के टिकरापारा थाना इलाके में एक तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवक को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।
टिकरापारा थाना प्रभारी ने बताया कि घटना शुक्रवार देर शाम संतोषी नगर ओवर ब्रिज की है। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को रौंद दिया है। जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस जांच शुरू कर आरोपी ट्रक चालक की तलाश कर रही है।
-
Tech & Auto5 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
Tech & Auto5 days agoONE PLUS Nord 2T का स्मार्टफोन हुआ लांच, 12 GB REM के साथ मिल रहा रहा ये दमदार फीचर्स…
-
Tech & Auto6 days agoआते ही खलबली मचा रही POCO F4 5G का यह स्मार्टफ़ोन, 64 मेगापिक्सल का जबरदस्त कैमरा, देखे क्या है इसकी कीमत…
-
Tech & Auto3 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन,इसकी कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
देश - दुनिया3 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी: आज से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी की बढ़ोत्तरी, पढ़े पूरी खबर…
-
Tech & Auto4 days agoआते ही खलबली मचा रही POCO F4 5G का यह स्मार्टफ़ोन, 64 मेगापिक्सल का जबरदस्त कैमरा, देखे क्या है इसकी कीमत…
-
Tech & Auto6 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
जॉब2 days agoIndia Post Bharti : इंडिया डाक पोस्ट में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,मिलेगा 69100 तक सैलरी,जानें आवेदन की तिथि
-
देश - दुनिया5 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी: 1 जुलाई से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी की बढ़ोतरी, पढ़े पूरी खबर
-
Tech & Auto2 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन,इसकी कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…






















You must be logged in to post a comment Login