ज्योतिष
Vastu Tips:घर में न रखे गलत दिशा में आईने,नई तो हो सकती है बड़ी परेशनी;जानें सही दिशा में रखने के अचूक उपाय…
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में लगे शीशे का किस्मत से खास कनेक्शन है. अगर दर्पण को सही दिशा में नहीं रखा जाए तो व्यक्ति के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. वहीं अगर शीशे को सही दिशा में लगाया जाए तो घर-परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर होती है. साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा बरकरार रहती है.
आइए जानते हैं कि आईने से जुड़े वास्तु टिप्स
आईने से जुड़े ये वास्तु टिप्स हैं खास -वास्तु शास्त्र के मुताबिक ब्रह्मांड की सकारात्मक ऊर्जा पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण की तरफ चलती है. ऐसे में शीशे को पूरब या उत्तर की दीवार पर इस तरह से लगाना चाहिए ताकि देखने वाले का चेहरा पूरब या उत्तर की ओर रहे. वास्तु शास्त्र के मुताबिक दर्पण लगाने के लिए सबसे अच्छी दिशा पूरब, उत्तर या पूर्वोत्तर दिशा मानी गई है.
इस दिशा में आईना लगाने से घर में खुशहाली और सुख-समृद्धि आती है.वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की तिजोरी या आलमारी के सामने दर्पण लगाने से धन में बरकत होती है.आईना लगाते वक्त इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वह कहीं से भी टूटा हुआ नहीं हो. दरअसल ऐसा आइना निगेटिव एनर्जी उत्पन्न करता है.वास्तु के मुताबिक बेडरूम में आईना कमरे के तरफ ही लगाना चाहिए. सोते वक्त शरीर का कोई भी हिस्सा आईने में नहीं दिखाई देना चाहिेए.
क्योंकि इससे सेहत से संबंधित परेशानियां हो सकती हैं. -अगर कमरा छोटा होने के कारण आईना बेड से सामने ही है तो रात को सोते वक्त उस आईने को किसी कपड़े से ढक दें. इससे नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है. -वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर के दक्षिण या पश्चिम दिशा में आईना नहीं लगाना चाहिए.
क्योंकि ऐसा करने घर में क्लेश बढ़ने लगते हैं. इसके अलावा कमरे की दीवारों पर शीशा आमने-सामने नहीं रखना चाहिए. इससे घर में तनाव उत्पन्न हो सकता है.

ज्योतिष
आज राहू और केतू का हो सकता है राशि परिवर्तन, हो सकती है इस राशि के जातक को भरी नुकसान…

आज से राहु केतु का राशि परिवर्तन होने वाला है। राहु मेष राशि में प्रवेश करने वाले हैं तो केतु तुला राशि में। इन दोनों ही ग्रहों का राशि परिवर्तन सुबह 10 बजे कर 35 मिनट पर हो चुका है अब इन दोनों ग्रहों की चार इंसान के जीवन पर बड़ा प्रभाव डालेगी। ज्योतिषियों का इस बारे में कहना है कि राहु केतु का राशि परिवर्तन 5 राशियों के लिए काफी मुश्किल है। राशि के जातकों को आने वाले 18 महीने काफी संभलकर रहने पड़ेंगे।
ये रही वो राशियां
– मेष राशि के जातकों को काफी संभल के रहना पड़ेगा। राहु पहले भाव में मेष राशि के लिए हैं और केतु सप्तम भाव में गोचर करने वाले हैं। इस राशि के जातकों को अपने रिलेशन के प्रति ज्यादा ही सावधान रहना पड़ जाएगा. आपके जीवन में वित्तीय और स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें भी आ सकती हैं। अगर कुंडली में कोई ग्रह की स्थिति अच्छी है तो महादशा अनुकूल है इस राशि के जातकों को गोचर के समयावधि में समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।
– तुला राशि के जातकों के लिए राहु सप्तम भाव में है और केतु प्रथम भाव में गोचर करने वाले हैं। इस गोचर के समय आपको सेहत, आर्थिक पक्ष और रिश्तो के संबंध में अधिक सावधानी रखनी पड़ेगी। इस दौरान बृहस्पति और शनि ग्रह अपने गोचर के समय स्थिति में नहीं रहने वाले हैं। शनि चौथे में और बृहस्पति छठे भाव में होंगे। ऐसे में राहु केतु आपके लिए अधिक परेशानी खड़ी कर सकते हैं।
– धनु राशि के लिए राहु केतु ग्रह पंचम और एकादश भाव में गोचर करने वाले हैं। अगर आप भविष्य की सुरक्षा चिंता को लेकर बहुत ज्यादा परेशान रहेंगे। योजना की कमी और गलत फैसलों की वजह से आपको धन हानि हो सकती है। इसलिए कोई भी काम करें तो काफी सोच समझ ले।
– मकर राशि के लिए राहु केतु चौथे और दसवें भाव में क्रमशः गोचर करने वाले हैं। इनका गोचर आपके लिए बढ़िया रहेगा। लेकिन राहु का गोचर आपके लिए कष्टकारी हो सकता है परिवार में कोई समस्याएं आ सकती हैं। परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है। आय के स्रोतों पर प्रभाव दिखाई दे सकता है नौकरी में भी दिक्कत आ सकती है।
– मीन राशि के लिए राहु केतु दूसरे और आठवें भाव में गोचर करने वाले हैं। इन लोगों का गोचर मीन राशि के जातक के लिए प्रतिकूल प्रमाण देगा। यदि व्यक्ति कुंडली बढ़िया नहीं है तो उन्हें आर्थिक समस्या हो सकती है। इसीलिए सलाह यही दी जाती है कि क्षेत्र पर ज्यादा ध्यान ना दें।
ज्योतिष
जीवन का मूल मंत्र: संसार में मनुष्य को पूर्ण शांति कही नही मिलती मनुष्य जहां हैं, जैसे हैं, उसी में खुश होना चाहिए
पंचतंत्र में मनुष्य और पशु-पक्षियों से संबंधित कई कहानियां बताई गई हैं। इन कहानियों में पशु-पक्षियों के माध्यम से बड़ी-बड़ी शिक्षाएं भी दी गई हैं। ऐसे ही एक हिरण को अपनी कमजोरियों पर बड़ा दुख हो रहा था। हिरण ने तप करके भगवान को प्रसन्न किया।
भगवान हिरण के सामने प्रकट हुए और बोले, ‘तुम क्या चाहते हो?’
हिरण ने कहा, ‘मैं ताकतवर बनना चाहता हूं।’
भगवान ने कहा, ‘किसकी तरह?’
हिरण बोला, ‘भेड़िये की तरह बना दो।’
भगवान हिरण को लेकर भेड़िये के पास पहुंचे तो भेड़िये ने कहा, ‘कभी-कभी तो हाथी मुझसे ज्यादा ताकतवर हो जाता है।’ इसके बाद हिरण हाथी के पास पहुंचा और पूरी बात बताते हुए कहा, ‘अगर मैं तुम्हारी तरह ताकतवर बन जाऊं तो कैसा रहेगा?’
हाथी ने कहा, ‘शेर मुझ पर आक्रमण कर देता है। वह सबसे अधिक ताकतवर है, जंगल का राजा है।’ इसके बाद हिरण शेर के पास पहुंच गया। डरते-डरते हिरण ने शेर से कहा, ‘क्या मैं आपके जैसा ताकतवर बन जाऊं? भगवान मेरे साथ हैं और पूछ रहे हैं कि मुझे किसके जैसा शक्तिशाली बनना है।’
हिरण की बात का शेर ने कोई उत्तर नहीं दिया। हिरण ने भगवान से पूछा, ‘शेर ने कोई जवाब क्यों नहीं दिया?’
तब भगवान हिरण को लेकर इंसानों की दुनिया में आ गए। वहां हिरण को सर्कस में दिखाया कि शेर-हाथी पिंजरे में बंद हैं और खेल दिखा रहे हैं। हिरण को ये देखकर समझ आया कि सबसे बड़ा बलवान तो इंसान है। उसने भगवान से कहा, ‘मुझे तो आप इंसानों की तरह बना दीजिए।’
ये बात सुनकर भगवान हिरण को लेकर एक पागलखाने पहुंच गए। यहां भी इंसान ही हैं, इन्हें अपने इंसान होने का मतलब ही नहीं मालूम है। ये उदास हैं, अशांत हैं और विक्षिप्त हैं। इस संसार में पूर्ण शांति किसी को भी नहीं मिलती है। अपने से ऊपर देखोगे तो बेचैन हो जाओगे। अपने से नीचे देखोगे तो समझ जाओगे कि जो जहां है, वह वहीं श्रेष्ठ होता है, इसलिए नकल करना बंद करो।’
सीख
जानवर, इंसान और भगवान की ये कहानी हमें सीख दे रही है कि श्रेष्ठता हमारे अंदर ही है। हम उस श्रेष्ठता का उपयोग अपनी इच्छा के अनुसार कर सकते हैं।
ज्योतिष
कपूर से दूर होते है सभी प्रकार के दोष, जाने कपूर के किस तरह से लाया जाता है प्रयोग में…

पूजा पाठ में कपूर का उपयोग किया जाता है. कपूर से आरती करते हैं और हवन में उपयोग भी. जिस प्रकार से इसके कुछ औषधीय गुण है, वैसे ही धार्मिक महत्व भी है. कपूर से जुड़े कुछ टोटके ऐसे हैं, जिनको करने से ग्रह दोष, वास्तु दोष दूर होते हैं. पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र से जानते हैं कपूर से जुड़े कुछ उपायों के बारे में, जिनका उपयोग करके लाभ प्राप्त किया जा सकता है.
कपूर के टोटके
1. यदि आप अपने घर में सुबह और शाम को कपूर जलाते हैं, तो अंदर का वातावरण शुद्ध रहता है, सकारात्मकता का संचार होता है और नकारात्मक शक्तियों के दूर होने से परिवार में सुख एवं शांति रहती है.
2. यदि आपके घर में किसी स्थान पर वास्तु दोष है, तो उससे दूर करने का सबसे आसान तरीका यह है कि एक कटोरी में कपूर के कुछ टुकड़े लेकर उस स्थान पर रख दें. जब कुछ दिन में वह कपूर खत्म हो जाए, तो वहां कपूर के नए टुकड़े रख दें. ऐसा करने से वास्तु दोष धीरे-धीरे दूर होने लगेगा.
3. लोगों को आपने कहते हुए सुना होगा कि उनको पितृ दोष है या कालसर्प दोष है, जिसके कारण उनकी उन्नति नहीं हो रही है. कालसर्प दोष राहु और केतु ग्रह के कारण होता है. इन दोषों से मुक्ति के लिए आप अपने घर में तीन समय सुबह, शाम और रात को कपूर जलाएं.
4. शनिवार के दिन नहाने के पानी में कपूर का तेल और चमेली के तेल की कुछ बूंदें डाल दें, फिर उससे स्नान करें. ऐसा करने से शनि दोष दूर होगा. राहु-केतु भी परेशान नहीं करेंगे.
5. धार्मिक मान्यता है कि दांपत्य जीवन में जीवनसाथी के बीच तालमेल सही नहीं चल रहा है, तो अपने शयनकक्ष में कपूर रखें और उसे कुछ दिन के बाद बदलते रहें. ऐसा करने से पति और पत्नी के बीच रिश्ते सही होने लगते हैं.
6. यदि आप सोने में बुरे सपने देखते हैं या सोते वक्त डर जाते हैं, तो आपको अपने शयन कक्ष में कपूर जलाना चाहिए. इससे नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती हैं.
-
देश - दुनिया6 days agoसुकन्या समृद्धि योजना में हुए 5 बड़े बदलाव, जानिए क्या है ये बदलाव…
-
छत्तीसगढ़6 days agoCGPSC में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 1.2 लाख सैलरी, जाने आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
Lifestyle6 days agoसस्ते होने वाले है jio के प्लान 119 रू से चालू
-
जॉब6 days agoलोक सेवा आयोग में 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
जॉब5 days agoदिल्ली परिवहन निगम में निकली बंपर पदो पर भर्ती, मिलेगी 46,000 रुपए तक सैलरी, जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
छत्तीसगढ़6 days agoCG News: छत्तीसगढ़ मे बदल सकता है मौसम का मिजाज, गरज-चमक के साथ हो सकती है बारिश…
-
Lifestyle6 days agoलॉन्च,होने वाली है यामाहा मोटर आइये जाने उनके दाम और फीचर्स
-
जॉब7 days agoलोक सेवा आयोग में 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
जॉब6 days agoकर्मचारियों ने दे दिया नौकरी से इस्तीफा जानिए क्या हो सकता है कारण
-
Lifestyle5 days agoVastu Tips: आईने को गलत दिशा में रखने से हो सकती है ये बड़ी परेशनी, जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…





























You must be logged in to post a comment Login