Connect with us

ज्योतिष

डिसीजन पावर पर नकारात्मक प्रभाव

Published

on

डिसीजन पावर पर नकारात्मक प्रभाव

हमारी बौद्धिक क्षमता और निर्णय शक्ति का स्तर निश्चित है। प्रत्येक व्यक्ति कैसे सोचेगा, किस परिस्थिति में क्या निर्णय करेगा और किस प्रकार से अपने अच्छे या बुरे वक्त या अच्छे या बुरे लोगो के प्रति व्यवहार करेगा। इसका कारण किसी जातक की कुंडली में देखकर लगाया जा सकता है। कालपुरूष की कुंडली में बुध को बुद्धि, सोचने समझने की क्षमता, निर्णय शक्ति, तर्क शक्ति, मष्तिष्क, बुद्धिपरक कार्य और पढ़ने की क्षमता आदि का कारक माना गया है अर्थात हमारे मष्तिष्क और बौद्धिक गातिविधियों को बुध ही नियंत्रित करता है। कई बार किसी जातक के मस्तिष्क में योजनाएं तो बहुत बनती है परंतु उसके निर्णय हमेशा बदलते रहते हैं किसी भी एक कार्य को निश्चय करने के कुछ समय बाद ही उस कार्य को ना करके दूसरे कार्य को करने का विचार आने लगता है, व्यक्ति की निर्णय शक्ति या डिसीजन पावर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, इसका कारण बुध का विपरीत स्थान पर होना अथवा क्रूर ग्रहों से पापाक्रांत होना हो सकता है इसके अलावा लग्न में शनि अथवा राहु जैसे ग्रहों के साथ बुध हो तो निर्णय क्षमता जरूर प्रभावित होती है। अगर बुद्धि हमेशा अस्थिर रहती हो तो निम्नलिखित उपाय करें –

  1. ॐ बुम बुधाय नमः का नियमित जाप करें।
  2. प्रत्येक बुधवार को गाय को हरा चारा खिलाएं।
  3. सोमवार को मन्दिर में या गरीब व्यक्ति को दूध दान करें।
  4. गणेश जी की उपासना करें।
  5. किसी योग्य ज्योतिषी की सलाह के बाद पन्ना रत्न भी धारण कर सकते हैं।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

ज्योतिष

शनिवार के दिन न करे इस तरह का काम नही तो हो सकती है बड़ी परेशनी…

Published

on

By

 

शनि अमावस्या का दिन कर्मफलदाता शनि देव का आशीर्वाद प्राप्त करने का सुंदर अवसर है. इस दिन शनि देव की विधिपूर्वक पूजा करनी चाहिए और उनके पसंद के कार्य करने चाहिए. शनि अमावस्या 30 अप्रैल को है. इस दिन आपको उन कार्यों को करने से बचना चाहिए, जिससे शनि देव कुपित हो सकते हैं. जिन पर शनि देव की कुदृष्टि पड़ती है, उसका मुश्किल समय शुरु हो जाता है. उनकी दृष्टि से तो देव भी नहीं बच पाते हैं, तो फिर मनुष्य कैसे बच सकता है. तिरुपति के ज्योतिषाचार्य डॉ. कृष्ण कुमार भार्गव से जानते हैं कि शनि अमावस्या के दिन किन कार्यों को करना वर्जित है.

शनि अमावस्या पर वर्जित कार्य

1. शनि आमवस्या या फिर शनिवार के दिन बाल, दाढ़ी या नाखून नहीं काटना चाहिए. इससे दोष लगता है.

2. आज के दिन किसी भी भूखे व्यक्ति या जरूरतमंद को अपने दरवाजे से खाली हाथ न जाने दें. उसे भोजन कराएं और मदद करें.

3. यदि कोई अपाहिज है, असहाय है, वह आपसे मदद की गुहार लगा रहा है, तो इसमें संकोच या अनदेखी न करें. उसकी मदद करें. शनि देव प्रसन्न होंगे.

4. अपने से वरिष्ठजनों, माता-पिता और गुरुजनों का अपमान न करें. भाई, बहन के साथ घृणा या द्वेष न रखें.

5. कभी भी किसे कुत्ते, गाय, हाथी, घोड़े या अन्य जीव-जंतु को हानि न पहुंचाएं. यदि ऐसा नहीं करते हैं, तो आपको शनि देव के क्रोध का भागी बनना पड़ सकता है.

6. शराब, जुआ, चोरी आदि जैसे बुरे कर्मों से दूर रहना चाहिए. कहा जाता है कि जिन पर शनि की कुदृष्टि पड़ती है, वे इन कर्मों में संलिप्त होते हैं.

7. व्यभिचार, दुराचार, दुर्व्यवहार जैसे विचारों एवं कर्म से दूरी बनाकर रखें. ऐसे लोगों से भी दूर रहें.

शनि देव कर्मफलदाता हैं. जो लोग जैसे कर्म करते हैं, उनको वो वैसे ही फल देते हैं, इसलिए ही वे न्याय के देवता कहे गए हैं. पूजा पाठ, मंत्र जाप तो ठीक है, लेकिन आपका आचरण, व्यवहार और वाणी भी सही होनी चाहिए.

Continue Reading

ज्योतिष

आज लगने जा रहा साल का पहला सूर्य ग्रहण’ ग्रहण के दौरान क्या-क्या रखें सावधानियां..

Published

on

 

Solar Eclipse 2021 Time: सूर्य ग्रहण कब लगेगा, सूतक काल का समय, जानिए वैज्ञानिक और ज्योतिषी महत्व | Surya Grahan Time In India Sutak Kaal 4 December 2021: Essay On Solar Eclipse

 

LIVE Solar Eclipse 2022 (सूर्य ग्रहण ) Updates – आज साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। सूर्य ग्रहण तीन प्रकार के होते हैं- पूर्ण सूर्य ग्रहण, आंशिक सूर्य ग्रहण और वलय सूर्य ग्रहण। यह सूर्य ग्रहण आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। हिंदू पंचांग के अनुसार यह ग्रहण वैशाख अमावस्या की तिथि पर मेष राशि और भरणी नक्षत्र में लगेगा। यह सूर्य ग्रहण आंशिक होने के कारण भारत में दिखाई नहीं देगा ऐसे में भारत में इसका सूतककाल मान्य नहीं होगा। सूतक काल मान्य नहीं होने के कारण किसी भी तरह धार्मिक कार्यों में कोई भी रुकावटें नहीं रहेगी। भारतीय समयानुसार आज सूर्य ग्रहण मध्यरात्रि 12 बजकर 15 मिनट से शुरू हो जाएगा जो सुबह 4 बजकर 07 मिनट तक रहेगा। आज साल का यह पहला सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिका के भागों में, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और दक्षिणी ध्रुव में दिखाई देगा। इस सूर्य ग्रहण के बाद दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्तूबर को लगेगा।

03:56 PM, 30-APR-2022
सूर्य ग्रहण में दान जरूर करें
सूर्य ग्रहण क समय पर दान अवश्य करना चाहिए। रोग मुक्ति हेतु ग्रहण काल में मृत्युंजय मंत्र का जाप करत हुए महामृत्युंजय यंत्र का अभिषेक करें। कांसे  की कटोरी में पिघला देसी घी भरें और चांदी या सोने का सिक्का उसमें डाल कर रोगी अपनी छाया  देखकर उसे जरुरतमन्द को दान करें।

03:51 PM, 30-APR-2022
सूर्य ग्रहण में दान जरूर करें
सूर्य ग्रहण क समय पर दान अवश्य करना चाहिए। रोग मुक्ति हेतु ग्रहण काल में मृत्युंजय मंत्र का जाप करत हुए महामृत्युंजय यंत्र का अभिषेक करें। कांसे  की कटोरी में पिघला देसी घी भरें और चांदी या सोने का सिक्का उसमें डाल कर रोगी अपनी छाया  देखकर उसे जरुरतमन्द को दान करें।

03:30 PM, 30-APR-2022
ग्रहणकाल में सूर्य की उपासना जरूर करें
ग्रहणकाल में भगवान सूर्य की उपासना के लिए आदित्य हृदय स्तोत्र, सूर्याष्टक स्तोत्र आदि सूर्य स्तोत्रों का पाठ व गुरु मंत्र का जाप करना चाहिए। ग्रहण के बाद स्नान-दान का भी महत्व है। ग्रहण जहां जितने समय तक दिखाई देता है, वहीं उसकी मान्यता उतने काल तक ही होती है।

03:10 PM, 30-APR-2022
सूर्य ग्रहण के दौरान करें इन मंत्रों का जाप
नकारात्मक शक्तियों का नाश करने के लिए
ॐ ह्लीं बगलामुखी सर्वदुष्टानां वाचं मुखं पदं स्तंभ
जिह्ववां कीलय बुद्धि विनाशय ह्लीं ओम् स्वाहा।।

धन लाभ के लिए
ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये
प्रसीद-प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नम:

बुरी शक्तियों के नाश के लिए
विधुन्तुद नमस्तुभ्यं सिंहिकानन्दनाच्युत
दानेनानेन नागस्य रक्ष मां वेधजाद्भयात्॥

शांति कायम करने के लिए
तमोमय महाभीम सोमसूर्यविमर्दन।
हेमताराप्रदानेन मम शान्तिप्रदो भव॥

सिद्धि प्राप्त करने के लिए
ॐ मां भयात् सर्वतो रक्ष, श्रियं वर्धय सर्वदा।
शरीरारोग्यं मे देहि, देव-देव नमोऽस्तु ते।।
02:43 PM, 30-APR-2022

इस वर्ष लगेंगे चार ग्रहण
इस वर्ष चार ग्रहण लगेंगे। दो सूर्य ग्रहण दो चंद्र ग्रहण हैं। पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल की आधी रात्रि को लगेगा। दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर 2022 को लगेगा। पहला चंद्र ग्रहण 16 मई और दूसरा 8 नवंबर को होगा।

02:15 PM, 30-APR-2022
सूर्य ग्रहण आज, इन तीन  राशि वालों को रहना होगा सावधान
मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातकों के यह ग्रहण थोड़ी समस्या लेकर आ सकता है। ग्रहण के दौरान यदि घर से निकलना है तो बहुत संभलकर निकलें, वरना नुकसान हो सकता है। यदि संभव हो तो इस दिन घर पर रहें या कम से कम भीड़-भाड़ वाली जगहों पर न जाएं।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातकों के लिए साल का पहला  सूर्य ग्रहण अच्छा नहीं रहेगा। बच्चों के करियर को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं। मेहनत का पूरा फल नहीं मिलेगा। किसी को पैसे उधार न दें।

मकर राशि- मकर राशि के जातकों को सूर्य ग्रहण के दौरान सावधान रहना होगा। सेहत के मामले में विशेष ध्यान देने की जरूरत है। कोई पुराना रोग है तो उसे गंभीरता से लें। लक्ष्य को पाने में दिक्कत आ सकती है।

01:55 PM, 30-APR-2022
अक्तूबर में लगेगा साल का दूसरा और अंतिम सूर्यग्रहण
साल का दूसरा व अंतिम सूर्यग्रहण 25 अक्टूबर 2022 को लगेगा। 25 अक्टूबर को सूर्यग्रहण शाम 04 बजकर 29 मिनट से लेकर 05 बजकर 42 मिनट तक लगेगा।  यह सूर्यग्रहण भारत के कुछ हिस्सों में नजर आएगा, जिसके कारण देश में सूतक काल मान्य होगा। इसके अलावा अक्तूबर में लगने वाला सूर्यग्रहण अफ्रीका महाद्वीप के उत्तर-पूर्वी भाग, एशिया के दक्षिण-पश्चिमी भाग और अटलांटिक में भी देखा जा सकेगा।

01:44 PM, 30-APR-2022
सूर्य ग्रहण का सूतक
चूंकि आज लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई दे रहा है, इसलिए आज किसी भी प्रकार का कोई सूतक नहीं लगेगा। सूतक उसी ग्रहण का मान्य होता है जो ग्रहण अपने यहां दिखाई दे। सूर्य ग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है। हालांकि सूतक नहीं लगेगा फिर भी थोड़ी सावधानी बरतनी आवश्यक है।

01:35 PM, 30-APR-2022
मेष राशि में सूर्य ग्रहण का प्रभाव
आज थोड़ी देर में जो सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है वो मेष राशि में लगेगा। मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण फलदायी साबित होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। पुराने किसी निवेश से अच्छा धन लाभ हो सकता है। कार्यस्थल में आपके काम की जमकर तारीफ होगी। व्यापारियों के लिए भी ये गोचर लाभप्रद साबित होगा। मुनाफे वाली डील फाइनल हो सकती है। यात्रा से अच्छा धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। सरकारी नौकरी वाले जातकों के लिए समय काफी अनुकूल है।
01:19 PM, 30-APR-2022
सूर्य ग्रहण के संकट से बचने के लिए करें ये उपाय
सूर्य ग्रहण और शनि अमावस्या के दिन पंचामृत स्नान, तिल-तेल से शनि देव का अभिषेक करें और इस के साथ ही शनि चालीसा का पाठ करने से संकट दूर होते हैं।
ज्योतिष के अनुसार, शनि अमावस्या और सूर्य ग्रहण एक दिन ही पड़ रहे हैं। ऐसे में इस दिन दान करना काफी शुभ माना जाता है।
सूर्य ग्रहण के दिन जब ग्रहण समाप्त हो जाए तो पूरे घर में गंगाजल से छिड़काव करें और साथ ही स्नान करें।
ग्रहण के दौरान ये भी ध्यान रखें कि खाने पीने कि चीजों में तुलसी डालकर रखें। मान्यता है ऐसा करने से खाने पीने कि चीजों में ग्रहण का प्रभाव नहीं पड़ता।
01:06 PM, 30-APR-2022
ऐसे ऑनलाइन देख सकते हैं ग्रहण
चूंकि यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा लेकिन इस महान खगोलीय घटना में दिलचस्पी रखने वाले लोग ऑनलाइन यूट्यूब पर ग्रहण देख सकेंगे। कई चैनल यूट्यूब पर ग्रहण को लाइव दिखाते हैं।
12:50 PM, 30-APR-2022
सूर्य ग्रहण के प्रकार
सूर्य ग्रहण तीन प्रकार के होते हैं-

पूर्ण सूर्य ग्रहण: पूर्ण सूर्य ग्रहण उस समय होता है जब चन्द्रमा पूरी तरह से पृ्थ्वी को अपने छाया क्षेत्र में ले लेता है। इसके फलस्वरुप सूर्य का प्रकाश पृ्थ्वी तक पहुंच नहीं पाता है और पृथ्वी पर अंधकार जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है।  इस प्रकार बनने वाला ग्रहण पूर्ण सूर्य ग्रहण कहलाता है।

आंशिक सूर्य ग्रहण:  आंशिक सूर्यग्रहण में चन्दमा, सूर्य के केवल कुछ भाग को ही अपनी छाया में ले पाता है। इससे सूर्य का कुछ भाग ग्रहण ग्रास में तथा कुछ भाग ग्रहण से अप्रभावित रहता है. इसे आंशिक सूर्यग्रहण कहा जाता है।

वलय सूर्यग्रहण: तीसरे और अंतिम प्रकार का सूर्य ग्रहण “वलय सूर्यग्रहण” के नाम से जाना जाता है। इस प्रकार के ग्रहण के समय चन्द्र सूर्य को इस प्रकार से ढकता है, कि सूर्य का केवल मध्य भाग ही छाया क्षेत्र में आता है। सूर्य के बाहर का क्षेत्र प्रकाशित होने के कारण कंगन के समान प्रतीत होता है। कंगन आकार में बने सूर्यग्रहण को ही वलय सूर्यग्रहण कहा जाता है।
12:35 PM, 30-APR-2022
सूर्य ग्रहण के दौरान न करें ये काम
सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ कार्यों का करना बिल्कुल वर्जित है।
नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है इसलिए किसी भी नए काम की शुरुआत या मांगलिक कार्य न करें।
इसके अलावा ग्रहण के दौरान नाखून काटना, कंघी करना भी सही नहीं माना जाता है।
शास्त्रों के अनुसार, ग्रहण के दौरान कुछ भी खाने से उसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसे में इस दौरान पका हुआ खाना खाने की मनाही होती है।
इसके अलावा इस दौरान काटने-छीलने का काम भी न करें।
ग्रहण के समय सोना नहीं चाहिए। साथ ही सुई में धागा भी डालने की मनाही की गई है।
ग्रहण के दौरान यात्रा करने से भी बचना चाहिए।
12:25 PM, 30-APR-2022
सूर्य ग्रहण का ज्योतिषीय महत्व
आज यानी 30 अप्रैल को लगने वाला सूर्यग्रहण मेष राशि में लगेगा। मेष राशि पर मंगल ग्रह का आधिपत्य है और भरणी नक्षत्र के स्वामी शुक्र ग्रह हैं। इस कारण से मेष राशि और भरणी नक्षत्र में जन्म लेने वाले जातकों पर इस ग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव देखने को मिलेगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को आत्मा जबकि चंद्रमा को मन का कारक माना गया है। ऐसे में ग्रहण के दौरान सभी जातकों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। हालांकि जिस क्षेत्र में यह ग्रहण होता है वहीं पर ही रहने वाले जातकों पर इसका विशेष प्रभाव पड़ता है, अन्य जगहों पर ग्रहण का विशेष प्रभाव नहीं पड़ता है।
11:38 AM, 30-APR-2022
सूर्यग्रहण का वैज्ञानिक महत्व
सूर्य ग्रहण को एक खगोलीय घटना माना गया है। जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी की बीच आ जाती है तब ऐसी स्थिति में सूर्य का प्रकाश धरती पर नहीं पहुंच पाता और चंद्रमा सूर्य को ढक लेता तो इस घटना को सूर्यग्रहण कहते हैं।

Continue Reading

ज्योतिष

राशियो का बदलने का संकेत: 17 मई को अशुभ योग एवं अनचाही घटना होने की आशंका,सभी राशियों को रहना होगा संभलकर..

Published

on

Aaj ka rashifal 28 April love: Express your love today there will be four moons in their love life today - Astrology in Hindi - Aaj ka rashifal 28 April love: ये

 

आज शनि मकर से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। ये दोनों शनि की ही राशियां हैं। 30 साल बाद कुंभ राशि में आने से शनि का प्रभाव और बढ़ जाएगा। क्योंकि इस हिंदू नववर्ष का राजा भी शनि ही है। इस ग्रह के राशि परिवर्तन का असर देश-दुनिया सहित सभी राशियों पर पड़ेगा। जिससे कुछ लोगों को साढ़ेसाती और ढय्या के अशुभ असर से राहत मिलेगी। कुंभ राशि में पहले से ही मंगल मौजूद है। ऐसे में अब 17 मई तक शनि-मंगल की युति बनेगी। इस अशुभ योग की वजह से कुछ लोगों की परेशानियां भी बढ़ेंगी।

देश-दुनिया पर मंगल- शनि का असर
ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र ने बताया, शनि-मंगल एक साथ होते हैं तो अनचाही घटनाओं का अंदेशा रहता है। प्राकृतिक आपदा प्रभावित कर सकती है। इस साल शनि देव वक्री होकर मकर राशि में फिर से आएंगे। जिसके अशुभ प्रभाव से आतंकी घटनाएं बढ़ सकती हैं। महत्वपूर्ण पद वालों को सुरक्षा और सेहत का खासतौर से ध्यान रखना होगा। अस्थिरता बढ़ सकती है।

इस अशुभ योग के कारण हिंसात्मक घटनाओं को बढ़ावा मिलता है। मौसम में उतार-चढ़ाव होंगे। आगजनी, उपद्रव और दुर्घटनाएं बढ़ सकती हैं। शेयर बाज़ार में विशेष उथल-पुथल हो सकती है। कुछ देशों में तनाव बढ़ेगा। शीत युद्ध की स्थिति बन सकती है।

कर्क, वृश्चिक और मीन राशि वालों को रहना होगा संभलकर
इस अशुभ युति के कारण लोगों में उग्रता बढ़ेगी। रिश्तों में तनाव रहेगा। विवाद बढ़ सकते हैं। नौकरी और बिजनेस में साथ काम करने वालों से मतभेद होंगे। कई लोगों की सेहत में उतार-चढ़ाव भी आएंगे। लेन-देन या निवेश में बड़ा नुकसान हो सकता है। कर्क, वृश्चिक और मीन राशि वालों को खासतौर से सावधान रहना होगा। वाहन दुर्घटना, चोट लगने या जलने की आशंका है। जोखिम भरे कामों में नुकसान होने की स्थिति बनेगी।

12 राशियों पर ऐसा रहेगा शनि का असर…

मेष: सेहत अच्छी होगी। जॉब और बिजनेस में फायदे के योग हैं।
वृष: जॉब और बिजनेस में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। मेहनत ज्यादा होगी। सेहत संबंधी सावधानी रखें।
मिथुन: धन लाभ के साथ जीवन में कई उपलब्धियां मिलन के योग हैं।
कर्क: रोजमर्रा के कामों में रुकावटें आएंगी। धन हानि के योग बनेंगे। कामकाज में बदलाव होगा।
सिंह: मेहनत ज्यादा करनी होगी। जिससे फायदा मिलेगा। प्रमोशन के योग बनेंगे। सेहत का ध्यान रखें।
कन्या: रुके काम पूरे होंगे। धन लाभ के योग हैं। जॉब और बिजनेस में सफलता मिलेगी।
तुला: संतान संबंधी अच्छी खबर मिलेगी। योजनाओं पर काम होगा। अधिकारियों से मदद मिलेगी।
वृश्चिक: प्रॉपर्टी संबंधी मामले उलझ सकते हैं। नौकरी और बिजनेस में बदलाव के योग हैं।
धनु: मेहनत का फायदा मिलेगा। जॉब और बिजनेस के लिए अच्छा समय है। दोस्तों और भाइयों से मदद मिलेगी।
मकर: प्रॉपर्टी विवाद में जीत मिल सकती है। लेकिन राज की बातें उजागर होने से नुकसान होगा।
कुंभ: सेहत संबंधी परेशानी होगी। रोजमर्रा के कामों में रुकावटें आएंगी। नौकरी और बिजनेस में नुकसान के योग हैं।
मीन: धन हानि हो सकती है। अनचाही जगह स्थान परिवर्तन हो सकता है। सेहत संबंधी परेशानी बढ़ेगी।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़16 hours ago

छत्तीसगढ़ राज्य भीषण गर्मी से हलाकान: बलरामपुर की हालत नाजुक;कई जगह नहीं मिल रहा एक बूंद पानी…

Balrampur Big News: वैसे तो पूरा-पूरा छत्तीसगढ़ राज्य भीषण गर्मी से हलाकान है. लेकिन, बलरामपुर की हालत नाजुक है. दरअसल,...

छत्तीसगढ़3 days ago

देश में चौथी लहर की आशंका; कोरोना के 3,303 नए केस’ एवं एक्टिव केस 16,980..

    देश में कोरोना डराने लगा है। बुधवार को कोरोना के 3,303 नए केस सामने आए हैं। ये 47...

छत्तीसगढ़3 days ago

पूरे देश में गर्मी ने मचाया हाहाकार; 33 शहरों में तापमान 44 डिग्री को पार’ मई में 48 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान..

देश के करीब 70% हिस्से में भीषण गर्मी का कहर जारी है। इसकी चपेट में देश की करीब 80% आबादी...

छत्तीसगढ़3 days ago

CG News:  देर रात मकान में आग लगने से वृद्ध महिला की जलकर की हुई मौत, मौके पर सुरक्षाकर्मी ने पहुँचकर बुझाई आग…

  छत्तीसगढ़ के रायपुर में मंगलवार देर रात एक एक मकान में आग लगने से एक वृद्ध महिला की जिंदा...

छत्तीसगढ़3 days ago

CG News: BSF के जवान ने खुद को मारी मारकर की आत्महत्या…

  छत्तीसगढ़ के कांकेर में गुरुवार सुबह BSF के एक जवान ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली।...

#Exclusive खबरे

Calendar

May 2022
M T W T F S S
  1
2 3 4 5 6 7 8
9 10 11 12 13 14 15
16 17 18 19 20 21 22
23 24 25 26 27 28 29
30 31  
Tech & Auto12 hours ago

लॉन्च हुआ Poco M4 5G , मिल रहा है 5000 की दमदार बैटरी बैकअप और 4 जीबी रैम 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज, जाने क्या है इसके फीचर्स और कीमत…

देश - दुनिया12 hours ago

बड़ी खबर: सेंसेक्स 136 अंक से  टूटकर 57060 पर पहुँचा, और निफ्टी 69 अंक टूटकर 17102 पर बंद हुआ, जाने आगे कैसा रहेगा हाल… 

Accident12 hours ago

सड़क हादसा: बस की टक्कर से 4 युवक हुये गंभीर रूप से घायल, चारों युवक को अस्पताल किया गया रेफर…

जॉब13 hours ago

रोजगार के अवसर: बिजली विभाग में बिना परीक्षा निकली बंपर पदों भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी, जाने क्या है आवदेन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

amazing amazing13 hours ago

अजब गज़ब: 30 साल का यह युवक है बना 47 बच्चो का पिता, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान…

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • देश7 days ago

    कर्मचारियों को लगा ज़ोरदार झटका : डीए पर हो सकती है ब्रेक, ये रही वजह..

  • देश7 days ago

    कर्मचारियों के लिए अच्छी ख़बर,बढ़ेगा Da;हुआ ऐलान…

  • देश6 days ago

    कर्मचारियों को लगा ज़ोरदार झटका : डीए पर हो सकती है ब्रेक, ये रही वजह..

  • जॉब6 days ago

    बंधन बैंक में निकली इतने पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक 12 वी पास उम्मीदवार जल्द से जल्द कर आवेदन…

  • देश4 days ago

    खुशखबरी: अब महंगाई भत्ता में हुआ बड़ा इजाफा, जानिए अब कितनी मिलेगी सैलरी…

  • जॉब5 days ago

    CGPSC में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 1.2 लाख सैलरी,जाने आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • व्यापर5 days ago

    Bank Holidays : मई में रहेगा 13 द‍िन बैंक बंद,RBI  जारी की लिस्ट;यहाँ देखें पूरी लिस्ट…

  • देश - दुनिया5 days ago

    खुशखबरी: अब महंगाई भत्ता में हुआ बड़ा इजाफा, जानिए अब कितनी मिलेगी सैलरी… 

  • Tech & Auto5 days ago

    सिर्फ 1,500 रुपये से भी कम में मिनी एयर कंडीशनर; जो आपको AC जैसी हवा देगा..

  • देश - दुनिया6 days ago

    यात्रीगण कृपया ध्यान दे: ट्रेन पे सफर करते समय भूलकर भी न करे ये 4 गलतियाँ नही तो लग सकता है भारी जुर्माना…