Tech & Auto
Jio, Vi और Airtel का बेहद सस्ता प्लान
एयरटेल, जियो ,और वोडाफोन आइडिया अपने ग्राहकों को अलग-अलग कई रिचार्ज प्लान दे रहे हैं. कुछ प्लान में स्ट्रीमिंग का लाभ मिल रहा है, जबकि कुछ ज्यादा डेटा, कॉलिंग और फ्री SMS दे रहे हैं. जो यूज़र्स हर महीने 2GB डेली डेटा के साथ रिचार्ज करना चाहते हैं, वे इन प्लान का फायदा उठा सकते हैं, जिनकी वैलिडिटी 28 दिनों की है. खास बात ये है कि कुछ रिचार्ज प्लान, स्ट्रीमिंग लाभ के साथ ऐप्स के सब्सक्रिप्शन भी दे रहे हैं. आइए जानते हैं एयरटेल,जियो और वोडाफोन आइडिया के प्लान के बारे में…
एयरटेल का 298 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: ये प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली 2GB डेटा और डेली 100 SMS देता है. इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है. अडिशनल बेनिफिट्स के तौर पर इस प्लान में एयरटेल एक्सस्ट्रीम सब्सक्रिप्शन और फ्री म्यूजिक एक्सेस के साथ Wynk म्यूजिक और फास्टैग के साथ 150 रुपये कैशबैक भी शामिल है.
इसके अलावा इस प्लान में भारती एक्सा जीवन बीमा की सुविधा भी दी जाती है. Airtel थैंक्स ऐप से रिचार्ज करने वाले यूज़र्स को इस प्रीपेड प्लान के लिए 50 रुपये और 2GB अतिरिक्त डेटा की छूट मिलती है.
Jio का 249 रुपये का प्रीपेड प्लान: इस प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है और डेली 2GB डेटा मिलता है. यानी कि इसमें कुल डेटा 56GB प्रदान करता है. इस प्लान में Jio से किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा भी मिलता है. ये प्लान Jio ऐप्स के कंपलीमेंट्री सब्सक्रिप्शन के साथ डेली 100 फ्री SMS भी देता है.
Vi का 299 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: ये एक डबल डेटा प्रीपेड प्लान है, जो वीकेंड रोलओवर डेटा लाभ के साथ आता है. इसका मतलब ये है कि इस प्लान में 28 दिनों के लिए 2+2 यानी 4GB डेली डेटा के साथ-साथ वीकेंड रोलओवर डेटा का फायदा दिया जाता है, जिसमें यूज़र्स हफ्ते में डेटा जमा कर, वीकेंड पर एक साथ उसका इस्तेमाल कर सकते है, जो स्ट्रीमिंग के लिए काम में आ सकता है.
ये प्लान अनिलिमिटेड टॉकटाइम के साथ 28 दिनों के लिए डेली 4GB डेटा देता है.
यूज़र्स को Vi मूवीज और टीवी एक्सेस के साथ Zomato से खाना ऑर्डर करने पर, MPL पर 75 रुपये की छूट के साथ अपने पसंदीदा गेम खेलने के लिए 125 रुपये का एश्योर्ड बोनस कैश भी मिलता है.

Tech & Auto
सिर्फ 1,500 रुपये से भी कम में मिनी एयर कंडीशनर; जो आपको AC जैसी हवा देगा..
अगर हम आपको कहें कि आपको 1,500 रुपये से भी कम में मिनी एयर कंडीशनर ले सकते हैं तो क्या आप मानेंगे। जी हां, Amazon पर मिनी एयरकंडीशनर के कई विकल्प उपलब्ध हैं। इन्हीं में से हम एक की डिटेल हम आपको बता रहे हैं।
नई दिल्ली। गर्मियां चरम पर आ चुकी हैं और हर कोई परेशान हो चुका है। बाहर तपती गर्मी और अंदर चिपचिपाहट, इंसान करें भी तो क्या। इनसे बचने का एसी ही एकमात्र तरीका बचता है। लेकिन अब हर कोई तो एसी नहीं खरीद सकता है क्योंकि ये आते ही इतने महंगे हैं। लेकिन अगर हम आपको कहें कि आपको 1,500 रुपये से भी कम में मिनी एयर कंडीशनर ले सकते हैं तो क्या आप मानेंगे। जी हां, Amazon पर मिनी एयरकंडीशनर के कई विकल्प उपलब्ध हैं। इन्हीं में से हम एक की डिटेल हम आपको बता रहे हैं।
LACOSSI Go Arctic Air: यह 3 इन 1 कंडीशनर है। इसे ह्यूमिडिफायर प्यूरिफायर मिनी कूलर भी कहा जा रहा है। वैसे तो इसकी कीमत 3,999 रुपये है। लेकिन इसे 63 फीसद के डिस्काउंट के साथ 1,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा। कम कीमत में अगर आप एसी खरीदना चाहते हैं और वो भी पोर्टेबल तो ये आपके लिए एक बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है। अब ये भी जान लेते हैं कि आखिर इसमें क्या-क्या खासियतें हैं।
ये हैं खासियतें:
यह कूल एंड प्यूरिफाई और ह्यूमिडिफाई एयर है। यह बेहद ही पोर्टेबल है और इसे आप अपने साथ कहीं भी ले जा सकते हैं। इसके साथ USB केबल दिया गया है। इसे आप ऑफिस, लिविंग रूम, किचन, बेडरूम आदि में रखा जा सकता है। यह कई तरह से काम करता है। यह कूलिंग करता है, ह्यूमिडिफाई करता है और ठंडी-रिफ्रेशिंग एयर देता है। इसमें अपग्रेडेड फिल्टर्स दिए गए हैं। इसमें वॉटर लीक को बचामे के लिए वर्किंग मोड भी दिया गया है। इसमें ऊपर की तरफ से पानी या बर्फ कुछ भी डाल सकते हैं। यह आपको ठंडी हवा देने में पूरी तरह से सक्षम है। सबसे अहम बात की ये मिनी एसी, महंगे एसी की तुलना बिजली भी बहुत कम खपत करेगा।
Tech & Auto
MTNL एक ऐसा प्लान दे रही है; जो 25 रुपये में 365 दिन की वैधता उपलब्ध कराता है’जाने पूरी डीटेल्स..

MTNL Annual Prepaid Plan: MTNL एक ऐसा प्लान दे रही है जो 25 रुपये में 365 दिन की वैधता उपलब्ध कराता है। इसमें डाटा, कॉलिंग समेत कई बेनिफिट्स दिए जाएंगे। तो
नई दिल्ली। MTNL Annual Prepaid Plan: क्या आप जानते हैं कि मार्केट में Jio, Airtel, Vi, BSNL को मात देने के लिए एक ऐसी कंपनी है जो यूजर्स के बीच बेहद लोकप्रिय है। जी हां, हम बात कर रहे हैं टेलिकॉम कंपनी MTNL की। यह भी सरकारी कंपनी है। MTNL कई ऐसे प्लान्स उपलब्ध कराती है जो यूजर्स को बेहद ही पसंद आ सकते हैं। अगर हम आपसे कहें कि आपको मात्र 25 रुपये में 365 रुपये की वैधता मिल जाएगी तो क्या आप हमारी बात मानेंगे। शायद नहीं मानेंगे।
लेकिन MTNL एक ऐसा प्लान दे रही है जो 25 रुपये में 365 दिन की वैधता उपलब्ध कराता है। इसमें डाटा, कॉलिंग समेत कई बेनिफिट्स दिए जाएंगे। तो चलिए जानते हैं MTNL के इस बेहद किफायती प्लान के बारे में।
MTNL का वार्षिक प्लान:
पहले प्लान की कीमत 25 रुपये है। इसकी वैधता 365 दिन की है। यकीन करना थोड़ा मुश्किल है लेकिन यह सही है। कंपनी इसी तरह का प्लान दे रही है। इसमें यूजर्स को शुरू के 30 दिन कुछ बेनिफिट्स उपलब्ध कराएगी जिसमें 10 रुपये का टॉकटाइम, 100 लोकल MTNL मिनट्स और 50 एमबी डाटा दिया जाएगा। लोकल और एसटीडी कॉल चार्ज 1/2 पैसा प्रति सेंकेंड लिया जाएगा। इसके अलावा 1 पैसा प्रति सेकेंड और 6 पैसा प्रति सेकेंड का भी चार्ज कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर लिस्ट किया है। डाटा 3 पैसे प्रति एमबी की दर से चार्ज किया जाएगा।
इस कीमत में अगर दूसरी कंपनियों की बात करें तो 365 दिन की वैधता तो क्या आपको डाटा और कॉलिंग की सुविधा भी नहीं मिलेगी। Jio की बात करें तो कंपनी 20 रुपये का प्लान दे रही है जिसमें 14.95 रुपये का टॉकटाइम दिया जा रहा है। वहीं, Airtel और Vi की बात करें तो ये कंपनियां भी इस कीमत में यही बेनिफिट देती हैं। ऐसे में देखा जाए तो सिर्फ एक MTNL ही है जो ये बंपर बेनिफिट वाला प्लान उपलब्ध करा रही है।
Tech & Auto
लॉन्च की गई ये माइक्रोमैक्स इन 2c शानदार बैटरी; 16 घंटे तक वीडियो स्ट्रीमिंग की सुविधा’ जाने अन्य फीचर्स..

माइक्रोमैक्स इन 2c को भारत में आज यानी मंगलवार को लॉन्च कर दिया गया है। नया माइक्रोमैक्स फोन पिछले साल लॉन्च हुए इन 2B से काफी मिलता-जुलता है। फोन वाटरड्रॉप-स्टाइल डिस्प्ले नॉच के साथ आता है और इसमें डुअल रियर कैमरा मिलता है। माइक्रोमैक्स इन 2c में ऑक्टा-कोर यूनिसोक T610 SoC के साथ इनबिल्ट स्टोरेज को बढ़ाने के लिए इसमें माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी है।
इसमें 5,000mAh की बैटरी भी मिलती है जिसे 16 घंटे तक वीडियो स्ट्रीमिंग या एक बार चार्ज करने पर 50 घंटे का टॉकटाइम देने के लिए रेट किया गया है। माइक्रोमैक्स इन 2c का मुकाबला इनफिनिक्स हॉट 11 2022, रियलमी C31 और पोको C3 से होगा।
माइक्रोमैक्स इन 2c की कीमत
भारत में माइक्रोमैक्स इन 2c की कीमत 3GB रैम + 32GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए 8,499 रुपए तय की गई है। इंट्रोडक्टरी प्राइस के तौर पर इसे 7,499 रुपए में खरीद सकते हैं।
माइक्रोमैक्स इन 2c को फ्लिपकार्ट और माइक्रोमैक्स की ऑफिशियल साइट पर 1 मई से ब्राउन और सिल्वर कलर में खरीद सकते हैं।
माइक्रोमैक्स इन 2c स्पेसिफिकेशंस
डुअल-सिम (नैनो) माइक्रोमैक्स इन 2c एंड्रॉयड 11 पर बेस्ड है। इसमें 6.52 इंच का HD+ (720×1,600 पिक्सल) डिस्प्ले है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है और पिक्सल डेनसिटी 263ppi है।
फोन में 3GB रैम के साथ ऑक्टा-कोर यूनीसोक T610 SoC है।
फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है जो 8-मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर और एक अलग डेप्थ सेंसर के साथ मिलता है। वहीं माइक्रोमैक्स इन 2B में 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया था।
सेल्फी और वीडियो चैट के लिए माइक्रोमैक्स इन 2c में फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर है। यह फेस ब्यूटी, नाइट मोड और पोर्ट्रेट मोड जैसे फीचर को सपोर्ट करता है।
फोन में 5,000mAh की बैटरी है जो 10W स्टैंडर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का डायमेंशन 164.31×75.68×8.63mm और वजन 198 ग्राम है।
माइक्रोमैक्स इन 2c 32GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256GB तक बढ़ा सकते हैं।
माइक्रोमैक्स इन 2c के कनेक्टिविटी ऑप्शन में 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, GPS, USB टाइप-C और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल हैं।
-
जॉब4 days agoबंधन बैंक में निकली इतने पदों पर बंपर भर्ती, 12वी पास युवा जल्द से जल्द करे आवेदन.. जाने क्या है आवदेन की प्रक्रिया…
-
Tech & Auto6 days ago2 मिनट में घर को करेगा AC जैसा ठंडा यह कूलर,जानें कीमत…गर्मी से मिलेगी छुटकारा..
-
Tech & Auto4 days agoरियलमी लांच किया Realme GT 2 Pro,मिलेगी 12जीबी रैम के साथ 65 वॉट फास्ट चार्जिंग
-
जॉब4 days agoपंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने 145 स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स के पदों पर भर्तियां निकाली हैं।78,230 रुपए तक मिलेगी सैलरी
-
Tech & Auto6 days ago800 रुपये से कम कीमत पर मिल रही है BSNL का धमाकेदार प्लान! मिलेगी 395 दिन की वैलिडिटी;जानें और Benefits…
-
ज्योतिष4 days agoकपूर से दूर होते है सभी प्रकार के दोष, जाने कपूर के किस तरह से लाया जाता है प्रयोग में…
-
जॉब3 days agoभारतीय रेलवे में ग्रुप D पे निकली बंपर भर्ती, मिलेगी वेटेज और फिजिकल टेस्ट से छूट.. उमीदवार जल्द करे आवेदन…
-
जॉब4 days agoआईटीआई पास के लिए निकली अपरेंटिसशिप की भर्ती,21 मई तक करें आवेदन…
-
जॉब3 days agoबंधन बैंक में निकली इतने पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 29 अप्रैल 12वी पास युवा जल्द से जल्द करे आवेदन…
-
व्यापर6 days agoखुशखबरी: एचडीएफसी बैंक ग्राहकों को मिली तोहफा,डिपॉजिट की दर में हुआ बड़ा बदलाव…






























You must be logged in to post a comment Login