NEW Delhi
अब मोबाइल चलाना हो सकता है महंगा, यह कंपनी ने बढाया अपने टैरिफ प्लान के दाम…

एयरटेल एक बार फिर अपने प्लान्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती है। कंपनी के एक टॉप-लेवल अधिकारी ने कहा कि इस साल टैरिफ को दोबारा महंगा किया जा सकता है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि एयरटेल शुल्क वृद्धि में आगे रहने में हिचकिचाहट नहीं दिखाएगी। कंपनी का इरादा एवरेज रेवेन्यू पर यूजर को 200 रुपए पर पहुंचाने का है।
2022 की दूसरी छमाही में महंगे हो सकते हैं प्लान
भारती एयरटेल के भारत और दक्षिण एशिया के लिए प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) गोपाल विट्टल ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि 2022 में शुल्क दरें बढ़ेंगी। हालांकि ऐसा अगले तीन-चार महीनों में नहीं होगा। मुझे उम्मीद है कि अगले दौर की शुल्क बढ़ोतरी होगी।
पिछले साल नवंबर में ही महंगे किए थे प्लान
एयरटेल ने पिछले साल 26 नवंबर को ही अपने प्रीपेड प्लान्स की कीमत में 25% की बढ़ोतरी की थी। इससे पहले कंपनी ने जुलाई में पोस्टपेड प्लान की कीमत में भी इजाफा किया था।
सालाना आधार पर 18.1% यूजर बढ़े
विट्टल ने कहा कि हमें उम्मीद है कि हमारा ARPU 2022 में ही 200 रुपए पर पहुंच जाएगा। अगले कुछ साल में हम इसके 300 रुपए पर पहुंचने की उम्मीद करते हैं। दिसंबर 2021 तिमाही में एयरटेल के भारत में 4जी ग्राहकों की संख्या सालाना आधार पर 18.1% बढ़कर 19.5 करोड़ हो गई है। एक साल पहले की समान तिमाही में यह संख्या 16.56 करोड़ थी।भारत में एयरटेल के नेटवर्क पर प्रति ग्राहक डेटा का इस्तेमाल 11.7% बढ़कर 16.37 जीबी से 18.28 जीबी हो गया है। विट्टल ने कहा कि कंपनी उपकरणों के अपडेट करने, नेटवर्क और क्लाउड कारोबार पर 30 करोड़ डॉलर (2,250 करोड़ रुपए) खर्च करेगी।
वोडाफोन-आइडिया भी महंगे कर सकता है प्लान
वोडाफोन-आइडिया भी एक बार फिर अपने प्लान्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती है। कुछ ही दिनों पहले कंपनी के एक टॉप-लेवल अधिकारी ने कहा था कि इस साल टैरिफ को दोबारा महंगा किया जा सकता है, लेकिन यह पिछले साल नवंबर 2021 में किए गए टैरिफ हाइक और मार्केट रिएक्शन पर निर्भर करेगा। टक्कर ने आगे यह भी कहा कि इस साल एक बार फिर से प्लान्स को महंगा किया जा सकता है।वोडाफोन आइडिया ने पिछले साल नवंबर में ही अपने प्रीपेड प्लान्स के टैरिफ को 20 से 25% तक बढ़ाया था। एयरटेल और जियो ने पिछले साल अपने प्लान महंगे किए थे।

NEW Delhi
हाई कोर्ट ने कहा- पति के पास रोजगार नही होने पर पत्नी को देना होगा रोजगार भत्ता, जाने क्या वजह…

घरेलू विवाद के मामले में दिल्ली की कोर्ट ने पति को फटकार लगाते हुए कहा कि उसे अपनी पत्नी को गुजारा भत्ता देना ही होगा। पति की इस दलील पर कि वो बेरोजगार है, कोर्ट ने कहा कि ये तर्क देकर वो अपनी जिम्मेदारी से नहीं भाग सकता। उसे हर हाल में पत्नी के भरण पोषण के लिए पैसा देना होगा। तीस हजारी कोर्ट के अतिरिक्त सेशन जज संजय शर्मा ने अपने फैसले में पुरुष की शिकायत पर ये बात कही। पति ने महिला कोर्ट के फैसले को डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट 2005 की धारा 29 के तहत चुनौती दी थी। महिला कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि उसे वाद के निपटारा होने तक अपनी पत्नी को हर माह गुजारा भत्ता देना होगा।अदालत ने पत्नी को हर हाम 55 सौ रुपये की रकम देने का आदेश दिया था।पत्नी का आरोप है कि उसका पति मार-पिटाई करता था। दहेज कम लाने के लिए उसके साथ अत्याचार किया गया। 7 अक्टूबर 2013 को उसने ससुराल को छोड़ दिया और अपने मायके में आकर रहने लगी। पत्नी का कहना है कि आरोपी हर माह 50 हजार से ज्यादा की कमाई करता है। वो एक शानदार जिंदगी जी रहा है। जबकि पति का तर्क है कि वो 6 हजार रुपये प्रतिमाह पर एक स्टूडियो में नौकरी करता था। लेकिन फिलहाल बेरोजगार है। वो अपने बीमार व वृद्ध पिता की देखभाल करता है। दूसरी तरफ उसकी पत्नी सिलाई से अच्छी खासी कमाई कर लेती है।
NEW Delhi
केवल भारत से पर्यटक बल्कि विदेशी लोग भी राष्ट्रपति भवन के इस खूबसूरत बगीचे को देखने के लिए आते हैं।मुगल गार्डन 12 फरवरी से 16 मार्च तक खोले जा रहा हाय
दिल्ली में स्थित ( राष्ट्रपति भवन ) गार्डन ……….
इस मशहूर गार्डन में आप इस साल किन खास फूलों को देख पाएंगे,
4 बजे यहां एंट्री लेने का आखिरी समय होगा
NEW Delhi
दिल्ली में कोरोना के चलते लगाई गई पाबंदियों को लेकर जल्द राहत मिल सकती

दिल्ली में कोरोना के चलते लगाई गई पाबंदियों को लेकर जल्द राहत मिल सकती है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसे लेकर संकेत दिए हैं। दिल्ली सरकार के गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए केजरीवाल ने कहा कि कोरोना के मामले तेजी से घटे हैं। जल्द ही हम (कोविड) प्रतिबंधों को हटाने और आपके जीवन को सामान्य स्थिति में लाने का प्रयास करेंगे…उस दिशा में सभी प्रयास करेंगे। इसके अलावा केजरीवाल ने ऐलान किया कि दिल्ली सरकार के हर कार्यालय में बीआर अंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीरें होंगी। अब हम किसी सीएम या राजनेता की तस्वीरें नहीं लगाएंगे।
उदस दिनों में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 20 फीसदी तक कम हुए
दिल्ली में अब तेजी के साथ कोरोना के नए मामलों में कमी देखने को मिल रही है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि पिछले दस दिनों में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 20 फीसदी तक कम हुए। आज यह करीब दस फीसदी है जबकि 15 जनवरी के करीब यह 30 फीसदी तक जा पहुंचा था। सीएम केजरीवाल ने कहा कि ऐसा इसलिए मुमकिन हो पाया क्योंकि लगातार वैक्सीनेशन तेज गति के साथ चल रहा है।
सामान्य स्थिति में लाने की कोशिश
साथ ही उन्होंने कहा, कोरोना बढ़ता है तो पाबंदियां लगानी पड़ती है, लोगों को तकलीफ़ होती है। लेकिन भरोसा रखें कि जितनी ज़रूरत होती है उतनी पाबंदियां लगाते हैं। जल्द ही हम प्रतिबंधों को हटाने और आपके जीवन को सामान्य स्थिति में लाने की कोशिश करेंगे। उस दिशा में सारी कोशिश होगी।
जल्द पाबंदियां हटाएंगे
मुख्यमंत्री ने साथ ही कहा कि कि पिछले हफ्ते मुझसे कुछ व्यापारी मिले और ऑड इवन/वीकेंड कर्फ़्यू हटाने की मांग की। उप राज्यपाल को प्रस्ताव भेजे हैं, लेकिन उन्होंने प्रस्ताव नहीं माने। एलजी साहब बहुत अच्छे हैं उन्हें आपकी सेहत की चिंता है। हम और एलजी साहब मिलकर जल्द से जल्द पाबंदियां हटाएंगे।
संक्रमण दर गिरकर 11.79 प्रतिशत
बता दें कि सोमवार को दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,760 नए मामले दर्ज किए गए थे और एक दिन में कोरोना से 30 और मरीजों की मौत हो गई जबकि संक्रमण दर गिरकर 11.79 प्रतिशत हो गई। दिल्ली में 13 जनवरी को एक दिन में सर्वाधिक 28,867 मामले दर्ज किए गए थे और इसके बाद मामलों में कमी आ रही है।
-
देश7 days agoसुकन्या समृद्धि योजना में हुए 5 बदलावों,जाने क्या है बदलाव
-
Breaking6 days agoशिक्षकों को बड़ा झटका: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने 46 हजार शिक्षकों की पदोन्नति पर लगाई रोक
-
खेल7 days agoपिछले दो सालो से सेना में भर्ती नही होने से आक्रोश युवा, उतरे सड़कों पर…
-
Breaking6 days agoभारतीय डाक विभाग ने मेल मोटर सर्विस के इतने पदों पर निकाली बंपर भर्ती, जल्द करे आवेदन…
-
छत्तीसगढ़7 days agoबैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली इतने पदों पर भर्ती, जल्द करे आवेदन…
-
जॉब6 days agoसेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, मिलेंगी 78 हजार तक सैलरी
-
Lifestyle6 days agoHealth Tips: अगर सफेद बालों से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खा…
-
Trending3 days agoखुशखबरी: सुकन्या समृद्धि योजना में हुए ये 5 बदलाव जानिए क्या है ये योजना…
-
जॉब7 days agoयहाँ निकली शिक्षा विभाग में बंम्फर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब3 days agoखुशखबरी: अब केंद्रीय कर्मचारियों के सैलरी में होगी बढ़ोत्तरी…























You must be logged in to post a comment Login