क्राइम
मौसा ने युवती को अगवा कर बंधक बनाया, फिर 11 साल तक लूटी आबरू

गाजियाबाद जिले के मुरादनगर थानाक्षेत्र के एक गांव में सगे मौसा द्वारा कथित तौर पर एक युवती को अगवा करने के बाद बंधक बनाकर 11 साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। रविवार को थाने पहुंची युवती ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी मौसा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, थाना प्रभारी सतीश कुमार को तहरीर देकर युवती ने बताया कि 11 साल पहले जब वह खेत में चारा गई थी तब उसका मौसा उसका अपहरण करके ले गया था।
वह बीते 11 साल से बंधक बनाकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता आ रहा है। विरोध करने पर बेहरमी से पिटाई करता और कई कई दिन तक कमरे में बंद करके भूखा भी रखता था। आरोपी अब उसके साथ जबर्दस्ती शादी करना चाहता है। शादी न करने पर वह चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी देकर गंभीर परिणाम भुगतने की बात कहता है।
किसी तरह युवती उसके चंगुल से छूटकर दिल्ली चली गई। दिल्ली में युवती को उसका सगा भाई मिल गया। भाई ने अपनी बहन को पहचान लिया। इसके बाद युवती ने परिजनों को आपबीती सुनाई है और इसके बाद ही थाने में तहरीर देने आई है।

क्राइम
बेटे ने 7 लाख की सुपारी देकर कराई पिता की हत्या, इस बात से था नाराज

मोहित ने खुलासा किया है कि उसका और उसके पिता का पैसों के लेन-देन के चलते विवाद चल रहा था जिसके चलते उसने अपने पिता की सुपारी देकर हत्या करवाई है. मोहित ने बाप की हत्या के लिए सचिन और मंदीप को एडवासं में तीन लाख रुपए दिए थे. दोनों ने इससे पुरानी होंडा सिटी कार खरीदी थी.हरियाणा के सोनीपत जिले से एक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है. जिले के गांव माछरी के रहने वाले मोहित नाम के एक शख्स ने पारिवारिक कलह और पैसों के लेनदेन के चलते अपने पिता की हत्या करवा दी.
उसने दो दोस्तों को अपने पिता राजेंद्र की 7 लाख रुपए में सुपारी देकर हत्या करवा दी. आरोपी बेटे ने अपने पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी लिखवा दी.पुलिस पूछताछ में मोहित ने पुलिस के सामने अपने गुनाह तो कबूल लिया. पुलिस ने उसके दो अन्य साथियों गांव जाजी के रहने वाले सचिन व गूमड़ के रहने वाले मंदीप को भी गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है.
बता दें कि हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव माछरी के रहने वाले राजेंद्र नाम के शख्स की गुमशुदगी की रिपोर्ट 2 दिसंबर को उसके बेटे मोहित ने थाना मोहाना में लिखवाई थी. जिसके बाद सोनीपत पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच में जुटी तो उसने परत दर परत इस मामले का खुलासा किया. जांच में सामने आया कि राजेंद्र के बेटे मोहित ने अपने पिता की सुपारी गांव जाजी के रहने वाले सचिन व गुमड के रहने वाले मंदीप को 7 लाख में दी थी. जिसके बाद सचिन और मंदीप ने राजेंद्र की गला हत्या की और बाद में उसके शव को गंग नहर उत्तर प्रदेश में फेंक दिया था ताकि उसके शव की बरामदगी ना हो सके.
इस वारदात के पीछे जो कारण निकल कर सामने आया वह आपको चौंका देने वाला. बता दें कि मोहित ने पुलिस के सामने खुलासा किया कि राजेंदर मोहित को पैसे नहीं देता था जिसके चलते उसके परिवार में कलह हो रहा था. इसलिए उसने इस वारदात को अंजाम दिया.इस मामले की जानकारी देते हुए सोनीपत एडिशनल एसपी उपासना ने बताया कि 2 दिसंबर को थाना मोहाना में माछरी के रहने वाले मोहित नाम के शख्स ने अपने पिता राजेंद्र की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, जिसके बाद सोनीपत पुलिस ने इस पूरे मामले में जनता से जांच की तो मोहित के दो दोस्त सचिन और मंदीप को पूछताछ के लिए राउंडअप किया गया.
उन्होंने खुलासा किया कि मोहित ने ही अपने पिता की हत्या 7 लाख में सुपारी देकर करवाई थी. जिसमें से 3 लाख रुपये एडवांस दे दिए गए थे. जिसमें से उन्होंने एक होंडा सिटी कार खरीदी थी और राजेंद्र की हत्या कर उन्होंने उसके शव को गंग नहर में फेंक दिया था. अब सोनीपत पुलिस ने मोहित को भी गिरफ्तार कर लिया है.
क्राइम
छत्तीसगढ़ पहुंची ठाणे की 5 सदस्यीय टीम, प्रोडक्शन वारंट पर कालीचरण को महाराष्ट्र ले जा सकती है पुलिस,14 दिनों की न्यायिक हिरासतमें जेल में बंद

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में धर्म संसद में महात्मा गांधी पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले कालीचरण महाराज की मुश्किलें बढ़ती जा रही। न्यायिक हिरासत में रायपुर जेल में बंद कालीचरण महाराज को महाराष्ट्र ले जाने ठाणे पुलिस पहुंची है। कालीचरण महाराज को प्रोडक्शन वारंट पर ठाणे ले जाया जा सकता है। महाराष्ट्र पुलिस की पांच सदस्यीय टीम अभी रायपुर में है। जानकारी के मुताबिक आज या फिर कल कालीचरण को महाराष्ट्र ले जाया जा सकता है। कालीचरण अभी 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है। अगर कालीचरण को महाराष्ट्र पुलिस के सुपुर्द किया जाता है तो पूछताछ के बाद 13 जनवरी को फिर रायपुर लाया जाएगा और कोर्ट में पेश किया जाएगा।
बता दें कि कालीचरण पर छत्तीसगढ़ के बाद महाराष्ट्र में भी अपराध दर्ज किया गया है। महाराष्ट्र के अकोला, कड़क, ठाणे सहित 5 अलग-अलग थानों में कालीचरण के खिलाफ अपराध दर्ज है। 19 दिसंबर को पुणे के नातू बाग में कालीचरण महाराज ने भड़काऊ भाषण दिया था। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद पुणे की पुलिस ने कालीचरण पर केस दर्ज किया है। छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा मध्य प्रदेश के खजुराहो से कालीचरण की गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र पुलिस का बयान आया था कि कालीचरण को गिरफ्तार किया जाएगा। मामला दर्ज होने पर उन्हें लेने के लिए महाराष्ट्र की ठाणे की पांच सदस्यीय पुलिस टीम रायपुर पहुंची है।
न्यायिक हिरासत में रायपुर जेल में बंद हैं कालीचरण
बता दें कि 26 दिसंबर को रायपुर के धर्म संसद में महात्मा गांधी पर संत कालीचरण ने अपमानजनक टिप्पणी करते हुए उन्हें मारने वाले नाथूराम गोड़से को साष्टांग प्रणाम किया था। मोहन मरकाम ने सिविल लाइन और प्रमोद दुबे ने टिकरापारा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अपराध दर्ज होने के दूसरे दिन कालीचरण का एक और वीडियो सोशल मीडिया में सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपनी टिप्पणियों को फिर दोहराया था।
वीडियो में कालीचरण ने कहा है कि मुझे अपने बयान पर कोई पश्चाताप नहीं है। मैं गांधी को राष्ट्रपिता नहीं मानता हैं। यदि सच बोलने की सजा मृत्युदंड है तो वह भी मुझे स्वीकार है। इसके बाद छत्तीसगढ़ पुलिस ने कालीचरण को मध्य प्रदेश के खजुराहो से गिरफ्तार किया है, जो अभी 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में रायपुर जेल में बंद है।
क्राइम
फरीदाबाद : निर्माणाधीन मकान में सो रहे मिस्त्री और बेलदार की तेज धार हथियार से हमला कर हत्या , तीसरे की हालत गंभीर

फरीदाबाद के सारन थाना इलाके में अज्ञात हत्यारों ने निर्माणाधीन एक मकान में सो रहे तीन मजदूरों में से दो की हत्या कर दी तथा एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों को लहूलुहान हालत में बीके अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक राज मिस्त्री व एक बेलदार को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीसरे घायल राज मिस्त्री को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। सीआईए व स्थानीय पुलिस हत्या के मामले की जांच में जुटी हैं।
मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बागपत के गांव ढोला निवासी राजेंद्र शर्मा अपने परिवार के साथ पर्वतीय कॉलोनी के एंक्लेव पार्ट-2 में रहते हैं। उनका बड़ा बेटा नितिन ओला कैब चलाता है, जबकि उसका छोटा भाई विपिन एक कम्पनी में नौकरी करता है। राजेंद्र शर्मा का मकान काफी पुराना होने के कारण इन दिनों उसमें मरम्मत का काम चल रहा है। इसके चलते वह इन दिनों अपने बागपत के गांव गए हुए हैं, जबकि उनके दो बेटे व पत्नी परिवार के अन्य लोगों के साथ किराये के मकान में रह रहे हैं।
दिल्ली में 3 दिन में तीन गुना बढ़े कोरोना के एक्टिव केस, केजरीवाल ने बताया- हालात से निपटने को ‘आप’ की सरकार कितनी तैयार?
दिल्ली के GST विभाग ने किया 347 करोड़ रुपये के जाली बिल घोटाले का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार, कई और पर लटकी तलवार
राजेंद्र शर्मा के छोटे बेटे विपिन ने बताया कि उन्होंने करीब पांच महीने पहले अपने मकान की मरम्मत का काम कराना शुरू किया था। इसे लेकर उन्होंने अपने गांव से ही मकान बनाने के लिए दो मिस्त्री आकाश और मोनू व रामबीर नामक एक बेलदार को यहां बुलाया था।वह दिन में काम करने के बाद रात में उसी मकान में सोते थे।सारन थाना पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात को भी वह काम करने के बाद उसी मकान में सोए हुए थे।
रात करीब सवा 12 बजे अज्ञात हत्यारों ने इन तीनों पर तेज धार हथियार से हमला कर दिया। इससे आकाश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रामवीर की हालत नाजुक देख एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां उसने भी दम तोड़ दिया। मोनू को इलाज के लिए बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी है।
-
जॉब6 days agoइस राज्य में निकली बंपर वैकेंसी जल्द करे अप्लाई, ये रही शैक्षणिक योग्यता
-
यूपी6 days agoऐसी बनी परिस्थिति कि मांग में सिंदूर भर सुहागन बनी किन्नर
-
जॉब6 days agoसरकारी नौक़री पाने का शानदार मौके: रायपुर कोर्ट में 67 पदों पर निकली भर्ती, पांचवीं पास कर सकते हैं आवेदन
-
जॉब5 days agoभारतीय सेना में इन पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, 10वीं, 12वीं पास करें अप्लाई
-
देश - दुनिया7 days agoबकरी ने इंसान जैसी शक्ल दिखने वाले बच्चे को दिया जन्म
-
जॉब4 days agoयुवाओं के लिए सुनहरा मौक़ा : इन राज्य में निकली बंपर वैकेंसी जल्द करे अप्लाई, ये रही शैक्षणिक योग्यता
-
खेल7 days agoएशेज सीरीज: इंग्लैंड ने बनाया 0, 0, 0…शर्मनाक रिकॉर्ड, 144 साल के टेस्ट इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा
-
जॉब4 days agoइन बैंको में निकली विभिन्न पदों पर भर्तियां,जल्द करे अप्लाई ,जाने योग्यता क्या हैं
-
यूपी6 days agoअंतरराष्ट्रीय सोना तस्करी गिरोह से पीयूष के तार जुडे़ होने की आशंका,घर में मिलीं सोने की ईंटें और बिस्किट
-
देश6 days agoओमिक्रॉन’ की रफ्तार हुई तेज, दिल्ली फिर पहुंची टॉप पर





















You must be logged in to post a comment Login