खेल
एशेज सीरीज: इंग्लैंड ने बनाया 0, 0, 0…शर्मनाक रिकॉर्ड, 144 साल के टेस्ट इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा

इंग्लैंड के बल्लेबाज एशेज सीरीज के तीसरे मुकाबले भी बुरी तरह फ्लॉप रहे. इंग्लैंड की पहली पारी 185 रन पर सिमटी जबकि दूसरी पारी में उसके बल्लेबाज सिर्फ 68 रन ही बना सके. कप्तान जो रूट के अलावा कोई बल्लेबाज क्रीज पर टिकने में नाकाम रहा. मेलबर्न टेस्ट में उसके 6 खिलाड़ी खाता भी नहीं खोल सके.
जो रूट की कप्तानी वाली इंग्लैंड की टीम को मेलबर्न टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने शर्मनाक शिकस्त दी. एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने मेहमान टीम को एक पारी और 14 रन के अंतर से हराया. इसके साथ पैट कमिंस की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने एशेज सीरीज पर भी कब्जा कर लिया. मेजबान ऑस्ट्रेलिया अब पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 3-0 से आगे है. इंग्लैंड की पहली पारी 185 रन पर सिमट गई थी जबकि दूसरी पारी में उसके बल्लेबाज 68 रन पर ऑलआउट हो गए.इंग्लैंड की दूसरी पारी की बात करें तो डेविड मलान, जैक लीच, मार्क वुड और ऑली रॉबिनसन खाता नहीं खोल सके.
वहीं पहली पारी में ओपनर बल्लेबाज हसीब हमीद जीरो पर आउट हुए थे. इसके साथ इंग्लैंड की टीम ने एक खराब रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. उसके बल्लेबाज इस साल यानी 2021 में 54 बार शून्य पर आउट हो चुके हैं. 144 साल से टेस्ट क्रिकेट खेल रही इंग्लैंड की टीम के साथ सिर्फ दूसरी बार ऐसा हुआ है. इससे पहले 1998 में इंग्लैंड के खिलाड़ी सबसे अधिक 54 बार शून्य पर आउट हुए थे
इस मुकाबले में डेब्यू करने वाले 32 वर्षीय तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड ने दूसरी पारी में कातिलाना गेंदबाजी की. बोलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी मं सिर्फ 7 रन देकर छह विकेट झटके. बोलैंड ने कुल सात विकेट झटके और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया.इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने दूसरी पारी में 28 रन बनाए. इसके साथ ही एक कैलेंडर वर्ष में 1700 से ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बने. रूट ने इस साल 15 टेस्ट की 29 पारियों में 61 की औसत से 1708 रन बनाया. 6 शतक और 4 अर्धशतक जड़ा.
जो रूट हालांकि मोहम्मद यूसुफ और विव रिचर्ड्स का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए. विश्व रिकॉर्ड पाकिस्तान के मोहम्मद यूसुफ के नाम पर है जिन्होंने 2006 में 11 मैचों में 1788 रन बनाये थे. उनके बाद वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज विव रिचर्ड्स का नंबर आता हैं जिन्होंने 1976 में 11 टेस्ट मैचों में 1710 रन बनाए थे.

खेल
100वें टी20 मैच में ग्लेन मैक्सवेल ने जड़ा शतक, सिर्फ चौके-छक्के से बनाए 112 रन
खेल
विराट कोहली अचानक टेस्ट की कप्तानी छोड़ने का फैसला,रोहित ने कैप्शन में लिखा, हैरान हूं
अब इसी कड़ी में भारत के सीमित ओवर्स टीम के कप्तान रोहित शर्मा का भी नाम जुड़ गया है.रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पर कोहली के साथ तस्वीर शेयर की और अपने पोस्ट में जो कैप्शन लिखा उसमें उन्होंने पहला शब्द हैरानी का इस्तेमाल किया है. रोहित ने कैप्शन में लिखा, हैरान हूं लेकिन भारतीय कप्तान के तौर पर एक सफल कार्यकाल के लिए बधाई आगे के लिए बहुत बहुत शुभकामनाएं।
खेल
IND vs SA 3rd Test : भारत को लगा 33 पर दूसरा झटका, मयंक 15 रन बनाकर आउट, रबाडा को मिली बड़ी सफलता

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा और निर्णायक टेस्ट केपटाउन के मैदान पर खेला जा रहा है। इस सीरीज में दोनों टीमें एक-एक की बराबरी पर हैं। तीसरा टेस्ट जीतने वाली टीम ही सीरीज अपने नाम करेगी। भारत के पास अफ्रीका में पहली टेस्ट सीरीज जीतने का मौका है।
मयंक भी पवेलियन लौटे
33 रन के कुल स्कोर पर भारत को दूसरा झटका लगा। राहुल के बाद मयंक अग्रवाल भी पवेलियन लौट गए। वे 35 गेंदों पर 15 रन बना सके। उन्हें कगिसो रबाडा ने एडेन मार्कराम के हाथों कैच कराया। फिलहाल चेतेश्वर पुजारा 10 रन और विराट कोहली शून्य पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
केपटाउन में हल्की बारिश शुरू
केपटाउन में टॉस के बाद हल्की बारिश शुरू हो गई है। पिच को ढंक दिया गया है। हालांकि बारिश बहुत तेज नहीं है और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही बारिश रुकेगी और मैच शुरू होगा। हल्की बारिश की वजह से पिच और हवा में नमी होगी। अफ्रीकी तेज गेंदबाज शुरुआत में इसका फायदा उठा सकते हैं।
भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया
भारत ने लगातार तीसरे टेस्ट में टॉस जीता है और बल्लेबाजी का फैसला किया है। भारतीय कप्तान विराट कोहली इस मैच में खेल रहे हैं। पीठ में तकलीफ के चलते वो पिछला मैच नहीं खेले थे। पिछले मैच में उनकी जगह हनुमा विहारी को मौका दिया गया था। हनुमा तीसरा टेस्ट नहीं खेल रहे हैं।
भारतीय टीम: केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव।
दक्षिण अफ्रीकी टीम: डीन एल्गर (कप्तान), एडेन मार्कराम, कीगन पीटरसन, रस्सी वैन डेर डूसन, टेम्बा बावुमा, काइल वेरेन (विकेटकीपर), मार्को जेनसेन, कैगिसो रबाडा, केशव महाराज, डुआने ओलिवियर, लुंगी एनगिडी।
33 पर भारत को लगा दूसरा झटका, मयंक 15 रन बनाकर आउट, रबाडा को मिली सफलता
Live Score, India vs South Africa (IND vs SA) 3rd Test: नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच केपटाउन के मैदान पर खेला जा रहा है। इस सीरीज में दोनों टीमें एक-एक की बराबरी पर हैं। भारत ने सीरीज का पहला मैच सेंचुरियन के मैदान पर 113 रनों से जीता था। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे मैच में वापसी की और जोहानिसबर्ग में सात विकेट से जीत दर्ज की। अब तीसरा मैच निर्णायक हो चुका है और केपटाउन में जीत दर्ज करने वाली टीम ही सीरीज भी अपने नाम करेगी।
भारतीय टीम अब तक दक्षिण अफ्रीका में कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है। ऐसे में विराट कोहली चाहेंगे कि केपटाउन में जीत दर्ज करके भारत उनकी कप्तानी में यहां पहली टेस्ट सीरीज जीते।
विराट का टीम में आना तय, सिराज होंगे बाहर
भारतीय कप्तान विराट कोहली पीठ में तकलीफ के चलते सीरीज का दूसरा मैच नहीं खेले थे। लोकेश राहुल ने इस मैच में भारत की कप्तानी की थी। हालांकि कोहली तीसरे मैच के लिए फिट हो चुके हैं और उनका खेलना तय है। वहीं तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज दूसरे टेस्ट के दौरान चोटिल हुए थे और उनकी जगह ईशांत शर्मा को भारतीय टीम में मौका दिया जा सकता है। दूसरे टेस्ट में विराट की जगह हनुमा विहारी को टीम में जगह मिली थी और उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की थी, लेकिन तीसरे मैच में उन्हें टीम से बाहर जाना होगा।
-
जॉब7 days agoरक्षा मंत्रालय में निकली 10वी 12वी पास के लिए नौक़री , युवाओं के लिए रक्षा क्षेत्र में बेहतर अवसर
-
जॉब5 days agoनौकरी पाने का सुनहरा अवसर : बैंक ऑफ बड़ौदा मे निकली भर्ती ,जल्द करे अप्लाइ
-
जॉब6 days ago10वीं पास के लिए यहाँ निकली जूनियर क्लर्क व स्टेनोग्राफर की नौकरी,जल्द करें अप्लाई
-
देश7 days agoओमिक्रॉन वेरिएंट का नये लक्षण , वेरिएंट श्वसन तंत्र के ऊपरी हिस्से को प्रभावित करता
-
जॉब4 days agoयुवाओं के लिए ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका: पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से असिस्टेंट ऑफिसर पदों पर भर्ती, जल्द करे अप्लाई
-
क्राइम7 days agoआनलाइन गेमिंग फ्री फायर के चलते 11 वर्षीय सूर्यांश ओझा की आत्महत्या, जल्द गेमिंग नियंत्रण कानून लागू करेगी मध्य प्रदेश सरकार
-
देश5 days agoभारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के दो लाख 68 हजार 833 नए केस,पॉजिटिविटी रेट 14.70% फीसदी से बढ़कर अब 16.66 फीसदी
-
व्यापर4 days agoSBI ग्राहकों के लिए ख़ुशख़बरी : FD पर ब्याज दरों में इजाफा
-
जॉब3 days agoनौकरी पाने का सुनहरा अवसर : छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज विभाग में भर्ती, जल्द करे अप्लाई
-
जॉब3 days agoअच्छी खबर युवाओं के लिए : खाद्य सिविल आपूर्ति इंस्पेक्टर के 84 पदों पर भर्ती,जल्द करें अप्लाई ;ये रहीं योग्यता


















You must be logged in to post a comment Login