LIC के इस स्कीम से रोज 27 रुपये खर्च कर पा सकते हैं 50 लाख…
भारतीय जीवन बीमा निगम के टर्म इंश्योरेंस प्लान टेक टर्म एक प्योर प्रोटेक्शन ऑनलाइन टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी है, जो पॉलिसी होल्डर के परिवार को वित्तीय सुरक्षा देती है।यह पॉलिसी सिर्फ ऑनलाइन खरीदी जा सकती है. टेक टर्म प्लान का नंबर 854 है,वहीं UIN नंबर 512N333V01 है. इसके तहत कवर की रकम पॉलिसी लेने वाले की पॉलिसी का मैच्योरिटी पीरियड पूरा होने से पहले मृत्यु हो जाने पर उसके परिवार वालों को मिलती है। हालांकि बीमा अवधि पूर्ण होने तक पॉलिसी कवर लेने वाली की मृत्यु न होने पर कोई लाभ नहीं मिलता। इस पॉलिसी के तहत हादसे में हुई मौत समेत किसी भी तरह की मृत्यु को कवर किया गया है. हालांकि पॉलिसी लेने के एक साल तक आत्महत्या कवर नहीं होती है।इस टर्म इंश्योरेंस पर मिनिमम एश्योर्ड रकम 50 लाख रुपये की होगी। इसमें कोई भी अपर लिमिट नहीं होगी,अगर कोई पॉलिसीधारक इनकम प्रुफ देता है तो उसके लिए उच्च सम एश्योर्ड हो सकता है. सभी पॉलिसीधारक के पास विकल्प होगा कि वो छमाही, सालाना या सिंगल प्रीमियम का विकल्प चुन सकते हैं. इस टर्म इंश्योरेंस के लिए मिनिमम अवधि 10 साल और अधिकतम 50 साल की होगी. वहीं, इस पॉलिसी के तहत अधिक उम्र 80 साल ही होगी। प्रीमियम रेट इस बात पर भी निर्भर करता है कि पॉलिसीधारक स्मोकर है या नॉन-स्मोकर है।
18 साल का युवक भी ले सकता है ये प्लान
LIC Tech Term प्लान का पॉलिसी टर्म 10 साल से लेकर 40 वर्ष तक चलेगा, ग्राहक अपनी सुविधा के अनुसार इसे चुन सकते हैं. इस बीमा प्लान को 18 साल से 65 साल तक की उम्र के व्यक्ति ले सकते हैं. वहीं LIC के Tech Term में अधिकतम मैच्योरिटी की उम्र 80 साल रखी गई है।
स्मोकर और नॉन स्मोकर के लिए अलग-अलग प्रीमियम
टेक टर्म प्लान में स्मोकर और नॉन स्मोकर के लिए अलग-अलग प्रीमियम तय किए गए हैं. स्मोक करने वाले के लिए प्रीमियम ज्यादा होगा, जबकि नॉन स्मोकर के लिए कम प्रीमियम देना होगा. वहीं इसमें पुरुष के लिए प्रीमियम ज्यादा और महिला के लिए प्रीमियम कम होगा.
क्लेम के मिलेंगे दो विकल्प
इसके अलावा क्लेम के समय पेमेंट के लिए भी 2 विकल्प मिलेंगे. डेथ बेनेफिट वाली रकम पीड़ित परिवार को किश्तों या फिर एकमुश्त दिए जाने का विकल्प भी दिया गया है. हालांकि पॉलिसी होल्डर के जीवित रहने पर कुछ नहीं मिलेगा. क्योंकि यह एक टर्म प्लान है.
सिर्फ ऑनलाइन ही मिलेगा यह टर्म प्लान
टेक टर्म प्लान को आप ऑफलाइन नहीं सिर्फ ऑनलाइन ही ले सकते हैं. ऑनलाइन खरीदने के लिए आपको एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट www.licindia.in पर जाना होगा. प्लान के तहत सेक्शन 80 सी के तहत इनकम टैक्स की छूट भी मिलेगी.
कैसे खरीद सकते हैं टेक टर्म प्लान?
LIC टेक टर्म प्लान खरीदने के लिए आपको भारतीय जीवन बीमा निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. यहां आपको सभी जरूरी जानकारी देनी होगी, पेमेंट करना होगा और अपने पते पर पॉलिसी डॉक्युमेंट्स रीसिव होने तक इंतजार करना होगा. आप प्रीमियम का भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, AMEX कार्ड, UPI, IMPS या किसी e-Wallet के जरिए कर सकते हैं. अगर आप किसी क्रेडिट कार्ड के जरिए पेमेंट करते हैं तो आपके प्रीमियम के आधार पर आपको अतिरिक्त सुविधा शुल्क देना होगा।
नॉमिनी को कैसे क्लेम पेमेंट होगा?
LIC टेक टर्म ग्राहकों को अपनी जरूरत के हिसाब से कई तरह के बदलाव करने के बारे में जानकारी देता है. इस पॉलिसी के तहत डेथ पेमेंट लेने के लिए 5 साल, 10 साल और 15 साल का विकल्प मिलेगा. नॉमिनी को दिए जाने वाला इंस्टॉलमेंट मासिक, तिमाही, छमाही या सालाना अंतराल पर होगा. यह पॉलिसीधारक द्वारा चुने गए विकल्प के आधार पर होगा।

Lifestyle
डायबिटीज कंट्रोल करने के लिये अपनाये ये लाइफस्टाइल
दुनिया भर में इस बीमारी से लगभग 400 मिलियन लोग प्रभावित हैं। अपने जीवनशैली में इन उपायों को अपनाने और फ़ूड हैबिट में कुछ परिवर्तन कर आप डायबिटीज जैसे रोग को भी कण्ट्रोल में रख सकते हैं।
Lifestyle
लाइफस्टाइल टिप्स : इन पांच तरीको से बनाये अपनी लाइफस्टाइल बेहतर
कई बार हमारे पास किसी चीज की कमी नहीं होती है लेकिन फिर भी हम अधूरापन महसूस करते हैं और खुश नहीं रह पाते हैं. इस स्थिति से बाहर आने के लिए अपनी लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव कर सकते हैं.
How To Be Happier: अगर हम मानसिक रूप से खुश रहते हैं तो इससे हमारी सेहत और लंबी उम्र का अंदाजा लगाया जा सकता है. लेकिन इस खुशी को प्राप्त करने के लिए ही काफी कुछ करना पड़ता है. बहुत से लोगों के पास सारे संसाधन होते हैं और किसी चीज की कमी नहीं होती है लेकिन फिर भी वह खुश नहीं रहते. व्यक्ति को खुश रहने के लिए अपने व्यवहार और अपने जीवन में कुछ बदलाव करने जरूरत होती है और ऐसा हर कोई कर सकता है.
इन बदलावों के कारण ही जीवन में छोटी-छोटी खुशियां मिल सकती हैं और उन्हीं से हमेशा खुश रहने में भी मदद मिल सकती है. तो आइए जानते हैं वह कौन से बदलाव हैं जिनसे जीवन में खुश रहने में मदद मिल सकती है.
खुश रहने के लिए टिप्स
एनएचएसडॉटयूके के अनुसार जो लोग स्ट्रेस से परेशान रहते हैं उन्हें स्ट्रेस लेवल कम करने की कोशिश करनी चाहिए. यह लेवल अपने आप से ही कम नहीं होता बल्कि इसके लिए प्रयास करना होगा. इसके लिए योग और मेडिटेशन आदि ट्राई कर सकते हैं.
मानसिक तनाव से बिगड़ सकता है रिश्ता, इन टिप्स को फॉलो कर बचाएं अपना रिलेशनशिप
जीवन में थोड़ा बहुत एंजॉय भी करना भी जरूरी है. अगर आप हर समय काम से संबंधी चीजें ही करते हैं तो खुद को थोड़ा ब्रेक दें और वह चीजें करें जिनसे आपका मन लगा रह सके. जिन चीजों को आप एंजॉय करते हैं वह करें.
काम का स्ट्रेस कम करने के लिए अपनाएं ‘लाफ्टर थेरेपी’, पढ़ें ये मजेदार वायरल जोक्स
अपने कॉन्फिडेंस को बढ़ाएं. इसे बढ़ाने के लिए वह चीजें बार-बार करें जो आपसे नहीं होती हैं.
अगर ज्यादा मात्रा में शराब का सेवन करते हैं तो इसे न करें. साथ ही धूम्रपान करना भी बंद कर दें.
संतुलित डाइट का ही रोजाना सेवन करें ताकि खुद को स्वस्थ और फिट देख कर आत्मविश्वास बढ़ सके.
रोजाना थोड़ी देर तक एक्सरसाइज जरूर करें. अगर कार्डियो और हाई इंटेंसिटी का वर्कआउट नहीं हो पाता है तो स्पोर्ट्स में ध्यान लगा लें. वह खेल खेलें जिसमें आपकी रुचि हो. ज़ूंबा-डांस आदि जैसी गतिविधि भी ट्राई करें.
ज्योतिष
Vastu Tips : घर में इस तरीकें से लगाए घोड़े की नाल,आयेगा सुख-सम्पत्ति,जानें लगाने की तारीकें

आप सभी ने कई बार देखा होगा लोग अपने घरों में घोड़े की नाल लगाते हैं. ऐसे में यदि ज्योतिषों का कहा माने तो घर में कई ऐसी चीज़े लगाई जा सकती हैं जो आपको सुख-सम्पत्ति दे सके और उन्ही में से एक है घोड़े की नाल. कहते हैं घोड़े की नाल लगाने से बहुत फायदा मिलता है. आप सभी को बता दें कि घोड़े की नाल को आप दो तरह से लगा सकते हैं पहला यू पैटर्न में लगाया जा सकता है और दूसरा रिवर्स यू पैटर्न में लगाया जा सकता है. जी हाँ, अब आइए जानते हैं इन पैटर्न में लगाने के लाभ।
यू पैटर्न में लगाने से लाभ :-
कहते हैं जब घोड़े की नाल की दोनों सिराएं ऊपर की ओर होती हैं, उसे यू पैटर्न कहा जाता है. वहीं इस तरह से घोड़े की नाल को लगाने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है और घर एवं दुकानों में लगाने के लिए घोड़े की नाल का यू पैटर्न अत्यधिक प्रभावशाली कहा जाता है.
रिवर्स यू पैटर्न में लगाने से लाभ – कहते हैं रिवर्स यू पैटर्न मतलब घोड़े की नाल की दोनों सिराएं नीचे की ओर हो जाती हैं. ऐसे घोड़े की नाल लगाने पर घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता है और बंगले के लिए घोड़े की नाल का रिवर्स यू पैटर्न अधिक उपयुक्त माना जाता है. अगर ऐसे आप इसे घर में लगाते हैं तो नकारात्मक ऊर्जा वापस चली जाती है.
ध्यान रखने योग्य बातें-
- कहा जाता है अगर आपके मकान का मुख्य द्वार पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में है, तो इस दिशा में इसे नहीं लगाना चाहिए. आप सभी को बता दें कि घोड़े की नाल मेटल की होती है और इस दिशा में मेटल की वस्तु लगाना अशुभ माना जाता है.
- कहा जाता है घोड़े की वही नाल असरदार होती है जो काफी घिस चुकी हो यानि काफी चल चुकी हो. ऐसे में आजकल लोग काले घोड़े के पांव में नाल लगाते है और दो दिन या दो घंटे में उस नाल को सेल कर देते है इस तरह की नाल का कोई फायदा नही हो पाटा है.
- कहते हैं अगर रिवर्स यू में घोड़े की नाल मेन डोर पर लगाई गई हो तो ऊपर की दीवार पर आईना भी अवश्य लगा देना चाहिए इससे लाभ होता है.
-
Tech & Auto6 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन,इसकी कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
देश - दुनिया6 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी: आज से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी की बढ़ोत्तरी, पढ़े पूरी खबर…
-
जॉब5 days agoIndia Post Bharti : इंडिया डाक पोस्ट में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,मिलेगा 69100 तक सैलरी,जानें आवेदन की तिथि
-
Tech & Auto5 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन,इसकी कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
व्यापर2 days agoएचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर
-
4 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही खलबली मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन, जल्द ही घर लाइए इस बेहतरीन मशीन को…
-
Tech & Auto6 days agoआते ही धुम मचा रही POCO F4 5G का यह स्मार्टफ़ोन, 64 मेगापिक्सल का जबरदस्त कैमरा, देखे क्या है इसकी कीमत…
-
देश - दुनिया6 days agoध्यान दे: आज से बदल जायेंगे आधार-पैन कार्ड, SBI, RTO, TDS, से जुड़े नियम, जल्द देखे ये नियम…
-
जॉब4 days agoनवोदय विद्यालय में निकली प्रिंसिपल सहित विभिन्न पदों पर भर्ती,मिलेगा 142000 तक सैलरी
-
देश5 days agoपेंशनर्स कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी,नियमों में किया बदलाव;जानिये


































You must be logged in to post a comment Login