देश - दुनिया
नाइजर के स्कूल में आग लगने से 20 बच्चों की मौत

नाइजर के दूसरे सबसे बड़े शहर मरादी के एक स्कूल में आग लगने के कारण 20 से ज्यादा बच्चों की मौत हो गई और दर्जनों जख्मी हुए हैं।
सरकार ने सोमवार देर शाम बताया कि एएफएन नाम के प्राथमिक विद्यालय में तीन क्लासरूम आग की चपेट में आए जिससे तीन से आठ साल की उम्र के बच्चों की जान चली गई। क्लासरूम फूस के बने हुए थे।
राष्ट्रीय शिक्षा विभाग ने पुष्टि की है कि आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है और यह भी देखा जाएगा कि आग कहां से शुरू हुई।
पश्चिम अफ्रीका के नाइजर में छात्रों से भरे स्कूलों में अस्थायी क्लासरूम बनाए जाते हैं। इस साल अप्रैल में नाइजर की राजधानी नियामी के बाहरी इलाके में स्थित एक प्राथमिक स्कूल में आग लगने से 20 बच्चों की मौत हो गई थी।
शिक्षकों एवं माता-पिता ने कहा है कि ऐसी घटनाएं बताती हैं कि अस्थायी क्लासरूम कितने खतरनाक हैं।
नाइजर में यूनिसेफ के प्रतिनिधि स्टेफना सावी ने एक बयान में कहा, “ हमारी संवेदनाएं प्रभावित बच्चों और परिवारों के साथ हैं। हम पीड़ितों के परिवारों और उनके समुदायों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हैं।”


देश - दुनिया
पत्नी की हत्या के आरोप में DU का सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के एक सहायक प्रोफेसर को बुराड़ी के पश्चिम संत नगर के आवास पर अपनी पत्नी की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. मामले में प्रोफेसर के भतीजे को भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने आरोपियों की पहचान तदर्थ सहायक प्रोफेसर वीरेंद्र कुमार और उनके भतीजे गोविंदा के रूप में की है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुमार और पिंकी (32) की फरवरी में शादी हुई थी.
पुलिस ने सोमवार शाम को कुमार के किराएदार राकेश को गिरफ्तार कर लिया. कुमार के कहने पर राकेश ने पिंकी का गला घोंटने और फिर उसे बिजली का करंट लगाकर मारने की बात कबूल की. कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी से नाराज था, क्योंकि अक्सर छोटी-छोटी बातों पर उनके बीच झगड़ा होता था. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके बाद कुमार ने पत्नी की हत्या की साजिश रची और इसके लिए राकेश और गोविंदा का साथ लिया.
ऊपरी मंजिल पर एक कमरा भी दे दिया था
पूछताछ में राकेश ने पुलिस को बताया कि उसकी मुलाकात कुमार से करीब तीन साल पहले हुई थी और दोनों में दोस्ती हो गई. कुमार ने राकेश को कैब चलाने के लिए अपनी कार दे दी. कुमार ने राकेश और उसके परिवार को रहने के लिए अपने मकान की सबसे ऊपरी मंजिल पर एक कमरा भी दे दिया था
वेतन के बदले एकमुश्त राशि देने को कहा था
पुलिस के मुताबिक, राकेश ने कुमार को जरूरत पड़ने पर वेतन के बदले एकमुश्त राशि देने को कहा था. पिंकी राकेश से नाखुश थी और चाहती थी कि वह और उसका परिवार कमरा खाली कर दे. पुलिस ने कहा कि वह राकेश को उसका बकाया भुगतान करने से भी इनकार कर रही थी जो लगभग तीन लाख रुपये तक हो गया था.

देश - दुनिया
जंजीर से बंधी गाय के थन से बर्बाद हो रहा था दूध, नीचे मुंह दूध से अपनी भूख मिटाई
गाय को भारत में मां का दर्जा दिया गया है. आखिर क्यों ना दिया जाए? गाय के दूध में मां के दूध सा ही पोषक तत्व मौजूद होता है. नवजात बच्चों को गाय का दूध ही पीने के लिए दिया जाता है. ऐसे में मां का दर्जा देना गलत नहीं है. सोशल मीडिया पर इन दिनों ममता की मूर्ति का एक वीडियो वायरल हो रहा है.
इसमें गाय के थन से दूध गिरता देखा जा रहा है. लेकिन बछड़े से अलग होने की वजह से ये दूध नीचे गिरकर बर्बाद हो रहा था. लेकिन तभी वहां बिल्ला आ गया और उसने दूध से अपनी भूख मिटाई.
गाय के थन से मुंह लगा ऐसे दूध पी लिया बिल्ला
वीडियो कहां का है ये पता नहीं चल पाया है. लेकिन इंस्टाग्राम से लेकर फेसबुक पर भी वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है. इसमें देख सकते हैं कि एक गाय को जंजीर से बांध कर रखा गया है. इस वजह से गाय चल नहीं पा रही है. लेकिन गाय के थन से लगातार दूध की धारा बहती नजर आ रही है. ये दूध नीचे गिरकर बर्बाद हो रहा था.
लेकिन तभी वहां एक भूखा बिल्ला आया और उसने थन के नीचे मुंह खोलकर दूध पीना शुरू कर दिया.सोशल मीडिया पर एक ये क्यूट सा दिल को छू लेने वाला वीडियो वायरल हो गया.
इसे अभी तक लाखों बार देखा जा चुका है. साथ ही लोगों ने इसपर कई तरह के कमेंट्स भी किये. कई लोगों ने लिखा कि यूं ही नहीं गाय को मां कहते हैं. हालांकि, कई लोगों का ध्यान गाय के पैरों में बंधी जंजीरों पर गया. लोगों ने इसे देख आक्रोश जताया. उन्होंने लिखा कि जानवर को इस तरह से बांधकर रखना सही नहीं है. वहीं कई लोगों ने इसे लेकर केस दर्ज करने की धमकी भी दी.

देश - दुनिया
प्रियंका गांधी का एलान: आशा व आंगनबाड़ी कर्मियों को 10 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय देगी कांग्रेस

कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने एलान किया है कि यूपी में सरकार बनने पर आशा बहनों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रतिमाह 10 रुपये मानदेय दिया जाएगा।
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आशा बहनों पर किया गया एक-एक वार उनके द्वारा किए गए कार्यों का अपमान है।
मेरी आशा बहनों ने कोरोना में व अन्य मौकों पर पूरी लगन से अपनी सेवाएं दीं। मानदेय उनका हक है। उनकी बात सुनना सरकार का कर्तव्य है।
उन्होंने कहा कि आशा बहनें सम्मान की हकदार हैं और मैं इस लड़ाई में उनके साथ हूं। कांग्रेस पार्टी आशा बहनों के मानदेय के हक और उनके सम्मान के प्रति प्रतिबद्ध है और सरकार बनने पर आशा बहनों एवं आंगनबाड़ी कर्मियों को 10,000 रु प्रतिमाह का मानदेय देगी।

-
देश - दुनिया6 days agoजिमीकंद की सब्जी,दिवाली की रात क्यों बनाई और खाई जाती है, जानें वजह
-
देश - दुनिया4 days ago₹4 का शेयर 75 रुपये का हुआ, एक साल में 1 लाख के बन गए 18 लाख, क्या आपके पास है?
-
देश - दुनिया5 days agoप्लेन में महिला लेकर आई मछली-भात, टिफिन बॉक्स खोलते ही मच गया हंगामा
-
3 days agoथियेटर में आ रही थी थपथपाने की आवाज़, जब तोड़ी गई दीवार तो अंदर का नज़ारा देख उड़े होश !
-
प्रदेश3 days agoरेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खबर, कल से अनारक्षित टिकट पर कर सकेंगे सफर
-
देश - दुनिया4 days agoपीएम किसान की 10वीं किस्त के लिए जरूरी होगा ये कार्ड, वरना नहीं आएगा खाते में पैसा
-
खेल7 days agoरोहित-राहुल का धमाका, एक ही पारी में बना दिए ये रिकॉर्ड
-
देश - दुनिया4 days agoबीवी ने पति को कुत्ते के पट्टे से बांध मॉल में घुमाया, रेस्त्रां में भी चेन से बांधकर खिलाया खाना
-
देश - दुनिया3 days agoसरकारी कर्मचारियों को मिलने वाली बड़ी सुविधा कल से बंद हो जाएगी, जानें नई गाइडलाइन
-
जॉब2 days agoएम्स में कई पदों पर निकली सरकारी नौकरी, 2 लाख तक मिलेगी सैलरी, जॉब करने का सुनहरा मौका






















You must be logged in to post a comment Login