देश - दुनिया
लड़की के बाल ही बन गए हैं कपड़े.. 30 सालों से नहीं कराया हेयर कट..

आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताएंगे जो बाल बढ़ाकर अब किसी डिज्नी प्रिंसेस से कम नहीं लगती। इसने 30 साल से अपने बाल नहीं कटवाए हैं।
यूक्रेन की 35 साल की अलोना क्रावचेंको हैं जिनके बेहद लंबे गोल्डन बाल हैं जिसे देखकर आपको लगेगा कि आप किसी डिज्नी प्रिंसेस को देख रहे हैं। अलोना के बाल 6.5 फीट लंबे हैं।
अलोना जब पांच साल की थीं तबसे उन्होंने अपने बाल नहीं काटे हैं। हालांकि लंबे बालों को संभालना और बालों की लंबाई बरकरार रखना हमेशा आसान नहीं था। अलोना का कहना है कि वह कभी-कभार ही ट्रिमिंग करती हैं और इसे बनाए रखने के लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी।
अलोना ने इंस्टाग्राम पर अपनी कई फोटोशूट की तस्वीरें पोस्ट की हुई हैं। इनकी हालिया तस्वीरों में इनके बाल खुद की हाईट से अधिक हो गए हैं और जब वह उन्हें खुला छोड़ती हैं तो पैरों पर गिरते हुए लहराते हुए जाते हैं।
अपने स्वस्थ और चमकदार बालों को बनाए रखने के लिए अलोना ज्यादातर प्राकृतिक उत्पादों का इस्तेमाल करती हैं और दिन में दो बार कंघी करती हैं। अपने बालों की लंबाई के कारण, वह सप्ताह में एक बार उन्हें धोती हैं क्योंकि एक बार बाल धोने में लगभग 40-60 मिनट लगते हैं।
अलोना ने एक इंटरव्यू में कहा कि लोगों ने उसके बाल काटने के लिए उसे हजारों डॉलर्स का ऑफर किया, लेकिन वह अपने बालों को कभी नहीं कटवाएगी। अलोना की मां का मानना है कि एक महिला की सुंदरता उनके बालों में होती है और इसलिए, वह हर छह महीने में केवल एक बार अपने बालों को ट्रिम करती हैं।


देश - दुनिया
ह्यून्दे की चुनिंदा कारों पर मिल रहे दमदार ऑफर्स

भारत में त्योहारों का मौसम जारी है और वाहन निर्माता कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए बढ़िया ऑफर्स लेकर आई हैं. ह्यून्दे ने भी दीपावली के मौके पर 50,000 रुपए तक के लाभ अपनी चुनिंदा करों पर दिए हैं और ये सभी फायदे सिर्फ नवंबर 2021 के अंत तक ही दिए जाने वाले हैं. ह्यून्दे ने सभी लाभ अपनी सेंट्रो, ऑरा, i10 और ग्रैंड i20 निऑस पर दिए हैं. याद रहे कि कंपनी ने ऐल्कज़ार, वेन्यू, वर्ना, क्रेटा, इलांट्रा, टूसॉन, आई20 एन लाइन और कोना ईवी पर कोई ऑफर नहीं दिए हैं.
ह्यून्दे सेंट्रो पर कुल 40,000 तक लाभ मिल रहे हैं, हालांकि कार के बेस ऐरा एग्ज़िक्यूटिव वेरिएंट पर कोई स्पेशल ऑफर नहीं दिया गया है. कार के सीएनजी मॉडल पर 17,300 रुपए तक फादया दिया जा रहा है. ह्यून्दे आई20 प्रिमियम हैचबैक पर कुल 40,000 रुपए तक लाभ दिया जा रहा है जो कार के सिर्फ 1.2-लीटर ऐस्टा आईएमटी पेट्रोल मॉडल पर मिल रहा है. कार के बाकी पेट्रोल वेरिएंट पर 21,000 का फायदा और डीजल वेरिएंट पर 15,000 तक फायदा दिया गया है

देश - दुनिया
गरीबी के कारण मां ने तीन दिन के बच्चे का किया सौदा, पढ़े बहुत ही दर्द भरी कहानी

महाराष्ट्र में अहमदनगर जिले के शिरडी शहर में एक महिला ने घोर गरीबी के कारण अपने तीन दिन के बच्चे को मुंबई के एक व्यक्ति को 1.78 लाख रुपए में कथित तौर पर बेच दिया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। यहां के डोंबीवली में मानपाड़ा पुलिस थाने में सात नवंबर को दर्ज की गई प्राथमिकी के अनुसार पुलिस ने महिला, बच्चा खरीदने वाले व्यक्ति और इस अपराध में महिला की मदद करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि महिला ने सितंबर माह में बच्चे को जन्म दिया था, लेकिन खराब आर्थिक हालात के कारण वह बच्चे के पालन पोषण में असमर्थ थी, इसलिए उसने बच्चे को बेचने के लिए खरीदार की तलाश शुरू की, ताकि उसे कुछ धन मिल सके।
उन्होंने बताया कि अहमदनगर और ठाणे के कल्याण तथा मुलुंड की तीन महिलाओं ने इस काम में उसकी मदद की और उन्होंने मुलुंड के निवासी एक व्यक्ति को बच्चा बेचने का सौदा पक्का किया। प्राथमिकी के अनुसार बच्चे की मां ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर कथित तौर पर व्यक्ति को 1.78 लाख रुपये में बच्चा बेच दिया और इसके लिए कोई कानूनी औपचारिकता पूरी नहीं की।
अधिकारी ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने व्यक्ति के घर पर छापा मारा और बच्चा बरामद किया। इसके बाद बच्चे की मां, बच्चा खरीदने वाले व्यक्ति, तीन अन्य महिलाओं और एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता तथा किशोर न्याय अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

देश - दुनिया
पत्नी की हत्या के आरोप में DU का सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के एक सहायक प्रोफेसर को बुराड़ी के पश्चिम संत नगर के आवास पर अपनी पत्नी की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. मामले में प्रोफेसर के भतीजे को भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने आरोपियों की पहचान तदर्थ सहायक प्रोफेसर वीरेंद्र कुमार और उनके भतीजे गोविंदा के रूप में की है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुमार और पिंकी (32) की फरवरी में शादी हुई थी.
पुलिस ने सोमवार शाम को कुमार के किराएदार राकेश को गिरफ्तार कर लिया. कुमार के कहने पर राकेश ने पिंकी का गला घोंटने और फिर उसे बिजली का करंट लगाकर मारने की बात कबूल की. कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी से नाराज था, क्योंकि अक्सर छोटी-छोटी बातों पर उनके बीच झगड़ा होता था. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके बाद कुमार ने पत्नी की हत्या की साजिश रची और इसके लिए राकेश और गोविंदा का साथ लिया.
ऊपरी मंजिल पर एक कमरा भी दे दिया था
पूछताछ में राकेश ने पुलिस को बताया कि उसकी मुलाकात कुमार से करीब तीन साल पहले हुई थी और दोनों में दोस्ती हो गई. कुमार ने राकेश को कैब चलाने के लिए अपनी कार दे दी. कुमार ने राकेश और उसके परिवार को रहने के लिए अपने मकान की सबसे ऊपरी मंजिल पर एक कमरा भी दे दिया था
वेतन के बदले एकमुश्त राशि देने को कहा था
पुलिस के मुताबिक, राकेश ने कुमार को जरूरत पड़ने पर वेतन के बदले एकमुश्त राशि देने को कहा था. पिंकी राकेश से नाखुश थी और चाहती थी कि वह और उसका परिवार कमरा खाली कर दे. पुलिस ने कहा कि वह राकेश को उसका बकाया भुगतान करने से भी इनकार कर रही थी जो लगभग तीन लाख रुपये तक हो गया था.

-
देश - दुनिया6 days agoजिमीकंद की सब्जी,दिवाली की रात क्यों बनाई और खाई जाती है, जानें वजह
-
देश - दुनिया4 days ago₹4 का शेयर 75 रुपये का हुआ, एक साल में 1 लाख के बन गए 18 लाख, क्या आपके पास है?
-
देश - दुनिया5 days agoप्लेन में महिला लेकर आई मछली-भात, टिफिन बॉक्स खोलते ही मच गया हंगामा
-
3 days agoथियेटर में आ रही थी थपथपाने की आवाज़, जब तोड़ी गई दीवार तो अंदर का नज़ारा देख उड़े होश !
-
प्रदेश3 days agoरेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खबर, कल से अनारक्षित टिकट पर कर सकेंगे सफर
-
देश - दुनिया4 days agoपीएम किसान की 10वीं किस्त के लिए जरूरी होगा ये कार्ड, वरना नहीं आएगा खाते में पैसा
-
खेल7 days agoरोहित-राहुल का धमाका, एक ही पारी में बना दिए ये रिकॉर्ड
-
देश - दुनिया4 days agoबीवी ने पति को कुत्ते के पट्टे से बांध मॉल में घुमाया, रेस्त्रां में भी चेन से बांधकर खिलाया खाना
-
देश - दुनिया3 days agoसरकारी कर्मचारियों को मिलने वाली बड़ी सुविधा कल से बंद हो जाएगी, जानें नई गाइडलाइन
-
जॉब2 days agoएम्स में कई पदों पर निकली सरकारी नौकरी, 2 लाख तक मिलेगी सैलरी, जॉब करने का सुनहरा मौका


















You must be logged in to post a comment Login