22 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर के बाद 25 IAS अफसरों के तबादले

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. पहले 22 आईपीएस (IPS) अफसरों के ट्रांसफर के बाद योगी सरकार ने गुरुवार देर रात 25 आईएएस (IAS) और 3 पीसीएस (PCS) अफसरों का ट्रांसफर कर दिया. इनमें लखनऊ, वाराणसी, ललितपुर, रायबरेली, बलिया, मिर्जापुर, फर्रुखाबाद, बरेली, हमीरपुर जिलों में डीएम बदल दिए गए हैं. अभिषेक प्रकाश को लखनऊ का डीएम बनाया गया है. वहीं लखनऊ के डीएम कौशल राज को वाराणसी भेज दिया गया है.
इनके अलावा सुशील कुमार पटेल को मिर्जापुर, हरिप्रताप शाही बलिया, मानवेंद्र सिंह को ललितपुर से फर्रुखाबाद, योगेश कुमार शुक्ल को ललितपुर, ज्ञानेश्वर तिवारी को हमीरपुर, शुभ्रा सक्सेना को रायबरेली और नितीश कुमार को बरेली डीएम पद पर तैनाती दी गई है.
वाराणसी के डीएम बने विशेष सचिव, मुख्यमंत्री
इनके अलावा बलिया के डीएम भवानी सिंह खगारौत अब विशेष सचिव ऊर्जा, निदेशक गैर परंपरागत ऊर्जा होंगे, वहीं कानपुर के डीएम रहे विजय विश्वास पंत को उपाध्यक्ष कानपुर विकास प्राधिकरण बनाया गया है. यहां तैनात किंजल सिंह को विशेष सचिव कृषि उत्पादन शाखा भेजा गया है. डीएम मिर्जापुर रहे अनुराग पटेल अब विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा होंगे, वहीं वाराणसी के डीएम सुरेंद्र सिंह विशेष सचिव मुख्यमंत्री बनाए गए हैं.
बरेली डीएम रहे वीरेंद्र कुमार सिंह बने विशेष सचिव पंचायती राज
इनके अलावा बरेली डीएम रहे वीरेंद्र कुमार सिंह को विशेष सचिव पंचायती राज, मनमोहन चौधरी को उपाध्यक्ष अलीगढ़ विकास प्राधिकरण, नेहा शर्मा को विशेष सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, नेहा प्रकाश को विशेष सचिव आइटी इलेक्ट्रानिक्स व एमडी यूपीडेस्को, शुभ्रांत शुक्ला को विशेष सचिव मुख्यमंत्री के साथ विशेष सचिव राज्य संपत्ति व राज्य संपत्ति अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.
इनके अलावा देवेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा उपाध्यक्ष आगरा विकास प्राधिकरण, रविशंकर गुप्ता विशेष सचिव कृषि उत्पादन शाखा, श्रीकांत मिश्रा उपाध्यक्ष शुक्लागंज उन्नाव विकास प्राधिकरण, ईशा प्रिया ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बुलंदशहर, प्रीती शुक्ला आयुक्त विंध्याचल मंडल मिर्जापुर और अक्षय त्रिपाठी को नगर आयुक्त कानपुर पद पर तैनाती दी गई है.
वहीं 3 पीसीएस अफसरों के ट्रांसफर में सुनील कुमार सिंह को सीडीओ कानपुर, यशवर्द्धन श्रीवास्तव को एडीएम वित्त व राजस्व गाजियाबाद और शिवप्रताप शुक्ल को नगर मजिस्ट्रेट गाजियाबाद पद पर भेजा गया है.


Prithviraj Chauhan: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमाखाने की कोशिश की गई है। हम आपको फिल्म आने से पहले सम्राट पृथ्वीराज चौहान की वीरता कहानियों बारे में बताने जा रहे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी आंख नहीं होने के बाद भी सम्राट पृथ्वीराज चौहान ने मुहम्मद गौरी को मार गिराया था।
सम्राट पृथ्वीराज चौहान वंश के हिंदू क्षत्रिय राजा थे। उत्तर भारत में 12 वीं सदी के उत्तरार्ध में उन्होंने अजमेर और दिल्ली पर राज किया था। सम्राट पृथ्वीराज चौहान का जन्म साल 1166 में अजमेर के राजा सोमेश्वप चौहान के घर हुआ था। गुजरात में जन्में सम्राट पृथ्वीराज चौहान बचपन से ही प्रतिभा दिखाई देती थी। दिल्ली के राजा अनंगपाल द्वितीय की इकलौती बेटी कर्पूरी देवी पृथ्वीराज चौहान की मां थीं। पिता की मृत्यु के बाद 13 साल की उम्र में ही उन्होंने अजमेर के राजगढ़ की गद्दी संभाल ली।
बचपन में ही कुशल योद्धा रहे सम्राट पृथ्वीराज चौहान ने युद्ध के कई गुण सीख थे। बाल्य काल में ही उनके अंदर योद्धा बनने के सभी गुण आ गए थे। दिल्ली के शासक और पृथ्वीराज चौहान के दादा अंगम ने पृथ्वीराज चौहान के साहस और बहादुरी की कहानियां सुनी तो बहुत प्रभावित हुए। इसके बाद उन्होंने पृथ्वीराज चौहान को दिल्ली के सिंहासन का उत्तराधिकारी बनाने का एलान कर दिया। पृथ्वीराज की एक कहानी प्रचलित है कि वह इतने शक्तिशाली थे कि एक बार बिना किसी हथियार के शेर को मार दिया था।
दिल्ली राज सिंहासन की गद्दी संभालने के बाद पृथ्वीराज चौहान ने किला राय पिथौरा को बनवाया था। उन्होंने सिर्फ 13 साल की उम्र में ही गुजरात के पराक्रमी शासक भीमदेव को युद्ध में हरा दिया था। पृथ्वीराज चौहान छह भाषाएं जानते थे जिनमें संस्कृत, प्राकृत, मागधी, पैशाची, शौरसेनी और अपभ्रंश भाषा शामिल है। इसके साथ ही उनको मीमांसा, वेदान्त, गणित, पुराण, इतिहास, सैन्य विज्ञान और चिकित्सा शास्त्र का भी ज्ञान था।
पृथ्वीराज चौहान की तरह ही उनकी सेना भी बलवान थी। इतिहासकारों के मुताबिक, 300 हाथी तथा 3,00,000 सैनिक पृथ्वीराज की सेना में शामिल थे। इनमें बड़ी संख्या में घुड़सवार भी शामिल थे। भारतीय इतिहास के सबसे प्रसिद्ध हिन्दू राजपूत राजाओं में से एक पृथ्वीराज चौहान का राज्य राजस्थान और हरियाणा तक फैला था। साहसी और युद्ध कला में निपुण सम्राट पृथ्वीराज चौहान बचपन से ही तीर कमान और तलवारबाजी पसंद करते थे। पृथ्वीराज चौहान को कन्नौज के राजा जयचंद की बेटी संयोगिता से प्रेम हो गया था।
इसके बाद वह संयोगिता को स्वयंवर से ही उठा ले गए और गन्धर्व विवाह किया। हालांकि संयोगिता के पिता राजा जयचंद और पृथ्वीराज चौहान की आपस में नहीं बनती थी। शादी के लिए जयचंद राजी नहीं थे। संयोगिता को उठा ले जाने के बाद जयचंद ने पृथ्वीराज से दुश्मनी मान ली।
चंदबरदाई और पृथ्वीराज चौहान बचपन के दोस्त थे। इसके बाद चंदबरदाई एक कवि और लेखक बने थे। उन्होंने महाकाव्य पृथ्वीराज रासो लिखा है। प्रथम युद्ध में सन 1191 में मुस्लिम शासक सुल्तान मुहम्मद शहाबुद्दीन गौरी ने पृथ्वीराज चौदान को कई बार हराना चाहा, लेकिन उसको सफलता नहीं मिली। पृथ्वीराज चौहान ने युद्ध में मुहम्मद गौरी को 17 बार हराया। इसके अलावा वह इतने दरियादिली थे कि मुहम्मद गौरी को कई बार माफ कर दिया और छोड़ दिया।
अठारहवीं बार मुहम्मद गौरी ने जयचंद की मदद ली और युद्ध में पृथ्वीराज चौहान को हरा दिया। इसके बाद उन्हें बंदी बना लिया और अपने साथ लेकर चला गया। पृथ्वीराज चौहान और चंदबरदाई दोनों को ही कैद कर लिया गया। मुहम्मद गौरी ने सजा के तौर पर पृथ्वीराज की आखों को गर्म सलाखों से फोड़वा दिया। मुहम्मद गौरी ने चंदबरदाई से पृथ्वीराज चौहान की अंतिम इच्छा पूछने के लिए कहा, क्योंकि चंदबरदाई और पृथ्वीराज आपस में मित्र थे। पृथ्वीराज चौहान शब्दभेदी बाण चलाने में माहिर थे। मुहम्मद गौरी को इस बात की जानकारी दी गई जिसके बाद उसने कला प्रदर्शन के लिए इजाजत दे दी।
पृथ्वीराज चौहान को जहां पर अपनी कला का प्रदर्शन करना था वहां पर मुहम्मद गौरी भी मौजूद था। पृथ्वीराज चौहान ने चंदबरदाई के साथ मिलकर मुहम्मद गौरी को मारने की योजना पहले ही बना ली थी। महफिल शुरू होने वाली थी तभी चंदबरदाई ने एक दोहा कहा- ‘चार बांस चौबीस गज, अंगुल अष्ट प्रमाण, ता ऊपर सुल्तान है मत चूके चौहान’।
चंदबरदाई ने पृथ्वीराज चौहान को संकेत देने के लिए इस दोहे को पढ़ा था। इस दोहे को सुनने के बाद मोहम्मद गोरी ने जैसे ही शाब्बास’ बोला। वैसे ही अपनी आंखों को गवा चुके पृथ्वीराज चौहान ने मुहम्मद गोरी को अपने शब्दभेदी बाण से मार दिया। हालांकि सबसे दुख की बात यह है कि इसके बाद पृथ्वीराज चौहान और चंदबरदाई ने दुर्गति से बचने के लिए एक दूसरे को मार दिया। ऐसे पृथ्वीराज ने अपने अपमान का बदला ले लिया। पृथ्वीराज के मरने की खबर सुनने के बाद संयोगिता ने भी अपनी जान दे दी।
देश - दुनिया
PM KISAN YOJANA: जारी हुआ PM किसान योजना की 11वी क़िस्त, जल्द करे चेक…

बीते मंगलवार को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त जारी कर दी गई। इस खास मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी शिमला में थे, जहां से लाभार्थियों को ये किस्त जारी की गई। सरकार ने लगभग 10 करोड़ से ज्यादा किसानों को लगभग 21 हजार करोड़ रुपये 11वीं किस्त के रूप में जारी किए। पीएम किसान योजना के लाभार्थियों को इससे पहले 10 किस्त मिल चुकी थी, और हर किसी को 11वीं किस्त का इंतजार था। किस्त के पैसे जारी होते ही धीरे-धीरे करके लाभार्थियों के बैंक खाते में ये पैसे पहुंचने लगे। लेकिन कई किसान ऐसे हैं, जिन्हें अभी तक ये पता नहीं चला है कि उनके खाते में पैसे आए हैं या नहीं? ऐसे में अगर आप भी ये जानना चाहते हैं कि आपको इस योजना की 11वीं किस्त के पैसे मिले हैं या नहीं। तो चलिए हम आपको इसे चेक करने के प्रोसेस के बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं…
ऐसे करें 11वीं किस्त चेक:
स्टेप 1
अगर आपको जानना है कि आपके खाते में पीएम किसान योजना की 11वीं किस्त के पैसे आए हैं या नहीं। तो आपको इसके लिए पीएम किसान के आधिकारिक पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर जाना है।
स्टेप 2
वेबसाइट पर जाने के बाद आपको यहां पर ‘लाभार्थी की स्थिति’ वाला ऑप्शन दिखेगा। आपको यहां पर क्लिक करना है।
स्टेप 3
इसके बाद आपको यहां पर अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना है। फिर आपको ‘डेटा प्राप्त करें’ वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
स्टेप 4
यहां पर लाभार्थी के आधार पर डेटा देखा जा सकता है। अगर आपका यहां सूची में नाम है, तो आपको पैसे मिल सकते हैं।
स्टेप 4
यहां पर लाभार्थी के आधार पर डेटा देखा जा सकता है। अगर आपका यहां सूची में नाम है, तो आपको पैसे मिल सकते हैं।
जॉब
यहां 12वी पास के लिए ITBP में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

मजबूत कद-काठी और स्टेनों का ज्ञान रखने वाले युवती-युवकों के लिए सरकारी नौकरी का एक अवसर आया है। भारत तिब्बत सीमा पुलिस यानी आईटीबीपी ने हेड कॉन्स्टेबल (HC) और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) के कुल 186 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।
इसके तहत पुरुष (मेल) की 154 वैकेंसी और महिला (फीमेल) की 25 पोस्ट हैं। वहीं, 107 रिक्तियां विभागीय उम्मीदवारों के लिए हैं। इनके लिए सीधी भर्ती प्रक्रिया 8 जून से शुरू की जाएगी।
ऑनलाइन है पूरी प्रक्रिया
इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन एप्लिकेशन प्रोसेस अपनाई जाएगी। कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर 7 जुलाई तक अप्लाई कर सकेंगे।
एप्लिकेशन फीस
आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क 100 रुपये का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। हालांकि, एससी, एसटी, एक्स-सर्विसमेन और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में पूरी छूट दी गई है।
जरूरी योग्यता, आयु सीमा एवं अन्य मानदंड
हेड कॉन्स्टेबल पदों के लिए कैंडिडेट का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट या सीनियर सेकेंड्री) की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही, कंप्यूटर पर अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट और हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की गति होनी चाहिए।
कैंडिडेट की आयु 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष से कम और 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
वहीं, एएसआई पदों के लिए भी 10+2 परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए और 80 शब्द प्रति मिनट की गति से डिक्टेशन और कंप्यूटर पर 50 मिनट में अंग्रेजी में या 65 मिनट में हिंदी में ट्रांसक्रिप्शन की गति होनी चाहिए
-
ज्योतिष7 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी वरना,हो सकती है ये बड़ी परेशानी…ये रही बहेतरीन उपाये
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी वरना,हो सकती है ये बड़ी परेशानी…
-
ज्योतिष5 days agoVastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
जॉब6 days agoरेलवे में निकली 10 वीं पास के लिए भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…मिलेगा बंफर सैलरी…
-
ज्योतिष6 days agoVASTU TIPS: ये 4 दिन भूलकर भी न तोड़े तुलसी, नही तो भुगतने पड़ सकते है ये परिणाम…
-
ज्योतिष5 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी वरना,हो सकती है ये बड़ी परेशानी…ये रही बहेतरीन उपाये
-
ज्योतिष5 days agoVastu tips : पर्स में न रखें इन चीजों को वरना हो सकती है,जिंदगी भर परेशानी…
-
ज्योतिष4 days agoVastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
जॉब7 days agoहेड कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
ज्योतिष5 days agoVastu tips: घोड़े की नाल को घर में इस दिशा लगाए,वरना जिंदगी भर पड़ सकती है, भीख मांगना…






























You must be logged in to post a comment Login