देश - दुनिया
इस बार धनतेरस पर सिर्फ 1 रुपये में खरीदें सोना, जानिए क्या है तरीका?

इस दिवाली और धनतेरस पर आपको सोना खरीदने के लिए हजारों रुपये की जरूरत नहीं है. आप सिर्फ 1 रुपये में भी सोना खरीद सकते हैं. इस बार दिवाली पर अपने बजट के हिसाब से गोल्ड खरीद सकते हैं. सोने की कीमत चाहें 50,000 हो या फिर 48,000 लेकिन आप 1 रुपये से सोना खरीदने की शुरुआत कर सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कि आप कैसे ये सोना खरीद सकते हैं-
जानिए कहां से खरीद सकते हैं सोना?
आजकल सभी लोग डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आप पेटीएम, गूगल पे और फोन पे जैसे मोबाइल वॉलेट के जरिए गोल्ड खरीद सकते हैं. आपको 1 रुपये में भी 1 रुपये में 999.9 शुद्ध सर्टिफाइड गोल्ड मिलेगा.
अपने फोन से खरीद सकते हैं सोना
गूगल पे के प्लेटफॉर्म पर खरीदारी के लिए आपको लॉगिन के बाद स्क्रॉल कर नीचे Gold आइकन पर क्लिक करना होगा. इसके बाद मैनेज योर मनी में Buy Gold का ऑप्शन चुनना होगा. यहां आप एक रुपए में भी डिजिटल गोल्ड खरीद सकते हैं. इस पर 3 फीसदी जीएसटी भी देना होगा। इस प्लेटफॉर्म पर अगर 5 रुपए का डिजिटल गोल्ड खरीदते हैं तो 0.9 mg मिलेगा. गोल्ड को बाय के अलावा सेल, डिलिवरी और गिफ्ट का भी ऑप्शन मिलेगा. जब आपको गोल्ड बेचना होगा तो सेल के बटन पर क्लिक करना होगा. गिफ्ट के लिए गिफ्ट का ऑप्शन चुनना होगा.
Paytm पर भी खरीद सकते हैं सोना
आप अपने Paytm के ऑप्शन पर जाएं और PaytmGold के ऑप्शन पर क्लिक करें. फोनपे से गोल्ड खरीदने के लिए Mymoney पर क्लिक करना होगा.
ये है खरीदने का तरीका
Google Pay के प्लेटफॉर्म पर खरीदारी के लिए आपको लॉगिन के बाद स्क्रॉल कर नीचे Gold आइकन पर क्लिक करना होगा.
>> इसके बाद मैनेज योर मनी में Buy Gold का ऑप्शन चुनें.
यहां आप एक रुपए में भी डिजिटल गोल्ड खरीद सकते हैं. इस पर 3 फीसदी जीएसटी भी देना होगा.
>> अगर आप 5 रुपए का डिजिटल गोल्ड खरीदते हैं तो 0.9 mg मिलेगा.
>> गोल्ड को Buy के अलावा sale, डिलीवरी और गिफ्ट का भी ऑप्शन मिलेगा.
>> अगर आपको गोल्ड बेचना हो तो Sale के बटन पर क्लिक करना होगा, वहीं गिफ्ट करने के लिए Gift का ऑप्शन चुनना होगा.

देश - दुनिया
बहन के अलग धर्म में शादी से नाराज भाई ने ,जीजा को मारी गोली
पुलिस के मुताबिक, घायल देवा परिवार के साथ आदर्श नगर इलाके में रहते हैं। वह जिम ओनर हैं। उन्होंने जहांगीरपुरी निवासी आरोपी शहनवाज उर्फ शहबाज की बहन से जुलाई महीने में
बहन के दूसरे धर्म में शादी करने से खफा भाई ने बहनोई को गोली मार दी। वारदात शनिवार देर रात मॉडल टाउन इलाके की है। आरोपी के साथ उसका दोस्त भी वारदात में शामिल था। गोली से घायल युवक की पहचान 26 वर्षीय देवा के तौर पर हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही लोकल पुलिस मौके पर पहुंची। नाजुक हालत में देवा को शालीमार बाग के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इस बाबत मॉडल टाउन थाने की पुलिस ने हत्या की कोशिश, आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किया है। डीसीपी उषा रंगनानी के मुताबिक, जांच के दौरान जिले की स्पेशल स्टाफ पुलिस ने कुछ ही घंटे के भीतर ही मोबाइल की लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज की मदद से दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान जहांगीरपुरी के एच ब्लॉक निवासी 21 वर्षीय शहनवाज उर्फ शहबाज और उसके दोस्त यूपी के बदायूं निवासी 20 वर्षीय हर्षित उर्फ आर्यन के तौर पर हुई है। दोनों वारदात के बाद दिल्ली छोड़कर कर कहीं और भागने की फिराक में थे।
पुलिस के मुताबिक, घायल देवा परिवार के साथ आदर्श नगर इलाके में रहते हैं। वह जिम ओनर हैं। उन्होंने जहांगीरपुरी निवासी आरोपी शहनवाज उर्फ शहबाज की बहन से जुलाई महीने में शादी की थी। इस रिश्ते से लड़की का भाई और परिवार वाले खुश नहीं थे। उन्होंने इस पर आपत्ति जताई थी। जिसके चलते लड़की ने अपने भाई और परिवार से रिश्ता खत्म कर दिया था। ऐसे में भाई शहबाज इसके लिए अपने बहनोई देवा को जिम्मेदार मानता था। बताया जाता है कि शनिवार की रात को आरोपी ने अपने बहनोई को बात करने के लिए मॉडल टाउन के बिग बाजार के निकट में बुलाया। इसके बाद देवा अपनी बुलेट से वहां पहुंच गए। जहां आरोपी शहबाज और उसका दोस्त हर्षित मौजूद थे।
जहां से बातचीत के लिए तीनों बुलेट पर सवार होकर कुछ दूर आगे शालीमार पार्क के निकट पहुंचे, जहां शहबाज व उसके दोस्त ने पिस्टल से देवा के सिर व सीने में गोली मार दी। मौके से फरार हो गए। गोली लगने से खून तेजी से बहने लगा। देवा सड़क पर ही गिर पड़े। इसी दौरान वहां गश्त करते हुए कॉन्स्टेबिल संतोष कपूर पहुंचे तो उन्होंने मामले की सूचना थाने में दी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
देश - दुनिया
ACB जज ने किया 14 साल के बालक के साथ कुकर्म, DSP ने पीड़ित को धमकाया, सस्पेंड

राजस्थान के भरतपुर में एक जज द्वारा 14 साल के बच्चे से कुकर्म करने की शर्मनाक घटना सामने आई है. आरोपी जज जितेन्द्र सिंह गुलिया भ्रष्टाचार निवारण मामले के विशेष न्यायाधीश हैं. आरोप है कि उनके दो अन्य कर्मचारियों ने भी नाबालिग बच्चे का यौन शोषण किया. मामला खुलने पर एसीबी के उपाधीक्षक परमेश्वरलाल यादव पर पीड़ित परिवार को धमकाने का आरोप लगा है. घटना की गंभीरता को देखते हुये हाईकोर्ट प्रशासन ने आरोपी जज को और राज्य सरकार ने एसीबी के उपाधीक्षक को निलंबित कर दिया है. इस घटना के बाद दो वीडियो भी वायरल हुये हैं उनमें आरोपी जज पीड़ित और उसके परिवार से माफी मांगता हुआ नजर आ रहा है.
इस संबंध में पीड़ित परिवार की ओर से जज के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. भरतपुर के मथुरा गेट थाना पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर सामूहिक दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बाद में आरोपी जज ने भी पीड़ित परिवार के खिलाफ ब्लैकमेल करने का क्रॉस केस दर्ज कराया है. यह घटना सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है.
देर रात दोनों अधिकारी निलंबित
उसके बाद रविवार देर रात पूरे मामले में एसीबी के न्यायधीश जितेंद्र सिंह गुलिया का साथ देने वाले एसीबी के सीओ परमेश्वरलाल यादव को भी निलंबित कर दिया गया. एसीबी के सीओ परमेश्वर लाल यादव पर पीड़ित परिवार को धमकाने का आरोप है. निलंबन अवधि में सीओ परमेश्वरलाल यादव आईजी कार्यालय भरतपुर में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे.

देश - दुनिया
कब्र’ से बाहर आईं ‘मुर्दे की उंगलियां’, देखते ही चिल्लाया शख्स; घटना यूनाइटेड किंगडम

लंदन: अगर आप अकेले एक जंगल से गुजर रहे हों और जिस कच्चे रास्ते पर आप जा रहे हों, उसी पर आपको दिखता है कि एक मुर्दे की उंगलियां कब्र से बाहर निकल आई हैं और वो कब्र कच्चे रास्ते के बिल्कुल बीचोबीच में है तो आप क्या करेंगे? ऐसा नजारा देखकर कोई भी बुरी तरह से डर सकता है. ऐसी ही एक घटना यूनाइटेड किंगडम में एक आदमी के साथ हुई.
जमीन से बाहर निकलीं मुर्दे की उंगलियां
डेली स्टार में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, जब शख्स जंगल से गुजर रहा था तो उसे जमीन से बाहर एक मुर्दे की उंगलियां आती हुई दिखीं, जिसे देखकर वो बहुत डर गया और चिल्लाने लगा. चाहकर भी वो कदम आगे बढ़ा नहीं पा रहा था. लेकिन मुर्दे की उंगलियों को ध्यान से देखने के बाद उसे मालूम हुआ कि ये मामला कुछ और ही है.
मुर्दे की उंगलियों के पीछे क्या था राज?
दरअसल जिसे वो मुर्दे की उंगलियां समझ रहा था वो कब्र से निकलीं किसी मुर्दे की उंगलियां नहीं बल्कि एक कोरल था जिसे डेड मैंस फिंगर्स कहा जाता है. डेड मैंस फिंगर्स को एक नजर में देखने पर ऐसा लगता है कि वो किसी मुर्दे की उंगलियां हैं.
जमीन फाड़कर निकलीं डेड मैंस फिंगर्स
डेड मैंस फिंगर्स दिखने में डरावनी होती हैं. ग्रोथ होने के बाद इसकी शाखाएं जमीन फाड़कर बाहर आ जाती हैं और किसी मुर्दे की उंगलियों जैसी लगती हैं. इसी वजह से इस कोरल का नाम डेड मैंस फिंगर्स रखा गया है.
गौरतलब है कि हैलोवीन वीकेंड में कई लोगों ने डराने के लिए भी डेड मैंस कोरल का इस्तेमाल किया. 31 अक्टूबर को दुनियाभर में हैलोवीन फेस्टिवल मनाया गया. इसमें लोग डरावना रूप बनाते हैं और लोगों को डराने की कोशिश करते हैं

-
देश - दुनिया6 days agoचीन में लगा लॉकडाउन, 11 राज्यों में बढ़ा कोरोना का कहर
-
देश - दुनिया6 days agoसोने के दाम में आई जोरदार गिरावट, फटाफट चेक करें
-
देश - दुनिया7 days agoकरोड़पति की बीवी 13 साल छोटे रिक्शावाले पर फिदा, घर से 47 लाख रुपये लेकर हुई फरार
-
देश - दुनिया4 days ago50 रुपए में करवा लीजिए टंकी फुल, यहां माचिस से भी सस्ता है एक लीटर पेट्रोल
-
देश - दुनिया6 days agoनवंबर 2021 में 17 दिन बंद रहेंगे बैंक,देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
-
देश - दुनिया7 days agoबेटी के बाप ने खुद को अविवाहित बताकर फेसबुक पर युवती से की दोस्ती, फिर रचाई शादी, ऐसे खुली पोल
-
देश - दुनिया6 days agoपीएम किसान के बदल गए नियम, तुरंत करें यह काम वरना नहीं आएगा खाते में पैसा
-
देश - दुनिया3 days agoअसिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर निकली 1200 से अधिक पदों पर भर्ती
-
देश - दुनिया4 days agoहत्यारे ने वकील के हर सवाल का जवाब म्याऊं-म्याऊं में दिया, गुस्साए जज ने कोर्ट से निकाला
-
देश - दुनिया5 days agoशाहरुख खान ने आर्यन खान को जेल से निकालने के लिए ली इस शख्स से मदद





























You must be logged in to post a comment Login