Accident
सड़क हादसा : ट्रेलर में जा घुसी बस,मौक़े 24 कर्मचारी घायल,यात्रियों में मची चीख-पुकार

हादसा इतना भयंकर था कि बस में सवार पशुपालन विभाग के 28 कर्मचारियों में से 24 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे की सूचना पर परसाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग भी मौके पर जमा हो गए.उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर आज एक तेज रफ्तार निजी ट्रेवल्स की बस आगे चल रहे ट्रेलर से भिड़ गई. हादसे में बस में सवार दो दर्जन लोग घायल हो गए, जिन्हें सूचना पर मौके पर पहुंची परसाद थाना पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और हॉस्पिटल भिजवाया.दरअसल, यह हादसा परसाद थाना क्षेत्र के उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाइवे स्थित राजपुताना होटल के पास हुआ. बताया जा रहा है कि बस में खेरवाड़ा उपखण्ड के पशुपालन विभाग के कर्मचारी सवार थे, जो जयपुर में आयोजित हुए विभाग के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे. इस दौरान अल सुबह बस चालक को झपकी आ गई और बस आगे चल रहे ट्रेलर से भिड़ गए. हादसा इतना भयंकर था कि बस में सवार पशुपालन विभाग के 28 कर्मचारियों में से 24 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे की सूचना पर परसाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग भी मौके पर जमा हो गए. पुलिस ने लोगों की सहायता से कड़ी मशक्कत से घायलों को बस से बाहर निकाला और एंबुलेंस की सहायता से उन्हें स्थानीय चिकित्सालय पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को उदयपुर के महाराणा भूपाल चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया, जहां घायलों का उपचार जारी है. करीब एक दर्जन घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Accident
झारखंड केबल कार हादसे में 2 की मौत 48 अब भी फंसे हुए
झारखंड केबल कार हादसा
2 की मौत, 48 लोग अब भी फंसे हुए हैं
एयरफोर्स बचावकार्य में जुटी
देवघर के त्रिकूट रोपवे पर रविवार से फँसे लोगों को निकालने के लिए एनडीआरएफ़ के जवानों के अलावा सेना के जवान और हेलिकॉप्टर भी पहुँचा @ndtvindia @Anurag_Dwary pic.twitter.com/6IGmLjJKLz
— manish (@manishndtv) April 11, 2022
Accident
सड़क हादसा: बाइक सवार पति-पत्नी को ट्रक ने रौंदा, मौत…

कोरबा। जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है। यहाँ सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। हादसे में महिला ट्रेलर गाड़ी के चक्के के नीचे आ गई थी। जिसके चलते उसकी जान चले गई। बताया गया है कि महिला अपने पति के साथ आधार कार्ड (Aadhar Card) बनवाकर वापस लौट रही थी। इसी दौरान ये हादसा हो गया है। हादसा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के राताखार बाईपास (Ratakhar Bypass) शराब दुकान के पास हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम जूनापारा पड़निया निवासी तीज बाई महंत अपनी पति के साथ बाइक में बैठकर कोरबा आधार कार्ड बनवाने के लिए गई थी। आधार कार्ड बनवाने के बाद वह सुबह करीब 11 बजे वापस लौट रही थी। इसी दौरान राताखार बाईपास के पास सामने से आए ट्रेलर गाड़ी ने उसे चपेट में ले लिया। पता चला है कि ट्रेलर चालक ने अचानक गाड़ी को मोड़ दिया। जिसके चलते ये हादसा हो गया।
हादसे के बाद महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं ड्राइवर ट्रेलर छोड़कर भाग निकला था। आस-पास के लोग भी मौके पर पहुंच गए थे। घटना में महिला के पति को भी हल्की चोटें आई हैं। मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा तब तक महिला की जान जा चुकी थी।
इधर, धीर-धीरे आस-पास के लोगों की भीड़ बढ़ती गई। फिर लोगों ने नारेबाजी शूरू कर दिया और रास्ते में चक्काजाम कर दिया। वहीं हादसे की सूचना पुलिस को भी दी गई थी। खबर लगते ही पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची। तब जाकर लोगों को शांत कराया गया। इस प्रकार करीब 3 घंटे के बाद चक्काजाम समाप्त हुआ। इसके बाद शव को पीएम के लिए भेजा गया है।
Accident
खौफनाक सड़क हादसे : युवक की मौत बाद जल कर राख हुई बाइक..

हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और इस हादसे की जानकारी आंबापुरा थाना पुलिस को दी. मौके पर आंबापुरा थाना अधिकारी गजवीर सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया.
राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के आंबापुरा थाना क्षेत्र में रात को भीषण सड़क हादसा हुआ. इस हादसे मे बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि बाइक जलकर राख हो गई.
यह पूरा मामला नादिया गांव के पास हुआ,जब वागतालाब निवासी मगन पिता देवजी बाइक से अपने गांव जा रहा था. तभी नादिया गांव के पास जीएसएस के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर से बाइक की भिड़ंत हो गई. इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं, बाइक जलकर राख हो गई. इस हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया.
हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और इस हादसे की जानकारी आंबापुरा थाना पुलिस को दी. मौके पर आंबापुरा थाना अधिकारी गजवीर सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया. वहीं, मृतक युवक के शव को एमजी चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया.
मृतक के परिजनों को इस हादसे की सूचना दी. पुलिस ने मौके से जली हुई बाइक को सड़क से हटाया, वहीं ट्रैक्टर को थाने पहुंचाया. पुलिस आज शव का पोस्टमार्टम कराएगी. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है.
-
Tech & Auto7 days agoखुशखबरी: अब पेट्रोल के टेंशन से हो जाइए फ्री.. Hero के इस बाइक मे हुआ नया बदलाव…
-
देश - दुनिया6 days agoAyushman yojna: गोल्डन कार्ड धारक ध्यान दें, इलाज को लेकर अस्पतालो में शुरू हुई ये व्यवस्था, पढ़े पूरी खबर…
-
देश6 days agoएक बार फिर कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : DA के बाद बढ़ेगा HRA भत्ता,सैलरी में होगी बम्फर बढ़ोतरी
-
देश5 days agoएक बार फिर कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : DA के बाद बढ़ेगा HRA भत्ता ,सैलरी में होगी बम्फर बढ़ोतरी
-
Tech & Auto6 days agoHero के इलेक्ट्रिक स्कूटर एक चार्ज में देगी 140 किमी की रेंज,जानें कीमत..
-
देश - दुनिया5 days agoAyushman yojna: गोल्डन कार्ड धारक ध्यान दें,इलाज को लेकर अस्पतालो में शुरू हुई ये व्यवस्था..
-
Lifestyle7 days agoगर्मी में न खाए इन लोग तरबूज,हो सकती है बड़ी परेसानी…जानें वजह
-
जॉब6 days agoरेलवे में अपरेंटिस के 300 पदो पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि…
-
देश6 days agoरेल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : बढ़ी सैलरी,जारी हुआ आदेश ; बढ़ कर आएगी सैलरी…
-
देश4 days agoकर्मचारियों के लिए खुशखबरी : DA के बाद बढ़ेगा HRA भत्ता,सैलरी में होगी बम्फर इजाफ़ा…























You must be logged in to post a comment Login