मनोरंजन
अर्जुन कपूर ने अपनी र्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप कर , तोड़े सारे रिश्ते

मनोरंजन
बॉलीवुड : टार्जन एक्टर हेमंत बिर्जे का एक्सीडेंट, टार्जन सहित पत्नी भी घायल
मनोरंजन
मशहूर गायिका : 92 साल की लेजेंडरी सिंगर लता मंगेशकर कोरोना पॉजिटिव, आईसीयू में भर्ती

हिंदी सिनेमा की मशहूर गायिका लता मंगेशकर की उम्र 92 साल है. बढ़ती उम्र के कारण उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना भी करना पड़ रहा है. कुछ समय पहले वह सांस लेने में दिक्कत के कारण भी अस्पताल में भर्ती हुई थीं. फिलहाल, लता के फैंस उनके स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहे हैं.बॉलीवुड से बड़ी खबर सामने आ रही है. लेजेंड सिंगर लता मंगेशकर कोरोना की चपेट में आ गई हैं.
स्वर कोकिला लता मंगेशकर को फिलहाल ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि उनमें कोरोना के हल्के लक्षण पाए गए हैं. रिपोर्ट के अनुसार, कोविड की वजह से लता मंगेशकर को निमोनिया हो गया है
लता मंगेशकर के स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए रचना ने बताया, ‘वो बिल्कुल ठीक हैं. उनकी उम्र को देखते हुए एहतियातन उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है. कृपया हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें और दीदी के लिए प्रार्थना करें”.92 साल की लता मंगेशकर के कोरोना की चपेट में आने की खबर के बाद से सोशल मीडिया में हड़कंप मच गया है.
ऐसे में फैंस उनके जल्दी ठीक होने की कमाना कर रहे हैं. कई लोग ट्विटर पर लता मंगेशकर के लिए दुआएं कर रहे हैं कि वह जल्दी ठीक हो जाएं और कोरोना से रिकवर कर जाएं.
पहले भी अस्पताल में भर्ती हुई थीं स्वर कोकिला
इससे पहले भी लता मंगेशकर को अस्पताल में तब भर्ती कराया गया था, जब उन्हें सांस लेने में तकलाफ हुई थी. नवंबर 2019 में लता मंगेशकर को सांस लेने में परेशानी हुई थी. उस समय गायिका की छोटी बहन उषा ने कथित तौर पर कहा था कि गायिका को वायरल इंफेक्शन हुआ है.
कुछ समय तक अस्पताल में रहने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी.बता दें कि स्वर कोकिला लता मंगेशकर 92 साल की हैं. दिग्गज गायिका लता मंगेशकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. गायिका अक्सर अपने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपने पोस्ट के माध्यम से जुड़ी रहती हैं. लता मंगेशकर ज्यादातर बॉलीवुड के तमाम बड़ी शख्सियतों की तस्वीरें थ्रोबैक की तरह फैंस के साथ शेयर करती हैं और उन्हें उस वक्त के किस्सों से रूबरू कराती हैं.
बताते चलें, लता मंगेशकर को पद्म भूषण, पद्म विभूषण, दादा साहब फाल्के पुरस्कार समेत कई राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है.
मनोरंजन
सलमान खान को उनके फार्म हाउस पर सांप ने काटा, देर रात अस्पताल में हुए थे भर्ती

सलमान खान को उनके पनवेल स्थित फार्म हाउस पर देर रात सांप ने कांट लिया। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। राहत की बात है कि उन्हें अस्पताल से छुटटी मिल गई है। रविवार की सुबह करीब 9 बजे वह अपने फार्म हाउस पर लौट आए हैं। बताया जा रहा है कि अभी उनकी तबीयत ठीक है और वह खतरे से बाहर हैं।
सलमान के फार्म हाउस के आस-पास काफी पेड़-पौधे हैं और यह इलाका चारों ओर पहाड़ियों से घिरा हुआ है जिसकी वजह से यह खतरा बना रहता है।रात के 3 बजे सलमान खान को मुंबई के कामोठे के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के मुताबिक, सलमान खान अभी अपने फार्म हाउस पर आराम कर रहे हैं।
बता दें कि क्रिसमस के मौके पर सलमान खान, उनके परिवार के सदस्य और दोस्त फार्म हाउस पर पहुंचे थे। तभी ये घटना हुई। 27 दिसंबर को सलमान खान का जन्मदिन भी है। ऐसे में अब इसकी संभावना कम ही है कि बर्थडे पर ग्रैंड सेलिब्रेशन होगा।वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान हाल ही में फिल्म ‘अंतिम’ में नजर आए थे।
फिल्म में उनके साथ उनके बहनोई आयुष शर्मा की मुख्य भूमिका थी। इसके अलावा वह रियलिटी शो ‘बिग बॉस 15’ होस्ट करते नजर आ रहे हैं। उनकी आने वाली फिल्म ‘टाइगर 3’ की शूटिंग अभी बाकी है। इसके अलावा सूरज बड़जात्या की एक फिल्म उनके खाते में है। ‘किक 2’ का ऐलान भी पिछले साल किया गया था और अभी कुछ दिन पहले ही उन्होंने ‘बजरंगी भाईजान’ के सीक्वल को कन्फर्म किया।
-
जॉब7 days agoरक्षा मंत्रालय में निकली 10वी 12वी पास के लिए नौक़री , युवाओं के लिए रक्षा क्षेत्र में बेहतर अवसर
-
जॉब5 days agoनौकरी पाने का सुनहरा अवसर : बैंक ऑफ बड़ौदा मे निकली भर्ती ,जल्द करे अप्लाइ
-
जॉब6 days ago10वीं पास के लिए यहाँ निकली जूनियर क्लर्क व स्टेनोग्राफर की नौकरी,जल्द करें अप्लाई
-
देश7 days agoओमिक्रॉन वेरिएंट का नये लक्षण , वेरिएंट श्वसन तंत्र के ऊपरी हिस्से को प्रभावित करता
-
जॉब4 days agoयुवाओं के लिए ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका: पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से असिस्टेंट ऑफिसर पदों पर भर्ती, जल्द करे अप्लाई
-
देश5 days agoभारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के दो लाख 68 हजार 833 नए केस,पॉजिटिविटी रेट 14.70% फीसदी से बढ़कर अब 16.66 फीसदी
-
व्यापर4 days agoSBI ग्राहकों के लिए ख़ुशख़बरी : FD पर ब्याज दरों में इजाफा
-
जॉब3 days agoअच्छी खबर युवाओं के लिए : खाद्य सिविल आपूर्ति इंस्पेक्टर के 84 पदों पर भर्ती,जल्द करें अप्लाई ;ये रहीं योग्यता
-
जॉब3 days agoनौकरी पाने का सुनहरा अवसर : छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज विभाग में भर्ती, जल्द करे अप्लाई
-
छत्तीसगढ़6 days agoबीते 24 घंटों में छत्तीसगढ़ कोरोना के 6,015 नये केस , SI सहित 20 पुलिसकर्मी पाजिटिव
























You must be logged in to post a comment Login