क्राइम न्यूज़
रेप से पहले महिलाओं को देता था तीन विकल्प, फिर बन जाता था वहशी; अब जेल में गुजरेंगे 14 साल
आरोपी देता था रिंग, हैमर या नाइफ का Options
‘डेली स्टार’ की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी डेनियल यूल इंग्लैंड के मिडिल्सब्रा का रहने वाला है और कई महिलाओं के साथ बलात्कार करने के आरोप में उसे 14 साल की सजा सुनाई गई है. खबर है आरोपी वारदात से पहले महिलाओं कई तरह से प्रताड़ित करता था. वह महिलाओं से कहता कि वो रिंग, हैमर या नाइफ में से कोई एक चुन सकती हैं।
महिला ने चुनी मौत, फिर भी किया बलात्कार

क्राइम न्यूज़
आपसी झगड़े के बाद ननद-भाभी ने खाया जहर, बहू की मौत के मामले में दहेज हत्या का केस दर्ज

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर क्षेत्र के साकीपुर गां में एक महिला की मंगलवार को जहरीला पदार्थ खाने से हुई मौत के मामले में उसके पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र के साकीपुर गांव की ऋतु शर्मा (25) का पांच साल पहले मोहित शर्मा से विवाह हुआ था।
उन्होंने बताया कि मंगलवार को कथित तौर पर ऋतु और उसकी ननद चंचल में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद दोनों ने ही जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों को अत्यंत गंभीर हालत में ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां ऋतु की इलाज के दौरान मौत हो गई।प्रवक्ता ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि चंचल की हालत स्थिर बनी हुई है।
प्रवक्ता ने बताया कि ऋतु के मायके वालों ने आरोप लगाया है कि दहेज के लिए उसके पति मोहित शर्मा, ससुर राकेश शर्मा, ननद चंचल तथा सास संतोष ने जहरीला पदार्थ देकर उसकी हत्या कर दी।उन्होंने बताया कि इस संबंध में दहेज हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रवक्ता ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
क्राइम न्यूज़
जिंदा है शीना बोरा! इंद्राणी मुखर्जी ने किया इतना बड़ा दावा, पहले फिर रायगढ़ के जंगल में मिली लाश किसकी थी ,लाश को लेकर सस्पेंस

अपनी बेटी की हत्या करने के आरोप में जेल की हवा खा रही इंद्राणी मुखर्जी एक बाऱ फिर चर्चा में है. शीना बोरा हत्याकांड को लेकर इंद्रणी ने फिर एक दावा किया है. इस बार उनका कहना है कि शीना बोरा जिंदा है और इस वक्त वह कश्मीर में है. इंद्राणी ने सीबीआई डायरेक्टर को पत्र लिखकर दावा किया है कि उसकी बेटी शीना बोरा जिंदा है. इद्राणी मुखर्जी के इस पत्र ने सनसनी फैला दी है. अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि आखिर इंद्राणी मुखर्जी इतने दिनों तक शीना बोरा के जिंदा होने को छुपाये क्यों रखी. दूसरा सवाल यह है कि अगर इंद्राणी की बात सच मान ली जाए तो रायगढ़ के जंगल से मिले लाश के अवशेष शीना के नहीं थे, तो वो लाश किसकी थी?
इंद्राणी मुखर्जी ने सीबीआई निदेशक को लिखे खत में दावा किया है कि हाल ही में उसकी मुलाकात जेल में एक महिला से हुई थी. जिसने उसे बताया था कि वो कश्मीर में शीना बोरा से मिली थी. इंद्राणी ने खत में कहा कि अब सीबीआई कश्मीर में शीना बोरा को तलाश करे. इंद्राणी 2015 से मुंबई की बायकुला जेल में बंद हैं.
सीबीआई ने अपनी जांच में खुलासा किया था कि शीना बोरा की हत्या अप्रैल 2012 में की गई थी. उसकी लाश को रायगढ़ के पेन इलाके में जंगल के बीच दफ्न कर दिया गया था. यूं तो ये मामला महज एक राज ही बनकर रह जाता, लेकिन 23 मई 2012 को ही स्थानीय गांववालों को जंगल के बीच दफनाई गई लाश का पता चल गया था. उन्होंने इस घटना की जानकारी पेन थाना पुलिस को दी थी.
तब पेन थाना पुलिस मौके पर पहुंची लाश को जमीन से निकाला. पहचान करने की कोशिश की. लेकिन कुछ पता नहीं चला. फिर लाश का परीक्षण किया गया. कुछ सैंपल लिए गए और फिर पुलिस ने लाश को दफ्न कर दिया. वक्त बीतता गया. लेकिन यह मामला साल 2015 के दौरान चर्चाओं में आ गया. क्योंकि मरने वाली लड़की शीना बोरा एक हाई प्रोफाइल परिवार की लड़की थी. जो हत्या से पहले ही घर से गायब चल रही थी.
रायगढ़ के जगंल में मिले लाश के अवशेष शीना बोरा के ही थे. इस बात की पुष्टि एम्स की फोरेंसिक रिपोर्ट ने भी की थी. यह रिपोर्ट सीबीआई को सौंप दी गई थी. फोरेंसिक रिपोर्ट ने इस बात की तस्दीक कर दी थी कि रायगढ़ के जंगल में मिले लाश के अवशेष शीना बोरा के ही थे. इस रिपोर्ट को बनाने से पहले तीन तरह से जंगल में मिली लाश का परिक्षण किया गया था. तभी इस बात की पुष्टि गई थी.
विशेषज्ञों ने सबसे पहले हड्डी का डीएनए परीक्षण किया था. उसके बाद दूसरे चरण में खोपड़ी के अवशेषों का परीक्षण किया गया. और तीसरे चरण में मौका-ए-वारदात पर मौजूद सबूतों की जांच और परीक्षण किया गया था. सभी नमूने शीना बोरा की लाश से मेल खा रहे थे. और सबसे अहम था शीना बोरा के शरीर से लिया गया डीएनए का नमूना. जिसकी जांच करने पर पता चला कि वो हत्या की मुख्य आरोपी इंद्राणी के डीएनए से मैच कर रहा था. इसके बाद विशेषज्ञों ने विस्तृत रिपोर्ट बनाई थी.
अब जेल में बंद शीना मर्डर केस की मुख्य आरोपी शीना की मां इंद्राणी मुखर्जी के दावे ने सीबीआई और इस केस से जुड़ी तमाम एजेंसियों की जांच को ही कटघरे में खड़ा कर दिया है. अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर इंद्राणी के दावे में सच्चाई है तो जिस लड़की की लाश रायगढ़ के जंगल से मिली थी, वो लड़की कौन थी? उसकी हत्या किसने की? उसके कत्ल के पीछे कातिल का क्या मकसद था? आखिर कत्ल की इस साजिश का मुख्य किरदार कौन था? ऐसे तमाम सवाल हैं, जिनके जवाब सीबीआई को नए सिरे से तलाशने होंगे.
क्राइम न्यूज़
Free Fire खेलने के दौरान चचेरे भाई से बहस, चचेरे भाई ने ली नाबालिग की जान

फ्री फायर और पबजी में पैसे लगाने के चक्कर में नाबालिग चचेरे भाई ने एक बच्चे को गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया. यही नहीं नाबालिग ने हत्या के बाद शव को जमीन में दफन भी कर दिया. आरोपी ने लोगों को गुमराह करने के लिए हत्या के बाद फर्जी ID बनाकर बच्चे के पिता से फिरौती भी मांगी.रिपोर्ट के मुताबिक, नागौर जिले के लाडनूं थाना क्षेत्र में 5 दिन पहले एक 12 वर्षीय नाबालिग बच्चा घर से गायब हो गया था।
बाद में बच्चे की लाश उसी के गांव में बरामद हुई, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया. 8 दिसंबर को बच्चा लापता होने के बाद परिजन ने लापता होने की दर्ज करवाई थी. 5 दिनों की जांच पड़ताल और साइबर एक्सपर्ट्स की सहायता से पुलिस को गुमशुदा बालक की लाश गांव के नजदीक एक नाले के पास बरामद हुई. नाबालिग की गला दबाकर हत्या करने के बाद लाश को यहां दफन कर दिया गया था. बच्चे के घर से लापता होने की घटना के बाद परिजन के पास फिरौती मांगने को लेकर एक फोन आया था।
नागौर पुलिस अधीक्षक अभिजीत सिंह के निर्देश पर लाडनूं थाना अधिकारी ने जांच कर इस गुत्थी को सुलझाया.मृतक के चचेरे भाई ने ही फ्री फायर और PUBG गेम खेलने के दौरान हुए किसी विवाद को लेकर अपने भाई को गला दबाकर मार डाला, बाद में शव गांव के बाहर नाले के पास एक गढ्ढे में दफन कर दिया।
पुलिस और परिजन को भ्रमित करने के लिए उसी ने मृतक के फोन से एक सोशल साइट का इस्तेमाल करते हुए फर्जी ID भी बना डाली और उसी से परिजनों को फोन कर फिरौती मांगी. साइबर एक्सपर्ट ने तकनीकी जांच करके यह पता लगाया कि फिरौती के लिए जो फोन किया गया था, उसमें इंटरनेट सोर्सेज मृतक के घर से ही इस्तेमाल किए गए थे।
-
जॉब7 days agoअपरेंटिस पदों पर भर्तियां : गेजुएशन, ITI और इंजीनियरिंग पास के लिए निकली हैं नौकरियां, जल्द करें आवेदन
-
जॉब4 days agoग्रेजुएट पास हैं तो करें आवेदन,आयकर विभाग में इन पदों पर बिना परीक्षा मिल सकती है नौकरी,होगी अच्छी सैलरी
-
7 days agoबीएसएनएल में अप्रेंटिसशिप के पदों पर भर्ती का मौका, इस तारीख तक करें आवेदन
-
जॉब4 days agoयहां निकली हैं बंपर सरकारी नौकरियां, 8वीं और 10वीं पास के लिए बेहतरीन मौका
-
यूपी4 days agoसपा नेता राजीव राय बोले- 16 घंटे तक परिवार को बनाया बंधक, IT रेड में मिला 17 हजार कैश,पूरे मोबाइल का डाटा खंगाला
-
Tech & Auto4 days agoखत्म हुआ इंतजार! Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरू हुई डिलीवरी, जानें कीमत और खासियतें
-
क्राइम न्यूज़7 days agoजिंदा है शीना बोरा! इंद्राणी मुखर्जी ने किया इतना बड़ा दावा, पहले फिर रायगढ़ के जंगल में मिली लाश किसकी थी ,लाश को लेकर सस्पेंस
-
जॉब3 days ago10वीं पास DTC में इन पदों पर बिना परीक्षा पा सकते हैं नौकरी, जल्द करें अप्लाई,अंतिम तिथि 31 दिसंबर
-
Tech & Auto3 days agoवीवो ने अपने एक बजट स्मार्टफोन Vivo Y32 को किया लॉन्च,27 दिन चलेगी 5000mAh बैटरी!
-
देश7 days agoओमीक्रोन: मुंबई में 16 दिसंबर से 31 दिसंबर तक धारा 144 लागू

















You must be logged in to post a comment Login