देश - दुनिया
बड़ी खबर: PM मोदी ने लिया बड़ा फैसला, कहा- ऑपरेशन गंगा’ में शामिल होगी भारतीय वायु सेना, पढे पूरी खबर…

यूक्रेन में बदतर होते हालात के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युद्धग्रस्त देश में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए एक बड़ा फैसला किया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सरकार ने यूक्रेन से ऑपरेशन गंगा के तहत चल रहे निकासी अभियान में भारतीय वायु सेना को भी शामिल करने का निर्णय लिया है. सूत्रों ने बताया कि पीएम मोदी ने वायु सेना को यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए इस ऑपरेशन में शामिल होने के लिए कहा है.सूत्रों ने बताया कि भारतीय वायुसेना मंगलवार से भारतीयों को निकालने के लिए कई सी-17 विमान (C-17 Aircraft) तैनात कर सकती है. लोगों को निकालने के साथ-साथ IAF के विमान मानवीय सहायता को अधिक कुशलता से देने में भी मदद करेंगे. अब तक केवल प्राइवेट इंडियन कैरियर, रोमानिया और हंगरी से भारतीयों की निकासी कर रहे थे. क्योंकि यूक्रेनी हवाई क्षेत्र 24 फरवरी से बंद है. यूक्रेन के हवाई क्षेत्र के बंद होने के बाद भारत ने 26 फरवरी को यूक्रेन के पड़ोसी देशों से अपने फंसे हुए लगभग 14,000 नागरिकों को निकालने का अभियान शुरू किया था.
15 दिनों में 8000 भारतीयों की वापसी
बता दें इससे पहले, केंद्र सरकार ने यूक्रेन में फंसे छात्रों समेत सभी भारतीयों को देश वापस लाने के लिए चार केंद्रीय मंत्रियों को युद्धग्रस्त देश के पड़ोसी देशों मे भेजने का फैसला किया था. सरकार ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, जनरल (सेवानिवृत्त) वी.के. सिंह और किरेन रिजिजू को यूक्रेन के पड़ोसी देशों हंगरी, रोमानिया-मोल्दोवा, पोलैंड और स्लोवाकिया में भेजने का निर्णय लिया था. इस बीच, विदेश मंत्रालय ने बताया कि पिछले 15 दिनों में अब तक यूक्रेन से 8000 भारतीयों की वापसी हो चुकी है.
यूक्रेन के पड़ोसी देशों में जाएंगे केंद्रीय मंत्री
सूत्रों ने बताया कि मोदी ने निजी तौर पर चारों मंत्रियों से बात कर उन्हें इस फैसले से अवगत कराया. सरकारी सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरेन रिजिजू और वीके सिंह भारत के विशेष दूत के तौर पर यूक्रेन के पड़ोसी देशों में जाएंगे. उन्होंने बताया कि सिंधिया भारतीयों को यूक्रेन के निकालने के अभियान के लिए समन्वय का काम रोमानिया और मोल्दोवा से संभालेंगे. जबकि रिजिजू स्लोवाकिया जाएंगे. सूत्रों ने बताया कि पुरी हंगरी जाएंगे और सिंह भारतीयों को निकालने का प्रबंध करने के लिए पोलैंड जाएंगे.

देश
कर्मचारियों के लिए अच्छी ख़बर,बढ़ेगा Da;हुआ ऐलान…

DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों के बाद अब उत्तराखंड सरकार भी अपने कर्मचारियों के डीए में 3% बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है. डीए में तीन फीसदी बढ़ोतरी होने से कर्मचारियों के वेतन और पेंशन में एक हजार से पांच हजार रुपये तक का इजाफा होगा. आइए जानते हैं डिटेल्स.सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है. सरकार एक बार फिर डीए में बढ़ोतरी करने वाली है. उत्तराखंड में कर्मचारियों को जल्दी ही तीन फीसदी महंगाई भत्ते का लाभ मिल सकता है. वित्त विभाग ने अपनी तरफ से इसकी तैयारी भी कर ली है. बताया जा रहा है कि जल्दी ही सरकार इसका ऐलान कर सकती है.
डीए में होगी बढ़ोतरी
गौरतलब है कि केंद्रीय कर्मचारियों को पहले ही 34% डीए का लाभ मिल रहा है. ऐसे में केंद्र सरकार के बाद अब उत्तराखंड सरकार भी अपने कर्मचारियों के डीए में 3% बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है. डीए में तीन फीसदी बढ़ोतरी होने से कर्मचारियों के वेतन और पेंशन में एक हजार से पांच हजार रुपये तक का इजाफा होगा. आपको बता दें कि इस राज्य में लगभग सवा तीन लाख कर्मचारी व पेंशनर्स हैं. हिंदुस्तान में छपी खबर के अनुसार, सूत्रों का कहना है कि वित्त विभाग संबंधित फाइल को तैयार भी कर लिया है और जल्दी ही इसे मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा.
प्रस्ताव को मंजूरी
गौरतलब है कि कर्मचारियों का डीए इस साल की जनवरी से ही प्रस्तावित है. यानी अगर इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो कर्मचारियों को चार माह का डीए एरियर भी दिया जाएगा. और मई महीने से इसका नकद भुगतान किया जाएगा.बताया जा रहा है कि सरकार वेतन विसंगति समिति की रिपोर्ट पर समिति के अध्यक्ष और सदस्यों के साथ चर्चा कर सकती है. समिति एसीपी देने पर सहमत नहीं है, जबकि कर्मचारी संगठन पुरानी एसीपी की मांग कर रहे हैं. मुख्यमंत्री पुष्कर धामी कर्मचारियों के वेतन संबंधी मामलों को लेकर गंभीर हैं.
देश - दुनिया
कार निर्माता कंपनी TATA ने आज से कार के दामो में किया इजाफा, पढ़े पूरी खबर…

आज से टाटा मोटर्स की कार को खरीदना महंगा हो गया है। कंपनी ने बताया कि इनपुट कोस्ट में लगातार हो रही बढ़ोतरी के चलते उसने आज से टाटा की कारों की कीमतों में 1.1% तक इजाफा किया है। अलग-अलग मॉडल और वैरिएंट के आधार पर कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। कंपनी ने नई कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी हैं। यानी अब ग्राहकों को टाटा की टिआगो (Tiago), टिगोर (Tigor), अल्ट्रोज (Altroz), पंच (Punch), सफारी (Safari), हैरियर (Harrier), नेक्सन (Nexon) के साथ अन्य दूसरे मॉडल के लिए ज्यादा कीमत चुकानी होगी। नेक्सन इलेक्ट्रिक (EV) की कीमत में भी इजाफा हुआ है।
जनवरी 2022 में भी बढ़ाई थी कीमतें
इस साल ये पहला मौका नहीं है जब टाटा ने अपनी कारों की कीमतों में इजाफा किया है। बल्कि इससे पहले जनवरी 2022 में भी कंपनी ने अलग-अलग मॉडल और वैरिएंट के आधार पर 0.9% का इजाफा किया था। उस वक्त भी इनपुट कोस्ट बढ़ने की वजह से कीमतें बढ़ाई गई थीं। तब कंपनी ने एक बयान में कहा था कि ओवरऑल इनपुट लागत में हो रही वृद्धि की वजह से हम न्यूनतम मूल्य वृद्धि के लिए मजबूर हुए हैं।
मारुति भी 1.3% तक कीमतें बढ़ा चुकीं
मारुति ने भी अपने सभी मॉडल की कीमतों में 1.3 प्रतिशत की औसत बढ़ोतरी की है। आपको बता दें कि सभी गाड़ियों पर मॉडल के आधार पर बढ़ोतरी अलग-अलग होगी। इनपुट कॉस्ट में लगातार बढ़ोतरी के कारण मारुति जनवरी 2021 से मार्च 2022 तक गाड़ियों की कीमतों में लगभग 8.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर चुकी है। कंपनी डोमेस्टिक मार्केट में ऑल्टो से लेकर एस-क्रॉस तक कई मॉडल बेचती है।
महिंद्रा एंड महिंद्रा भी बढ़ा चुकी कीमतें
इसके अलावा हाल ही में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भी अपनी सभी गाड़ियों की कीमतों में 2.5 प्रतिशत की वृद्धि की है। कंपनी ने अपने बयान में कहा था कि इस वृद्धि के बाद उसकी गाड़ियों की शोरूम कीमत 10000 रुपए से 63000 रुपए तक बढ़ गई है। महिंद्रा ने बताया था कि स्टील, एल्युमीनियम, पैलेडियम जैसे कच्चे माल की लागत बीते दिनों बढ़ी है। इसकी वजह से कंपनी ने लागत के बोझ का कुछ हिस्सा ग्राहकों पर डालने का फैसला किया है।
देश - दुनिया
क्या आपका भी मोबाइल हुआ है चोरी, तो इस ट्रिक से करे पता…

आए दिन फोन चोरी की खबरें आती रहती हैं. एक बार फोन चोरी होने के बाद दोबारा मिलना बहुत मुश्किल होता है. इसके लिए केंद्र सरकार ने एक वेबसाइट शुरू की है. लेकिन अगर आप तुरंत प्रभाव से फोन को सर्च करना चाहते हैं तो इसमें गूगल का ऐप फाइंड माई डिवाइस आपकी मदद कर सकता है. यह ऐप चोरी हुए फोन को जल्दी ढूंढने में मदद करता है. साथ ही अगर फोन कहीं गिर गया है तो फाइंड माई डिवाइस की मदद से फोन की करंट लोकेशन का पता लगाया जा सकता है.
ऐप कैसे करेगा काम
अगर आपका फोन चोरी हो गया है, तो सबसे पहले आपको किसी अन्य स्मार्टफोन में गूगल फाइंड माई डिवाइस एप डाउनलोड करना होगा.
इसके बाद Google Find My Device ऐप को ओपन करें, फिर जीमेल को गूगल फाइंड माई डिवाइस एप में लॉग इन करें.
इसके बाद चोरी हुए फोन की लाइव लोकेशन का पता चल सकेगा, जिससे फोन को ट्रैक किया जा सकेगा. साथ ही आपके फोन में कितने प्रतिशत बैटरी बची है इसकी भी जानकारी आपको मिल जाएगी.
इसके गूगल फाइंड माई डिवाइस ऐप, प्ले साउंड, सिक्योर डिवाइस और इरेज़ डिवाइस में तीन अन्य विकल्प दिए गए हैं.
आप प्ले साउंड ऑप्शन की मदद से फोन को रिंग कर सकते हैं. फिर फोन क्यों न साइलेंट पर ही हो. साथ ही सिक्योर डिवाइस की मदद से आप चोर को मैसेज भेज उसे फोन देने के लिए कह सकते हैं. तीसरा विकल्प है इरेज डिवाइस, जिससे फोन के जरूरी दस्तावेज और फोल्डर को डिलीट किया जा सकता है.
फाइंड माई डिवाइस ऐप कैसे डाउनलोड करें?
Google फाइंड माई डिवाइस ऐप Google Play Store पर उपलब्ध है, जहां से ऐप को फोन में डाउनलोड और इंस्टॉल किया जा सकता है. यह सिर्फ 1.8MB का ऐप है,जिसे 100 मिलियन से भी ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है.
-
Tech & Auto6 days ago2 मिनट में कर देगा घर को AC जैसा टांडा यह कूलर, जाने क्या है इसकी कीमत….
-
Tech & Auto5 days ago2 मिनट में घर को करेगा AC जैसा ठंडा यह कूलर,जानें कीमत…गर्मी से मिलेगी छुटकारा..
-
देश6 days agoअगर आपके पास भी है ई-श्रम कार्ड तो जल्द मिलेगा फायदा,ये रही डिटेल…
-
Tech & Auto5 days ago800 रुपये से कम कीमत पर मिल रही है BSNL का धमाकेदार प्लान! मिलेगी 395 दिन की वैलिडिटी;जानें और Benefits…
-
जॉब3 days agoबंधन बैंक में निकली इतने पदों पर बंपर भर्ती, 12वी पास युवा जल्द से जल्द करे आवेदन.. जाने क्या है आवदेन की प्रक्रिया…
-
जॉब3 days agoपंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने 145 स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स के पदों पर भर्तियां निकाली हैं।78,230 रुपए तक मिलेगी सैलरी
-
देश6 days agoसुकन्या समृद्धि योजना में हुए 5 बड़े बदलाव, जानिए क्या है ये बदलाव…
-
क्राइम न्यूज़7 days ago14 साल की मासूम बच्ची से किया सामूहिक दुष्कर्म, नदी के किनारे दिया घटना को अंजाम…
-
ज्योतिष7 days agoVastu Tips: आईने को गलत दिशा में रखने से हो सकती है घरो में कलेश, जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
जॉब3 days agoआईटीआई पास के लिए निकली अपरेंटिसशिप की भर्ती,21 मई तक करें आवेदन…



























You must be logged in to post a comment Login