देश - दुनिया
जानें क्या है रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर : शिवलिंग के आकार में बनाया गया, 186 करोड़ आई लागत, पीएम मोदी ने काशी को सौंपा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर काशी की जनता को समर्पित कर दिया है। रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर भारत और जापान की दोस्ती को और मजबूती प्रदान करेगा। पूर्व जापानी पीएम शिंजो आबे ने गंगा की सौगंध लेकर बनारस में अपने मजबूत रिश्तों की सुनहरी इबारत लिखी थी। काशी और जापान की कला संस्कृति का प्रतीक रुद्राक्ष दुनिया के सामने नित नए आयाम लिखेगा।
186 करोड़ की लागत से तैयार रुद्राक्ष शिवलिंग के आकार में बनाया गया है। जापानी और भारतीय वास्तु शैलियों का संगम वाले रुद्राक्ष इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर की डिजाइन जापान की कंपनी ओरिएंटल कंसल्टेंट ग्लोबल ने तैयारी की है। निर्माण का काम भी जापान की ही फुजिता कॉरपोरेशन कंपनी ने किया है। यहां बड़े म्यूजिक कॉन्सर्ट, कांफ्रेंस, नाटक हो सकेंगे और प्रदर्शनियां भी लगेंगी।
प्रधानमंत्री मोदी आज दोपहर दो बजे रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर पहुंचेंगे। सेंटर पर प्रधानमंत्री एक घंटे रहेंगे। उनके साथ जापान के राजदूत सतोषी सुजुकी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद होंगे। कंवेंशन सेंटर पहुंचते ही सबसे पहले प्रधानमंत्री परिसर में एक पौधा लगाएंगे। पौधरोपण के बाद उनके द्वारा रिबन काटकर सेंटर का उद्घाटन किया जाएगा। इसके बाद प्रधानमंत्री शिलापट्ट का अनावरण कर रुद्राक्ष को देश को समर्पित कर अपना संबोधन करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री के द्वारा प्रधानमंत्री को स्मृति चिह्न भेंट किया जाएगा।
– वातानुकूलित सेंटर में एक साथ 1200 लोगों के बैठने की व्यवस्था, दो भागों में बांटने की भी सुविधा
– बड़े हॉल के अलावा 150 लोगों की क्षमता वाला एक मीटिंग हॉल, एक वीआईपी कक्ष, चार ग्रीन रूम
– दिव्यांगजनों की सुविधा की दृष्टि से पूरा परिसर फ्रेंडली
– सेंटर के बाहरी हिस्से में एल्युमिनियम के 108 सांकेतिक रुद्राक्ष लगाए गए हैं
– तीन एकड़ में तैयार कंवेंशन सेंटर परिसर में जापानी शैली का गार्डेन व लैंडस्केपिंग
– बेसमेंट में 120 गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था, सेंटर में सीसीटीवी कैमरे भी
– विद्युत आपूर्ति के लिए बिजली कनेक्शन के साथ-साथ सौर ऊर्जा भी
– निर्माण 10 जुलाई 2018 को आरंभ हुआ था और मार्च 2021 में तैयार
– शिवलिंग के आकार में दिखती है रुद्राक्ष की छत

देश
कर्मचारियों को लगा ज़ोरदार झटका : डीए पर हो सकती है ब्रेक, ये रही वजह..

7th Pay Commission Latest News : पहले डीए रिवीजन का ऐलान मार्च में हो चुका है. जुलाई में इसे फिर से रिवाइज किया जाएगा. इस बीच महंगाई भत्ते के आंकड़े आने लगे हैं.अब तक जारी आंकड़ों से यही लग रहा है कि अगले महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी होने की संभावना बहुत कम है.सरकार की तरफ से पिछले दिनों को केंद्रीय कर्मचारियों को डीए हाइक का तोहफा दिया गया है. इस ऐलान के साथ ही सरकार ने डीए को 31 प्रतिशत से बढ़ाकर 34 प्रतिशत कर दिया. वित्त मंत्रालय की तरफ से डीए एरियर भी मंजूरी दे दी गई. अब कर्मचारियों को जुलाई में बढ़ने वाले डीए का इंतजार है.
बढ़ोतरी की उम्मीद नहीं
आपको बता दें केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता साल में दो बार रिवाइज किया जाता है. पहला रिवीजन जनवरी से जून तक के लिए होता है. दूसरा जुलाई से दिसंबर के लिए होता है. पहले डीए रिवीजन का ऐलान मार्च में हो चुका है. जुलाई में इसे फिर से रिवाइज किया जाएगा. इस बीच महंगाई भत्ते के आंकड़े आने लगे हैं. अब तक जारी आंकड़ों से यही लग रहा है कि अगले महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी होने की संभावना बहुत कम है. अभी जनवरी और फरवरी AICPI इंडेक्स के आंकड़े आए हैं. इनमें दिसंबर 2021 के मुकाबले गिरावट दिख रही है.
0.3 अंक की गिरवाट
दिसंबर 2021 में AICPI का आंकड़ा 125.4 पर था. जनवरी 2022 में 0.3 अंक की गिरवाट के साथ यह 125.1 पर आ गया. इसके बाद फरवरी में भी 0.1 अंक की गिरावट आई. लगातार दो महीने गिरावट से यह आशंका है कि जुलाई में शायद ही महंगाई भत्ते में इजाफा हो. अगर यह आंकड़ा इससे भी नीचे जाता है तो DA में बढ़ोतरी नहीं होगी. 124 से नीचे जाने पर भी DA को स्थिर रखा जा सकता है.
All India Consumer Price Index (AICPI) के आंकड़े श्रम और रोजगार मंत्रालय देश के 88 औद्योगिक रूप से महत्वपूर्ण केंद्रों में स्थित 317 बाजारों से एकत्रित खुदरा कीमतों (Retail Prices) के आधार पर पर तय होते हैं. इंडेक्स को 88 केंद्रों और पूरे देश के लिए तैयार किया गया है. AICPI का यह आंकड़ा हर महीने की आखिरी वर्किंग डे को जारी किया जाता है.
देश
कर्मचारियों के लिए अच्छी ख़बर,बढ़ेगा Da;हुआ ऐलान…

DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों के बाद अब उत्तराखंड सरकार भी अपने कर्मचारियों के डीए में 3% बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है. डीए में तीन फीसदी बढ़ोतरी होने से कर्मचारियों के वेतन और पेंशन में एक हजार से पांच हजार रुपये तक का इजाफा होगा. आइए जानते हैं डिटेल्स.सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है. सरकार एक बार फिर डीए में बढ़ोतरी करने वाली है. उत्तराखंड में कर्मचारियों को जल्दी ही तीन फीसदी महंगाई भत्ते का लाभ मिल सकता है. वित्त विभाग ने अपनी तरफ से इसकी तैयारी भी कर ली है. बताया जा रहा है कि जल्दी ही सरकार इसका ऐलान कर सकती है.
डीए में होगी बढ़ोतरी
गौरतलब है कि केंद्रीय कर्मचारियों को पहले ही 34% डीए का लाभ मिल रहा है. ऐसे में केंद्र सरकार के बाद अब उत्तराखंड सरकार भी अपने कर्मचारियों के डीए में 3% बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है. डीए में तीन फीसदी बढ़ोतरी होने से कर्मचारियों के वेतन और पेंशन में एक हजार से पांच हजार रुपये तक का इजाफा होगा. आपको बता दें कि इस राज्य में लगभग सवा तीन लाख कर्मचारी व पेंशनर्स हैं. हिंदुस्तान में छपी खबर के अनुसार, सूत्रों का कहना है कि वित्त विभाग संबंधित फाइल को तैयार भी कर लिया है और जल्दी ही इसे मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा.
प्रस्ताव को मंजूरी
गौरतलब है कि कर्मचारियों का डीए इस साल की जनवरी से ही प्रस्तावित है. यानी अगर इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो कर्मचारियों को चार माह का डीए एरियर भी दिया जाएगा. और मई महीने से इसका नकद भुगतान किया जाएगा.बताया जा रहा है कि सरकार वेतन विसंगति समिति की रिपोर्ट पर समिति के अध्यक्ष और सदस्यों के साथ चर्चा कर सकती है. समिति एसीपी देने पर सहमत नहीं है, जबकि कर्मचारी संगठन पुरानी एसीपी की मांग कर रहे हैं. मुख्यमंत्री पुष्कर धामी कर्मचारियों के वेतन संबंधी मामलों को लेकर गंभीर हैं.
देश - दुनिया
कार निर्माता कंपनी TATA ने आज से कार के दामो में किया इजाफा, पढ़े पूरी खबर…

आज से टाटा मोटर्स की कार को खरीदना महंगा हो गया है। कंपनी ने बताया कि इनपुट कोस्ट में लगातार हो रही बढ़ोतरी के चलते उसने आज से टाटा की कारों की कीमतों में 1.1% तक इजाफा किया है। अलग-अलग मॉडल और वैरिएंट के आधार पर कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। कंपनी ने नई कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी हैं। यानी अब ग्राहकों को टाटा की टिआगो (Tiago), टिगोर (Tigor), अल्ट्रोज (Altroz), पंच (Punch), सफारी (Safari), हैरियर (Harrier), नेक्सन (Nexon) के साथ अन्य दूसरे मॉडल के लिए ज्यादा कीमत चुकानी होगी। नेक्सन इलेक्ट्रिक (EV) की कीमत में भी इजाफा हुआ है।
जनवरी 2022 में भी बढ़ाई थी कीमतें
इस साल ये पहला मौका नहीं है जब टाटा ने अपनी कारों की कीमतों में इजाफा किया है। बल्कि इससे पहले जनवरी 2022 में भी कंपनी ने अलग-अलग मॉडल और वैरिएंट के आधार पर 0.9% का इजाफा किया था। उस वक्त भी इनपुट कोस्ट बढ़ने की वजह से कीमतें बढ़ाई गई थीं। तब कंपनी ने एक बयान में कहा था कि ओवरऑल इनपुट लागत में हो रही वृद्धि की वजह से हम न्यूनतम मूल्य वृद्धि के लिए मजबूर हुए हैं।
मारुति भी 1.3% तक कीमतें बढ़ा चुकीं
मारुति ने भी अपने सभी मॉडल की कीमतों में 1.3 प्रतिशत की औसत बढ़ोतरी की है। आपको बता दें कि सभी गाड़ियों पर मॉडल के आधार पर बढ़ोतरी अलग-अलग होगी। इनपुट कॉस्ट में लगातार बढ़ोतरी के कारण मारुति जनवरी 2021 से मार्च 2022 तक गाड़ियों की कीमतों में लगभग 8.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर चुकी है। कंपनी डोमेस्टिक मार्केट में ऑल्टो से लेकर एस-क्रॉस तक कई मॉडल बेचती है।
महिंद्रा एंड महिंद्रा भी बढ़ा चुकी कीमतें
इसके अलावा हाल ही में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भी अपनी सभी गाड़ियों की कीमतों में 2.5 प्रतिशत की वृद्धि की है। कंपनी ने अपने बयान में कहा था कि इस वृद्धि के बाद उसकी गाड़ियों की शोरूम कीमत 10000 रुपए से 63000 रुपए तक बढ़ गई है। महिंद्रा ने बताया था कि स्टील, एल्युमीनियम, पैलेडियम जैसे कच्चे माल की लागत बीते दिनों बढ़ी है। इसकी वजह से कंपनी ने लागत के बोझ का कुछ हिस्सा ग्राहकों पर डालने का फैसला किया है।
-
Tech & Auto6 days ago2 मिनट में कर देगा घर को AC जैसा टांडा यह कूलर, जाने क्या है इसकी कीमत….
-
Tech & Auto5 days ago2 मिनट में घर को करेगा AC जैसा ठंडा यह कूलर,जानें कीमत…गर्मी से मिलेगी छुटकारा..
-
देश6 days agoअगर आपके पास भी है ई-श्रम कार्ड तो जल्द मिलेगा फायदा,ये रही डिटेल…
-
Tech & Auto5 days ago800 रुपये से कम कीमत पर मिल रही है BSNL का धमाकेदार प्लान! मिलेगी 395 दिन की वैलिडिटी;जानें और Benefits…
-
जॉब3 days agoबंधन बैंक में निकली इतने पदों पर बंपर भर्ती, 12वी पास युवा जल्द से जल्द करे आवेदन.. जाने क्या है आवदेन की प्रक्रिया…
-
देश6 days agoसुकन्या समृद्धि योजना में हुए 5 बड़े बदलाव, जानिए क्या है ये बदलाव…
-
जॉब3 days agoपंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने 145 स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स के पदों पर भर्तियां निकाली हैं।78,230 रुपए तक मिलेगी सैलरी
-
क्राइम न्यूज़7 days ago14 साल की मासूम बच्ची से किया सामूहिक दुष्कर्म, नदी के किनारे दिया घटना को अंजाम…
-
ज्योतिष7 days agoVastu Tips: आईने को गलत दिशा में रखने से हो सकती है घरो में कलेश, जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
जॉब3 days agoआईटीआई पास के लिए निकली अपरेंटिसशिप की भर्ती,21 मई तक करें आवेदन…






























You must be logged in to post a comment Login