देश - दुनिया
पीएम मोदी के नए मंत्रिमंडल में अब कौन किस विभाग का मंत्री, यहां पढ़ें पूरी सूची
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (सात जुलाई) शाम कैबिनेट का सबसे बड़ा विस्तार किया। इस दौरान 43 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई, जिनमें 36 नए चेहरे हैं। वहीं, सात महिलाएं भी शामिल हैं। सभी 43 नेताओं में 15 को कैबिनेट मंत्री बनाया गया, जिनमें नारायण राणे, ज्योतिरादित्य सिंधिया और सर्बानंद सोनोवाल आदि शामिल हैं। बाकी 28 नेताओं को राज्य मंत्री की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के दो घंटे बाद ही सभी मंत्रियों को उनके प्रभार बांट दिए गए। गृहमंत्री अमित शाह को नए बने सहकारिता मंत्रालय की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। वहीं, ज्योतिरादित्य सिंधिया को उड्डयन तो अश्विनी वैष्णव को रेल मंत्री बनाया गया।
नए मंत्रियों को बांटे गए विभाग
अमित शाह को मौजूदा मंत्रालयों के साथ नए बने सहाकारिता मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई।
पीयूष गोयल से रेल मंत्रालय वापस ले लिया गया। वह वाणिज्य, उद्योग और कपड़ा मंत्रालय संभालेंगे।
अश्विनी वैष्णव अब रेल और सूचना प्रसारण मंत्रालय की जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।
स्मृति ईरानी को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के साथ-साथ स्वच्छ भारत मिशन की जिम्मेदारी भी दी गई।
ज्योतिरादित्य सिंधिया को नागरिक उड्डयन मंत्रालय की कमान दी गई।
पुरुषोत्तम रूपाला डेयरी और फिशरीज मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालेंगे।
अनुराग ठाकुर को खेल और युवक कल्याण मंत्रालय का जिम्मा दिया गया।
गिरिराज सिंह को ग्रामीण विकास मंत्रालय की देख-रेख की जिम्मेदारी दी गई।
भूपेंद्र यादव को श्रम और पर्यावरण मंत्रालय सौंपा गया।
धर्मेंद्र प्रधान को पेट्रोलियम मंत्रालय से हटाकर शिक्षा मंत्रालय सौंपा गया।
हरदीप सिंह पुरी से नागरिक उड्डयन मंत्रालय लेकर पेट्रोलियम, शहरी विकास और आवास मंत्रालय दिया गया।
पशुपति पारस को खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई।
किरन रिजिजू को खेल मंत्रालय से हटाकर संस्कृति मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया।
सर्बानंद सोनोवाल को आयुष मंत्रालय के साथ-साथ उत्तर-पूर्व के मामलों की भी जिम्मेदारी दी गई।
ये हैं 30 कैबिनेट मंत्री
मंत्री | मंत्रालय |
राजनाथ सिंह | रक्षा |
अमित शाह | गृह और सहकारिता |
नितिन गडकरी | सड़क परिवहन |
निर्मला सीतारमण | वित्त एवं कॉर्पोरेट मामले |
नरेंद्र सिंह तोमर | कृषि एवं ग्रामीण विकास |
डॉ. एस. जयशंकर | विदेश मंत्री |
अर्जुन मुंडा | अनुसूचित जनजाति कल्याण |
स्मृति ईरानी | महिला एवं बाल विकास |
पीयूष गोयल | वाणिज्य, उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण एवं कपड़ा |
धर्मेंद्र प्रधान | शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता |
प्रह्लाद जोशी | संसदीय कार्य, कोयला और खनन |
नारायण राणे | सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम |
सर्बानंद सोनोवाल | बंदरगाह, पोर्ट, जलमार्ग मंत्री और आयुष |
मुख्तार अब्बास नकवी | अल्पसंख्यक मामले |
डॉ. वीरेंद्र कुमार | सामाजिक न्याय और अधिकारिता |
गिरिराज सिंह | ग्रामीण विकास और पंचायती राज |
ज्योतिरादित्य सिंधिया | नागरिक उड्डयन |
रामचंद्र प्रसाद सिंह | स्टील |
अश्विनी वैष्णव | रेल, संचार मंत्री, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी |
पशुपति कुमार पारस | खाद्य प्रसंस्करण उद्योग |
गजेंद्र सिंह शेखावत | जल शक्ति |
किरण रिजिजू | कानून और न्याय मंत्री |
राज कुमार सिंह | बिजली, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा |
हरदीप सिंह पुरी | पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस, आवास और शहरी मामले |
मनसुख मंडाविया | स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, रसायन और उर्वरक |
भूपेंद्र यादव | पर्यावरण, वन, जलवायु परिवर्तन, श्रम और रोजगार |
महेंद्र नाथ पांडेय | भारी उद्योग मंत्री |
पुरुषोत्तम रूपाला | मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी |
जी किशन रेड्डी | संस्कृति, पर्यटन और उत्तर पूर्वी क्षेत्र का विकास |
अनुराग सिंह ठाकुर | सूचना एवं प्रसारण, युवा मामले और खेल |
स्वतंत्र प्रभार में अब सिर्फ दो राज्य मंत्री
मंत्री | मंत्रालय |
राव इंद्रजीत सिंह | सांख्यिकी, कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, कॉर्पोरेट मामले |
डॉ. जितेंद्र सिंह | विज्ञान, प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान, प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष विभाग |
देश
कर्मचारियों के लिए अच्छी ख़बर,बढ़ेगा Da;हुआ ऐलान…
DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों के बाद अब उत्तराखंड सरकार भी अपने कर्मचारियों के डीए में 3% बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है. डीए में तीन फीसदी बढ़ोतरी होने से कर्मचारियों के वेतन और पेंशन में एक हजार से पांच हजार रुपये तक का इजाफा होगा. आइए जानते हैं डिटेल्स.सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है. सरकार एक बार फिर डीए में बढ़ोतरी करने वाली है. उत्तराखंड में कर्मचारियों को जल्दी ही तीन फीसदी महंगाई भत्ते का लाभ मिल सकता है. वित्त विभाग ने अपनी तरफ से इसकी तैयारी भी कर ली है. बताया जा रहा है कि जल्दी ही सरकार इसका ऐलान कर सकती है.
डीए में होगी बढ़ोतरी
गौरतलब है कि केंद्रीय कर्मचारियों को पहले ही 34% डीए का लाभ मिल रहा है. ऐसे में केंद्र सरकार के बाद अब उत्तराखंड सरकार भी अपने कर्मचारियों के डीए में 3% बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है. डीए में तीन फीसदी बढ़ोतरी होने से कर्मचारियों के वेतन और पेंशन में एक हजार से पांच हजार रुपये तक का इजाफा होगा. आपको बता दें कि इस राज्य में लगभग सवा तीन लाख कर्मचारी व पेंशनर्स हैं. हिंदुस्तान में छपी खबर के अनुसार, सूत्रों का कहना है कि वित्त विभाग संबंधित फाइल को तैयार भी कर लिया है और जल्दी ही इसे मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा.
प्रस्ताव को मंजूरी
गौरतलब है कि कर्मचारियों का डीए इस साल की जनवरी से ही प्रस्तावित है. यानी अगर इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो कर्मचारियों को चार माह का डीए एरियर भी दिया जाएगा. और मई महीने से इसका नकद भुगतान किया जाएगा.बताया जा रहा है कि सरकार वेतन विसंगति समिति की रिपोर्ट पर समिति के अध्यक्ष और सदस्यों के साथ चर्चा कर सकती है. समिति एसीपी देने पर सहमत नहीं है, जबकि कर्मचारी संगठन पुरानी एसीपी की मांग कर रहे हैं. मुख्यमंत्री पुष्कर धामी कर्मचारियों के वेतन संबंधी मामलों को लेकर गंभीर हैं.
देश - दुनिया
कार निर्माता कंपनी TATA ने आज से कार के दामो में किया इजाफा, पढ़े पूरी खबर…
आज से टाटा मोटर्स की कार को खरीदना महंगा हो गया है। कंपनी ने बताया कि इनपुट कोस्ट में लगातार हो रही बढ़ोतरी के चलते उसने आज से टाटा की कारों की कीमतों में 1.1% तक इजाफा किया है। अलग-अलग मॉडल और वैरिएंट के आधार पर कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। कंपनी ने नई कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी हैं। यानी अब ग्राहकों को टाटा की टिआगो (Tiago), टिगोर (Tigor), अल्ट्रोज (Altroz), पंच (Punch), सफारी (Safari), हैरियर (Harrier), नेक्सन (Nexon) के साथ अन्य दूसरे मॉडल के लिए ज्यादा कीमत चुकानी होगी। नेक्सन इलेक्ट्रिक (EV) की कीमत में भी इजाफा हुआ है।
जनवरी 2022 में भी बढ़ाई थी कीमतें
इस साल ये पहला मौका नहीं है जब टाटा ने अपनी कारों की कीमतों में इजाफा किया है। बल्कि इससे पहले जनवरी 2022 में भी कंपनी ने अलग-अलग मॉडल और वैरिएंट के आधार पर 0.9% का इजाफा किया था। उस वक्त भी इनपुट कोस्ट बढ़ने की वजह से कीमतें बढ़ाई गई थीं। तब कंपनी ने एक बयान में कहा था कि ओवरऑल इनपुट लागत में हो रही वृद्धि की वजह से हम न्यूनतम मूल्य वृद्धि के लिए मजबूर हुए हैं।
मारुति भी 1.3% तक कीमतें बढ़ा चुकीं
मारुति ने भी अपने सभी मॉडल की कीमतों में 1.3 प्रतिशत की औसत बढ़ोतरी की है। आपको बता दें कि सभी गाड़ियों पर मॉडल के आधार पर बढ़ोतरी अलग-अलग होगी। इनपुट कॉस्ट में लगातार बढ़ोतरी के कारण मारुति जनवरी 2021 से मार्च 2022 तक गाड़ियों की कीमतों में लगभग 8.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर चुकी है। कंपनी डोमेस्टिक मार्केट में ऑल्टो से लेकर एस-क्रॉस तक कई मॉडल बेचती है।
महिंद्रा एंड महिंद्रा भी बढ़ा चुकी कीमतें
इसके अलावा हाल ही में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भी अपनी सभी गाड़ियों की कीमतों में 2.5 प्रतिशत की वृद्धि की है। कंपनी ने अपने बयान में कहा था कि इस वृद्धि के बाद उसकी गाड़ियों की शोरूम कीमत 10000 रुपए से 63000 रुपए तक बढ़ गई है। महिंद्रा ने बताया था कि स्टील, एल्युमीनियम, पैलेडियम जैसे कच्चे माल की लागत बीते दिनों बढ़ी है। इसकी वजह से कंपनी ने लागत के बोझ का कुछ हिस्सा ग्राहकों पर डालने का फैसला किया है।
देश - दुनिया
क्या आपका भी मोबाइल हुआ है चोरी, तो इस ट्रिक से करे पता…
आए दिन फोन चोरी की खबरें आती रहती हैं. एक बार फोन चोरी होने के बाद दोबारा मिलना बहुत मुश्किल होता है. इसके लिए केंद्र सरकार ने एक वेबसाइट शुरू की है. लेकिन अगर आप तुरंत प्रभाव से फोन को सर्च करना चाहते हैं तो इसमें गूगल का ऐप फाइंड माई डिवाइस आपकी मदद कर सकता है. यह ऐप चोरी हुए फोन को जल्दी ढूंढने में मदद करता है. साथ ही अगर फोन कहीं गिर गया है तो फाइंड माई डिवाइस की मदद से फोन की करंट लोकेशन का पता लगाया जा सकता है.
ऐप कैसे करेगा काम
अगर आपका फोन चोरी हो गया है, तो सबसे पहले आपको किसी अन्य स्मार्टफोन में गूगल फाइंड माई डिवाइस एप डाउनलोड करना होगा.
इसके बाद Google Find My Device ऐप को ओपन करें, फिर जीमेल को गूगल फाइंड माई डिवाइस एप में लॉग इन करें.
इसके बाद चोरी हुए फोन की लाइव लोकेशन का पता चल सकेगा, जिससे फोन को ट्रैक किया जा सकेगा. साथ ही आपके फोन में कितने प्रतिशत बैटरी बची है इसकी भी जानकारी आपको मिल जाएगी.
इसके गूगल फाइंड माई डिवाइस ऐप, प्ले साउंड, सिक्योर डिवाइस और इरेज़ डिवाइस में तीन अन्य विकल्प दिए गए हैं.
आप प्ले साउंड ऑप्शन की मदद से फोन को रिंग कर सकते हैं. फिर फोन क्यों न साइलेंट पर ही हो. साथ ही सिक्योर डिवाइस की मदद से आप चोर को मैसेज भेज उसे फोन देने के लिए कह सकते हैं. तीसरा विकल्प है इरेज डिवाइस, जिससे फोन के जरूरी दस्तावेज और फोल्डर को डिलीट किया जा सकता है.
फाइंड माई डिवाइस ऐप कैसे डाउनलोड करें?
Google फाइंड माई डिवाइस ऐप Google Play Store पर उपलब्ध है, जहां से ऐप को फोन में डाउनलोड और इंस्टॉल किया जा सकता है. यह सिर्फ 1.8MB का ऐप है,जिसे 100 मिलियन से भी ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है.
-
Tech & Auto6 days ago
2 मिनट में कर देगा घर को AC जैसा टांडा यह कूलर, जाने क्या है इसकी कीमत….
-
Tech & Auto5 days ago
2 मिनट में घर को करेगा AC जैसा ठंडा यह कूलर,जानें कीमत…गर्मी से मिलेगी छुटकारा..
-
देश6 days ago
अगर आपके पास भी है ई-श्रम कार्ड तो जल्द मिलेगा फायदा,ये रही डिटेल…
-
Tech & Auto5 days ago
800 रुपये से कम कीमत पर मिल रही है BSNL का धमाकेदार प्लान! मिलेगी 395 दिन की वैलिडिटी;जानें और Benefits…
-
जॉब3 days ago
बंधन बैंक में निकली इतने पदों पर बंपर भर्ती, 12वी पास युवा जल्द से जल्द करे आवेदन.. जाने क्या है आवदेन की प्रक्रिया…
-
जॉब3 days ago
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने 145 स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स के पदों पर भर्तियां निकाली हैं।78,230 रुपए तक मिलेगी सैलरी
-
देश6 days ago
सुकन्या समृद्धि योजना में हुए 5 बड़े बदलाव, जानिए क्या है ये बदलाव…
-
क्राइम न्यूज़7 days ago
14 साल की मासूम बच्ची से किया सामूहिक दुष्कर्म, नदी के किनारे दिया घटना को अंजाम…
-
ज्योतिष7 days ago
Vastu Tips: आईने को गलत दिशा में रखने से हो सकती है घरो में कलेश, जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
जॉब3 days ago
आईटीआई पास के लिए निकली अपरेंटिसशिप की भर्ती,21 मई तक करें आवेदन…
You must be logged in to post a comment Login