देश - दुनिया
बड़ी खबर: डिजिटल शिक्षा में सुधार के लिए PM मोदी ने दिए पांच मंत्र, युवा पीढ़ी को किया समबोधित, कहा- ये…

National Digital University: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शिक्षा मंत्रालय की ओर से आयोजित वेबिनार के सत्र को संबोधित कर रहे हैं. डिजिटल कनेक्टिविटी पर बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने डिजिटल यूनिवर्सिटी के बारे में बात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी आज की युवा पीढ़ी देश के भविष्य की कर्णधार हैं और वही भविष्य के नेशन बिल्डर हैं. इस दौरान उन्होंने नेशनल बजट में शिक्षा के क्षेत्र (Education Budget 2022) में किए गए बदलाव के बारे में भी बात की. पीएम मोदी ने कहा कि, 2022 के बजट में एजुकेशन सेक्टर से जुड़ी पांच बातों पर बहुत जोर दिया गया है जिसमें पहला है हमारी शिक्षा व्यवस्था का विस्तार हो और उसकी क्वालिटी सुधारी जाए. पीएम मोदी ने आगे कहा कि, Digital connectivity ही है जिसने वैश्विक महामारी के इस समय में हमारी शिक्षा व्यवस्था को बचाए रखा. हम देख रहे हैं कि कैसे भारत में तेजी से digital divide कम हो रहा है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक वेबिनार (PM Modi on Education Webinar) को संबोधित करते हुए, केंद्रीय बजट 2022 का शिक्षा क्षेत्र पर सकारात्मक प्रभाव कैसे पड़ेगा इसके बार में बताया. इस दौरान उन्होंने कहा कि, ई-विद्या हो, वन क्लास वन चैनल हो, डिजिटल लैब्स हों, डिजिटल यूनिवर्सिटी हो, ऐसा एजुकेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर युवाओं को बहुत मदद करने वाला है.
PM मोदी ने शिक्षा मंत्रालय वेबिनार को किया संबोधित
पीएम मोदी ने बताया कि, 2022 के बजट में Education Sector से जुड़ी पांच बातों पर बहुत जोर दिया गया है. इसमें पहला – Universalization of Quality Education जिससे हमारी शिक्षा व्यवस्था का विस्तार हो, उसकी क्वालिटी सुधरे और एजुकेशन सेक्टर की क्षमता बढ़े, इसके लिए अहम निर्णय लिए गए हैं.
दूसरा है स्किल डेवलपमेंट. पीएम ने कहा कि देश में डिजिटल स्किलिंग इकोसिस्टम (Digital Skilling Ecosystem) बने, इंडस्ट्री की डिमांड के हिसाब से स्किल डवलपमेंट हो, industry linkage बेहतर हो, इस पर ध्यान दिया गया है. तीसरा महत्वपूर्ण पक्ष है- अर्बन प्लैनिंग (Urban Planning) और डिजाइन (Design). इसमें भारत का जो पुरातन अनुभव और ज्ञान है, उसे हमारी आज की शिक्षा में समाहित की जाने आवश्यकता है.
चौथा अहम पक्ष है- Internationalization : भारत में वर्ल्ड क्लास विदेशी यूनिवर्सिटी आएं, जो हमारे औद्योगिक क्षेत्र हैं, जैसे GIFT City, वहां FinTech से जुड़े संस्थान आएं, इसे भी प्रोत्साहित किया गया है. वहीं पांचवा महत्वपूर्ण पक्ष है- AVGC- यानि Animation Visual Effects Gaming Comic, इन सभी में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं, एक बहुत बड़ा ग्लोबल मार्केट है.

Tech & Auto
देश में लॉंच हुआ कम कीमत पर boAt Blaze स्मार्टवॉच, जानिए क्या है इसके फीचर्स…

बोट ने अपने पोर्टफोलियो में एक नई स्मार्टवॉच ऐड की है. वियरेबल्स ब्रांड ने भारत में Blaze Smartwatch को एक बड़े डिस्प्ले और कई हेल्थ फीचर्स के साथ लॉन्च किया है. कंपनी का कहना है कि boAt Blaze लेटेस्ट अपोलो 3 ब्लू प्लस प्रोसेसर के साथ आता है जो बैटरी के साथ-साथ स्मार्टवॉच की परफॉर्मेंस को भी बढ़ाता है. boAt भारत में सबसे पसंदीदा ऑडियो ब्रांडों में से एक है. यह किफायती प्राइस टैग पर बेहतर प्रोडक्ट ऑफर करने के लिए जाना जाता है. boAt Blaze भी फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आता है जो बैटरी को नॉर्मल से अधिक तेजी से रिफिल करेगा.इसके अलावा, इसमें क्विक रिप्लाई, क्यूरेटेड म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल, डीएनडी मोड और वेदर फोरकास्ट जैसे फीचर्स हैं जो ब्लेज स्मार्टवॉच को बजट पेशकश के लिए एकदम सही बनाती हैं. boAt Blaze स्मार्टवॉच को भारत में 3499 रुपए में लॉन्च किया गया है. यह वॉच 25 फरवरी से बिक्री के लिए जाएगी. स्मार्टवॉच एक्टिव ब्लैक, ब्लू, रेजिंग रेड और चेरी ब्लॉसम स्ट्रैप वेरिएंट में उपलब्ध होगी.
boAt ब्लेज स्मार्टवॉच के स्पेसिफिकेशन
boAt Blaze स्मार्टवॉच में 1.75-इंच का 2.5D कर्व्ड डिस्प्ले है, जिसकी मैक्सिमम ब्राइटनेस 500 निट्स है. यह वॉच अपोलो 3 ब्लू प्लस प्रोसेसर पर बनी है जो खास तौर से बैटरी से चलने वाले पोर्टेबल डिवाइस के लिए डिजाइन की गई है और कंपनी के मुताबिक अल्ट्रा-लो पावर के साथ बेहतर परफॉर्मेंस ऑफर करती है.
ब्लेज स्मार्टवॉच बेहद हल्की है और इसमें एक सुपर स्लीक 10 मिमी बॉडी है जो हल्के लेकिन टिकाऊ प्रीमियम मेटल से बनी है. वॉच हार्ट स्पीड और SPO2 मॉनिटर सहित हेल्थ फीचर्स के साथ आती है.boAt Blaze स्मार्टवॉच एक हेल्दी लाइफ स्टाइल जीने में आपकी मदद करने के लिए 14 स्पोर्ट्स मोड के साथ डेली एक्टिविटी ट्रैकर के साथ आती है.
एक्टिविटी ट्रैकर्स में आउटडोर रन, इंडोर रन, आउटडोर वॉक, इंडोर वॉक, हाइकिंग, आउटडोर साइकलिंग, इंडोर साइक्लिंग, बास्केटबॉल, योगा, रोइंग, एलिप्टिकल, क्रिकेट, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, फ्री वर्कआउट शामिल हैं, ताकि यह तय हो सके कि आपकी फिटनेस सबसे ऊपर है.
सेफ्टी के लिए, ब्लेज स्मार्टवॉच में 3ATM डस्ट, वाटर और स्पलैश रेसिस्टेंस है, जो स्मार्टवॉच को 30 मिनट तक 30 मीटर की गहराई तक चालू रखता है.
बैटरी के मामले में, boAt Blaze स्मार्टवॉच 7 दिन की बैटरी लाइफ के साथ आती है. boAt Blaze स्मार्टवॉच boAt ASAP चार्ज से लैस है जो 10 मिनट के चार्ज के साथ स्मार्टवॉच को पूरे दिन तक चालू रख सकता है.
boAt Blaze स्मार्टवॉच में नोटिफिकेशन अलर्ट, क्विक रिप्लाई, क्यूरेटेड म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल, DND मोड और मोबाइल-फ्री एक्सपीरियंस के लिए वेदर फोरकास्ट जैसे दूसरे फीचर्स भी शामिल हैं.
वॉच को boAt हब ऐप के साथ पेयर किया जा सकता है. यूजर ऐप में उपलब्ध 100+ वॉच फेस में से भी चुन सकते हैं
देश - दुनिया
Corona Update: देश में बीते 24 घंटे में मिले 13 हजार नए केस, 302 की हुई मौत…

देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हो गई है। बीते 24 घंटे में 13 हजार से ज्यादा नए संक्रमित पाए गए वहीं, 302 मौतों की खबर है। इस दौरान 26,988 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। देश में कोरोना के सक्रिय केस की संख्या फिलहाल 1,34,235 है। वहीं दैनिक सकारात्मकता दर 1.28 फीसदी है। अब तक कुल 4,22,884 लोग महामारी से स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं कुल मृतक संख्या 5,13,226 हो गई है। टीकाकरण भी तेजी से जारी है। अब तक 1,76,86,89,266 खुराक देश के लोगों को दी जा चुकी है।
देश
इतने रुपये तक महंगा बढ़ सकता है पेट्रोल-डीजल,चुनाव बाद; जानें ये बड़े कारण…
रूस की तरफ से यूक्रेन पर हमला किये जाने के बाद वैश्विक स्तर पर इसका अलग-अलग तरह से असर पड़ रहा है. इंटरनेशनल मार्केट में कच्चा तेल सात साल के हाई लेवल 103.78 डॉलर पर पहुंच गया है. इससे पहले अगस्त 2014 में क्रूड ऑयल का दाम 105 डॉलर प्रति बैरल तक गया था. तेल के दामों में तेजी का असर आने वाले समय में घरेलू बाजार में देखने को मिलेगा.मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जानकारों का कहना है कि 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद पेट्रोल और डीजल के रेट में 15 रुपये तक की बढ़ोतरी संभव है.
हालांकि इसमें राहत वाली बात यह रहेगी कि कीमतों में बढ़ोतरी तेल कंपनियों की तरफ से दो से तीन चरण में लागू की जाएगी. आइए जानते हैं वो तीन बड़े कारण जिनकी वजह से पेट्रोल-डीजल महंगे हो सकते हैं.पिछले करीब ढाई महीने से कच्चे तेल की कीमत में 27 प्रतिशत की तेजी आ चुकी है. क्रूड का दाम बढ़कर 103 डॉलर के पार पहुंच गया है. भारत अपनी तेल तेल जरूरत का 85 प्रतिशत आयात करता है. क्रूड ऑयल के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंचने के बाद पेट्रोल-डीजल के भाव में इजाफा तय माना जा रहा है.देश की बड़ी तेल कंपनियों ने दिवाली के बाद पेट्रोल और डीजल के रेट में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है.
उस समय से अब तक कच्चा तेल 20 डॉलर प्रति बैरल से भी ज्यादा महंगा हो गया. कीमतें स्थिर रखने से कंपनियों के प्रॉफिट पर असर पड़ रहा है. फिलहाल दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपये और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इस कारण भी तेल कंपनियां कीमतें बढ़ा सकती हैं.रूस-यूक्रेन युद्ध से कच्चे तेल के उत्पादन और आपूर्ति पर असर पड़ेगा. रूस दुनिया का बड़ा तेल उत्पादक देश है और प्राकृतिक गैस का निर्यातक है. भारत इन दोनों ही चीजों का आयात करता है. ऐसे में आने वाले समय में कच्चे तेल की कीमतों में और तेजी का अनुमान है. जानकारों का कहना है
युद्ध लंबा चला तो कच्चे तेल की कीमत 120 डॉलर तक पहुंच सकती हैं.प्राकृतिक गैस की आपूर्ति बाधित होने से आने वाले समय में घरेलू बाजार में रसोई गैस और सीएनजी के दाम में भी तेजी आने की संभावना है. जानकारों का मानना है कि नेचुरल गैस और सीएनजी के रेट भी 10 से 15 रुपये तक बढ़ सकते हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक सरकारी अधिकारी ने दावा किया कि रूस और यूक्रेन के युद्ध के बीच भारत की तेल आपूर्ति व्यवस्था पर कोई असर नहीं हुआ है. उन्होंने दावा किया यदि लड़ाई तेज होती है तब भी आपूर्ति पर असर नहीं पड़ेगा. हमारे आपूर्तिकर्ता पश्चिम एशिया, अफ्रीका और उत्तरी अमेरिका में हैं. उन पर इस हमले का असर नहीं है.
-
देश - दुनिया4 days agoToday Gold Price: सोने के भाव में आई भारी गिरावट, जाने 10 ग्राम सोने की किमत…
-
देश5 days agoसुकन्या समृद्धि योजना में हुए 5 बड़े बदलावों,जानें क्या हैं…
-
देश - दुनिया6 days agoदेश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC को लगा तगड़ा झटका, जाने क्या है वजह…
-
जॉब6 days agoछत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में निकली असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, ये रही शैक्षणिक योग्यता..
-
Tech & Auto3 days agoAMO इलेक्ट्रिक के इलेक्ट्रिक स्कूटर सिर्फ 12 हजार में ले जाएं घर,मिलेगी आसान EMI के साथ…
-
देश5 days agoपोस्ट ऑफिस में खुलवाए बच्चों के नाम से MIS खाता,मिलेंगी 2500 रूपए हर महीना…
-
Lifestyle7 days agoये उम्र के आसपास पुरुषों को परेशान कर सकती हैं ये 4 समस्याएं…
-
Lifestyle4 days agoHelth Tips : लिवर को बनाना है हेल्दी तो डाइट में शामिल करें ये फल,नहीं होगी शरीर में कोई परेशानी…
-
देश - दुनिया7 days agoवित्तमंत्री सीतारमन महिलाओं पर हुई मेहरबान, जाने क्या है वजह…
-
जॉब6 days agoयहां स्वास्थ्य विभाग में निकली बंपर भर्ती, कैंडिडेट्स जल्द करे आवेदन…































You must be logged in to post a comment Login