देश - दुनिया
ब्राजील : बोटिंग के दौरान चट्टान का हिस्सा टूटकर नावों पर गिरा ,हादसे में 7 लोगों की मौत

ब्राजील के मिनस गेरैस राज्य में शनिवार को एक चट्टान का हिस्सा टूटकर तीन नावों पर गिर गया. इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और 9 लोग गंभीर घायल हो गए. इसके अलावा 20 लोग लापता भी हैं. घायल हुए सभी लोगों को इलाज के लिए नजदीक के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि फर्नास लेक पर लोग नौका सवारी का आनंद ले रहे हैं.
तभी चट्टान का एक हिस्सा टूटकर नौकाओं के ऊपर गिर गया. स्थानीय समय के अनुसार यह हादसा करीब 11 बजे हुआ है. स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि मिनस गिरैस राज्य में पिछले 24 घंटों से बारिश हो रही है. बारिश में चट्टानों के गिरने की आशंका बनी रहती है. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से बड़ी खबर, इस कारण दिल्ली में बढ़ी टेंशन वहीं, मिनस गेरैस फायर डिपार्टमेंट के कमांडर कर्नल एडगार्ड एस्तेवो ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि यह हादसा साओ जोस डा बारा और कैपिटलियो कस्बों के बीच हुआ.
उन्होंने कहा कि लापता व्यक्तियों की तलाश जारी रहेगी, लेकिन गोताखोर अपनी सुरक्षा के लिए रात में अपनी खोज बंद कर देंगे. ब्राजील के राष्ट्रपति बोल्सोनारो ने भी इसका एक वीडियो शेयर किया है. उन्होंने कहा कि नौसेना ने खोज और बचाव प्रयासों में शामिल होने के लिए एक राहत दल तैनात किया है.
अपने बॉयफ्रेंड टॉम हॉलैंड के साथ काम करने के लिए जेंडया ने प्रोड्यूसरके सामने रख दी ये शर्त इसके अलावा दक्षिणपूर्वी ब्राजील के लैंडलॉक राज्य मिनस गेरैस के गवर्नर रोमू जेमा ने भी इसे लेकर ट्वीट किया है. उन्होंने कहा कि भारी बारिश के कारण कैपिटोलियो में फर्नास झील में चट्टान का हिस्सा ढह गया. वह इस मुश्किल समय में पीड़ितों के परिवारों के साथ एकजुटता के साथ खड़े हैं. हम लोगों को आवश्यक सुरक्षा और सहायता प्रदान करने के लिए कार्य करना जारी रखेंगे.

देश - दुनिया
17 साल नाबालिग लड़के का चीन के सैनिकों ने अपहरण,सैनिकों की इस करतूत से पूरे देश में हड़कंप
देश - दुनिया
कई एयरलाइन कंपनियों ने अपनी उड़ानों को किया रद्द,5G नेटवर्क के चलते लैंडिंग सिस्टम पर असर पड़ने की आशंका;सैंकड़ों यात्री परेशान
देश - दुनिया
देशभर में महामारी कोरोना वायरस का कहर जारी,सुप्रीम कोर्ट के 32 जजों में से अब तक 10 जज कोरोना की चपेट में
-
जॉब7 days agoरक्षा मंत्रालय में निकली 10वी 12वी पास के लिए नौक़री , युवाओं के लिए रक्षा क्षेत्र में बेहतर अवसर
-
जॉब5 days agoनौकरी पाने का सुनहरा अवसर : बैंक ऑफ बड़ौदा मे निकली भर्ती ,जल्द करे अप्लाइ
-
जॉब6 days ago10वीं पास के लिए यहाँ निकली जूनियर क्लर्क व स्टेनोग्राफर की नौकरी,जल्द करें अप्लाई
-
देश7 days agoओमिक्रॉन वेरिएंट का नये लक्षण , वेरिएंट श्वसन तंत्र के ऊपरी हिस्से को प्रभावित करता
-
जॉब4 days agoयुवाओं के लिए ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका: पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से असिस्टेंट ऑफिसर पदों पर भर्ती, जल्द करे अप्लाई
-
देश5 days agoभारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के दो लाख 68 हजार 833 नए केस,पॉजिटिविटी रेट 14.70% फीसदी से बढ़कर अब 16.66 फीसदी
-
व्यापर4 days agoSBI ग्राहकों के लिए ख़ुशख़बरी : FD पर ब्याज दरों में इजाफा
-
जॉब3 days agoनौकरी पाने का सुनहरा अवसर : छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज विभाग में भर्ती, जल्द करे अप्लाई
-
जॉब3 days agoअच्छी खबर युवाओं के लिए : खाद्य सिविल आपूर्ति इंस्पेक्टर के 84 पदों पर भर्ती,जल्द करें अप्लाई ;ये रहीं योग्यता
-
छत्तीसगढ़6 days agoबीते 24 घंटों में छत्तीसगढ़ कोरोना के 6,015 नये केस , SI सहित 20 पुलिसकर्मी पाजिटिव

















You must be logged in to post a comment Login