जॉब
बिजली विभाग में निकली ग्रेजुएट पास के लिए बंपर भर्ती,जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

UPPCL Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड, UPPCL ने ग्रुप सी पदों पर भर्ती निकाली है. जिसके तहत शिविर सहायक ग्रेड 3 एवं असिस्टेंट इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए गए हैं. पदों के लिए इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upenergy.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं.पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 मई से शुरू हो चुकी है एवं उम्मीदवार 15 जून 2022 इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं. हालांकि असिस्टेंट इंजीनियर पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 मई से 14 जून 2022 तक चलेगी.
योग्यता
शिविर सहायक पदों के लिए ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. साथ ही हिंदी टाइपिंग की योग्यता भी मांगी गई है. वहीं सिविल इंजीनियर पदों के लिए सिविल इंजीनियरिंग डिग्री धारक उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं।
आयु सीमा
शिविर सहायक पदों के लिए 1 जनवरी 2022 को 21 से 40 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. वही असिस्टेंट इंजीनियर पदों के लिए भी यही आयु सीमा निर्धारित की गई है. हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को इसमें छूट दी जाएगी।
डायरेक्ट लिंकशिविर सहायक पद के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से नोटिफिकेशन देख सकते हैं एवं डायरेक्ट आवेदन कर सकते हैं.वहीं सिविल इंजीनियर पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के लिए नोटिफिकेशन एवं आवेदन की लिंक नीचे साझा की गई है.

जॉब
IBPS RRB में ऑफिस असिस्टेंट पदों की भर्ती,कैंडिडेट्स 27 जून तक ऑनलाइन आवेदन

IBPS RRB Recruitment 2022 : ऑफिसर स्केल 2 और 3 के लिए आईबीपीएस परीक्षा 24 सितंबर 2022 को आयोजित की जाएगी जोकि सिलेक्शन प्रोसेस के तहत सिंगल एग्जाम है.बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) ने रूरल ग्रामीण बैंकों में 8285 ग्रुप “A” -ऑफिसर्स (स्केल- I, II और III) और ग्रुप “B” -ऑफिस असिस्टेंट पदों की भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किया था. इस भर्ती प्रक्रिया से 8285 पद भरे जाने हैं. इसकी आखिरी तारीख भी नजदीक आ गई है. इसके लिए कैंडिडेट्स 27 जून 2022 तक ibps.in की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. कैंडिडेट्स ऑफिस असिस्टेंट, अधिकारी स्केल- I (असिस्टेंट मैनेजर) और ऑफिसर स्केल 2 (मैनेजर) और ऑफिसर स्केल 3 (सीनियल मैनेजर) के पद के लिए 43 बैंकों में खाली पदों को भरने के लिए आवेदन कर सकते हैं.
आयु सीमा
आयु सीमा की बात करें तो ऑफिस असिस्टेंट के लिए आयु कम से कम 18 साल और अधिकतम 28 साल होनी चाहिए. इसके अलावा ऑफिसर स्केल 3 (सीनियर मैनेजर) के लिए आयु सीमा कम से कम 21 साल और अधिकतम 40 साल है. ऑफिसर स्केल 2 (मैनेजर) के लिए आयु सीमा कम से कम 21 साल और अधिकतम 32 साल है. ऑफिसर स्केल 1 (असिस्टेंट मैनेजर) के लिए आयु सीमा कम से कम 18 साल और अधिकतम 30 साल है.
शैक्षिक योग्यता
अधिसूचना के अनुसार आईबीपीएस की इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी सब्जेक्ट में ग्रेजुएट होना चाहिए. इसके अलावा उम्मीदवार को स्थानीय भाषा की जानकारी होना जरूरी है.आईबीपीएस कैलेंडर के मुताबिक, आईबीपीएस आरआरबी पीओ 2022 और आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क 2022 के लिए आईबीपीएस आरआरबी प्रीलिम्स एग्जाम 07 अगस्त से 21 अगस्त 2022 तक आयोजित होने वाला है. तारीख अस्थायी हैं और इन्हें बदला जा सकता है.ऑफिसर स्केल 2 और 3 के लिए आईबीपीएस परीक्षा 24 सितंबर 2022 को आयोजित की जाएगी जोकि सिलेक्शन प्रोसेस के तहत सिंगल एग्जाम है. हालांकि, मुख्य परीक्षा उन लोगों के लिए पीओ और क्लर्क के पद के लिए आयोजित की जाएगी जो आईबीपीएस आरआरबी प्रारंभिक परीक्षा 2022 को पास करेंगे.
जॉब
MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही तेजी से बिक रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन, कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

Cheapest Mini Portable Washing Machine: तकनीक के विकास ने आज कई महंगी चीजों को काफी सस्ता कर दिया है। पहले जहां वॉशिंग मशीन, कूलर, फ्रिज आदि कई जरूरी चीजें काफी महंगी आती थीं। वहीं निरंतर हो रही तकनीक के क्षेत्र में खोजें और नई इजाद के कारण इनकी कीमत में एक बड़ी गिरावट आई है। ऐसे में एक समय जहां इन्हें महंगे एप्लायंसेस के रूप में जाना जाता था। वहीं अब इन तकनीकों के कई नए वर्जन बाजार में आ गए हैं, जो की काफी सस्ते हैं। इस कारण आम लोग भी इन्हें खरीद रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एक खास तरह की वॉशिंग मशीन के बारे में बताने जा रहे हैं। बाल्टी जैसे आकार की दिखने वाली ये वॉशिंग मशीन काफी काम की है। कीमत सस्ती होने के कारण देश भर में कई लोग इसको खरीद रहे हैं। इसका आकार एक बाल्टी जैसा है। ऐसे में ये काफी पोर्टेबल भी है। इसमें आप एक साथ 5 से 6 कपड़े धो सकते हैं।
सेमी ऑटोमेटिक टॉप लोडिंग मिनी वॉशिंग मशीन काफी फायदेमंद है। पोर्टेबल होने कारण आप इस वॉशिंग मशीन को घर में किसी भी जगह पर ले जा सकते हैं। बाल्टी जैसी दिखने वाली इस वॉशिंग मशीन की क्षमता 3 किलोग्राम है। छोटे आकार की दिखने वाली इस वॉशिंग मशीन में कई खासियत हैं। इसमें कपड़े धोने के अलावा उसको सुखाने के लिए स्पिनर अटैचमेंट की सुविधा भी मिलती है। ये वॉशिंग मशीन पोर्टेबल होने के साथ काफी हल्की भी है। ऐसे में आप इसे उठाकर इधर-उधर कहीं भी रख सकते हैं। यही नहीं इस मिनी वॉशिंग मशीन में आपको ऑटोमेटिक पावर ऑफ का ऑप्शन भी मिलता है। ऐसे में इसका उपयोग करने पर बिजली की खपत काफी कम होती है। ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर आपको ये मिनी पोर्टेबल वॉशिंग मशीन आसानी से 4,590 रुपये से लेकर 5,999 रुपये में मिल जाएगी। कीमत सस्ती होने की वजह से देश भर में कई लोग इस खास मिनी पोर्टेबल वॉशिंग मशीन को खरीद रहे हैं। ये मिनी वॉशिंग मशीन मिनटों में आपके कपड़ों को धोकर सुखा सकती है
जॉब
यहां लोक सेवा आयोग में निकली 800 पदों पर बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने ग्रुप बी के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे MPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों के लिए आज यानी 25 जून से आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई है।
पदों की संख्या : 800
महत्वपूर्ण तारीख
आवेदन की शुरुआती तारीख : 25 जून 2022
आवेदन की आखिरी तारीख : 15 जुलाई 2022
वैकेंसी डिटेल्स
सब रजिस्टर : 603
राज्य कर निरीक्षक : 77
पुलिस सब इंस्पेक्टर : 78
सहायक अनुभाग अधिकारी : 42
योग्यता
उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट (प्रासंगिक अनुशासन) होना चाहिए।
आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क
ओपन कैटेगरी के लिए: रु.394/-
आरक्षित श्रेणी और अनाथों के लिए: रु. 294/-
ऑनलाइन आवेदन
ऑफिशियल नोटिफिकेशन
-
Tech & Auto5 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
Tech & Auto4 days agoSILAI MACHINE YOJANA: सरकार दे रही है महिलाओं को फ्री सिलाई मशीन,ऐसे उठाये फटाफट लाभ…
-
देश - दुनिया6 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
ज्योतिष4 days agoVASTU TIPS : घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…
-
देश5 days agoPM KISAN YOJANA: किसानो के लिए बड़ी खुशखबरी…मिलेगा बड़ा तोहफा
-
ज्योतिष6 days agoVASTU TIPS: घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…
-
ज्योतिष5 days agoPLANT VASTU TIPS: घर के मुख्य द्वार पर तुलसी के पौधे रखने से होते है ये गज़ब के फायदे, वजह जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
Tech & Auto3 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
ज्योतिष3 days agoPLANT VASTU TIPS: घर के मुख्य द्वार पर तुलसी के पौधे रखने से होते है ये गज़ब के फायदे, वजह जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
जॉब4 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में निकली बंफर भर्ती,7 जुलाई तक करें अप्लाई




















You must be logged in to post a comment Login