जॉब
भारतीय सेना में वेस्टर्न कमांड में सिविलियन के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने के है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

नई दिल्ली: भारतीय सेना में रोजगार का अवसर तलाश रहे दसवीं पास नौजवानों के लिए सुनहरा अवसर आया है. दरअसल, भारतीय सेना के वेस्टर्न कमांड हेडक्वाटर्स ने ग्रुप सी सिविलियन पदों के लिए भर्तियां निकाली है. यह भर्तियां स्टैटिस्टिकल असिस्टेंट सहित नाई, चौकीदार, रसोइया, ट्रेड्समैन मेट, वॉशरमैन और सफाईकर्मी पद के लिए निकाली गई हैं. इन पदों पर आवेदन के इच्छुक नौजावन अपने आवेदन 29 जून तक जालंधर कैंट मिलिट्री हॉस्पिटल के कमांडेंट को भेज सकते हैं.
वेस्टर्न कमांड मुख्यालय के अनुसार, चयनित होने वाले अभ्यर्थियों की तैनाती बेस हॉस्पिटल दिल्ली सहित अंबाला, अमृतसर, कसौली, पालमपुर, योल, जालंधर, पटियाला, बकलोह, शिमला स्थिति मिलिट्री हॉस्पिटल में की जाएगी. इसके अलावा, चयनित प्रक्रिया में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को एसएचओ जालंधर, मेडिकल हेडक्वाटर्स वेस्टर्न कमांड, मिलिट्री हॉस्पिटल 172, मिलिट्री हॉस्पिटल 167 और आर्मी हॉस्पिटल आरआर में भी तैनात किया जाएगा. जरूरत के अनुसार, अभ्यर्थियों की तैनाती पर बदलाव भी किया जा सकता है
पद का नाम
वैकेंसी
उम्र सीमा
पेय मैट्रिक्स
स्टैटिस्टिकल असिस्टेंट
01
18 से 25 वर्ष
एल-1
नाई
02
18 से 25 वर्ष
एल-1
चौकीदार
11
18 से 25 वर्ष
एल-1

रसोइया
04
18 से 25 वर्ष
एल-1
ट्रेड्समैन मेट
08
18 से 25 वर्ष
एल-1
वॉशरमैन
12
18 से 25 वर्ष
एल-1
सफाईकर्मी
27
18 से 25 वर्ष
एल-1
आवेदन के लिए आवश्यक एवं वांछनीय योग्यता
स्टैटिस्टिकल असिस्टेंट पद के लिए अर्थशास्त्र, सांख्यकी या गणित विषय के साथ स्नातक के साथ सांख्यकीय कार्य में दो वर्ष का अनुभव आवश्यक है. इसके अतिरिक्त, अभ्यर्थी को रिकार्ड मशीन की जानकारी के साथ सांख्यकीय कार्यों से जुड़ी तकनीक के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए. स्टैटिस्टिकल असिस्टेंट के अलावा सभी पदों के लिए अनिवार्य योग्यता 10वीं कक्षा उत्तीर्ण निर्धारित की गई है. इसके अलावा, सभी अभ्यर्थियों को अपने संबंधित ट्रेन की अच्छी जानकारी और एक वर्ष का अनुसार भी होना चाहिए.

जॉब
शिक्षक के पदों पर निकाली गई विभिन्न भर्तीया, योग्य उम्मीदवारों करे अप्लाई..
RPSC Teacher Recruitment 2022: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा जारी की गई शिक्षक भर्ती के माध्यम से शिक्षकों के कुल 9,760 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
RPSC Teacher Recruitment 2022: अगर आप शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए सुनहरा अवसर है। हालांकि, यह मौका आज ही खत्म भी होने वाला है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से विभिन्न विषयों के लिए सिनियर टीचर के हजारों रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज 16 मई, 2022 को है। तो ऐसे उम्मीदवार जो अब तक इस भर्ती के लिए अब तक आवेदन नहीं किया है, वें राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर जाकर इसे जल्द से जल्द पूरा कर लें।
RPSC Teacher Recruitment 2022: 9,760 है रिक्त पदों की संख्या
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा जारी की गई शिक्षक भर्ती के माध्यम से शिक्षकों के कुल 9,760 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों की आयु-सीमा 01 जनवरी, 2023 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम आयु-सीमा 40 वर्ष होनी चाहिए। अन्य शैक्षणिक योग्यताओं आदि के बारे में जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।
RPSC Teacher Recruitment 2022: इतना है आवेदन शुल्क
सामान्य / ईडब्ल्यूएस / बीसी / ओबीसी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 350 रुपये जमा करने होंगे। वहीं, राजस्थान के ओबीसी और बीसी (नॉन क्रीमीलेयर) उम्मीदवारों को 350 रुपये जमा करने होंगे। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 150 रुपये निर्धारित किया गया है।
RPSC Teacher Recruitment 2022: भर्ती का विषयवार विवरण
कुल पदों की संख्या- 9,760
संस्कृत के लिए पदों की संख्या- 1,800 पद
अंग्रेजी के लिए पदों की संख्या- 1,668 पद
सामाजिक विज्ञान के लिए पदों की संख्या- 1,640 पद
गणित के लिए पदों की संख्या- 1,613 पद
विज्ञान के लिए पदों की संख्या- 1,565 पद
हिंदी के लिए पदों की संख्या-1,298 पद
उर्दू के लिए पदों की संख्या- 106 पद
पंजाबी के लिए पदों की संख्या- 70 पद
RPSC Teacher Recruitment 2022: ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार सबसे पहले राजस्थान पीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in या sso.rajasthan.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर Recruitment के सेक्शन में जाएं।
अब एक नया पेज खुलेगा, इसमें नई एप्लीकेशन पोर्टल पर क्लिक करें।
उम्मीदवार स्वयं को पंजीकृत करे और और आवेदन पत्र में पूछी गई जानकरी दर्ज करें।
अब आवश्यक दस्तावेज अपलोड करे और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
आवेदन पत्र सबमिट कर इसे सेव कर लें।
आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।
जॉब
डाक विभाग मे निकली बम्पर भर्तियाँ, जल्द ही करे आवेदन, जाने सैलरी, आवेदन की तिथि, एवं शैक्षणिक योग्यता..

भारतीय डाक विभाग ने इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के अंतर्गत 650 एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इस भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तारीख 20 मई है।
भारतीय डाक विभाग (India Post) ने इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के अंतर्गत एग्जीक्यूटिव के पदों पर बम्पर भर्तियाँ निकाली हैं। इन पदों पर किसी भी स्ट्रीम से बैचलर डिग्री पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। डाक विभाग ने इस भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर 10 मई से आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है जिसकी अंतिम तिथि 20 मई 2022 तक रखी है। ऑनलाइन आवेदन पंजीकरण पूरा करने के बाद सभी वर्ग के कैंडिडेट्स को 700 रुपये का शुल्क भुगतान करना होगा।
भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 25 वर्ष होनी चाहिए। यह भर्ती कुल 650 पदों एग्जीक्यूटिव के लिए कराई जा रही है। भर्ती संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट करना होगा। वहीं, अगर आप किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं।
यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स विषय के लिए भी कई फ्री क्लासेस चलाई जा रही हैं। आप इस FREE Current Affairs – Download Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।
कैसे होगा चयन, कितना मिलेगा वेतन
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) के एग्जीक्यूटिव पद के लिए केवल ऐसे ग्रामीण डाक सेवक आवेदन कर सकते हैं जिनके पास कम से कम दो वर्ष का अनुभव हो। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। इस भर्ती की लिखित परीक्षा जून महीने में आयोजित की जाएगी। जिसमे कुल 120 अंकों के लिए 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सवाल का सही जवाब देने पर एक अंक दिया जाएगा। जबकि गलत उत्तर के लिए अंकों में कोई कटौती नहीं की जाएगी।
परीक्षा में सफल पाए जाने वाले कैंडिडेट्स की मेधा सूची तैयार की जाएगी। अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थी को प्रतिमाह 30,000 रुपये का मानदेय दिया जाएगा। इसके अलावा कुछ अन्य भत्तों का लाभ दी दिया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देख लें।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें।
सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।
जॉब
दिल्ली में सीनियर रेजिडेंट और डेमोंस्ट्रेटर की निकली भर्ती,आवेदन की अंतिम मौक़ा…

AIIMS Recruitment 2022 : एम्स, दिल्ली में सरकारी नौकरियां हैं.सीनियर रेजिडेंट और डेमोंस्ट्रेटर पदों पर हो रही भर्तियों के लिए कल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, दिल्ली में सीनियर रेजिडेंट और डेमोंस्ट्रेटर के पदों पर बंपर भर्ती हो रही है.इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया अभी जारी है.लेकिन आज 16 मई को आवेदन की लास्ट डेट है. नोटिस के अनुसार एम्स दिल्ली में सीनियर रेजिडेंट और डेमोंस्ट्रेटर की कुल 410 वैकेंसी है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आधिकारिक वेबसाइट https://srsd.aiimsexams.ac.in/ पर जाकर करना है.
शैक्षिक योग्यता
विभिन्न पदों के लिए एमडी/ डीएनबी समेत विभिन्न शैक्षिक योग्यता मांगी गई है. जिसकी डिटेल भी नोटिफिकेशन में उपलब्ध है.
आयु सीमा
पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित है. हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को इसमें छूट का प्रावधान है.
आवेदन शुल्क
पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 1500 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा. हालांकि एससी एसटी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह 1200 रुपए निर्धारित है.
-
जॉब6 days agoडाटा एंट्री ऑपरेटर की निकली भर्ती, 22 मई तक करे आवेदन…
-
जॉब6 days agoअसिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर निकली भर्ती,8 जून तक करें अप्लाई…
-
जॉब6 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली भर्ती,ग्रेजुएट पास के लिए बेहतरीन मौका…
-
जॉब6 days agoबिजली विभाग में निकली भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता… जल्द करें अप्लाई
-
जॉब5 days agoयहां भारतीय खाद्य निगम में निकली बंपर भर्ती, ग्रेजुएट पास उम्मीदवार जल्द से जल्द करे आवेदन…
-
जॉब6 days agoबैंक ऑफ इंडिया में निकलीं 600 पदों भर्ती, आवेदन का अंतिम मौक़ा आज…
-
जॉब5 days agoयहां NTPC में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoबैंक में निकली इतने पदों पर भर्ती,मिलेगा 68000 तक सैलरी…
-
जॉब5 days agoबिजली विभाग में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब4 days agoबिजली विभाग में निकली भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता… जल्द करें अप्लाई


















You must be logged in to post a comment Login