देश
डेंगू होने पर महसूस हो सकती हैं ये 6 समस्याएं, ना करें अनदेखा,वरना हो सकता है जानलेवा

आज राष्ट्रीय डेंगू दिवस के मौके पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा डेंगू के प्रति जागरूकता करने के उद्देश्य से विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। डेंगू एक मच्छर जनित वायरल बीमारी है।जिसमें सिर में दर्द,तेज बुखार, मांसपेशियों एवं जोड़ों में दर्द जैसी परेशानियां होती हैं और त्वचा पर चकत्ते भी निकल आते हैं। डेंगू फीमेल एडीज मच्छर के काटने से होता है। प्रत्येक वर्ष 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया जाता है।
इस दिवस को मनाने का मूल उद्देश्य लोगों में डेंगू से बचाव और अपने आसपास को स्वच्छ रखने के लिये जागरूक किया जाता है।इस वर्ष राष्ट्रीय डेंगू दिवस ”डेंगू इज प्रिवेंटिएबल : लेट्स जॉइन हैंड्स” की थीम पर मनाया जा रहा है। इस वर्ष भी डेंगू दिवस मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एम पी महिस्वार के मार्गदर्शन में मनाया गया।
इस बारे में मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने बताया,”मच्छरों के काटने से डेंगू और मलेरिया जैसी जानलेवा बीमारियां होती है। छोटी-छोटी बातें आपको मच्छर के काटने से बचा सकती है। डेंगू के प्रति जागरूक रहकर हम इससे बच सकते हैं।
डेंगू से अफ्रीका, अमेरिका,पूर्वी भू-मध्य सागर, दक्षिण-पूर्व एशिया और पश्चिम प्रशांत सहित 100 से अधिक देश प्रभावित हैं। यह भारत में विशेषकर बारिश के दिनों में होने वाला सामान्य रोग है। डेंगू का लार्वा मुख्य तौर पर जमे हुए साफ पानी में पैदा होता है और इसे पनपने के लिए जुलाई से लेकर अक्टूबर का समय काफी अनुकूल होता है।
यही वजह है कि इस वक्त काफी सतर्क रहना जरूरी होता है। पहले के मुकाबले लोगों में डेंगू की बीमारी को लेकर काफी जागरूकता बढ़ी है । अब भी देश के अंदरूनी इलाकों में इस बीमारी के प्रति और जागरूकता फैलाने की जरूरत है। दिन में सोते समय भी मच्छरदानी लगाएं समय पर इलाज कराने पर मरीज स्वस्थ हो जाता है।
डेंगू में लापरवाही भारी पड़ सकती है। शासकीय चिकित्सालयों में इसके लिए नि:शुल्क उपचार की व्यवस्था है। एडीज एजिप्टी एक ऐसा मच्छर है जो डेंगू बुखार, चिकनगुनिया,जीका बुखार, मायरो बुखार के वायरस और अन्य रोग एजेंटों को फैला सकता है। पूरी तरह से परिपक्व एडीज एजिप्टी मच्छर का औसत जीवनकाल दो से चार सप्ताह है,लेकिन शुष्क जलवायु में, उनके अंडे एक वर्ष तक रहते हैं। इसलिए, बारिश के मौसम की शुरुआत के साथ,मच्छरों के प्रजनन और परिणामस्वरूप महामारी में वृद्धि होती है। एडीज एजिप्टी मच्छर सबसे ज्यादा सुबह और शाम को और छायादार क्षेत्रों में पाए जाते हैं।
यह पूरे साल या अनुकूल स्थिति में किसी भी समय संक्रमण फैला सकते हैं।क्या है डेंगू डेंगू बुखार मच्छर जनित वायरल बीमारी है इसमें सिर में दर्द, तेज बुखार,मांसपेशियों एवं जोड़ों में दर्द, त्वचा पर चकत्ते निकल आते हैं।
यह मादा एडीज मच्छर के काटने से होता है। यह वायरस 10 दिनों से अधिक समय तक जीवित नहीं रहते लेकिन लापरवाही की गई तो डेंगू रक्तस्रावी बुखार का रूप ले सकता है जिसमें भारी रक्तस्राव,ब्लड प्रेशर में अचानक गिरावट और अंत में स्थिति अत्यंत गंभीर भी हो सकती है।

देश
सीएनजी गैस हुई महंगी,जानें आज की पेट्रोल डिजल की दाम..

दिल्ली-एनसीजी में आज से सीएनजी गैस महंगी हो गई है। वहीं, दूसरी तरफ तेल कंपनियों ने भारत में आज रविवार के लिए पेट्रोल-डीजल के रेट नए रेट भी जारी कर दिए गए हैं। दिल्ली-एनसीसार में आज से CNG गैस महंगी हो गई है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने आज से कंप्रेस्ड नेचुरल गैस की कीमतों में 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की घोषणा की है।
नई बढ़ोतरी के साथ, सीएनजी की कीमत अब दिल्ली में 73.61 रुपये प्रति किलोग्राम, नोएडा में 76.17 रुपये प्रति किलोग्राम और गुरुग्राम में 81.94 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। वहीं, दूसरी तरफ भारत में पेट्रोल-डीजल के रेट नए रेट भी जारी कर दिए गए हैं।
आज पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार 38वें दिन भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज भी देश में सबसे महंगा पेट्रोल महाराष्ट्र के परभणी में 123.47 रुपये प्रति लीटर है तो डीजल आंध्र प्रदेश के चित्तूर में 107.68 रुपये प्रति लीटर, जबकि देश में सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में 91.45 रुपये है और डीजल ₹ 85.83 लीटर है।
दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 105.41 रुपये/लीटर
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 105.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 96.67 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 120.51 रुपये लीटर और डीजल 104.77 रुपये लीटर बिक रहा है।
कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल और डीजल क्रमश: 115.12 रुपये और 99.83 रुपये लीटर है। वहीं, चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 110.85 रुपये और डीजल 100.94 रुपये लीटर बिक रहा है। श्रीगंगानगर में पेट्रोल 122.93 रुपये लीटर और डीजल 105.34 रुपये लीटर है। भोपाल में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 118.14 रुपये लीटर और डीजल की कीमत 101.16 रुपये लीटर है। पटना में पेट्रोल-डीजल क्रमश: 116.23 और 101.06 रुपये प्रति लीटर है।
चेक करें अपने शहर का रेट
आप भी अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।
देश
PM Kisan योजना 11वीं किस्त की लिस्ट जारी,चेक करें यहाँ…

PM Kisan 11th Installment: पीएम किसान योजना के लाभार्थी किसानों के लिए खुशखबरी है. पीएम नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान की 11वीं किस्त जारी करने वाले हैं. आइए जानते हैं डिटेल्स. पीएम किसान लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर है. प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी किसान योजना की 11वीं किस्त की रकम जल्दी ही जारी करने वाले हैं. किसान योजना के तहत 11वीं किस्त की लिस्ट जारी हो गई है. ऐसे में, अगर आपने भी इस योजना में आवेदन किया है तो फटाफट लिस्ट में अपना नाम चेक कर लें. यहां जानिए कैसे चेक कर सकते हैं लिस्ट में अपना नाम.
11वीं किस्त की रकम
निएम के अनुसार, पीएम किसान योजना की पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच जारी किया जाता है. वहीं, दूसरी किस्त का पैसा 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच जारी किया जाता है. इसके अलावा तीसरी किस्त का पैसा 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच भेजा जाता है. यानी इस महीने के अंत तक किसानों के खाते में 11 किस्त का पैसा ट्रांसफर हो जाएगा.
चेक करें नाम
1. पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं.
2. अब इसके होमपेज पर Farmers Corner चुने.
3. Farmers Corner सेक्शन के भीतर Beneficiaries List पर क्लिक करें.
4.अब आप ड्रॉप डाउन लिस्ट से राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव को चुनें.
5. इसके बाद आप ‘Get Report’ पर क्लिक करें.
6. इसके बाद लाभार्थियों की पूरी लिस्ट सामने आ जाएगी, जिसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं.
किस्त का स्टेटस
1. इसके लिए सबसे पहले पीएम किसान की वेबसाइट पर जाएं.
2. अब राइट साइड में फार्मर्स कॉर्नर पर जाएं.
3. इसके बाद आप बेनेफिशियरी स्टेटस ऑप्शन पर क्लिक करें.
4. अब आपके पास नया पेज खुलेगा.
5. यहां आप अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर डालें.
6. इसके बाद आपको अपने स्टेटस की पूरी जानकारी मिल जाएगी.
देश
देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 2487 नए मरीज मिले,कल के मुकाबले 12 फीसदी कम..
etoi news.com
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में फिलहाल कुल एक्टिव केस की संख्या 18 हजार के नीचे आ गई है. फिलहाल देशभर में 17,692 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं.देशभर में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के कुल 2487 नए मामले सामने आए हैं. यह कल के मुकाबले 12 फीसदी कम मामले हैं.
कल कोविड के कुल 2841 नए केस सामने आए थे. इसके साथ ही देश में कुल कोविड संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 4 करोड़, 31 लाख, 21 हजार 599 हो गई है.पिछले 24 घंटों में देशभर में कुल 13 लोगों की कोविड से मौत भी हुई है. अबतक देश में कोविड से कुल 5 लाख 24 हजार 214 लोगों की मौत हो चुकी है.
मौत के आंकड़ों में आज केरल के 8 मामले बैकलॉग आंकड़े के तौर पर भी जुड़े हैं.केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में फिलहाल कुल एक्टिव केस की संख्या 18 हजार के नीचे आ गई है. फिलहाल देशभर में 17,692 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं. एक्टिव केस कुल संक्रमण का 0.04 फीसदी हो गया है. देश में फिलहाल रिकवरी रेट 98.74 फीसदी दर्ज की गई है. पिछले 24 घंटों में देशभर में कुल 2878 मरीज ठीक हुए हैं.
अब तक देशभर में कुल 4 करोड़, 25 लाख, 79 हजार, 693 लोग इस महामारी को मात दे चुके हैं.देश में डेली पॉजिटिविटी रेट 0.61 फीसदी पर आ गई है. वीकली पॉजिटिविटी रेट भी अब 0.62 फीसदी हो गई है.
अब तक देश में कुल 84.38 करोड़ सैंपल की टेस्टिंग हो चुकी है. पिछले 24 घंटों के अंदर 4,05,156 सैंपल की जांच की गई है.मंत्रालय के मुताबिक, राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देशभर में कुल 191.32 करोड़ वैक्सीन की खुराक लोगों को दी जा चुकी है.
-
जॉब6 days agoडाटा एंट्री ऑपरेटर की निकली भर्ती, 22 मई तक करे आवेदन…
-
जॉब6 days agoअसिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर निकली भर्ती,8 जून तक करें अप्लाई…
-
जॉब6 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली भर्ती,ग्रेजुएट पास के लिए बेहतरीन मौका…
-
जॉब6 days agoबिजली विभाग में निकली भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता… जल्द करें अप्लाई
-
जॉब5 days agoयहां भारतीय खाद्य निगम में निकली बंपर भर्ती, ग्रेजुएट पास उम्मीदवार जल्द से जल्द करे आवेदन…
-
जॉब6 days agoबैंक ऑफ इंडिया में निकलीं 600 पदों भर्ती, आवेदन का अंतिम मौक़ा आज…
-
जॉब5 days agoयहां NTPC में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoबैंक में निकली इतने पदों पर भर्ती,मिलेगा 68000 तक सैलरी…
-
जॉब5 days agoबिजली विभाग में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब4 days agoबिजली विभाग में निकली भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता… जल्द करें अप्लाई


















You must be logged in to post a comment Login