राजस्थान में पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों पर निकली बंपर भर्ती, 10वीं-12वीं पास उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…

पुलिस में नौकरी कर देश सेवा करने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। राजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के 67 पदों पर भर्ती निकली है। इसमें पुलिस कॉन्स्टेबल, कांस्टेबल ड्राइवर, कॉन्स्टेबल बैंड और पुलिस दूर संचार में कॉन्स्टेबल के लिए भर्ती निकाली गई है।स्पोट्र्स कोटे के तहत होने वाली इस भर्ती में दसवीं पास और बारहवीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों का चयन स्पोट्र्स ट्रायल और मेडिकल वैरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए 28 फरवरी तक राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
योग्यता
जिला पुलिस में कॉन्स्टेबल के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास है।
आरएसी और एमबीसी बटालियन (बैंड सहित) कॉन्स्टेबल पद के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास है।
पुलिस दूरसंचार – फिजिक्स और मैथ्स के साथ साइंस में 12वीं पास होना जरूरी है।
कॉन्स्टेबल ड्राइवर पद के लिए आवेदन के पास एक वर्ष पहले का बना ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।
ऐसे होगा सिलेक्शन
उम्मीदवारों का सिलेक्शन चार चरणों में किया जाएगा।
डॉक्यूमेंट्स वैरिफिकेशन
स्पोट्र्स ट्रायल
फिजिकल मेजरमेंट (PMT)
मेडिकल एग्जामिनेशन
आवेदन शुल्क
राजस्थान पुलिस में निकली भर्ती के लिए आवेदन करने वाले जनरल / ओबीसी / एमबीसी वर्ग के अभ्यर्थी को 500 रुपये का भुगतान शुल्क जमा करना होगा।
ईडब्ल्यूएस / ओबीसी (एनसीएल) श्रेणी के उम्मीदवारों को 400 रुपए का भुगतान करना होगा।
ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://recruitment2.rajasthan.gov.in/ के जरिए भी इन पदों कॉन्स्टेबल के पदों पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कॉन्स्टेबल के पद पर आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।

दिल्ली में केंद्र की धान खरीद नीति के खिलाफ धरना
KCR और टिकैत एक साथ हुए शामिल
तेलंगाना सरकार की ओर से दिल्ली में केंद्र की धान खरीद नीति के खिलाफ धरना
Tech & Auto
लॉन्च होने वाली है मारुति सुजुकी अर्टिगा, जल्द करे प्रीबुकिंग 11000 रुपए से शुरू…

मारुति सुजुकी ने अपडेटेड अर्टिगा मॉडल का टीजर जारी कर दिया है। इस शॉर्ट प्रोमो वीडियो में टीजर रिपोर्ट के मुताबिक 2022 मारुति अर्टिगा 15 अप्रैल को लॉन्च हो सकती है। कंपनी ने इस कार की पहले से ही प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। अर्टिगा फेसलिफ्ट मॉडल को खरीदने के ग्राहक 11000 रुपए की टोकन अमाउंट का भुगतान कर इसे प्री-बुक कर सकते हैं। अब कंपनी ने इस अपकमिंग MPV का एक टीजर जारी किया है जिसमें कार के बारे में कई अहम जानकारियां पता चलती हैं।
कार का लुक
डिजाइन की बात करें तो मारुति सुजुकी अर्टिगा फेसलिफ्ट में एक तराशा हुआ हुड, क्रोम ग्रिल, चौड़ा ब्लैक-आउट एयर वेंट, बम्पर पर फॉग लैंप और एक पावर एंटीना दिया जायेगा। इसके किनारों पर ब्लैक-आउट ड्यूल ऐरो कट डिजाइन, इंडिकेटर-माउंटेड ORVMs और 15-इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं। पीछे की तरफ एक विंडो वाइपर और रैप-अराउंड LED टेललाइट्स मिलेंगे जो कार को बेहद आकर्षक बनाते हैं। डाइमेंशन के हिसाब से इसका व्हीलबेस 2,740mm और लंबाई 4,395mm होगा।
इंजन में 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स
मारुति की आने वाली अर्टिगा कार में 1.5-लीटर का K15C पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। यह इंजन 115bhp की पावर जनरेट करेगा जो K15B यूनिट से 10bhp ज्यादा है। ट्रांसमिशन के लिए इंजन को 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से जोड़ा जाएगा। वहीं, 4-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर के बजाय इसमें 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जाएगा। कंपनी इसे CNG वैरिएंट में भी लॉन्च करने वाली है। भारत में इसे 5 कलर ऑप्शन में पेश करने वाली है।
अर्टिगा में बड़ा 7-सीटर केबिन मिलेगा
नई मारुति सुजुकी अर्टिगा में बड़ा 7-सीटर केबिन दिया जाएगा, जिसमें फैब्रिक अपहोल्स्ट्री, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, पार्किंग सेंसर, की-लेस एंट्री और एक फ्लैट-बॉटम पावर स्टीयरिंग व्हील मिलने की संभावना है।
इसमें ब्लूटूथ को सपोर्ट करने वाला इंफोटेनमेंट कंसोल भी मिल सकता है। पैसेंजर सेफ्टी के लिए इस कार में दो एयरबैग, EBD के साथ ABS, क्रैश सेंसर, इंजन इम्मोबिलाइजर, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और ब्रेक असिस्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।
शुरुआती कीमत 7.96 लाख रुपए तक हो सकती है
भारत में मारुति सुजुकी अर्टिगा फेसलिफ्ट की कीमत कार के मौजूदा मॉडल से थोड़ी अधिक होगी। वर्तमान में कार के बेस LXI (पेट्रोल) मॉडल की कीमत 7.96 लाख रुपए और रेंज-टॉपिंग ZXI AT ट्रिम की कीमत 10.69 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है।
Accident
झारखंड केबल कार हादसे में 2 की मौत 48 अब भी फंसे हुए
झारखंड केबल कार हादसा
2 की मौत, 48 लोग अब भी फंसे हुए हैं
एयरफोर्स बचावकार्य में जुटी
देवघर के त्रिकूट रोपवे पर रविवार से फँसे लोगों को निकालने के लिए एनडीआरएफ़ के जवानों के अलावा सेना के जवान और हेलिकॉप्टर भी पहुँचा @ndtvindia @Anurag_Dwary pic.twitter.com/6IGmLjJKLz
— manish (@manishndtv) April 11, 2022
-
Tech & Auto6 days agoखुशखबरी: अब पेट्रोल के टेंशन से हो जाइए फ्री.. Hero के इस बाइक मे हुआ नया बदलाव…
-
देश - दुनिया5 days agoAyushman yojna: गोल्डन कार्ड धारक ध्यान दें, इलाज को लेकर अस्पतालो में शुरू हुई ये व्यवस्था, पढ़े पूरी खबर…
-
देश5 days agoएक बार फिर कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : DA के बाद बढ़ेगा HRA भत्ता,सैलरी में होगी बम्फर बढ़ोतरी
-
देश4 days agoएक बार फिर कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : DA के बाद बढ़ेगा HRA भत्ता ,सैलरी में होगी बम्फर बढ़ोतरी
-
रायपुर छत्तीसगढ़7 days agoबिरगांव निगम में गंदा पानी से हुवे जनता बेहाल पानी के लिए मची होड़ पार्षदों ने किया बजट का बहिष्कार
-
Tech & Auto5 days agoHero के इलेक्ट्रिक स्कूटर एक चार्ज में देगी 140 किमी की रेंज,जानें कीमत..
-
देश - दुनिया4 days agoAyushman yojna: गोल्डन कार्ड धारक ध्यान दें,इलाज को लेकर अस्पतालो में शुरू हुई ये व्यवस्था..
-
Lifestyle6 days agoगर्मी में न खाए इन लोग तरबूज,हो सकती है बड़ी परेसानी…जानें वजह
-
देश5 days agoरेल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : बढ़ी सैलरी,जारी हुआ आदेश ; बढ़ कर आएगी सैलरी…
-
जॉब5 days agoरेलवे में अपरेंटिस के 300 पदो पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि…


















You must be logged in to post a comment Login