Connect with us

देश - दुनिया

क्लर्क और भृत्य पदों पर यहां निकली है बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन

Published

on

जिले के विभिन्न विभागों में जिला संवर्ग के तृतीय श्रेणी (कार्यपालिक को छोड़कर) के सहायक ग्रेड-03 एवं चतुर्थ श्रेणी के भृत्य के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए जिले के स्थानीय निवासियों से ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किया गया है।

bumper recruitment is out for clerk कलेक्टर कार्यालय द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार तृतीय श्रेणी हेतु राजस्व विभाग, जिला कोषालय, खाद्य शाखा, आदिवासी विकास, जिला निर्वाचन,शिक्षा विभाग,पशु चिकित्सा सेवायें एवं चतुर्थ श्रेणी हेतु राजस्व विभाग, जिला कोषालय, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, इत्यादि विभागों में सहायक ग्रेड-03 के 19 पद एवं भृत्य के 119 रिक्त पदों पर भर्ती किया जाएगा। दंतेवाड़ा जिले के पात्र एवं इच्छुक निवासी विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड बस्तर के वेबसाईट www.jssbbastar.cgstate.gov.in पर 01 नवम्बर से 23 नवम्बर तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड बस्तर द्वारा सहायक ग्रेड-03 के पदों पर भर्ती के लिए 02 जनवरी 2022 दिन रविवार को पूर्वान्ह 11.45 बजे से दोपहर 02 बजे तक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

ऑनलाईन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 23 नवम्बर तक निर्धारित है। परीक्षा हेतु आवेदन शुल्क तृतीय श्रेणी (सहायक ग्रेड-03) व चतुर्थ श्रेणी (भृत्य) हेतु पृथक-पृथक शुल्क जमा करना होगा। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 350, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 250 रूपये तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं दिव्यांगजनों के लिए 200 रूपये परीक्षा शुल्क निर्धारित किया गया है।

उक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन पत्र एवं नियम व शर्तें का विस्तृत विवरण विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड, जगदलपुर बस्तर संभाग का वेबसाईट www.jssbbastar.cgstate.gov.in तथा कार्यालय कलेक्टर दंतेवाड़ा के वेबसाईट www.dantewada.nic.in एवं सूचना पटल पर भी उपलब्ध है। आवेदक द्वारा 01 नवम्बर से ऑनलाईन आवेदन किये जा सकते हैं, पंजीकृत डाक एवं स्पीड पोस्ट से प्रेषित किये जाने वाले आवेदन पत्र मान्य नहीं किये जायेंगे।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

देश - दुनिया

नवजोत सिंह सिद्धू ने वापस लिया इस्तीफा, लेकिन काम संभालने के लिए रखी शर्त

Published

on

पंजाब कांग्रेस में छिड़ा विवाद थोड़ा कम नज़र आ रहा है. पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है. नवजोत सिंह सिद्धू ने हालांकि कामकाज संभालने के लिए शर्त रख दी है. सिद्धू का कहना है कि नया AG और DGP के नए पैनल आने पर मैं पार्टी ऑफ़िस में कामकाज सम्भाल लूंगा. नवजोत सिंह सिद्धू ने चरणजीत सिंह चन्नी सरकार की नियुक्तियों का विरोध करते हुए इस्तीफा दिया था.

नवजोत सिंह सिद्धू की ओर से चंडीगढ़ में आज प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई. सिद्धू ने खुद अपना इस्तीफा वापस लेने की जानकारी दी. सिद्धू ने कहा, ”मैं अपना इस्तीफा वापस ले रहा हूं. नया एजी और डीजीपी के नए पैनल आने पर मैं पार्टी ऑफ़िस में कामकाज सम्भाल लूंगा.”

सिद्धू का कहना है कि वह पार्टी अध्यक्ष और राहुल गांधी के लिए इस्तीफा वापस ले रहे हैं. सिद्धू ने कहा, ”पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के लिए मैं अपना इस्तीफा वापस ले रहा हूं.”

ड्रग्स और बेअदबी का मुद्दा कायम

सिद्धू ने दो मुद्दों पर 2017 में अकाली दल की सरकार जाने का दावा किया. उन्होंने कहा, ”दो मुद्दों पर 2017 में अकाली दल की सरकार चली गई थी. दो मुद्दों की वजह से ही अमरिंदर सिंह की कुर्सी भी चली गई. बेअदबी और ड्रग्स दो मुद्दे आज भी खड़े हैं.”

बता दें कि सिद्धू ने बेअदबी को लेकर कैप्टन अमरिंदर सिंह पर जमकर हमला बोला था. इसी वजह से अमरिंदर को इस्तीफा देना पड़ा. लेकिन चन्नी सरकार ने जो नियुक्तियां की वो सिद्धू को रास नहीं आई और उसका विरोध करते हुए सिद्धू ने राज्य अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का एलान कर दिया था.

Continue Reading

देश - दुनिया

WHO ने दी चेतावनी, ‘फरवरी तक 5 लाख लोगों की कोरोना से हो सकती है मौत’

Published

on

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि भले ही यूरोप और मध्य एशिया में कोविड वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन इन क्षेत्रों में 1 फरवरी से पहले लगभग पांच लाख मौतें होने की आशंका है. पिछले चार हफ्तों में, इस क्षेत्र में नए कोरोना मामलों में 55 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई, जबकि यूरोप और मध्य एशिया में वैश्विक मामलों में 59 प्रतिशत और रिपोर्ट की गई मौतों का 48 प्रतिशत हिस्सा था.

WHO के यूरोपीय क्षेत्रीय निदेशक डॉ. हैंस क्लूज ने इसके लिए लोगों की लापरवाही, मास्क न लगाने और वैक्सीन न लगवाने को जिम्मेदार ठहराया. इसके अलावा क्लूज ने सर्दियों के मौसम को भी कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी को जिम्मेदार ठहराया. इसके अलावा बंद स्थानों पर लोगों का इकट्ठा होना और डेल्टा वेरिएंट भी नए मामलों में बढ़ोतरी को जिम्मेदार ठहराया.

कम वैक्सीनेशन भी एक कारण

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस क्षेत्र में लगभग एक अरब टीके की खुराक दी जा चुकी है, लेकिन इस क्षेत्र के लगभग 47 प्रतिशत लोगों को ही पूरी तरह से टीका लगाया गया है. लेकिन क्लूज ने कहा कि अगर यूरोप और मध्य एशिया में 95 प्रतिशत लोग मास्क पहने होते, तो वे फरवरी 2022 से पहले जान गंवाने वाले पांच लाख लोगों में से 188,000 तक की जान बचा सकते हैं.

WHO की आपात स्थिति टीम के डॉ. कैथरीन स्मॉलवुड ने कहा, बेशक, एक महाद्वीप के रूप में यूरोप अत्यधिक परस्पर जुड़ा हुआ है, शायद अन्य क्षेत्रों की तुलना में, और यह भी एक कारण हो सकता है जिस तरह से महामारी विकसित होती है.

स्मॉलवुड ने कहा, इस समय पूरे क्षेत्र में कोरोना वायरस के साथ बहुत अधिक गर्भवती महिलाएं अस्पताल में भर्ती हैं. विशेषज्ञों को उन्हें कोविड-19 वैक्सीनेशन के लाभों और जोखिमों को समझाने के लिए और अधिक कोशिश करने की जरूरत है. इस क्षेत्र में डेल्टा वेरिएंट का प्रकोप सबसे ज्यादा है.

WHO के अनुसार, 42 देशों से डेल्टा कोविड सबवेरिएंट एवाई.4.2 के 26,000 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं, जिन्हें मूल डेल्टा की तुलना में 15 प्रतिशत अधिक घातक माना जाता है.

Continue Reading

देश - दुनिया

सहवाग ने कर दी भविष्यवाणी, बताया कौन जीत सकता है इस बार का टी-20 वर्ल्ड कप?

Published

on

वीरेंद्र सहवाग का अंदाज़ निराला है. वो जो भी कहते हैं बेझिझक और बिंदास होकर कहते हैं. खास बात ये है कि मौजूदा टी-20 वर्ल्ड कप के सारे मैचों पर वो अपनी पैनी निगाह रख रहे हैं. किस टीम में कितना है दम और कौन है इस बार चैंपियन बनने का सबसे बड़ा दावेदार? सहवाग लगातार इन बातों पर अपनी राय रखते रहते हैं. सुपर 12 के मुकाबले अब अपने आखिरी दौर में पहुंच गए हैं. ऐसे में सहवाग ने बताया कि कौन-कौन सी टीमें फ़ाइनल में पहुंच सकती हैं और कौन हो सकता है इस बार का चैंपियन?

फेसबुक पेज पर अपने खास कार्यक्रम वीरूगिरी डॉटकॉम में सहवाग ने अपने फैंस के सवालों के जवाब देते हुए वर्ल्ड कप को लेकर अपनी भविष्यवाणी की. उन्होंने कहा, ‘मुझे ऐसा लग रहा है कि एक तरफ से पाकिस्तान और शायद दूसरी तरफ से इंग्लैंड. ये दोनों टीमें फ़ाइनल खेलेगी. और शायद मुझे ऐसा लग रहा है कि इंग्लैंड की टीम इस वर्ल्ड कप को जीतेगी.’

फॉर्म में इंग्लैंड और पाकिस्तान

कार्यक्रम के दौरान सहवाग ने अपने फैंस से भी पूछा है कि वो क्या मानते हैं कि कौन सी टीम वर्ल्ड कप जीत सकती है. वैसे बता दें कि सहवाग की बातें सच साबित हो सकती हैं. इंग्लैंड की टीम इस वक्त जबरदस्त फॉर्म में चल रही है. बैटिंग से लेकर बॉलिंग हर विभाग में उन्हें कामयाबी मिल रही है. अब तक वर्ल्ड कप के सुपर 12 के दौर में इंग्लैंड ने अपने सारे मैच जीते हैं. उधर टीम इंडिया को पहले मैच में हराने के बाद पाकिस्तान की टीम भी अब तक चार मैच जीत चुकी है.

क्या कहा था शेन वॉर्न ने

बता दें कि सुपर 12 शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया के महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि भारत और इंग्लैंड टी-20 का चैंपियन बनने के लिए सबसे बड़े दावेदार हैं. इंग्लैंड तो आगे पहुंच गई है. लेकिन टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए लगातार संघर्ष कर रही है. सेमीफाइनल में टीम इंडिया तभी पहुंच सकती है जब कोई चमत्कार हो.

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़5 mins ago

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने खाए कोड़े और फिर मारने वाले को ही लगाया गले, जानिए वजह

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हर साल प्रदेश की सुख, समृद्धि, मंगल कामना और विघ्नों के नाश के लिए कुश...

छत्तीसगढ़16 hours ago

दिवाली पर अपने हाथों को सजाएं इन आकर्षक मेहंदी डिजाइंस से, मेहंदी महिलाओं के श्रृंगार का जरूरी हिस्सा

महिलाओं का श्रृंगार मेहंदी के बिना अधूरा सा लगता है। मेहंदी महिलाओं के श्रृंगार का जरूरी हिस्सा है। किसी भी...

छत्तीसगढ़16 hours ago

रायपुर पुलिस ने वृद्धा आश्रम में बांटी दीपावली की खुशियां, दिए गर्म कपड़े

रायपुर : दीपवली के मौके पर  तेलीबांधा पुलिस ने वृद्धा आश्रम श्याम नगर और जल विहार कालोनी स्थित बालिका खुला...

छत्तीसगढ़1 day ago

छत्तीसगढ़ में IPS अफसर पर हाथियों का हमला, अस्पताल में भर्ती

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के एसपी त्रिलोक बंसल घायल हो गए हैं. मंगलवार को एसपी बसंल अपने परिवार के साथ हाथियों...

छत्तीसगढ़1 day ago

छत्तीसगढ़ को हर महीने कोरोना वैक्सीन की एक करोड़ डोज मिले,CM बघेल ने PM को लिखी चिट्ठी

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को कोविड-19 टीकाकरण अभियान पर समीक्षा बैठक करने के लिए मोदी को धन्यवाद...

#Exclusive खबरे

Calendar

November 2021
S M T W T F S
  1 2 3 4 5 6
7 8 9 10 11 12 13
14 15 16 17 18 19 20
21 22 23 24 25 26 27
28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • देश - दुनिया5 days ago

    PNB में अकाउंट तो फ्री में मिलेगा 20 लाख रुपये का फायदा, जानिए कैसे?

  • देश - दुनिया4 days ago

    सुबह के समय एक चम्मच घी देता है गजब के फायदे, आप भी जान लें

  • छत्तीसगढ़6 days ago

    छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए खुशखबरी, गोवा का सफर होगा आसान

  • छत्तीसगढ़6 days ago

    बिलासपुर : नशे में धुत शिक्षक ने जमकर अभद्रता,छात्र-छात्राओं के सामने ही गंदी-गंदी गालियों,ऐसे पढ़ेंगे.. तो कैसे बढ़ेंगे

  • छत्तीसगढ़4 days ago

    छत्तीसगढ़ में फिर बढ़े कोरोना के मामले, रायपुर में सामने आए सबसे ज्यादा केस

  • छत्तीसगढ़5 days ago

    एक जिस्म दो जान वाले दो जुड़वा भाई शिवनाथ और शिवराम की मौत, गांव में मातम

  • खेल5 days ago

    टी-20 विश्व कप क्रिकेट : शेन वार्न की भविष्यवाणी, इन दो टीमों के बीच होगा फाइनल, जानिए भारत है या नहीं

  • देश - दुनिया6 days ago

    देश में डेल्टा वेरिएंट के नए रूप ने दी दस्तक, क्या आने वाले दिनों में और कहर बरपाने वाला है कोरोना?

  • देश - दुनिया2 days ago

    सोने की कीमत में आई भारी गिरावट, आज ₹3,000 तक सस्ता मिल रहा गोल्ड

  • देश - दुनिया5 days ago

    जैन मुनि ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,जांच में जुटी पुलिस