Business Idea: आज ही शुरू करे ये मशरूम की खेती का बिज़नेस, मिलेगा बढाया प्रॉफिट, ये रहे कुछ बेहतरीन आईडिया…

Mushroom Farming: आज हम आपको एक बेहद ही शानदार बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं। इस व्यापार को शुरू करने में आपकी काफी कम लागत आएगी। वहीं इससे मुनाफा काफी ज्यादा होगा। इसमें आपको मटके के अंदर मशरूम की फार्मिंग करनी है। देश में बड़े पैमाने पर लोग मटके के अंदर मशरूम की फार्मिंग करके बंपर कमाई कर रहे हैं। बीते सालों में मशरूम की खेती ने किसानों को काफी मुनाफा दिया है। ऐसे में कई किसानों का झुकाव इस ओर बढ़ रहा है। देश में मशरूम का एक बड़ा बाजार है। सब्जियों में इस्तेमाल होने के अलावा मशरूम से बिस्किट, नमकीन जैसे कई दूसरे प्रोडक्ट भी तैयार किए जाते हैं। ऐसे में मशरूम का ये बिजनेस आपकी शानदार कमाई करा सकता है। हालांकि, मशरूम की खेती काफी रिस्की होती है। ऐसे में आपको इसकी खेती के दौरान कई बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में –
पारंपरिक तौर पर मशरूम की खेती करने के लिए पूरा सेटअप तैयार करना पड़ता है। इस कारण इसमें काफी खर्चा आता है। वहीं आप मशरूम की खेती को बेहद ही कम खर्च में भी कर सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको उस खास तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप मटके में ऑयस्टर मशरूम (ढींगरा मशरूम) को उगा सकते हैं। इस मशरूम की खेती में लगभग साल भर का वक्त लगता है। इसमें रिस्क की संभावना भी काफी कम होती है। इसकी खेती करने के लिए आपको मटके की जरूरत होगी। उसके बाद उसमें छोटे छोटे छेद कर दें। अब आपको मटके में नमी युक्त भूषा भरना होगा। भूषा भरते वक्त उसमें मशरूम के बीज भी डाल दें। इसे करने के बाद छेदों को रूई की मदद से बंद कर दें। वहीं मटके के मुंह को एक कपड़े से बांध दें। इससे नमी मटके के बाहर नहीं जा पाएगी। इस प्रोसेस को करने के बाद आपको 12 से 15 दिनों के लिए मटके को अंधेरे कमरे में रखना होगा। इस दौरान मशरूम के स्पॉन बीज फैलकर विकसित होने लगेंगे। इसके करीब 3 हफ्तों के बाद कपड़ों को हटाने के बाद आपको मटके में मशरूम के छोटे-छोटे बड दिखाई देने लगेंगे। ऐसे में आप मटके के अंदर मशरूम की फार्मिंग करके बंपर कमाई कर सकते हैं।

जॉब
BEL में नौकरी पाने का मौक़ा ही मौका : निकली बंफर भर्ती,अंतिम तिथि 3 अगस्त

Sarkari Naukri 2022 : उम्मीदवार आवेदन करने से पहले दिए गए इन तमाम महत्वपूर्ण बातों को ध्यान से जरूर पढ़ें. साथ ही इस भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवार BEL में नौकरी पा सकते हैं.भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने ट्रेनी/प्रोजेक्ट इंजीनियर के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे BEL की आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक bel-india.in पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक BEL Recruitment 2022 Notification के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी देख सकते हैं. इस भर्तीप्रक्रिया के तहत कुल 150 पदों को भरा जाएगा.
महत्वपूर्ण तिथि
आवेदन करने की अंतिम तिथि: 03 अगस्त 2022
रिक्ति विवरण
प्रशिक्षु अभियंता -I
अनुशासन के अनुसार पदों की संख्या
ईसीई-54
मैक -20
ईईई-04
सीएस-02
परियोजना अभियंता-I
अनुशासन के अनुसार पदों की संख्या
ईसीई-44
मैक -20
ईईई-04
सीएस-02
योग्यता मानदंड
उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ब्रांच में बी.एससी (इंजीनियरिंग)/बी.ई/बी. टेक होना चाहिए.
आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को प्रोजेक्ट इंजीनियर I के लिए ₹472 और ट्रेनी इंजीनियर- I ₹177 रुपये का आवेदन शुल्क भुगतान करना होगा. एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है.
आयु सीमा
ट्रेनी इंजीनियर- I के पद के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 28 वर्ष है और प्रोजेक्ट इंजीनियर- I के पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष है.
जॉब
Sarkari Naukri : रिसर्च ऑफिसर की निकाली भर्तीया,14 अगस्त तक कर सकते है अप्लाई

Sarkari Naukri: सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन आयुर्वेदिक साइंसेज ने 38 पदों पर भर्ती निकाली है. यह भर्ती रिसर्च ऑफिसर, फार्मासिस्ट और अन्य पदों के लिए है. काउंसिल ने इस भर्ती के संबंघ में अपनी वेबसाइट ccras.nic.in पर एक नोटिफिकेशन भी जारी किया है.अगर सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो इस खबर को जरूर पढ़ें. सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन आयुर्वेदिक साइंसेज (CCRAS) ने 38 पदों पर भर्ती निकाली है. यह भर्ती रिसर्च ऑफिसर, फार्मासिस्ट और अन्य पदों के लिए है. काउंसिल ने इस भर्ती के संबंघ में अपनी वेबसाइट ccras.nic.in पर एक नोटिफिकेशन भी जारी किया है. अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 अगस्त 2022 है. ऐसे में आपको 14 अगस्त तक हर हाल में अप्लाई कर देना चाहिए.
किस पद के लिए कितनी वैकेंसी
भर्ती नोटिफिकेशन के मुताबिक, फार्मासिस्ट के लिए 25 पोस्ट, रिसर्च ऑफिसर (आयुर्वेद) के लिए 4 पोस्ट, पंचकर्म टेक्निशियन के लिए 8 पोस्ट और रिसर्च ऑफिसर (इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) के लिए 1 पोस्ट पर भर्ती निकाली गई है. जनरल और ओबीसी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को ग्रुप A के लिए 1500 रुपये और ग्रुप C के लिए 200 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा. एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/ईडब्ल्यूएस/महिला उम्मीदवार फ्री में आवेदन कर सकते हैं. उन्हें को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा.
ये होनी चाहिए योग्यता
इस भर्ती के लिए काउंसिल ने कुछ योग्यता भी निर्धारित की है. इसके तहत अगर आप फार्मासिस्ट ग्रुप C के लिए आवेदन कर रहे हैं तो आपके पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से फार्मेसी, D फार्मेसी (Ay) में डिप्लोमा होना चाहिए. इसके अलावा किसी भी मान्यता प्राप्त आयुर्वेदिक अस्पताल में 2 साल का अनुभव भी जरूरी है. रिसर्च ऑफिसर ग्रुप A पोस्ट के लिए आवेदन करने वालों के लिए किसी भी यूनिवर्सिटी से आयुर्वेद में (MD/MS)/CCIM,/NClSM द्वारा पोस्टग्रेजुएशन की डिग्री जरूरी है. पंचकर्म टेक्नीशियन ग्रुप C के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम एक वर्ष की अवधि का पंचकर्म में डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स अनिवार्य है. वहीं, रिसर्च ऑफिसर (इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) ग्रुप A के लिए आवेदन करने वालों के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थान से इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/कंप्यूटर साइंस में मास्टर डिग्री अनिवार्य है. विस्तृत योग्यता संबंधी जानकारी के लिए आप भर्ती संबंधी नोटिफिकेशन जरूर देखें.
उम्र का भी रखें ध्यान
इस भर्ती के लिए सिर्फ एजुकेशन क्राइटेरिया ही नहीं, एज क्राइटेरिया भी तय की गई है. इसके अनुसार, फार्मासिस्ट के लिए 27 साल तक की उम्र होनी चाहिए. रिसर्च ऑफिसर (आयुर्वेद) के लिए 40 साल से अधिक उम्र नहीं होनी चाहि. पंचकर्म टेक्निशियन के लिए उम्र 27 साल से ऊपर नहीं होनी चाहिए. रिसर्च ऑफिसर (इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के लिए उम्मीदवार की उम्र 40 साल से ऊपर नहीं होनी चाहिए.
इस तरह करें आवेदन
अगर आप इस पोस्ट के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इन स्टेप्स को फॉलो करें.
- सबसे पहले काउंसिल की ऑफिशियल वेबसाइट ccras.nic.in पर जाएं.
- इसके बाद होम पेज पर रहते हुए स्क्रॉल करके थोड़ा नीचे आएं.
- अब आपको सेंटर में नोटिस और वैकेंसी का एक सेक्शन दिखेगा.
- यहां संबंधित वैकेंसी पर क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन करें.
- आपको ऑनलाइन अपनी पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल डालनी होगी.
Lifestyle
क्या दूध के सेवन से बढ़ जाता है कोलेस्ट्रॉल इसे कंट्रोल करने के लिए बरते सावधानिया
एक नए अध्ययन के मुताबिक दूध का नियमित सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल में वृद्धि नहीं होती है।
कोलेस्ट्रॉल एक मोम जैसा-सा पदार्थ होता है, जो रक्त के अंदर पाया जाता है। कोलेस्ट्रॉल (cholesterol) दो तरह का होता है खराब कोलेस्ट्रॉल और अच्छा कोलेस्ट्रॉल। बॉडी को कोलेस्ट्रॉल की जरूरत कोशिकाओं को हेल्दी रखने के लिए और नई कोशिकाओं के निर्माण के लिए होती है। खराब कोलेस्ट्रॉल का कंट्रोल रहना बेहद जरूरी है। अगर इसे कंट्रोल नहीं किया जाए तो दिल के रोगों का खतरा बढ़ सकता है।
खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का कारण:
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के लिए अनुवांशिक कारक भी जिम्मेदार होते हैं। आमतौर पर कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के लिए खराब लाइफस्टाइल को ही जिम्मेदार माना जाता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के बॉडी में लक्षण दिखना शुरू हो जाते हैं। लगातार मितली आना, जबड़ों और बाहों में दर्द होना, सांस लेने में परेशानी होना और ज्यादा पसीना आना इस बीमारी के प्रमुख लक्षण हैं।
कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना हैं तो डाइट का ध्यान रखना जरूरी है। डाइट में कुछ फूड्स का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर तेजी से बढ़ने लगता है। दूध एक ऐसा फूड है जिसे लेकर अक्सर लोगों की धारणा रहती है कि ये खराब कोलेस्ट्रॉल को तेजी से बढ़ाता है। क्या सच में दूध का सेवन खराब कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकता है। अगर आप भी कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना चाहते हैं तो आप क्या खाते पीते हैं उसपर ध्यान देना शुरू कर दें।
-
Tech & Auto5 days agoTata Nexon का पॉपुलर एसयूवी इंजन के साथ नया मॉडल लॉन्च,मिल रही है सस्ती कीमत पर
-
Tech & Auto5 days agoलॉन्च हुई 50km की स्पीड चलने वाली यह इलेक्ट्रिक बाइसाइकिल, जाने क्या है इसकी कीमत
-
जॉब5 days ago10वीं पास के लिए निकली भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब4 days agoWork From Home : अब घर बैठे करे काम, मिलेगा 12000 हजार तक सैलरी, इच्छुक उम्मीदवार कर सकते है आवेदन…
-
Tech & Auto6 days agoSOLAR COOKING STOVE: बड़े काम की है ये सोलर चूल्हा, आज ही घर लाये.. साथ में मिल सकती है सब्सिडी, जाने कितनी है इसकी कीमत…
-
Tech & Auto6 days agoTata Nexon का पॉपुलर एसयूवी इंजन के साथ नया मॉडल लॉन्च,मिल रही है सस्ती कीमत पर
-
जॉब4 days agoAIIMS नौकरी पाने का सुनहरा अवसर : निकली भर्ती ,करें 24 जुलाई तक आवेदन
-
Tech & Auto5 days agoSolar Cooking Stove: गैस के टेंशन से हो जाइये फ्री, बड़े काम की है ये सोलर चूल्हा, मिल सकती है सब्सिडी, जल्द देखे इसकी कीमत…
-
जॉब2 days ago10वीं पास है तो करें अप्लाई , निकली भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
Tech & Auto5 days agoSOLAR COOKING STOVE: बड़े काम की है ये सोलर चूल्हा, आज ही घर लाये.. साथ में मिल सकती है सब्सिडी, जाने कितनी है इसकी कीमत…





















You must be logged in to post a comment Login