मेडिकल कॉलेजों के डीन के तबादला आदेश से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों के डीन के तबादला आदेश ने पूरे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा दिया है। 2019-20 में जीरो ईयर घोषित हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. विष्णु दत्त को हटाकर उनकी जगह अटल बिहारी वाजपेयी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव के डीन डॉ. आरके सिंह को नियुक्त किया गया है। डॉ. सिंह अनुभवी हैं, अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज को उनके अनुभव की जरूरत है।
विभाग की तरफ से यही दलील दी जा रही है। जबकि सच्चाई यह है कि अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में कोई डॉक्टर जॉइनिंग देने तैयार नहीं है, न ही अन्य शासकीय मेडिकल कॉलेज से सीनियर-जूनियर डॉक्टर्स/प्रोफेसर जाने को तैयार हैं। जिनके तबादले बीते सालों में हुए, उनमें से कई तबादला रद करवाकर लौट आए।
जीरो ईयर होने के पूर्व जब मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) ने कमियां गिनाईं तो खुद स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से मुलाकात की थी। कमियां दूर करने का भरोसा भी दिलाया था, लेकिन केंद्र ने संबद्धता से इनकार कर दिया। अंत में सरकार ने डॉ. दत्त पर पूरा ठीकारा फोड़ दिया, क्योंकि 2021-22 की संबद्धता के लिए प्रक्रिया शुरू होनी हैं। डॉ. दत्त बोले ‘शासन के आदेश का पालन करूंगा।”

Lifestyle
क्या आप भी फैटी लिवर की समस्या से परेशान है तो रोजाना करे ये योगासन
Yogasan For Fatty Liver: लिवर (Liver) से होने वाली परेशानी हमारे जीवन पर असर डाल रही हैं. इस परेशानी को दूर करने के लिए योगासन (Yogasan) सबसे बेस्ट उपाय होंगे.
Yog To Keep Liver Healthy: फॉस्ट फूड्स (Side Effects Of Fast Food) के आने के बाद से लिवर संबंधी समस्याओ में इजाफा हुआ है. आज हर 10 इंसान में से एक इंसान लिवर संबंधी समस्याओं (Liver Problem) से जूझ रहा है. ज्यादातर दिक्कतें फैटी लिवर, लिवर सिरोसिस संबंधी हैं. लिवर से होने वाली परेशानी हमारे जीवन पर असर डाल रही हैं. इस परेशानी को दूर करने के लिए योगासन (Yogasan) सबसे बेस्ट उपाय होंगे. चलिए जानते हैं लिवर की परेशानी से निपटने के लिए कुछ खास आसन.
मंडूकासन
इस आसन में व्यक्ति मंडूक मतलब मेंढक की पोजिशन में बैठता है. इस आसन के कई फायदे हैं यह परेशानियों से लड़ने के लिए सबसे लाभकारी आसनों में से एक होता है. यह पेट के साथ साथ रीढ़ की हड्डियों के लिए भी काफी कारगर है.
अधीमुख आसन
ये सबसे ज्यादा असरदार रहने वाला आसन है. जो बहुत ही फायदेमंद होता है. इससे पेट की मांसपेशियो को मजबूत किया जाता है. साथ ही ये ब्लडप्रेशर की परेशानियों को खत्म करने के लिए अच्छा साबित होता है.
शलभासन
लिवर संबंधी समस्याओं के लिए ये भी एक अच्छा आसन है. आसान को नियमित करने से डाईजेशन सिस्टम सही होता है. साथ ही पेट को मजबूत बनाने के लिए बहुत लाभकारी होता है.
प्राणायाम
प्राणायाम सभी रोगों के लिए कारगर आसन है. इसके जरिए लिवर के साथ साथ बहुत सी परेशानियों को खत्म किया जाता है. यह शरीर को स्वास्थ्य करने के लिए एक अच्छा आसन है.
कपालभाति
कपाल का अर्थ होता है खोपड़ी और भाति का अर्थ होता है चमकाना. इसलिए इस आसन को स्कल शाईनिंग ब्रीदिंग टेक्निक भी कहा जाता है. जिसमें सांस खींच कर पेट अंदर बाहर किया जाता है.
इन सभी आसनों को एक एक प्रोसिजर के साथ किया जाता है. इसलिए इन योग आसनों को करने के लिए एक योगा इंस्ट्रक्टर एक अच्छी च्वाईस हो सकता है.
सुबह जल्दी उठने से मिलते है ये चमत्कारी फायदे, जानिए
LPG Safety Tips: किचन में गैस सिलेंडर के पास भूलकर भी न करे ये गलतियां, नही तो हो सकता है बड़ा हादसा…
Lifestyle
सुबह जल्दी उठने से मिलते है ये चमत्कारी फायदे, जानिए
Healthy Habits: कहा जाता है ‘अर्ली टू बेड अर्ली टू राइज, मेक्स अ मेन हेल्दी एंड वाइज’. ये बिल्कुल सही है जो लोग सुबह जल्दी उठते हैं वो ज्यादा सेहतमंद रहते हैं. जानिए सुबह जल्दी जगने के फायदे.
Waking Up Early: आजकल बहुत सारी बीमारियों की वजह हमारी लाइफस्टाइल है. देखा जाए तो पिछले 10-15 सालों में लाइफस्टाइल में तेजी से बदलाव आया है. लोगों के खान-पान और रहन-सहन की आदतें बिल्कुल बदल गई हैं. देर रात भोजन करना, रात को लेट तक जागना और फिर सुबह लेट तक सोना, ये आदतें कई बीमारियों की वजह बन रही हैं. आजकल के युवाओं में देर तक सोने का आदत है, लेकिन क्या आप जानते हैं सुबह जल्दी उठने के कई फायदे हैं. सुबह जल्दी उठने से आप दिनभर अच्छी फील करते हैं. सुबह जल्दी जागने की आदत शरीर को कई बीमारियों से भी दूर रखती है. जानते हैं सुबह जल्दी उठने के फायदे क्या हैं?
सुबह जल्दी उठने के फायदे
1- तनाव दूर रहेगा– सुबह देरी से जागने पर हर काम में देरी होती है. सुबह से ही भागदौड़ शुरु हो जाती है. आप ऑफिस के लिए लेट होते हैं. बच्चा स्कूल देर से पहुंचता है. कभी टिफिन घर ही भूल जाते हैं फिर ऑफिस में काम की टेंशन होने लगती है. इन सारी वजहों से दिमाग में प्रेशर होने लगता है जिससे तनाव बढ़ता है. अगर आप जल्दी जागते हैं तो इससे सारे काम समय पर और आराम से पूरे कर सकते हैं. जल्दी उठने से फ्रेशनेस रहती है और हॉर्मोन्स भी रेगुलेट होते हैं. ऐसे में डिप्रेशन और अन्य मानसिक बीमारियां भी गायब हो जाती है.
2- मोटापा रहेगा दूर– सुबह जल्दी जागने का एक फायदा ये भी है कि आपको अपने व्यायाम के लिए अच्छा समय मिल जाता है. सुबह वर्कआउट करने से आप दिनभर के लिए फ्री हो जाते हैं. इससे दिनभर एनर्जी बनी रहती है. सुबह की गई एक्सरसाइज से तेजी से वजन कम होता है.
3- हार्ट रहेगा हेल्दी– अनहेल्दी लाइफस्टाइल हार्ट की बीमारियों को बढ़ा रही है. ऐसे में सुबह जल्दी उठने की आदत और वर्कआउट से आपका हार्ट हेल्दी रहेगा. इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहेगा और दिल स्वस्थ रहेगा.
4- फेफड़े बनेंगे मजबूत– सुबह की ताजा हवा में सांस लेने से फेंफड़े स्वस्थ रहते हैं. लंग्स को फिट रखने के लिए सुबह खुली हवा में व्यायाम करें. सुबह उठकर पार्क या किसी खुली जगह पर जाकर गहरी और लंबी सांसें लें. इससे लंग्स में फ्रेश एयर जाएगी और फेफड़े स्वस्थ रहेंगे.
5- मानसिक बीमारियां दूर होंगी- सुबह जल्दी जागने का एक फायदा ये है कि आप दिनभर की प्लानिंग सही तरीके से कर पाते हैं. इससे दिमाग दबाव में नहीं रहता, जिससे ब्रेन स्ट्रोक का खतरा भी कम होता है. सुबह जल्दी जागने से ब्रेन हैमरेज जैसी कई बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है.
6- नींद होगी बेहतर– जो लोग सुबह जल्दी उठते हैं उनकी नींद भी अन्य लोगों से बेहतर होती है. ऐसे लोगों को रात में जल्दी नींद आने लगती है. इससे आपकी स्किन और ओवरऑल हेल्थ बहुत ही अच्छी रहती है.
LPG Safety Tips: किचन में गैस सिलेंडर के पास भूलकर भी न करे ये गलतियां, नही तो हो सकता है बड़ा हादसा…
Hair Growth Tips: बालो के झड़ने और दो मुहे बालो से है परेशन, इस Oil का करे इस्तेमाल…
काम की बात: ड्राइविंग करते समय ध्यान दे इन छोटी-छोटी बातो का, और इस नियमो का करे गंभीर रूप से पालन…
काम की बात: ड्राइविंग करते समय ध्यान दे इन छोटी-छोटी बातो का, और इस नियमो का करे गंभीर रूप से पालन…
LPG Safety Tips: किचन में गैस सिलेंडर के पास भूलकर भी न करे ये गलतियां, नही तो हो सकता है बड़ा हादसा…

LPG Safety Tips: आज के समय में अगर आपको खाना बनाना है, तो आपको ज्यादा सोचना नहीं पड़ता है और आप गैस चूल्हा ऑन करके आसानी से ये काम कर सकते हैं। गैस के आ जाने से खाना बनाने में आसानी तो हुई है, लेकिन इसका इस्तेमाल करते समय काफी ध्यान देना पड़ता है नहीं तो कोई अनहोनी होने में देर नहीं लगती। जैसे- बीते शनिवार को बिहार के सासाराम में एक एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट होने से तीन लोग गंभीर रूप से इसमें झुलस गए। इसलिए जरूरी है कि कुछ बातों का ध्यान रखा जाए ताकि सिलेंडर से होने वाले नुकसानों से बचा जाए। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि रसोई गैस का इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं…
इन बातों का रखना होगा ध्यान:-
दूरी जरूरी
गैस सिलेंडर और चूल्हा जितने काम की चीज हैं, उतना ही इनसे डर भी बना रहता है। आपको हमेशा ध्यान रखना है कि गैस सिलेंडर को चूल्हे से थोड़ा दूर ही रखना है। स्लैब में चूल्हे को ऊपर और गैस सिलेंडर को नीचे रखें, ताकि कुछ गड़बड़ी होने पर सिलेंडर में आग न लग पाए।
बच्चों की पहुंच से दूर
आपको अपने गैस सिलेंडर को बच्चों की पहुंच से दूर रखना है। कई बार बच्चे खेल-खेल में रेगुलेटर का या चूल्हे का स्विच ऑन कर देते हैं। ऐसे में हादसा होने की स्थिति पैदा हो सकती है। इसलिए गैस चूल्हे को बच्चों से दूर रखना ही बेहतर विकल्प है।
चेक करते रहिए
लोग एक बार जब गैस सिलेंडर को लगा देते हैं, तो फिर उसे चेक नहीं करते हैं। लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है आपको समय-समय पर पाइप को चेक करना है कि वहां से गैस तो लीक नहीं हो रही है। वहीं, रेगुलेटर को भी चेक करें कि कहीं वहां तो कोई लीकेज नहीं है।
लीकेज को हल्के में न लें
कई लोगों को जब लीकेज होने पर बदबू आती है, तो वो इसे हल्के में लेते हैं। लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। लीकेज है, तो तुरंत घर के खिड़की-दरवाजे खोल दें और भूलकर भी माचिस या लाइट के स्विच ऑन न करें। फिर तुरंत एजेंसी से संपर्क करें।
-
Tech & Auto6 days agoलॉन्च होना वाला है Samsung 200MP कैमरे वाला यह फ़ोन, मिलेंगे दमदार फीचर्स एवं शानदार लुक, मोटोरोला और शाओमी से होगी टक्कर
-
देश4 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती खुशखबरी, डीए हो सकती है 38 फीसदी…पढ़िये पूरी खबर
-
5 days agoमारुती ने उठाया MARUTI SUZUKI GRAND VITARA से पर्दा, देखे इसके चमकदार लुक, बुकिंग हुई शुरु
-
व्यापर2 days agoGold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम
-
Tech & Auto2 days ago19 हजार रुपए की छुट के साथ मिल रहा बंफर ऑफर में ये दमदार Daikin 1.5 Ton स्प्लिट AC,जानें इसकी बेहतरीन फीचर्स
-
5 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये बाल्टी के आकार मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने क्या है इसकी कीमत…
-
Tech & Auto1 day ago19 हजार रुपए की छुट के साथ मिल रहा बंफर ऑफर में ये दमदार Daikin 1.5 Ton स्प्लिट AC,जानें इसकी बेहतरीन फीचर्स
-
जॉब4 days agoइन विश्वविद्यालयों में निकली 6,549 पद पर भर्ती,ये रही योग्यता
-
Tech & Auto1 day agoElectric Sewing Machine मिल रहा मात्रा 461 रुपये में,जानें कैसे खरीदें
-
Lifestyle6 days agoडायबिटीज कंट्रोल करने के लिए कारगर उपाय है ये बाबा रामदेव के घरेलू नुस्खे































You must be logged in to post a comment Login