Lifestyle
गर्मियों मे इन चीजो का सेवन करने से शरीर मे होने वाली बिमारी से लड़ने में सहायक होता है

गर्मियों का यह मौसम लू-तेज धूप के कारण जहां सेहत के लिए काफी चुनौतीपूर्ण हो जाती है, वहीं इस मौसम में मिलने वाली कई फल-सब्जियों को बेहद पौष्टिक और स्वास्थवर्धक माना जाता है। इस मौसम में उपलब्ध ज्यादातर फलों में पानी की मात्रा अधिक होती है जो शरीर को हाइड्रेटेड रखने के साथ गर्मी के दुष्प्रभाव से बचाते हैं। साथ ही ये कई प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं जिनका सेवन शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत आवश्यक माना जाता है। इस मौसम में बहुतायत में मिलने वाला तरबूज ऐसा ही एक बहुत लाभदायक फल है जिसे अध्ययनों में सेहत के लिए कई नजरिए से बहुत फायदेमंद बताया जाता है।
तरबूज न सिर्फ स्वाद, बल्कि सेहत के लिहाज से भी कई तरह से आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसमें करीब 92 फीसदी की मात्रा में पानी मौजूद होता है। यह कैलोरी में कम होने के साथ फाइबर, विटामिन-ए और सी, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर माना जाता है, जिसकी हमारे शरीर को रोजाना आवश्यकता होती है। आइए तरबूज खाने से सेहत के होने वाले फायदों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
हृदय के लिए फायदेमंद
तरबूज में कई ऐसे पोषक तत्वों की मात्रा पाई जाती है जो हृदय को स्वस्थ बनाए रखने में काफी सहायक है। हृदय रोग दुनियाभर में मौत का प्रमुख कारण हैं, अध्ययनों में तरबूज को इन रोगों से बचाव में कारगर बताया गया है।
शोध से पता चलता है कि तरबूज में लाइकोपीन नामक कैमिकल कंपाउंड पाया जाता है जो कोलेस्ट्रॉल और रक्तचाप को कम करने में मदद करता है। हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण होने वाली ऑक्सीडेटिव डैमेज को रोकने में भी इसे कारगर पाया गया है। तरबूज में साइट्रलाइन भी होता है, यह एक एमिनो एसिड जो आपके शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड के स्तर को बढ़ाता है। नाइट्रिक ऑक्साइड रक्त वाहिकाओं के विस्तार और उन्हें स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक है, जिससे रक्तचाप कंट्रोल में रहता है।
पाचन को ठीक रखने में सहायक
तरबूज में भरपूर मात्रा में पानी और फाइबर होता है, ये दोनों ही स्वस्थ पाचन के लिए आवश्यक हैं। फाइबर आपकी आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करता है, वहीं पानी पाचन तंत्र के माध्यम से अपशिष्टों को अधिक कुशलता से बाहर निकालने में सहायक है। 4,561 वयस्कों पर किए गए एक सर्वेक्षण में पाया गया कि कम मात्रा में तरल पदार्थ और फाइबर का सेवन करने वाले लोगों में कब्ज होने का खतरा अधिक होता है। गर्मियों में चूंकि स्वाभाविक तौर पर पाचन की समस्या बढ़ जाती है, ऐसे में तरबूज का नियमित सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
आंखों के लिए भी फायदेमंद
अध्ययनों में इस बात के भी संकेत मिलते हैं कि तरबूज में पाया जाने वाला यौगिक लाइकोपीन आपकी आंखों के लिए फायदेमंद हो सकता है। उम्र बढ़ने के साथ कई लोगों में एज रिलेटेड मैकुलर डीजनरेशन (एएमडी) का खतरा बढ़ जाता है। यह आंख की एक आम समस्या है जो वृद्ध लोगों में अंधेपन का कारण बन सकती है।
शोध में पाया गया है कि लाइकोपीन, एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लामेटरी गुणों से युक्त होता है जो एएमडी को रोकने में मदद कर सकता है। इसके अलावा लाइकोपीन, आंखों की कोशिकाओं को लंबे समय तक स्वस्थ बनाए रखने में भी काफी फायदेमंद है। इस तरह से तरबूज का सेवन आपकी आंखों के लिए काफी लाभदायक हो सकता है।

Lifestyle
आइये जानते है कुछ महत्वपूर्ण बाते क्या गठिया रोग का सूजन और दर्द, इन्हें चीजो का सेवन करने से होता है
खराब लाइफस्टाइल ने जिन स्वास्थ्य समस्याओं को लोगों में सबसे ज्यादा बढ़ा दिया है, आर्थराइटिस यानी कि गठिया उनमें से एक है। गठिया की स्थिति में घुटनों या जोड़ों में सूजन और दर्द की समस्या बनी रहती है, जिससे कारण सामान्य रूप से चलना तक दूभर हो जाता है। आर्थराइटिस की समस्या कई प्रकार की होती है, इसमें ऑस्टियोआर्थराइटिस सबसे सामान्य है। आंकड़ों के मुताबिक 40 फीसदी पुरुषों और 47 फीसदी महिलाओं को यह समस्या हो सकती है। इसी तरह रूमेटीइड आर्थराइटिस (आरए) और सोरियाटिक अर्थराइटिस की समस्याओं को ऑटोइम्यून रोग माना जाता है।
अनुसंधान से पता चलता है कि गठिया की समस्या से बचाव के लिए जीवनशैली के साथ-साथ आहार का भी विशेष ध्यान रखना बहुत आवश्यक होता है। कुछ खाद्य-पेय पदार्थ गठिया के सूजन और दर्द को बढ़ा सकते हैं। अगर इन चीजों पर ध्यान न दिया जाए और लगातार इनका सेवन जारी रखा जाए तो इससे आर्थराइटिस वाले लोगों में लक्षणों की गंभीरता का खतरा बढ़ जाता है। सभी लोगों को जीवनशैली और आहार को लेकर विशेष सावधानी बरतते रहना चाहिए, जिससे इस गंभीर स्वास्थ्य समस्या से बचाव किया जा सके। आइए जानते हैं कि आर्थराइटिस से बचे रहने के लिए किन चीजों का सेवन कम करना चाहिए?
प्रोसेस्ड फूड आइटम्स से करें परहेज
प्रोसेस्ड फूड आइटम्स को अध्ययनों में सेहत के लिए कई तरह से नुकसानदायक बताया गया है। ये न सिर्फ डायबिटीज और हृदय रोगों के जोखिम को बढ़ा सकते हैं, साथ ही गठिया की समस्या में भी इसे काफी नुकसानदायक माना जाता है। इसके अलावा स्वास्थ्य विशेषज्ञ आर्थराइटिस वाले रोगियों को रेड का भी सेवन कम करने की सलाह देते हैं। ये खाद्य पदार्थ इंटरल्यूकिन -6 (आईएल-6), सी-रिएक्टिव प्रोटीन (सीआरपी), और होमोसिस्टीन (5 विश्वसनीय स्रोत, 6) जैसे मार्करों को बढ़ावा दे सकते हैं।
ज्यादा सोडियम है नुकसानदायक
आर्थराइटिस और इसकी जटिलताओं से बचाव के लिए सभी लोगों को आहार में नमक की भी मात्रा सीमित रखने की सलाह दी जाती है। चूहों पर किए गए एक शोध में वैज्ञानिकों ने पाया कि जिन चूहों को अधिक नमक वाली चीजें खाने को दी गईं उनमें गठिया की समस्याओं का जोखिम अधिक पाया गया।
शोधकर्ताओं का कहना है कि हाई सोडियम वाले आहार का सेवन गठिया की सूजन और ऑटोइम्यून बीमारियों के जोखिम को बढ़ा सकता है। 18,555 लोगों पर किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि नमक का अधिक सेवन करने वाले लोगों में रूमेटाइड अर्थराइटिस का खतरा अधिक होता है।
शराब से बना लें दूरी
यदि आप शराब का सेवन करते हैं तो यह आदत भी गठिया की समस्याओं को बढ़ावा दे सकती है। जिन लोगों को आर्थराइटिस की समस्या पहले से है, शराब उनके लक्षणों को गंभीर बना सकती है। अध्ययनों में पाया गया है कि शराब का सेवन करने वाले लोगों में गाउट अटैक की आवृत्ति और इसकी गंभीरता अधिक हो सकती है। इसे ऑस्टियोआर्थराइटिस के भी कारक के तौर पर जाना जाता है।
एडेड शुगर के कारण बढ़ सकती है समस्या
चीनी का अधिक सेवन विशेषकर एडेड शुगर को न सिर्फ डायबिटीज के लिए खतरा माना जाता है, साथ ही यह गठिया रोगियों के लिए भी मुश्किलें बढ़ाने वाली हो सकती है। एडेड शुगर वाली चीजें जैसे कैंडीज, सोडा, आइसक्रीम और कई अन्य खाद्य पदार्थों को सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक माना जाता है। रूमेटीइड आर्थराइटिस वाले 217 लोगों पर किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि चीनी-सोडा और डेसर्ट का अधिक सेवन करने वालों में इस रोग का जोखिम अधिक होता है।
Lifestyle
Health Tips: आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए मुख्य रूप से इन चीजों का करे सेवन…

आंखें, ईश्वर का वरदान मानी जाती हैं, चूंकि ये शरीर के सबसे नाजुक अंगों में से एक हैं ऐसे में इनके विशेष देखभाल की भी आवश्यकता होती है। चोट, धूप और प्रदूषण से आंखों की सुरक्षा करने के साथ इन्हें अंदुरुनी शक्ति प्रदान करने की भी आवश्यकता होती है। अध्ययनों से पता चलता है कि बाहरी सुरक्षा के साथ-साथ आंखों की आंतरिक सेहत पर भी ध्यान रखना आवश्यक माना जाता है। इसमें हमारे आहार की विशेष भूमिका होती है। रोजाना हम कई ऐसी चीजों का जाने-अनजाने सेवन करते रहते हैं जो आंखों के लिए काफी नुकसानदायक हो सकती हैं। कई चीजों का लंबे समय तक सेवन आपकी रोशनी को भी कम कर सकता है।
शोध बताते हैं, शरीर के अन्य अंगों की ही तरह आंखों को भी उचित पोषण की आवश्यकता होती है। आंखों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए आहार में विटामिन ए, ई, सी के साथ ओमेगा-3 फैटी एसिड वाली चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए। आइए जानते हैं किन चीजों का सेवन आंखों के लिए नुकसानदायक माना जाता है? इन चीजों से दूरी बनाकर रखने की सलाह दी जाती है।
जंक फूड्स हैं नुकसानदायक जंक फूड्स न केवल शरीर के वजन को बढ़ा देते हैं साथ ही इनका अधिक सेवन आपकी आंखों के लिए भी नुकसानदायक माना जाता है। चिप्स, कुकीज और कैंडी जैसे स्नैक फूड्स का अधिक सेवन करने से शरीर को कई तरह से हानि पहुंचती है। इन चीजों में अस्वास्थ्यकर फैट के अलावा, नमक और चीनी की अधिकता शरीर के अंगों और संचार प्रणाली को प्रभावित करती है, जिससे आंखों में रक्त और ऑक्सीजन का प्रवाह बाधित होता है। जंक फूड्स के सेवन से बचना चाहिए।
सोडा-कोल्डड्रिक के नुकसान
गर्मियों के दिनों में सोडा और कोल्ड ड्रिक्स लोगों की पहली पसंद होते हैं, ये शरीर को तरावट देने के साथ आपको रिफ्रेश महसूस करा सकते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि इनका सेवन शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक माना जाता है? शोध में पाया गया है कि कोल्ड ड्रिक्स में उच्च मात्रा में फ्रुक्टोज होती है जो ब्लड शुगर को बढ़ा देती है। शोधकर्ताओं ने पाया कि इस प्रकार के मिठास का उपयोग करने वाले पेय, ट्राइग्लिसराइड के स्तर को बढ़ाते हैं जिससे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। यह स्थिति आपकी आंखों के लिए समस्या पैदा कर सकती हैं।
तली हुई चीजें
तली हुई चीजें जैसे पकौड़े, समोसे आदि अगर आपको बहुत पसंद हैं तो इनका सेवन कम कर दीजिए। ये आपकी आंखों को लिए हानिकारक हो सकते हैं। तली हुई चीजों में मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसेचुरेटेड फैट की अधिकता होती है जो रक्तचाप को बढ़ा सकती है। इसके परिणामस्वरूप आंखों को क्षति पहुंचने का जोखिम भी बढ़ जाता है। आंखों को स्वस्थ रखने के लिए वसायुक्त खाद्य पदार्थों के अधिक सेवन से बचें।
आंखों को सेहतमंद रखने के लिए क्या खाएं?
आंखों की रोशनी को बनाए रखने और इससे संबंधित कई तरह की बीमारियों से बचाव के लिए आहार में स्वस्थ और पौष्टिक चीजों को अधिक से अधिक मात्रा में शामिल करें। अंडे, हरी पत्ते वाली सब्जियां, खट्टे फल और जामुन, ओमेगा -3 फैटी एसिड से भरपूर खाद्य पदार्थ, मछली, बादाम आदि का सेवन करना आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इन चीजों को दैनिक आहार में जरूर शामिल करें।
Lifestyle
बालों में सरसों का तेल लगाते समय रखे इन बातो का ध्यान
बालो के विकास के लिए सरसों तेल खूब फायदेमंद है।
बालो के विकास के लिए सरसों तेल खूब फायदेमंद है। इससे बालों की सेहत बहाल रहती है, मगर लगाने का सही तरीका आना चाहिए, नहीं तो फायदे की जगह नुकसान हो जाएगा। जान लें कि सरसों के तेल में आयरन, मैग्नीशियम, जिंक, सेलेनियम और कैल्शियम होता है. यह विटामिन ए, डी, ई और के जैसे विटामिन से भरपूर होता है। इसके साथ ही सरसों का तेल एंटीऑक्सीडेंट से भी भरपूर होता है। इस तेल को बालों में लगाने पर बालों का संतुलित विकास होता है।
सबसे पहले तो सरसों का तेल बिना टेस्ट के इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि सरसों के तेल में मिलावट भी आजकल होती है। इसलिए बालों में लगाने से पहले हमेशा इसे शरीर के किसी अंग पर लगा कर टेस्ट कर लें।
ऑयली स्कैल्प करना बेहद जरूरी है। बालों के लिए बालों का स्कैल्प होना बेहद जरूरी है।
– कई लोग रात भर बालों में सरसों का तेल लगा कर छोड़ देते हैं, मगर ऐसा नहीं करना चाहिए।
– इसके साथ ही बिना गर्म किए सरसों तेल को बालों में लगाने की कभी गलती न करें। सरसों तेल को गर्म करके लगाने से
– इसके चिपके हुए फैट मॉलिक्यूल्स अलग-अलग हो जाते हैं और ये हल्के हो जाते हैं।
-
जॉब6 days agoबंधन बैंक में निकली बंपर भर्ती, 12वी युवा जल्द करे आवेदन.. जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश - दुनिया7 days agoएक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बम्पर इजाफा…
-
जॉब7 days agoरेलवे स्कूल में शिक्षक पदों पर निकली बंपर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी.. जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoयहां Vyapam में 3400 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब5 days agoग्रेजुएशन पास उम्मीदवार के लिए निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता….
-
देश - दुनिया6 days agoएक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बंपर इजाफा…
-





















You must be logged in to post a comment Login